EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Russia

रूस ने ईरान के जासूसी उपग्रह ‘सुदूर खय्याम’ का प्रक्षेपण किया

August 12, 2022/by Team EduDose

रूस ने 10 अगस्त को ईरान के जासूसी उपग्रह ‘सुदूर खय्याम’ का प्रक्षेपण किया था. यह प्रक्षेपण रूसी सोयुज रॉकेट द्वारा दक्षिणी कजाकिस्तान में बैकोनूर कोस्मोड्रोम से किया गया था जो सफलतापूर्वक कक्षा में प्रवेश किया. इसका नाम फारसी वैज्ञानिक उमर खय्याम के नाम पर रखा गया है, जो 11वीं और 12वीं शताब्दी में रहते थे.

ईरान ने कहा कि इस उपग्रह का उपयोग पर्यावरण निगरानी के लिए किया जाएगा और यह पूरी तरह से उसके नियंत्रण में रहेगा. इसका उपयोग केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

मुख्य बिन्दु

  • सुदूर खय्याम उपग्रह उच्च-रिज़ॉल्यूशन कैमरे से लैस है. यदि यह उपग्रह सफलतापूर्वक संचालित होता है, तो ईरान को अपने कट्टर दुश्मन इजराइल और मध्य पूर्व के अन्य देशों की निगरानी करने की क्षमता हासिल हो जाएगी.
  • पश्चिमी देशों ने इस उपग्रह के माध्यम से रूस द्वारा यूक्रेन में अपनी खुफिया क्षमता को बढ़ाने में उपयोग किए जाने का दावा किया है.
  • ईरान के पास नागरिक और सैन्य दोनों अंतरिक्ष कार्यक्रम हैं. अमेरिका को डर है कि इसका इस्तेमाल अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कर सकता है.
  • यह उपग्रह एक मीटर-प्रति-पिक्सेल डेफिनेशन के साथ उच्च-रिज़ॉल्यूशन सर्विलांस छवियां प्रदान करेगा. पश्चिमी नागरिक उपग्रह लगभग आधा मीटर प्रति पिक्सेल की छवियां भेजते हैं, जबकि अमेरिकी जासूसी उपग्रहों के पास और उन्नत तकनीक है जिससे वे और हाई डेफिनेशन की तस्वीरें भेजते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-08-12 16:57:252022-08-13 17:04:18रूस ने ईरान के जासूसी उपग्रह ‘सुदूर खय्याम’ का प्रक्षेपण किया

रूस ने वर्ष 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र छोड़ने का फैसला किया

July 28, 2022/by Team EduDose

रूस ने वर्ष 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र (The International Space Station) छोड़ने का फैसला किया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के अध्‍यक्ष यूरी बोरि सोफ ने इस निर्णय की घोषणा की.

यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई और उसके खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों से रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई. रूस और अमरीका पृथ्वी की कक्षा में 1998 में स्‍थापित अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए मिलकर काम करते रहे हैं.

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन क्या है?

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (ISS) बाहरी अन्तरिक्ष में मानव निर्मित उपग्रह है. इसे अनुसंधान और शोध के लिए बनाया गया है. इसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया गया है.

ISS विश्व की कई स्पेस एजेंसियों का संयुक्त उपक्रम है. इसे बनाने में संयुक्त राज्य की नासा के साथ रूस की रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी (RKA), जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA), कनाडा की कनेडियन स्पेस एजेंसी (CSA) और यूरोपीय देशों की संयुक्त यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ESA) काम कर रही हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-07-28 20:23:282022-07-28 20:23:28रूस ने वर्ष 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र छोड़ने का फैसला किया

दूसरे विश्व युद्ध में विजय की स्मृति में रूस में 77वां विजय दिवस मनाया गया

May 11, 2022/by Team EduDose

रूस में 9 मई को 77वां विजय दिवस (Victory Day) मनाया गया था. यह दिवस दूसरे विश्व युद्ध में तत्कालीन सोवियत संघ (USSR) के विजय की स्मृति में मनाया जाता है. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन मॉस्‍को में किया गया था. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश को संबोधित किया था.

