EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Defence

भारत के पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत आईएनएस निस्तार का जलावतरण

July 21, 2025/by Team EduDose

INS निस्तार

  • भारतीय नौसेना ने देश के पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत ‘आईएनएस निस्तार’ (INS Nistar) का 18 जुलाई को जलावतरण किया.
  • INS निस्तार एक जहाज (पोत) है जो किसी गहरे जलमग्न बचाव वाहन (DSRV) के लिए ‘मदर शिप’ का काम करता है. यानी इस जहाज पर किसी DSRV को तैनात किया जा सकता है.
  • INS निस्तार को विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) ने डिजाइन और निर्मित किया है. यह लगभग 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से निर्मित है.
  • 10500 टन से अधिक भार वाला यह पोत लगभग 120 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा है. इस पोत  में अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरण लगे हैं और यह 300 मीटर की गहराई तक समुद्र में गोताखोरी करने में सक्षम है.
  • बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए इसे रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल्स से भी लैस किया गया है.
  • यह पोत समुद्र में 1000 मीटर की गहराई में भी संकटग्रस्त पनडुब्बियों के लिए बचाव अभियान में उपयोगी है.

DSRV क्या है?

  • DSRV का पूरा नाम गहरे जलमग्न बचाव वाहन (Deep Submergence Rescue Vehicle) है. यह एक विशेष प्रकार का वाहन है जिसका उपयोग पानी के भीतर फंसे हुए लोगों, विशेषकर पनडुब्बी के चालक दल को बचाने के लिए किया जाता है.
  • आईएनएस निस्तार, किसी डूबी हुई पनडुब्बी के स्थान पर DSRV को ले जाने में सक्षम होगा जिससे आपात स्थिति में कर्मियों को बचाया और निकाला जा सके.
  • DSRV, पनडुब्बी के साथ डॉक करता (जोड़ता) है और फिर चालक दल को DSRV में स्थानांतरित करता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-07-21 12:22:222025-07-21 12:46:08भारत के पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत आईएनएस निस्तार का जलावतरण

भारत ने आकाश प्राइम का सफल उपयोगकर्ता परीक्षण किया

July 18, 2025/by Team EduDose
  • भारतीय सेना ने 16-17 जुलाई को आकाश प्राइम वायु रक्षा प्रणाली (Akash Prime Air Defence System) का सफल उपयोगकर्ता परीक्षण किया है. यह परीक्षण लद्दाख के उच्चतम पर्वतीय क्षेत्र में 15,000 फीट की ऊँचाई पर किया गया.
  • परीक्षण के दौरान आकाश प्राइम मिसाइल ने दो उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया और नष्ट कर दिया.

आकाश प्राइम (Akash Prime)

आकाश प्राइम, मूल आकाश मिसाइल का उन्नत संस्करण है. आकाश स्वदेशी मिसाइल है जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। आकाश मिसाइल के चार प्रकार हैं:

  1. आकाश मार्क-1
  2. आकाश-1S
  3. आकाश एनजी (नई पीढ़ी)
  4. आकाश प्राइम
  • आकाश वायु रक्षा प्रणाली का उपयोग भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और भारतीय सेना द्वारा किया जा रहा है. इसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
  • आकाश एक ‘सतह-से-हवा’ में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है जो हेलीकॉप्टरों, विमानों, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और अन्य हवाई खतरों को निशाना बना सकती है.
  • आकाश मिसाइल प्रणाली एक रडार प्रणाली से लैस है जो आने वाले शत्रुतापूर्ण हवाई लक्ष्यों का पता लगा सकती है और नष्ट कर सकती है। इसे एक मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म से प्रक्षेपित किया जा सकता है.
  • आकाश प्राइम एक उच्च-ऊंचाई वाला संस्करण है जिसमें लक्ष्य निर्धारण के लिए स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर लगा है। इस प्रणाली की मारक क्षमता 20 किलोमीटर है.
  • यह ऊंचाई और ठंडे मौसम में भी बखूबी काम करती है. इसे चीन और पाकिस्तान को ध्यान में रख कर उच्च ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्र के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • आकाश प्रणाली में एक स्वदेश विकसित राजेंद्र 3D पैसिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे रडार, चार इंटरकनेक्टेड लॉन्चर और तीन मिसाइलें होती हैं.
  • आकाश मिसाइल का निर्माण हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) द्वारा किया जा रहा है. यह रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-07-18 08:40:532025-07-18 08:42:13भारत ने आकाश प्राइम का सफल उपयोगकर्ता परीक्षण किया

