पद्म पुरस्कार 2024 का वितरण, जानिए पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2023 की पूरी सूची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्म सम्मान 2024 के प्राप्तकर्ताओं को 22 अप्रैल को इस सम्मान से अलंकृत किया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी 2024 को पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी थी. इस वर्ष 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री देने की घोषणा की गई थी.
पद्म सम्मान 2024: मुख्य बिन्दु
- पुरस्कार पाने वालों में तीस महिलाएं हैं. सूची में विदेशी, अनिवासी भारतीय मूल के लोग, विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक सहित आठ व्यक्ति शामिल हैं.
- पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, भरतनाट्यम नृत्यांगना पदमा सुब्रह्मण्यम को पद्मविभूषण के लिए चुना गया है. सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाएगा.
- सर्वोच्च न्यायलय की पहली महिला न्यायाधीश एम.फातिमा बीवी और तमिल अभिनेता विजय कांत को मरणोपरांत पद्मभूषण प्रदान किया जाएगा. पद्मभूषण पुरस्कार पाने वालों में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका ऊषा उथुप, उद्योगपति सीताराम जिंदल, संगीत निर्देशक प्यारेलाल शर्मा और फॉक्सकोन अध्यक्ष यंग ल्यू शामिल हैं.
- पद्म पुरस्कार विजेताओं में 34 ऐसे नायक भी हैं, जिनकी चर्चा बहुत कम है. इनमें भारत की पहली महिला महावत पर्बती बरूआ, जनजातीय पर्यावरण कार्यकर्ता चामी मुर्मु और सामाजिक कार्यकर्ता संगथंनकिमा शामिल हैं.
जाने पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2023-24 की पूरी सूची…»