मुख्य तथ्य

  • ये 8 मई 1945 को नाजी जर्मनी की हार और आत्मसमर्पण के साथ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत का भी प्रतीक माना जाता है.
  • पश्चिमी सोवियत संघ को जीतने के उद्देश्य से 22 जून 1941 को जर्मन सेना ने सोवियत संघ पर आक्रमण शुरू किया था. इस आक्रमण का कोड ऑपरेशन बारब्रोसा (Operation Barbarossa) था.
  • उस समय एडोल्फ़ हिटलर (1889–1945) जर्मन शासक था. वे “राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी” (NSDAP) के नेता थे. इस पार्टी को प्रायः “नाज़ी पार्टी” के नाम से जाना जाता है.
  • दूसरे विश्व युद्ध में 2.7 करोड़ सोवियत नागरिक मारे गए थे जो किसी भी देश में होने वाली सबसे अधिक जनहानि थी. रूसी इस युद्ध को ग्रेट पेट्रिओटिक वॉर के रूप में याद करते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-05-11 20:24:102022-05-11 20:24:10दूसरे विश्व युद्ध में विजय की स्मृति में रूस में 77वां विजय दिवस मनाया गया

संयुक्‍त राष्‍ट्र में रूस को खिलाफ प्रस्‍ताव पारित, भारत ने प्रस्ताव का वहिष्कार किया

March 25, 2022/by Team EduDose

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस को जिम्‍मेदार ठहराते हुए एक प्रस्‍ताव पारित किया है तथा तत्‍काल संघर्ष विराम का अनुरोध किया है. 140 देशों ने इस प्रस्‍ताव के पक्ष में और पांच देशों ने इसके विरोध में मतदान किया. 38 देशों ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया.

भारत का रुख

  • भारत ने प्रस्‍ताव पर मतदान में यह कहते हुए हिस्‍सा नहीं लिया कि संघर्ष खत्‍म करने और तत्‍काल मानवीय सहायता उपलब्‍ध कराने पर ध्‍यान देना अधिक आवश्‍यक है. संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थाई प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने कहा कि प्रस्‍ताव के मसौदे में इन चुनौतियों से निपटने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.
  • यूक्रेन की स्थिति पर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए भारत ने कहा कि इस संघर्ष में नागरिकों की जानें गई हैं और करीब एक करोड लोग विस्थापित हुए हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने यूक्रेन और पडोसी देशों में मानवीय सहायता के लिए 90 टन से अधिक वस्तुओं की आपूर्ति की है.
  • श्री तिरूमूर्ति ने कहा कि मानवीय गतिविधियां सदैव मानवीय सहायता के सिद्धांतों के आधार पर होनी चाहिए और इन उपायों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-03-25 09:06:012022-03-26 09:11:14संयुक्‍त राष्‍ट्र में रूस को खिलाफ प्रस्‍ताव पारित, भारत ने प्रस्ताव का वहिष्कार किया

रूस ने गैर मित्र देशों की सूची जारी की, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, यूक्रेन का नाम शामिल

March 9, 2022/by Team EduDose

रूस ने गैर मित्र देशों की सूची जारी की है. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व वाली सरकार ने उन देशों और क्षेत्रों की सूची को मंजूरी दे दी जो रूस, उसकी कंपनियों और उसके नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है.

सूची में उन देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं या शामिल हुए हैं. इस लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन, जापान और यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के नाम हैं. यूरोपियन यूनियन में 27 देश शामिल हैं.

सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा, यूरोपीय संघ के सभी 27 देश, ब्रिटेन, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, अल्बानिया, आइसलैंड, नॉर्वे, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ताइवान के नाम हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-03-09 14:48:542022-03-11 15:04:56रूस ने गैर मित्र देशों की सूची जारी की, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, यूक्रेन का नाम शामिल

यूक्रेन-रूस तनाव: यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्‍वतंत्र देश के रूप में मान्‍यता

February 22, 2022/by Team EduDose

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन से अलग हुए क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्‍वतंत्र देश के रूप में मान्‍यता देने की घोषणा की है. ये दोनों पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्र थे. राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों क्षेत्रों के स्वतंत्रता की मान्यता देने के बाद वहां सैनिक टुकड़ियां तैनात कर दी है.

रूस के इस कदम के बाद बाद से यूक्रेन और रूस के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ सभी राजनीयिक संबंध तोड़ने की बात कही है. रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा (Russia Annexed Crimea From Ukraine) कर लिया था. जिसके बाद से ही दोनों देशों में तनाव बरकरार है.

अमरीका और यूरोप ने उनके इस कदम की निंदा की है और नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. यूक्रेन के दो इलाकों डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वघोषित पीपुल्स रिपब्लिक की मान्यता देने पर अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी है.

डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र क्या हैं?