भारत ने 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने को मंजूरी दी

May 31, 2025/by Team EduDose
  • भारत ने पांचवी पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ लड़ाकू विमान के निर्माण को मंजूरी दी है. यह मंजूरी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 मई को दी है.
  • रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) इसके AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) मॉडल के डिजाइन पर पहले से काम कर रहा है.
  • पहली बार निजी कंपनियां भी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के निर्माण में भाग ले सकती हैं. अब तक, भारत में लड़ाकू विमानों के निर्माण केवल सरकारी स्वामित्व वाली HAL ही करती थी.

पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान

  • पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान उन्नत लड़ाकू विमान हैं, जो स्टेल्थ, सुपरक्रूज और डिजिटल तकनीकों से लैस होते हैं.
  • इनमें रडार से बचने की क्षमता होती है, जिससे इन्हें दुश्मन आसानी से नहीं देख सकता.

भारत का पहला पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान: एक दृष्टि

  • भारत का पहला पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान सिंगल सीट और दो इंजन वाला होगा. यह एडवांस्ड स्टील्थ कोटिंग और इंटरनल वेपन बेज से लैस होगा.
  • स्टील्थ क्षमता से लैस विमान, पनडुब्बी या मिसाइल रडार या सोनार की पकड़ में नहीं आते हैं.
  • इंटरनल वेपन बेज में लगाए गए हथियार बाहर से दिखते नहीं हैं. अमेरिका के एफ-22 और रूस के एसयू-57 लड़ाकू विमान में ये फीचर्स हैं.
  • AMCA के दो वर्जन होंगे. पहले वर्जन में अमेरिका में बना जीइ 414 इंजन लगेगा. दूसरे वर्जन में स्वदेशी जेट इंजन लगेगा, जो जीइ 414 से ज्यादा ताकतवर होगा.
  • किन देशों के पास हैं पांचवीं पीढ़ी के विमान
  • वर्तमान में सिर्फ तीन देशों अमेरिका, रूस और चीन के पास पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान हैं.
  • अमेरिका के पास F-22 रैप्टर (दुनिया का पहला पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान) और F-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान हैं, जिन्हें अमेरिका में लॉकहीड मार्टिन ने विकसित किया है.
  • चीन के पास J-20 माइटी ड्रैगन है, जिसे चेंगदू एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने बनाया है. वह इससे उन्नत J-35 विमान भी विकसित कर रहा है.
  • रूस के पास SU-57 है, जिसे रूस के सुखोई डिज़ाइन ब्यूरो ने विकसित किया है.

लड़ाकू विमान के मामले में भारत की वर्तमान स्थिति

  • वर्तमान में भारतीय वायु सेना का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान राफेल है, जो 4.5-पीढ़ी का है. इसका विकास फ्रांस के डसॉल्ट एविएशन ने किया है.
  • स्वदेशी रूप से विकसित तेजस MK-1A को भी 4.5-पीढ़ी का बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान होने का दावा किया जाता है.
  • 4.5 और 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के बीच मुख्य अंतर उनकी स्टेल्थ है. स्टेल्थ दुश्मन के सेंसर द्वारा पता लगाने से बचने या कम करने की क्षमता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-05-31 16:02:002025-06-01 16:53:32भारत ने 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने को मंजूरी दी

भारत ने उच्च ऊर्जा वाली लेजर निर्देशित हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

April 15, 2025/by Team EduDose
  • भारत ने 13 अप्रैल 2025 को उच्च ऊर्जा वाली लेजर निर्देशित हथियार प्रणाली (DEW) MK-2 (A) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था.
  • यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में किया था. परीक्षण में 30 किलोवाट की लेजर निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली MK-2 (A) का सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया.
  • इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है जिनके पास उच्च शक्ति वाली लेजर निर्देशित हथियार प्रणाली है. यह हथियार प्रणाली हवा में मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाकर नष्ट कर सकती है.
  • रक्षा क्षेत्र में इसका उपयोग दुश्मन के ड्रोन और मानवरहित विमानों, निगरानी सेंसर और एंटीना को नष्ट करने के लिए किया जाता है. भारत से पहले रूस, चीन और अमेरिका ने इस क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है.

