EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-6 मई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चीन ने चंद्र रिसर्च मिशन के लिए अपना अंतरिक्ष यान ‘चांग’ई-6’ को प्रक्षेपित किया

चीन ने 3 मई को अपने चंद्र रिसर्च मिशन के लिए अपना अंतरिक्ष यान (स्पेसक्राफ्ट) ‘चांग’ई-6’ (Chang’e 6) को प्रक्षेपित किया है. यह प्रक्षेपण रॉकेट ‘लांग मार्च-5 वाई8’ के माध्यम से किया गया है. इस मिशन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव-एटकेन बेसिन नमूना एकत्र करने और फिर पृथ्वी पर वापस लाने का काम सौंपा गया है.

चंद्र मिशन यान ‘चांग’ई-6’: मुख्य बिन्दु

  • चांग’ई-6, चंद्रमा पर पहुंचने के बाद सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. लैंडिंग के 48 घंटों के भीतर चंद्रमा की सतह से चट्टानों और मिट्टी को निकालने के लिए रोबोटिक हाथ बढ़ाया जाएगा, जबकि जमीन में छेद करने के लिए ड्रिल का इस्तेमाल किया जाएगा.
  • चांग’ई-6 मिशन का प्राथमिक लक्ष्य लैंडिंग और नमूना (सैंपल) एकत्र करना है. चांग’ई-6 चांद के दक्षिणी ध्रुव-एटकिन बेसिन क्रेटर पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. यह क्रेटर 4 अरब साल पहले बना था.
  • यह मिशन 53 दिनों तक चलने की उम्मीद है, जिसमें चांग’ई-6 चंद्रमा के अंधेरे इलाके में पहुंचकर वहां से दो किलोग्राम सैंपल्स इकट्ठा करेगा. इसमें चांद की मिट्टी और पत्थर जैसी चीजें शामिल होंगी.
  • अगर यह मिशन अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होता है, तो चीन दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो चांद के उस हिस्से से नमूना लाने में कामयाब होगा जिसे पृथ्वी से कभी देखा ही नहीं जाता है.
  • भारत अगस्त 2023 में अपने चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना था.
  • चांग’ई-6 मिशन के लैंडर पर फ्रांस, इटली और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी/स्वीडन के वैज्ञानिक उपकरण और ऑर्बिटर पर एक पाकिस्तानी पेलोड होगा.
  • चांग’ई 6 मिशन में पाकिस्तान द्वारा विकसित आईक्यूब-क़मर उपग्रह भी है. इस लघु उपग्रह में दो ऑप्टिकल कैमरे हैं जो चंद्रमा की सतह की तस्वीरें ले सकते हैं. यह पाकिस्तान का पहला चन्द्र मिशन है.

क्या है चांग’ई-6?

चांग’ई-6 एक स्पेसक्राफ्ट है, जिसके 4 हिस्से हैं. ऑर्बिटर, लैंडर, ऐसेंडर और रिटर्नर. ऑर्बिटर, मिशन के बाकी तीन हिस्सों को चांद तक ले जाएगा. इस मिशन का नाम चीनी चंद्रमा देवी (चांगा) के नाम पर रखा गया है.

लैंडर, मिशन का वो हिस्सा जो चांद की सतह पर उतरेगा. ऐसेंडर, लैंडर से सैंपल लेकर ऑर्बिटर तक पहुंचाएगा. रिटर्नर, सारे सैंपल लेकर धरती पर पहुंचेगा.


जेरेमिया मानेले सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री चुने गए

पूर्व विदेश मंत्री जेरेमिया मानेले को सोलोमन द्वीप का नया प्रधानमंत्री चुना गया है. सोलोमन द्वीप की राष्ट्रीय संसद के विधायकों ने उन्हें देश का नया प्रधान मंत्री चुना. वह मनश्शे सोगावारे का स्थान लेंगे. जेरेमिया मानेले को चीन समर्थक माना जाता है.

