6ठा हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023: सलीमा और हार्दिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया

हॉकी इंडिया ने 31 मार्च 2024 को छठे हॉकी इंडिया पुरस्कार (6th Hockey India Awards) 2023 की घोषणा की थी. पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस समारोह में पिछले कैलेंडर वर्ष (2023) के उत्कृष्ट भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

इस समारोह में सलीमा टेटे और हार्दिक सिंह को क्रमशः वर्ष की महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया. इसके लिए उन्हें बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया. साथ ही 25-25 लाख रुपये भी दिए गए.

6ठा हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023: मुख्य बिन्दु

  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: भारतीय पुरुष टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाएं के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया. वह टोक्यो 2023 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम और एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: ओलंपियन सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुने जाएं के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया. पिछले वर्ष हांग्जो एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम में उनकी भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया गया.
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: म्यूनिख 1972 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अशोक कुमार को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. अशोक कुमार, मेजर ध्यानचंद के बेटे हैं.
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: पीआर श्रीजेश को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • डिफेंडर ऑफ द ईयर: हरमनप्रीत सिंह ने डिफेंडर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार जीता.
  • मिडफील्डर ऑफ द ईयर: हार्दिक सिंह ने मिडफील्डर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार भी जीता.
  • फॉरवर्ड ऑफ द ईयर: अभिषेक को फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

हॉकी इंडिया: एक दृष्टि

हॉकी इंडिया भारत में हॉकी संचालन हेतु अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है. इसकी स्थापना मई 2009 में भारतीय हॉकी महासंघ (IHF) और भारतीय महिला हॉकी महासंघ (IWHF) के विलय के बाद हुई थी. हॉकी इंडिया ने 2014 में वार्षिक हॉकी इंडिया पुरस्कार शुरू किया था.