MK-2 (A) हथियार प्रणाली: एक दृष्टि

  • MK-2 (A) प्रणाली को डीआरडीओ के उच्च ऊर्जा प्रणाली और विज्ञान केंद्र (सीएचईएसएस), हैदराबाद द्वारा भारतीय उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से विकसित किया गया है.
  • यह 360-डिग्री इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड सेंसर से लैस है जो रडार की तरह काम करता है और लक्ष्यों का सटीक पता लगाता है. यह लक्ष्य पर केंद्रित उच्च-ऊर्जा लेजर बीम उत्सर्जित करती है.
  • लेजर सुसंगत किरणों मोनोक्रोमैटिक (एकल-तरंग दैर्ध्य) प्रकाश की संकीर्ण किरणें उत्पन्न करता है. ये संकीर्ण किरणें, ऊर्जा को एक निर्दिष्ट बिंदु पर सटीक रूप से केंद्रित कर सकती हैं.
  • MK-2 (A) प्रणाली प्रकाश की गति से किरणें उत्पन्न कर सकता है, जिससे लक्ष्य को बच पाना लगभग असंभव हो जाता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-04-15 12:55:292025-04-15 12:55:55भारत ने उच्च ऊर्जा वाली लेजर निर्देशित हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

LCA तेजस के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम का पहला परीक्षण

March 8, 2025/by Team EduDose
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 4 मार्च को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ILSS) का पहला परीक्षण किया था. ILSS का यह पहला परीक्षण था जो पूरी तरह सफल रहा.
  • यह परीक्षण एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के एलसीए-प्रोटोटाइप व्हीकल-3 विमान पर किया. ADA भारत में लड़ाकू विमानों के विकास के लिए एक नोडल संगठन है, जो DRDO के तहत काम करता है.
  • इस प्रणाली की क्षमता को समुद्र तल से 50 हजार फीट की ऊंचाई और युद्धाभ्यास सहित विभिन्न उड़ान स्थितियों में कड़े एयरोमेडिकल मानकों पर परखा गया.
  • यह परीक्षण DRDO के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत बेंगलुरु स्थित रक्षा बायो-इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल प्रयोगशाला (DEBEL) ने किया.

इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ILSS)

  • इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ILSS) स्वदेशी ऑन बोर्ड ऑक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम (OBOGS) पर आधारित अत्याधुनिक प्रणाली है.
  • ILSS का निर्माण उड़ान के दौरान पायलटों के लिए सांस लेने योग्य ऑक्सीजन उत्पन्न करने और नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया गया है.
  •  ILSS से पारंपरिक तरल ऑक्सीजन सिलेंडर आधारित प्रणालियों पर निर्भरता समाप्त हो जाती है. इससे वास्तविक समय पर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, जिससे पायलट को उड़ान के दौरान सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी.

तेजस (Tejas)

तेजस (Tejas) एक भारतीय स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (LCA) हैं. इसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने भारतीय वायु सेना और भारतीय वायु नौसेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एयरक्राफ्ट रिसर्च एंड डिजाइन सेंटर (ARDC) के सहयोग से डिजाइन किया है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-03-08 19:31:212025-03-31 12:43:55LCA तेजस के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम का पहला परीक्षण

भारत ने नवीनतम कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा किया

January 20, 2025/by Team EduDose
  • भारत ने हाल ही में नवीनतम कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS) का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा किया ही. यह परीक्षण हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया है.
  • इस परीक्षण में मानवयुक्त तथा मानव रहित विमानों के समन्वित संचालन की क्षमताओं का मूल्यांकन किया गया, जो भविष्य के हवाई युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS)

  • कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS) एक स्वचालित संचालित मानवरहित ड्रोन है. इसे भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • इसमें मदरशिप प्लेटफार्म के रूप में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस शामिल है. यह प्रणाली दुश्मन के रडार से बचने, लक्ष्यों की पहचान करने तथा उन पर सटीक हमलें करने में सक्षम है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-01-20 09:21:332025-01-22 09:30:36भारत ने नवीनतम कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा किया

