EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 मई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम ‘SMART’ का सफल परीक्षण किया

भारतीय नौसेना ने 1 मई को ओडिशा में बालासोर तट (एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप) से सुपरसोनिक मिसाइल टॉरपीडो (SMART) प्रणाली सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय नौसेना के लिए किया था.

मुख्य बिन्दु

  • SMART का पूरा नाम Supersonic Missile Assisted Release of Torpedo है. यह अगली पीढ़ी का पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम है. इसे डीआरडीओ द्वारा ही डिजाइन और विकसित किया गया है.
  • यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. SMART मिसाइल को युद्धक जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है. इस प्रणाली में एक लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइल वाहक शामिल है.
  • टॉरपीडो एक सिगार के आकार का हथियार (मिसाइल) होता है, जिसे पनडुब्बी, युद्धक जहाज या लड़ाकू विमान से दागा जा सकता है. यह टॉरपीडो अपने लक्ष्य के संपर्क में आते ही विस्फोट हो जाता है.
  • कैनिस्टर आधारित इस मिसाइल सिस्टम में कई आधुनिक सब-सिस्टम हैं, जिनमें दो चरणीय सॉलिड प्रोपल्शन सिस्टम, इलेक्ट्रोमैकेनिकल एक्टुएटर सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम आदि शामिल हैं.

फिडे ने वैशाली रमेश बाबू को ग्रैंडमास्टर के खिताब से सम्मानित किया

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने भारतीय शतरंज खिलाडी वैशाली रमेश बाबू को आधिकारिक तौर पर ग्रैंडमास्टर के खिताब से सम्मानित किया है.

कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के बाद वैशाली तीसरी भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है.

वैशाली के लिए भी ग्रैंडमास्टर की उपाधि अद्वितीय गौरव है, क्योंकि वह और उनके भाई, रमेशबाबू प्रज्ञानंद, दुनिया के पहले ग्रैंडमास्टर भाई-बहन की जोड़ी बन गए हैं.


18वां तीरंदाजी विश्व कप चरण-1 में भारत ने आठ पदक जीते

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण-1 में आठ पदक (पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) जीते. यह तीरंदाजी विश्व कप के किसी एक संस्करण में भारत की सर्वोच्च पदक संख्या है.

मुख्य बिन्दु

  • यह प्रतियोगिता शंघाई, चीन में 23 से 28 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया गया था. यह 2024 में विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित होने वाले चार विश्व कप आयोजनों में से पहला था. यह तीरंदाजी विश्व कप का 18वां संस्करण था.
  • भारत ने शंघाई प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय तीरंदाजी टीम भेजी थी जिसमे आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ी शामिल थे.
  • भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को स्वर्ण: धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने फाइनल में वर्तमान ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर 14 साल बाद स्वर्ण पदक जीता.
  • ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई: एशियाई खेलों की चैंपियन और विश्व नंबर 3 भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने व्यक्तिगत, महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता.
  • ज्योति ने मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को हराकर महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्वर्ण पदक जीता. मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति वेन्नम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने एस्‍टोनिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता. महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति, अदिति स्वामी और परनीत कौर की टीम ने इटली को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
  • अभिषेक वर्मा, प्रियांश और प्रथमेश फुगे की पुरुषों की टीम ने नीदरलैंड को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता.
  • महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

विश्व तीरंदाजी: के दृष्टि

विश्व तीरंदाजी पुरुषों और महिलाओं की तीरंदाजी का वैश्विक शासी निकाय है. विश्व तीरंदाजी की स्थापना 1931 में दुनिया भर में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए की गई थी. इसके 168 सदस्य देश और मुख्यालय लुसाने, स्विट्ज़रलैंड में है.


3 मई: विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस

प्रत्येक वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करना और मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा तथा ड्यूटी के दौरान हमले में जान गंवाने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2024 का विषय

इस वर्ष यानी 2024 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘ग्रह के लिए एक प्रेस: पर्यावरण संकट के सामने पत्रकारिता.’ (A Press for the Planet: Journalism in the Face of the environmental crisis.) है.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

1991 में यूनेस्को की सिफारिश के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी.

प्रेस स्वतंत्रता: मुख्य तथ्य

भारत में एक लोकतान्त्रिक देश है, यहाँ प्रेस (मीडिया) को पूर्ण स्‍वतंत्रता है. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है.