डोनेट्स्क और लुहान्स्क पूर्वी यूक्रेन का हिस्सा हैं. इन इलाकों को सम्मिलित रूप से डोनबास क्षेत्र के नाम से जाना जाता है. इस इलाके में रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों का कब्जा है. ये इलाके 2014 से ही यूक्रेनी सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं और खुद को स्वतंत्र पीपुल्स रिपब्लिक घोषित किया हुआ है. हालांकि, इन इलाकों को रूस और बेलारूस ने ही मान्यता दी है. डोनबास क्षेत्र में जारी संघर्ष में अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है.

डोनबास क्षेत्र में रूसी भाषी नागरिकों की संख्या ज्यादा है. ये लोग खुद को रूस के ज्यादा नजदीक मानते हैं, वहीं यूक्रेनी सरकार इन्हें अलगाववादियों के रूप में देखती है.

मिन्स्क शांति प्रक्रिया क्या है?

यूक्रेन और रूसी समर्थित अलगाववादियों के बीच हुए समझौते को मिन्स्क शांति प्रक्रिया नाम से जानते हैं. यह समझौता दो चरणों में हुआ था.

पहले चरण में यूक्रेन और रूसी समर्थित अलगाववादियों ने सितंबर 2014 में बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में 12-सूत्रीय युद्धविराम समझौते पर सहमति व्यक्त की थी. इसके प्रावधानों में कैदियों की अदला-बदली, मानवीय सहायता और भारी हथियारों की वापसी पर सहमति बनी थी.

दूसरे चरण में फरवरी 2015 में रूस, यूक्रेन, यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (OSCE) के प्रतिनिधियों और दो रूसी समर्थक अलगाववादी क्षेत्रों के नेताओं ने मिन्स्क में 13-सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

रूस की यूक्रेन के इलाकों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता मिन्स्क शांति प्रक्रिया का उल्लंघन करती है. हालांकि, इस शांति प्रक्रिया को अभी पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है.

पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया

अमेरिका समेत अधिकतर पश्चिमी देश रूस के खिलाफ हैं. ब्रिटेन ने रूस के पांच बैंकों और तीन बड़े बिजनेसमैन के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है. जर्मनी ने भी नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन प्रॉजेक्ट को रद्द करने के संकेत दिए हैं. अमेरिका और यूरोपीय यूनियन भी रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की तैयारी में जुटा हुआ है. अमेरिका ने रूस के इस कदम को यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताया है.

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का आपात सत्र

यूक्रेन-रूस तनाव पर 22 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का आपात सत्र आयोजित किया गया था. यह बैठक यूक्रेन ने अमरीका और ब्रिटेन के साथ मिलकर बुलाई थी.

इस आपात बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने हिस्सा लिया था. बैठक में भारत ने यूक्रेन-रूस संकट का परस्‍पर स्‍वीकार्य समाधान निकालने पर बल दिया है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है.

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद क्यों?

यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का सदस्य देश बनना चाहता है और रूस इसका विरोध कर रहा है. नाटो अमेरिका और पश्चिमी देशों के बीच एक सैन्य गठबंधन है. नाटो देश यूक्रेन को पश्चिमी देशों का सैन्य अड्डा बनाना चाहता है.

रूस, यूक्रेन के साथ 450 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है. अब रूस के सामने चुनौती यह है कि उसके कुछ पड़ोसी देश पहले ही NATO में शामिल हो चुके हैं. इनमें एस्टोनिया और लातविया जैसे देश हैं, जो पहले सोवियत संघ का हिस्सा थे. अब अगर यूक्रेन भी NATO का हिस्सा बन गया तो रूस हर तरफ से अपने दुश्मन देशों से घिर जाएगा और अमेरिका जैसे देश उस पर हावी हो जाएंगे.

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) क्या है?

नाटो या NATO, North Atlantic Treaty Organization (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) का संक्षिप्त रूप है. यह 30 यूरोपीय और उत्तरी अमरीकी देशों का एक सैन्य गठबन्धन है जो रूसी आक्रमण के खिलाफ दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 1949 में बनाया गया था. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है. नाटो सदस्य देशों ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत बाहरी हमले की स्थिति में सदस्य देश सहयोग करते हैं.

नाटो के सदस्य देश

मूल रूप से नाटो में 12 सदस्य (फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमर्ग, ब्रिटेन, नीदरलैंड, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैण्ड, इटली, नार्वे, पुर्तगाल और संयुक्त राज्य अमेरिका) थे जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं. सबसे हालिया सदस्य उत्तर मैसेडोनिया है जिसे 2020 में संगठन में जोड़ा गया था.