भारत ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र का सफल परीक्षण किया

January 19, 2025/by Team EduDose
  • भारत ने हाल ही में काउंटर-ड्रोन सिस्टम (Counter-drone system) का सफल परीक्षण किया है. इस काउंटर ड्रोन सिस्टम का नाम भार्गवास्त्र (Bhargavastra) है. भारत ने इसका निर्माण अपने पहले स्वदेशी माइक्रो मिसाइल सिस्टम के तहत किया है.
  • इसका परीक्षण गोपालपुर समुद्री फ़ायरिंग रेंज, उड़ीसा में किया गया था. यह इंडियन आर्मी एयर डिफ़ेंस कॉलेज (AADC) का मुख्यालय है.
  • यह स्वार्म (Swarm) ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है. यह एकसाथ 64 से ज्यादा मिसाइलें दाग सकता है और 6 किमी से भी ज्यादा दूर से छोटे ड्रोन का पता लगा सकता है.
  • स्वार्म ड्रोन आम तौर पर झुंड में हमला करते हैं. यह ड्रोन आकार में बहुत छोटे और सस्ते होते हैं. इनसे निपटना किसी भी सेना के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. स्वार्म ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंच कर खुद को विस्फोट करके उड़ा लेते हैं. इस तरह से ये दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं.
  • स्वार्म ड्रोन हमलों से निपटने के लिए भार्गवास्त्र एक सस्ता और कारगर विकल्प है. कुछ और परीक्षणों के बाद यह इसे सेना में शामिल किया जा सकेगा.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-01-19 09:21:222025-01-22 09:41:17भारत ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र का सफल परीक्षण किया

भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

November 21, 2024/by Team EduDose
  • भारत ने हाल ही में लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था. इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज 1500 किलोमीटर से ज़्यादा है.
  • यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया था.
  • यह मिसाइल हवा, पानी और ज़मीन तीनों जगहों से दुश्मन पर हमला कर सकती है.
  • लॉन्च के बाद इसकी रफ्तार 6,200 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है, जो ध्वनि की गति से 5 गुना ज्यादा है.
  • इस परीक्षण के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास यह एडवांस टेक्नोलॉजी है.
  • हाइपरसोनिक मिसाइल फ़िलहाल चीन और रूस के पास है. वहीं भारत और अमेरिका इसे ऑपरेशनलाइज करने में लगा हुआ है.

हाइपरसोनिक मिसाइल: एक दृष्टि

  • हाइपरसोनिक मिसाइल की गति ‘मैक 5’ से अधिक अर्थात ध्वनि की गति (330 मीटर/सेकेंड) से पांच गुना ज्यादा होती है.
  • सबसोनिक मिसाइल ध्वनि की गति को पार नहीं कर पाती हैं, जबकि सुपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की गति से दो से तीन गुना गति तक ही जा पाती हैं.
  • इस मिसाइल में स्क्रैमजेट इंजन का इस्तेमाल किया जाता है. स्क्रैमजेट इंजन, भारत ने रूस की मदद से विकसित किया था.
  • हाइपरसोनिक मिसाइल की तेज गति के कारण एंटी मिसाइल सिस्टम ट्रैक नहीं करने में सक्षम नहीं होता है.
  • अमेरिका का ‘टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’ यानी ‘थाड’ और इसराइल का ‘आयरन डोम’ सिस्टम भी हाइपरसोनिक मिसाइलों को पकड़ पाने में सक्षम नहीं है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-11-21 20:49:072024-11-25 21:03:23भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

DRDO ने लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

November 15, 2024/by Team EduDose
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 13 नवंबर को लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (land attack long range cruise missile) का सफल परीक्षण किया था.
  • यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से मोबाइल आर्टिकुलेटेड लॉन्चर से किया गया था.
  • लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का यह पहला परीक्षण था.
  • यह भूमि पर लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर है.
  • लैंड अटैक क्रूज मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने डिजाइन और विकसित किया है.
  • DRDO भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक अनुसंधान एवं विकास विंग है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-11-15 16:41:402024-11-19 17:04:45DRDO ने लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