मुख्य बिन्दु

  • 17 अप्रैल 2024 को देश में हुए आम चुनाव किसी भी राजनीतिक दल को निर्णायक जनादेश नहीं मिला था. मानेले तीन दलों के एक गठबंधन, राष्ट्रीय एकता और परिवर्तन सरकार के प्रमुख हैं. उनकी राजनीतिक दल का नाम अवर पार्टी है.
  • 55 वर्षीय जेरेमिया मानेले पूर्व प्रधानमंत्री सोगावरे सरकार के दौरान विदेश मंत्री थे. सोगावरे सरकार ने 2019 में ताइवान के साथ अपने संबंध तोड़ दिए थे और चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए.
  • ‘एक-चीन नीति’ के तहत, चीन उन देशों के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं करता है जिन्होंने ताइवान को मान्यता दी है. चीन ताइवान को अपना अलग हुआ प्रांत मानता है और कई बार यह स्पष्ट कर चुका है कि वह ताइवान पर फिर से कब्ज़ा करेगा.
  • सोलोमन द्वीप समूह दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक द्वीपसमूह है. हाल के दिनों में चीन ने इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की है.
  • 2022 में, सोगावरे सरकार ने चीन के साथ एक गुप्त सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसी पश्चिमी शक्तियों को चिंतित कर दिया है.
  • जेरेमिया मानेले के सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री चुने जाने से अमेरिका को डर है कि चीन इस क्षेत्र में सैन्य अड्डा स्थापित कर लेगा, जो ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 1200 मील की दूरी पर है.

पूर्णिमा देवी बर्मन को व्हिटली गोल्ड अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

भारत की डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को दूसरी बार व्हिटली गोल्ड पुरस्कार (Whitley Gold Award) से सम्मानित किया गया है. पूर्णिमा देवी बर्मन असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी हैं. उन्हें 2017 में भी इस  पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

डॉ. बर्मन ने लंदन, यूनाइटेड किंगडम में रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी पुरस्कार समारोह में चैरिटी संरक्षक राजकुमारी ऐनी से ट्रॉफी प्राप्त की.

मुख्य बिन्दु

  • पूर्णिमा देवी बर्मन को लुप्तप्राय पक्षी, ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क जिसे असमिया भाषा में हरगिला कहा जाता है के संरक्षण और उसके आर्द्रभूमि आवास के संरक्षण प्रयास के लिए सम्मानित किया गया.
  • हरगिला पक्षी मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व, विशेषकर असम के आर्द्रभूमि क्षेत्रों में पाए जाते हैं. पक्षियों की आबादी घटकर लगभग 450 रह गई थी. डॉ. पूर्णिमा के संरक्षण प्रयासों के कारण वर्तमान में इन क्षेत्रों में हरगिला पक्षियों की आबादी 1800 से अधिक हो गई है.
  • डॉ. बर्मन का लक्ष्य 2030 तक हरगिला पक्षी की वैश्विक आबादी को दोगुना कर 5,000 तक पहुंचाना है.
  • हरगिला पक्षी के पंखों का फैलाव 2.4 मीटर होता है और यह इसकी ऊंचाई 1.2 मीटर तक हो सकती है. इस पक्षी का घोंसला एक मीटर चौड़ा तक हो सकता है.
  • हरगिला पक्षी आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे मुख्यत: सड़ने वाले कार्बनिक पदार्थों को खाते हैं. वे पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखते हैं.

व्हिटली पुरस्कार: एक दृष्टि

व्हिटली फ़ंड फ़ॉर नेचर यूनाइटेड किंगडम में पंजीकृत एक परोपकारी संस्था है. इसकी स्थापना 1993 में हुई थी. इस संस्था ने 2007 में व्हिटली गोल्ड अवार्ड्स की स्थापना की थी. व्हिटली गोल्ड पुरस्कार को ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है.


5 मई: विश्व स्वच्छता दिवस, 2024 की थीम, संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 5 मई को ‘विश्व स्वच्छता दिवस’ (World Hygiene Day) मनाया जाता है. इस दिवस को ‘विश्व हाथ स्वच्छता दिवस’ (World Hand Hygiene Day) के नाम से भी जाना जाता है.

इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में एक वैश्विक अभियान चलाया जाता है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करना होता है.

WHO के मुताबिक, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर बैक्टीरिया के संचरण को रोकने के लिए हाथों को साफ रखना सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी उपाय है. सिर्फ हाथों को साफ रखने से ही कई संक्रमणों को रोका जा सकता है.

विश्व स्वच्छता दिवस 2024 की थीम

इस वर्ष यानी 2024 में विश्व स्वच्छता दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘हाथ की स्वच्छता की शक्ति’ (Power of Hand Hygiene) है.