1 मई: अंतर्राष्‍ट्रीय श्रमिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 मई को अंतर्राष्‍ट्रीय श्रमिक दिवस (International Workers’ Day) के रूप में मनाया जाता है. इसे मई दिवस (May Day) या मजदूर दिवस (Labour Day) के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य पूरे विश्‍व में आर्थिक और सामाजिक अधिकारों को प्राप्‍त करने में श्रमिकों के समर्पण के प्रति आभार व्‍यक्‍त करना है.

मजदूर दिवस का इतिहास

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मज़दूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई, 1886 को हुई थी. उस दिन अमरीका के मजदूर संघों ने मिलकर निश्चय किया कि वे रोज़ाना 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे. इसके लिए मज़दूर संघों ने हड़ताल की. इस दौरान शिकागो की हेमार्केट में बम विस्फोट के बाद पुलिस की गोलीबारी में कई मज़दूरों की जान गई.

1889 में अन्तर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में घोषणा की गई कि हेमार्केट में मारे गये निर्दोष लोगों की याद में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाएगा और इस दिन सभी कामगारों तथा श्रमिकों का अवकाश रहेगा.

भारत के सन्दर्भ में मजदूर दिवस

भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई, 1923 को इसकी शुरूआत की थी. हालांकि उस समय इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन अब दुनिया के अन्य देशों की तरह इसे मई दिवस के रूप में ही मनाया जाता है.


1 मई 2024: महाराष्ट्र और गुजरात का 64वां स्थापना दिवस

महाराष्ट्र और गुजरात, प्रत्येक वर्ष 1 मई को अपना स्थापना दिवस (Maharashtra Day and Gujarat Day) मनाते हैं. 1960 में इसी दिन मराठी एवं गुजराती भाषियों के बीच संघर्ष के कारण बम्बई राज्य (बांबे स्टेट) का बंटवारा करके महाराष्ट्र एवं गुजरात नामक दो राज्यों की स्थापना की गई थी. इस वर्ष यानी 2024 में दोनों राज्यों ने 64वां स्थापना दिवस मनाया.

भारत के संसद ने बांबे स्टेट को गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित करने के लिए ‘बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960’ पारित किया था. यह अधिनियम 1 मई 1960 को लागू हुआ था. अधिनियम के तहत जहाँ लोग गुजराती और कच्छी बोलते थे उस क्षेत्र में गुजरात का गठन किया गया. दूसरे क्षेत्र का नाम महाराष्ट्र रखा गया था जहां लोग कोंकणी और मराठी बोलते थे.

भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन

  • 1960 से महाराष्ट्र एवं गुजरात ‘बांबे स्टेट’ का हिस्सा हुआ करते थे. बॉम्बे में मराठी और गुजराती दोनों भाषाएं बोली जाती थीं. धीरे-धीरे दोनों भाषाओं के लोगों के बीच अलग राज्य की मांग उठने लगी.
  • 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत कई राज्यों का गठन किया गया. इस अधिनियम के अंतर्गत तेलुगु बोलने वालों को आंध्र प्रदेश, कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक राज्य बना, वहीं मलयालम बोलने वालों के लिए केरल और तमिल भाषी लोगों के लिए तमिलनाडु बना.
  • 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम में बॉम्बे के मराठी और गुजराती लोगों को अलग राज्य नहीं मिला. गुजराती और मराठी लोगों ने अलग राज्य की मांग के लिए बॉम्बे में आंदोलन करना शुरू कर दिया.
  • 1 मई 1960 को बॉम्बे को बांटकर दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात बना दिए गए. अब दोनों राज्य बॉम्बे को अपने राज्य का हिस्सा बनाना चाहते थे. काफी खींचातान के बाद बॉम्बे को महाराष्ट्र की राजधानी बना दिया गया.

24-30 अप्रैल 2024: विश्व टीकाकरण सप्ताह के रूप में मनाया गया

प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह को ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ (World Immunization Week) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को टीका-निवारणीय रोगों के बारे में जागरुकता फैलाना और इन रोगों से बचाव करना है. पहली बार विश्व टीकाकरण सप्ताह 2012 में मनाया गया था.

इस वर्ष यानी 2024 के विश्व टीकाकरण सप्ताह का विषय (थीम) ‘मानवीय रूप से संभव: सभी के लिए टीकाकरण’ (Humanly Possible: Immunization for All) था.