पहला आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ का आयोजन किया

November 14, 2024/by Team EduDose
  • भारत ने 11 से 13 नवंबर 2024 तक पहला आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ का आयोजन किया था.
  • यह आयोजन एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय की रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी (Defence Space Agency) ने किया था.
  • इस अभ्यास का उद्देश्य नवीनतम अंतरिक्ष-आधारित तकनीकों का उपयोग कर देश के सशस्त्र बलों की तत्परता और क्षमताओं को मजबूत करना था.
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना के अधिकारियों के साथ-साथ रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी (DSA) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक शामिल हुए.
  • भारत ने 2018 में DSA (Defence Space Agency) की स्थापना की थी, जो अमेरिकी अंतरिक्ष बल की स्थापना से एक साल पहले का कदम था.
  • 2019 में, भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण किया था, जिसमें एक निचली-पृथ्वी कक्षा में उपग्रह को मार गिराया गया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-11-14 16:41:422024-11-19 16:53:14पहला आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ का आयोजन किया

भारत ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज मिसाइल ‘VL-SRSAM’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

September 14, 2024/by Team EduDose

भारत ने 12 सितंबर 2024 को वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. परीक्षण के दौरान, कम ऊंचाई पर उड़ रहे एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया.

यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में किया गया था.

VL-SRSAM मिसाइल: मुख्य बिन्दु

  • VL-SRSAM (Vertical Launch Short Range Surface to Air Missile) मिसाइल को DRDO ने विकसित किया है. इसका निर्माण केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी भारत डायनेमिक लिमिटेड द्वारा किया जाएगा. स्वदेश निर्मित यह मिसाइल, इजरायली बराक-1 मिसाइल की जगह लेगी.
  • VL-SRSAM एक कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत से प्रक्षेपित किया जा सकता है.
  • यह मिसाइल हर मौसम में काम करने वाली, अगली पीढ़ी की मिसाइल है जो सुपरसोनिक समुद्री-स्किमिंग विमान, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और मिसाइलों जैसे खतरों के खिलाफ रक्षा प्रदान करेगी.
  • इस मिसाइल का व्यास 178 मिलीमीटर, लंबाई 3,931 मिलीमीटर तथा वजन 170 किलोग्राम है. मिसाइल की मारक क्षमता 50 किलोमीटर तक है.

डीआरडीओ (DRDO): एक दृष्टि

  • रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO)  भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के अंतर्गत एक संगठन है. यह सैन्य अनुसन्धान तथा विकास से सम्बंधित कार्य करता है. DRDO का मुख्यालय दिल्ली स्थित है. इसकी स्थापना 1958 में हुई थी.
  • DRDO का आदर्श वाक्य ‘बलस्य मूलं विज्ञानं’ है. वर्तमान में DRDO के चेयरमैन डॉ समीर वी कामथ हैं. पूरे देश में DRDO की 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-09-14 13:59:272024-09-16 14:14:53भारत ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज मिसाइल ‘VL-SRSAM’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

पहले लंबी दूरी तक मार करने वाले ग्‍लाईड बम ‘गौरव’ का सफल परीक्षण

August 15, 2024/by Team EduDose

भारत ने हाल ही में देश का पहला लंबी दूरी तक मार करने वाले ग्‍लाईड बम ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने वायु सेना के ‘सुखोई-30 मार्क-1’ लडाकू विमान से ओडिसा के व्‍हीलर द्वीप से किया था.

ग्‍लाईड बम ‘गौरव’: मुख्य बिन्दु

  • गौरव, हवा में लम्बी दूरी तक मार करने वाला एक हजार किलोग्राम का ग्‍लाईड बम है. इसे हैदराबाद के अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) द्वारा स्वदेश में निर्मित और विकसित किया गया है.
  • गौरव का वजन 1000 किलोग्राम है और इसकी ग्लाइड रेंज 100 किमी है. गौतम बम जिसका वजन 550
  • ग्लाइड बम एक स्मार्ट बम हैं जो ऐसे लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाते हैं जो पारंपरिक हथियारों की पहुंच से परे हैं.
  • यह बम गिराए जाने के बाद  ऑनबोर्ड उपग्रह नेविगेशन प्रणाली द्वारा अपने लक्ष्य तक निर्देशित होता है. इन बमों को रडार पर पकड़ना बहुत ही कठिन होता है क्योंकि ये छोटे होते हैं और प्रणोदन का उपयोग नहीं करते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-08-15 18:01:192024-08-16 18:42:58पहले लंबी दूरी तक मार करने वाले ग्‍लाईड बम ‘गौरव’ का सफल परीक्षण
Page 3 of 15‹12345›»

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top