नाटो के अन्य सदस्य देश- ग्रीस, तुर्की, जर्मनी, स्पेन, चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड, बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया, अल्बानिया और क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो और उत्तर मैसेडोनिया.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-02-22 22:13:592022-02-22 22:13:59यूक्रेन-रूस तनाव: यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्‍वतंत्र देश के रूप में मान्‍यता

रूस और बेलारूस ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया

February 12, 2022/by Team EduDose

रूस और बेलारूस ने 10 फरवरी को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है. इस अभ्यास में 30 हजार से अधिक रूसी सैनिक अगले 10 दिनों तक सैन्य अभ्यास करेंगे. टैंक, लड़ाकू विमान और S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ ही हजारों सैनिक बेलारूस में 20 फरवरी तक ‘एलाइड रिजॉल्यूशन 2022’ अभ्यास में भाग ले रहे हैं.

मुख्य बिंदु

  • युद्ध अभ्यास यूक्रेन के साथ ही पोलैंड और लिथुआनिया के पास किए जा रहे हैं. पोलैंड और लिथुआनिया नाटो के सदस्य हैं.
  • यह युद्ध अभ्यास ऐसे वक्त में हो रहा है जब रूस ने एक लाख से अधिक सैनिक यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात किए हुए हैं.
  • इस अभ्यास को लेकर अमेरिका और नाटो ने चिंता जताई है. नाटो ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर हमला करने से पहले रूस युद्ध अभ्यास कर रहा है.
  • यूक्रेन ने इसके जवाब ने स्वयं का 10 दिनों का अभ्यास शुरू किया है. यूक्रेन के अभ्यास में करीब 10,000 सैनिक शामिल हैं.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मॉस्को को धमकी दी है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो क्रेमलिन पर ऐसे-ऐसे प्रतिबंध लगाए जाएंगे जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देखे नहीं होंगे.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-02-12 08:50:132022-02-14 09:07:21रूस और बेलारूस ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया

रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से पहली बार सफल परीक्षण किया

October 6, 2021/by Team EduDose

रूस ने हाल ही में अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से पहली बार सफल परीक्षण किया था. इस मिसाइल का नाम ‘जिरकॉन’ (Zircon) है जिसे सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया गया और बेरिंट सागर के तट पर स्थित एक नकली (मॉक) लक्ष्य को सटीक तरीके से निशाना बनाया.

जिरकॉन: एक दृष्टि

यह पहली बार है जब जिरकॉन मिसाइल का प्रक्षेपण पनडुब्बी के जरिये किया गया. इससे पहले जुलाई में नौसेना के युद्धपोत से इसका कई बार परीक्षण किया गया था. इसे 2022 में रूसी नौसेना में शामिल किया जाएगा.

जिरकॉन ध्वनि की गति से नौ गुना (मैक 9) तेज उड़ान भरने में सक्षम होगी और यह 1,000 किलोमीटर (620 मील) सीमा क्षेत्र में लक्ष्य को निशाना बना सकती है.

सॉलिड-फ्यूल इंजन के साथ बूस्टर स्टेज जिरकॉन को सुपरसोनिक गति तक बढ़ा देता है. इस चरण के बाद, तरल-ईंधन से युक्त एक स्क्रैमजेट मोटर इसे हाइपरसोनिक गति तक बढ़ा देता है.

जिरकॉन का उद्देश्य रूसी क्रूजर, युद्धपोत और पनडुब्बियों को बांटना है. यह रूस में विकसित कई हाइपरसोनिक मिसाइलों में से एक है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-10-06 11:37:082021-10-07 12:14:17रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से पहली बार सफल परीक्षण किया

प्रधानमंत्री ने रूस में पूर्वी आर्थिक मंच के छठे पूर्ण सत्र को सम्‍बोधित किया

September 4, 2021/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 3 सितम्बर को रूस में आयोजित ‘पूर्वी आर्थिक मंच’ (Eastern Economic Forum) के छठे पूर्ण सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सम्‍बोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में भारत-रूस की साझेदारी विश्‍व के ऊर्जा बाजारों में स्थिरता लाने में मदद कर सकती है. उन्होंने ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत रूस के साथ भारत की विश्वसनीय भागीदारी की प्रतिबद्धता को दोहराया.

