जानिए भारत रत्न के बारे में, भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की सूची

भारत रत्न (Bharat Ratna)

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है. कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में देश के लिए असाधारण योगदान देने वाले लोगों को ‘भारत रत्‍न’ से नवाजा जाता है. इस सम्मान की शुरुआत 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी.

भारत रत्न: मुख्य बिन्दु

  • भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को पीपल के पत्ते के आकार का पदक और भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाणपत्र) प्रदान किया जाता है.
  • आमतौर पर भारत में जन्मे नागरिकों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, लेकिन मदर टेरेसा और दो गैर-भारतीयों, पाकिस्तान के राष्ट्रीय खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को प्रदान किया गया है।
  • भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति कोई राशि नहीं मिलती, लेकिन कैबिनेट मंत्री बराबर अति विशिष्ट का दर्जा मिलता है.
  • सबसे पहला भारत रत्न सम्मान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था।
  • सचिन तेन्दुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन को भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं.

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की सूची

अब तक 53 व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है.

चौधरी चरण सिंह 2024
पीवी नरसिम्हा राव 2024
डॉ एमएस स्वामीनाथन 2024
लालकृष्ण आडवाणी 2024
कर्पूरी ठाकुर 2024
प्रणब मुखर्जी 2019
भूपेन हजारिका 2019
नानाजी देशमुख 2019
मदन मोहन मालवीय 2015
अटल बिहारी वाजपेयी 2015
सचिन तेंदुलकर 2014
सीएनआर राव 2014
पंडित भीमसेन जोशी 2008
लता दीनानाथ मंगेशकर 2001
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान 2001
प्रो. अमर्त्य सेन 1999
गोपीनाथ बोरदोलोई 1999
जयप्रकाश नारायण 1999
पंडित रविशंकर 1999
चिदंबरम सुब्रमण्यम 1998
मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी 1998
डॉ. अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम 1997
अरुणा आसफ अली 1997
गुलजारी लाल नंदा 1997
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा 1992
मौलाना अबुल कलाम आजाद 1992
सत्यजीत रे 1992
मोरारजी रणछोड़जी देसाई 1991
राजीव गांधी 1991
सरदार वल्लभभाई पटेल 1991
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर 1990
डॉ. नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला 1990
मरुदुर गोपालन रामचंद्रन 1988
खान अब्दुल गफ्फार खान 1987
आचार्य विनोबा भावे 1983
मदर टेरेसा 1980
कुमारस्वामी कामराज 1976
वराहगिरी वेंकट गिरी 1975
इंदिरा गांधी 1971
लाल बहादुर शास्त्री 1966
डॉ. पांडुरंग वामन केन 1963
डॉ. जाकिर हुसैन 1963
डॉ. राजेंद्र प्रसाद 1962
डॉ. बिधान चंद्र रॉय 1961
पुरुषोत्तम दास टंडन 1961
डॉ. धोंडे केशव कर्वे 1958
पं. गोविंद बल्लभ पंत 1957
डॉ. भगवान दास 1955
जवाहरलाल नेहरू 1955
डॉ. मोक्षगुंडम विवेस्वराय 1955
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी 1954
डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन 1954
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1954
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