5 मई: अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस’ (International Midwives’ Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिला का ख्याल रखने वाली मिडवाइफ के समर्पण को सम्मान देना है. इंटरनेशनल कंफेडरेशन ऑफ मिडवाइव्स ने इस दिवस की शुरुआत 1992 में की थी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ताजा रिपोर्ट के अनुसार हर दिन करीब 800 महिलाएं और 8,000 नवजात शिशु गर्भावस्था, जन्म के दौरान या उसके तुरंत बाद होने वाली ऐसी दिक्कतों के कारण मारे जाते हैं, जिनसे उन्हें बचाया जा सकता था.

अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस 2024 की थीम

इस वर्ष यानी 2024 के अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘दाइयाँ: एक महत्वपूर्ण जलवायु समाधान’ (Midwives: A Vital Climate Solution) है.

मिडवाइफ क्या है?

गर्भावस्था के दौरान महिला और जन्म के बाद कुछ दिनों तक बच्चे का पूरा ख्याल रखने वाली महिलाओं को ‘मिडवाइफ’ (Midwife) नाम दिया गया है.


4 मई: अन्तर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 मई को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उन फायर फाइटरों को सम्मान देना है, जो अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों और वन्य जीवों की जान आग से बचाते हैं.

इस दिन यूरोप में दोपहर के समय 30 सेकंड तक फायर बिग्रेड के सायरन बजाए जाते हैं. इसके बाद एक मिनट के लिए मौन रखा जाता है, जिसमें फायर फायटरों को सम्मान और धन्यवाद दिया जाता है.

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का प्रतीक

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का प्रतीक ‘लाल और नीले रंग के दो रिबन’ हैं. जिसमें लाल रंग आग को, और नीला रंग पानी को दर्शाता है.

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस को पहली बार 1999 में मनाया गया था, जब ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित लिंटन की झाड़ियों में आग लगी थी. इस आग को बुझाने गई टीम के पांच सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई थी.

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के रूप में 4 मई को चुने जाने का मुख्य वजह संत फ्लोरिन (Saint Florian) हैं, जो कि एक संत और फायर फाइटर थे. संत फ्लोरिन की मृत्यु 4 मई को हुई थी. संत फ्लोरिन रोमन बटालियन के कमांडिंग फायरफाइटर्स में से एक था. उन्होंने प्राचीन रोम में एक पूरा जलता हुआ गाँव बचा लिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जापान ने दूसरी बार पुरुष एएफसी अंडर-23 एशियाई कप जीता

जापान ने फाइनल में उज्बेकिस्तान को हराकर दूसरी बार पुरुष एएफसी अंडर-23 एशियाई कप जीता लिया है. जापान ने इससे पहले 2016 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था. यह एएफसी अंडर-23 का छठा संस्करण था जो 15 अप्रैल से 3 मई 2024 तक कतर में आयोजित किया गया था.

राजस्थान में बाल विवाह रोकने के लिए सरपंच जिम्मेदार

राजस्थान में बाल विवाह को रोकने के लिए कदम उठाते हुए, राजस्थान उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने एक आदेश पारित कर राज्य सरकार को राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है. हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि जिस गांव में बाल विवाह होगा, उस गांव के सरपंच और पंचायत सदस्य को  जिम्मेदार माना जाएगा.

भारत और नाइजीरिया स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते पर सहमत हुए

भारत और नाइजीरिया, द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते पर सहमत हुए हैं. समझौते के तहत, दोनों देश व्यापार का निपटान भारत की स्थानीय मुद्रा ‘रुपया’ और नाइजीरियाई स्थानीय मुद्रा, ‘नाइजीरियाई नायरा’ में किया जाएगा. नाइजीरिया के अबुजा में आयोजित भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति के दूसरे सत्र में यह निर्णय लिया गया.

लेखापरीक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल में समझौता

भारत और नेपाल ने लेखापरीक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. नेपाल की यात्रा पर गए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू और नेपाल के महालेखा परीक्षक तोयम राया ने काठमांडू में इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इसका उद्देश्य दोनों देशों के सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थानों के बीच लेखापरीक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है.

ओसीईडी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 6.6% किया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने 2 मई 2024 को जारी अपनी नवीनतम रिपोर्ट ‘इकोनॉमिक आउटलुक’ में, 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top