टीका-निवारणीय रोग: मुख्य तथ्य

  • टीकाकरण, टीका-निवारणीय रोगों जैसे कि ग्रीवा संबंधी कैंसर, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस बी, खसरा, मम्प्स, पर्टुसिस (खांसी), निमोनिया, पोलियो, रोटावायरस अतिसार (डायरिया), रूबेला और टेटनस इत्यादि से होने वाली मृत्यु से सुरक्षित करता है.
  • वर्ष 1988 से पोलियो मामलों में 99% से ज्यादा की कमी आयी है. वर्तमान में तीन देशों (अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान) में पोलियो-स्थानिक हैं. पोलियो वर्ष 1988 में 125 देशों में था.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था.
  • टीका (वैक्सीन) के दो भाग होते हैं- एंटीजन (antigen) और एडजुवेंट (adjuvant). एंटीजन बीमारी पैदा करने वाले परजीवी का एक टुकड़ा है. एडजुवेंट शरीर को खतरे के संकेत भेजता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को दृढ़ता से प्रतिक्रिया करने में मदद करता है.

भारत में टीकाकरण कार्यक्रम

मिशन इंद्रधनुष: भारत सरकार ने सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण कवरेज प्राप्त करने के लिए दिसंबर 2014 में ‘मिशन इंद्रधनुष’ का शुभारंभ किया था. मिशन इंद्रधनुष के बाद पूर्ण टीकाकरण कवरेज में प्रतिवर्ष वृद्धि 1% से बढकर 6.7% हो गयी.

तीव्र मिशन इंद्रधनुष (IMI): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण कार्यक्रम में तेज़ी लाने के लिए 8 अक्टूबर 2017 को तीव्र मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया था. इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार का उद्देश्य दो वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक बच्चों और उन सभी गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना है, जो नियमित रूप से टीकाकरण कार्यक्रम के तहत छूट गए हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह

अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक 2.10 लाख करोड़ रुपये का वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह हुआ. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सकल जीएसटी संग्रह में 12.4 प्रतिशत की महत्वपूर्णवृद्धि हुई है.

भारत और क्रोएशिया विदेश कार्यालय परामर्श के 11वें सत्र का आयोजन

भारत और क्रोएशिया ने नई दिल्‍ली में विदेश कार्यालय परामर्श के 11वें सत्र का आयोजन किया. दोनों पक्षों ने आपसी वैश्विक और क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर विचार साझा किए. दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य पारस्परिक मंचों पर सहयोग सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भी विचार साझा किए.

भारत 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक (ATCM 46) और पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी 26) की 26वीं बैठक की मेजबानी करेगा. यह बैठक 20 से 30 मई तक कोच्चि, केरल में आयोजित की जाएगी. बैठक में अंटार्कटिका को प्रभावित करने वाले पर्यावरण, वैज्ञानिक और शासन संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी.

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 30 अप्रैल 2024 को 26वें नौसेना प्रमुख (सीएनएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया है, जो 29 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो गए थे.

भारतीय मसलों पर कार्सिनोजेनिक पदार्थ होने के कारण प्रतिबंध

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मसालों की गुणवत्ता की जांच शुरू करने की घोषणा की है. FSSAI की घोषणा हांगकांग और सिंगापुर द्वारा दो भारतीय कंपनियों, एवरेस्ट और एमडीएच के चार मसालों पर कार्सिनोजेनिक पदार्थ होने के कारण प्रतिबंध लगाने के बाद आई है. इससे पहले मालदीव सरकार ने भी देश में एवरेस्ट और एमडीएच कंपनियों के मसालों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था.

पीएसजी ने रिकॉर्ड 12वीं बार फ्रेंच फुटबॉल लीग-1 खिताब जीता

पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने रिकॉर्ड 12वीं बार फ्रेंच फुटबॉल लीग-1 खिताब जीता है. पीएसजी ने पिछले तीन लगातार खिताब जीते हैं और पिछले दस वर्षों में उसने आठ खिताब जीते हैं. पेरिस सेंट-जर्मेन के पास अब अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोनाको के ल्योन क्लब से 12 अंकों की अजेय बढ़त है.

मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब अर्जेंटीना की एलेजांद्रा ने जीता

अर्जेंटीना की 60 वर्षीय एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा है. पूर्व में इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 वर्ष की महिलाएं ही भाग ले सकती थीं. लेकिन सितंबर 2023 में मिस यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की आयु सीमा को हटा दिया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top