EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

जानिए क्या है वासेनार अरेंजमेंट

inida become member of wassenaar arrangement
डेली अपडेटेड कर्रेंट अफेयर्स

भारत वासेनार अरेंजमेंट का 42वां सदस्य बना

नियंत्रण निकाय ‘वासेनार अरेंजमेंट’ (Wassenaar Arrangement-WA) ने दिसम्बर 2017 में भारत को अपना नया सदस्य बनाने फैसला लिया था. यह फैसला ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में हुई एक दो दिवसीय बैठक के दौरान लिया गया था.

इस बैठक में भारत को वासेनार अरेंजमेंट के 42वें सदस्य के तौर पर शामिल किये जाने पर सहमति बनी थी. वासेनार में भारत को शामिल करने के लिए रूस, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका ने भारत का समर्थन किया था.

क्या है वासेनार अरेंजमेंट नियंत्रण व्यवस्था

विश्व में हथियारों के निर्यात को नियंत्रित करने के लिए चार प्रमुख बहुपक्षीय व्यवस्थाएं हैं:

  1. एनएसजी,
  2. एमटीसीआर,
  3. वासेनार अरेंजमेंट और
  4. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप

इन चारों समूहों में से किसी समूह में शामिल होने के लिए पुराने सदस्य देशों की आम सहमति आवश्यक होती है. केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार बनने के बाद से भारत ने इन समूहों में शामिल होने के लिए काफी प्रयास किया है.

1. एनएसजी: एनएसजी यानी न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप मई 1974 में भारत के न्यूक्लियर टेस्ट के बाद बना था. इसमें 48 सदस्य देश हैं. इनका मकसद न्यूक्लियर हथियारों और उनके उत्पादन में इस्तेमाल हो सकने वाली टेक्नीक, इक्विपमेंट और मटेरियल के निर्यात को रोकना या कम करना है.

भारत ने पिछले तीन साल से एनएसजी मेंबरशिप के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन चीन (जो कि इसका सदस्य देश है) के विरोध के कारण भारत इस संगठन का सदस्य नहीं बन पा रहा है. चीन का कहना है कि एनएसजी की मेंबरशिप हासिल करने के लिए एनपीटी पर साइन करना एक शर्त है. भारत ने अभी तक एनपीटी पर साइन नहीं किया है. दरअसल चीन, भारत के साथ पाकिस्तान को भी एनएसजी मेंबरशिप दिलाना चाहता है.

2. एमटीसीआर: अप्रैल 1987 में समूह सात देशों सहित 12 विकसित देशों ने मिलकर आणविक हथियार से युक्त प्रक्षेपास्त्रों के प्रसार को रोकने के लिए एक समझौता किया था जिसे मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) कहते हैं.

वर्तमान में एमटीसीआर 34 देशों का एक समूह है. इसमें फ्रांस, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली और कनाडा इसके संस्थापक सदस्य रहे हैं. हाल ही में भारत ने एमटीसीआर की सदस्यता प्राप्त की है. चीन तथा पाकिस्तान इसके सदस्य नहीं हैं.

एमटीसीआर में शामिल होने के बाद भारत हाई-टेक मिसाइल का दूसरे देशों से बिना किसी बाधा के आयात कर सकता है और अमेरिका से ड्रोन भी खरीद सकता है और अपने मिसाइल किसी और देश को बेच सकता है.

3. वासेनार अरेंजमेंट: वासेनार अरेंजमेंट एक बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्था है. इसका मकसद परंपरागत हथियारों और दोहरे उपयोग वाले वस्तु और प्रौद्योगिकी के निर्यात पर नियंत्रण करना है.

हथियारों के गैरजिम्मेदाराना विस्तार को रोकने में भारत की विश्वसनीयता का रिकॉर्ड और नरेन्द्र मोदी सरकार की विश्व में एक अच्छी छवि के कारण भारत को 8 दिसम्बर 2017 को इसकी सदस्यता मिली थी.

4. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप: इराक द्वारा 1984 में रासायनिक हथियारों के उपयोग के बाद 1985 में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप का गठन किया गया था.

इसका उद्देश्य सदस्य देशों को ऐसे निर्यातों को नियन्त्रित करने के लिए बढ़ावा देती है जिनका प्रयोग रासायनिक और जैविक हथियारों के विकास और निर्यात में किया जा सकता है.

भारत क्यों चाहता था वासेनार की सदस्यता

सरकार ने देश में हथियारों के उत्पादन के लिए ‘मेक इन इंडिया’ सहित कई योजनायें बनायी है. दरअसल भविष्य में भारत हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा आयत करने वाला देश ना होकर इसका निर्यात करने वाला एक प्रमुख देश बनाना चाहती है.

इस समूह में शामिल हो जाने के बाद भारत पारंम्परिक रूप से हथियारों के निर्माण करने और उन्हें बेचने की क्षमता रखने वाला देश हो जायेगा. इसके अलावा दूसरे देशों के साथ पारंपरिक हथियारों के निर्माण में आपसी सहयोग बढाने में सहायक होगा.

वासेनार का सदस्य बनने के बाद जहां एक तरफ भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी मिल पाएगी तो वहीं दूसरी तरफ परमाणु अप्रसार के क्षेत्र में एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के बावजूद अप्रसार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

May 7, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 04-06 मई 2026

May 4, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 01-03 मई 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top