EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28-30 अप्रैल 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर अपना फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों का वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों के साथ शत-प्रतिशत की मांग करने वाली याचिकाओं पर 26 अप्रैल को अपना निर्णय सुनाया. यह फैसला न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना और दीपांकर दत्‍ता की एक पीठ ने सुनाया.

मुख्य बिन्दु

  • सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपीएटी की पर्चियों के साथ ईवीएम के आंकड़ों के शत-प्रतिशत मिलान वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया.
  • सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग के लिए दो निर्देश दिए. न्‍यायालय ने कहा कि ईवीएम में सिंबल्‍स लोड किए जाने के बाद सिंबल लोडिंग यूनिट – एसएलयू को सील करके कंटेनरों में सुरक्षित रख लिया जाना चाहिए.
  • इस सील पर उम्‍मीदवार और उनके प्रति‍निधियों के हस्‍ताक्षर होने चाहिए. सील किए गए कंटेनरों को परिणाम घोषित होने के कम से कम 45 दिनों तक ईवीएम के साथ स्‍टोर रूम में रखा जाना चाहिए. उन्‍हें ईवीएम की तरह ही खोला और सील किया जाना चाहिए.
  • अन्‍य निर्देश में न्‍यायालय ने कहा कि ईवीएम के पांच प्रतिशत में बर्न्‍ट मेमोरी सेमीकंट्रोलर, कंट्रोल यूनिट है. दो या तीन उम्‍मीदवारों के लिखित अनुरोध पर परिणामों की घोषणा के बाद ईवीएम निर्माता के इंजीनियरों द्वारा प्रत्‍येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से बैलेट यूनिट और वीवीपीएटी की जांच और सत्‍यापन किया जाना चाहिए.
  • इस प्रकार का अनुरोध परिणामों की घोषणा के बाद सात दिनों के भीतर किया जाना चाहिए. इस प्रकार के अनुरोध पर होने वाले खर्च को उम्मीदवार वहन करेगा. यदि ईवीएम से छेडछाड की गई है तो वह खर्च उम्मीदवार को लौटा दिया जाएगा.

केरल की जीना जस्टस को कैम्ब्रिज शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया गया

केरल के तिरुवनंतपुरम की जीना जस्टस को पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कैम्ब्रिज शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है.

मुख्य बिन्दु

  • जीना जस्टस संयुक्त अरब अमीरात में, शारजाह के आवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल की शिक्षक हैं. उनको यह नामांकन धर्मार्थ कार्यों के प्रति उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और समर्पण के लिए मिला है.
  • इस प्रतियोगिता में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है.
  • इस वर्ष की वैश्विक शिक्षक प्रतियोगिता में 141 देशों से रिकॉर्ड 14,840 नामांकन प्राप्‍त हुए.
  • अब इस पुरस्कार के विजेता के चयन के लिए मतदान होगा, जिसकी घोषणा 29 मई को की जाएगी.

28 अप्रैल: विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस

प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस’ (World Day for Safety and Health at Work) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कार्यस्थलों पर कर्मकारों के सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करना है.

2024 का मुख्य विषय (थीम)

इस वर्ष यानी 2024 में विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘जलवायु परिवर्तन और कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य’ (Climate change and safety and health at work) है.

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO): एक दृष्टि

  • विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस को मनाये जाने की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने की थी. इसे प्रतिवर्ष 2003 से मनाया जा रहा है.
  • ILO संयुक्त राष्ट्र की एकमात्र त्रि-पक्षीय संस्था है. यह श्रम मानक निर्धारित करने, नीतियाँ को विकसित करने एवं सभी महिलाओं तथा पुरुषों के लिये सभ्य कार्य को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम तैयार करने हेतु 187 सदस्य देशों की सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिकों को एक साथ लाता है.
  • ILO की स्थापना 29 अक्टूबर 1919 को की गयी थी. इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है. इसके कुल 187 सदस्य हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

तीरंदाजी विश्‍व कप में भारत ने स्‍वर्ण पदक जीता

शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्‍व कप में भारत की ज्योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद स्वामी और प्रणीत कौर के महिलाओं की टीम ने इटली को हराकर स्‍वर्ण पदक हासिल किया. ज्योति सुरेखा वेनम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम में एस्‍टोनिया को हराकर स्वर्ण जीता. अभिषेक वर्मा, प्रियांश और प्रथमेश फुगे की पुरूषों की टीम ने नीदरलैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान की फ्रांस की यात्रा सम्‍पन्‍न

रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान की फ्रांस की यात्रा 28 अप्रैल को सम्‍पन्‍न हो गई. इस यात्रा के दौरान उन्होंने फ्रांस के नागरिक और सैन्‍य निदेशक पैट्रिक पेलॉक्‍स तथा सैन्‍य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल विंसेंट गिरौड के साथ बातचीत में साझा हित तथा आपसी सुरक्षा सरोकारों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ.

तिरूपति में राष्‍ट्रीय संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय में तीसरा दीक्षांत समारोह

तिरूपति में राष्‍ट्रीय संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय में तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने  नये पाठ्यक्रम तैयार करने और अंतर विषय अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

भारतीय नौसेना और यूके की रॉयल नेवी का समुद्री साझेदारी अभ्यास

भारतीय नौसेना और यूके की रॉयल नेवी ने समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया. अभ्‍यास में भारतीय नौसेना के क्षेत्रीय स्थिरता को बढावा और समु्द्री साझेदारी को मजबूत करने के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया गया. इस अभ्‍यास से दोनों नौसेनाओं के बीच युद्ध कौशल को बढावा मिलेगा.

मोना अग्रवाल ने विश्‍व निशानेबाजी पैरा स्‍पोर्ट में स्वर्ण पदक जीता

कोरिया के चंगवोन में खेले जा रहे विश्‍व निशानेबाजी पैरा प्रतियोगिता में भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. वहीं सेना के आमिर अहमद भट्ट ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता.

माहेश्वरी चौहान ने पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा सुरक्षित किया

महिलाओं की स्कीट में, माहेश्वरी चौहान ने कतर के दोहा में शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत की ओर से पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा सुरक्षित कर लिया. निशानेबाजी में यह भारत के लिए 21वां ओलंपिक कोटा और शॉटगन में पांचवा कोटा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top