संबोधन के मुख्य बिंदु

  • पूर्वी आर्थिक मंच (EEF) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस गगनयान कार्यक्रम के माध्‍यम से अंतरिक्ष अन्‍वेषण में भागीदार हैं.
  • प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्‍लेख किया कि देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड, मझगांव डॉक लिमिटेड दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक पोतों के निर्माण के लिए रूस के ज़्वेज़्दा के साथ साझेदारी करेगा.
  • श्री मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रपति पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत इस सपने को साकार करने में रूस का एक विश्वसनीय भागीदार होगा.
  • उन्‍होंने रूस के व्लादिवोस्तोक को सही मायने में यूरेशिया और प्रशांत का संगम बताया. श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सभ्‍यता में संगम का एक विशेष महत्‍व है, जिसका अर्थ है नदियों, लोगों और विचारों का संगम.

पूर्वी आर्थिक मंच (EEF)

पूर्वी आर्थिक मंच एक वार्षिक बैठक है जिसका आयोजन रूस के सुदूर पूर्व स्थित व्लादिवोस्तोक में किया जाता है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-09-04 22:09:592021-09-05 22:10:34प्रधानमंत्री ने रूस में पूर्वी आर्थिक मंच के छठे पूर्ण सत्र को सम्‍बोधित किया

रूस ने S-500 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया

July 21, 2021/by Team EduDose

रूस ने S-500 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम (air defence missile systems) का हाल ही में परीक्षण कर इसका लाइव वीडियो जारी किया था. यह वीडियो दक्षिणी रूस में अस्त्रखान के पास कपुस्टिन यार (Kapustin Yar) में शूट किया गया है. इस दौरान एस-500 वायु रक्षा प्रणाली की मिसाइल ने अपने लक्ष्य एक दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल को पलक झपकते मार गिराया.

एस-500 मिसाइल सिस्टम के लगभग सभी टेस्ट पूरे किए जा चुके हैं और इसे जल्द ही रूसी सेना में कमीशन करने की प्लानिंग की जा रही है.

S-500: मुख्य बिंदु

  • एस-500 मिसाइल सिस्टम की अधिकमत रेंज 595 किलोमीटर होगी. एस-500 सिस्टम की मिसाइलें फिक्स्ड साइलो में पैक रहती हैं.
  • इस सिस्टम के मिसाइलों को BAZ ट्रक की चेसिस पर 10 x10 ट्रांसपोर्टर-ईरेक्टर-लॉन्चर पर लगाया गया है. इससे इन मिसाइलों को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से और कम समय में तैनात किया जा सकता है.
  • एस-500 मिसाइल प्रणाली में वोरोनिश लॉन्ग रेंज अर्ली वॉर्निंग रडार लगाया गया है. लंबी दूरी तक नजर रखने वाला यह अर्ली वॉर्निंग रडार इस मिसाइल रक्षा प्रणाली की रीढ़ है जिनका प्रमुख लक्ष्य दुश्मन के टॉरगेट को सटीकता से मापना और उसकी जानकारी ऑपरेटर तक पहुंचाना है.
  • S-500 डिफेंस सिस्टम को S-400 के आधार पर ही विकसित किया गया है. S-500 डिफेंस सिस्टम में 77N6 मिसाइल सीरीज के अलावा कई अन्य मिसाइलें भी तैनात हैं.
  • इस मिसाइल सिस्टम को दुश्मन के किसी भी तरह से हथियार, हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट और मिसाइलों को मार गिराने के लिए बनाया गया है. S-500 को शुरू से ही बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ दुश्मनों के लड़ाकू विमानों,  क्रूज मिसाइलों सहित सभी प्रकार के हवाई खतरों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-07-21 19:20:352021-07-21 19:20:35रूस ने S-500 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया

चीन और रूस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना का शुभारंभ किया गया

May 20, 2021/by Team EduDose

चीन और रूस ने परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना का शुभारंभ किया है. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 19 मई को वर्चुअल माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया.

इस परियोजना में तियानवान (Tianwan) परमाणु ऊर्जा संयंत्र और शुदापु (Xudapu) परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण किया जायेगा. इसके तहत तियानवान परमाणु ऊर्जा संयंत्र के यूनिट 7 और यूनिट 8, तथा शुदापु परमाणु ऊर्जा संयंत्र के यूनिट 3 और यूनिट 4 का निर्माण होना है.

चीन और रूस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता

चीन और रूस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग से संबंधित यह एक अहम परियोजना है. इस परियोजना के लिए जून 2018 में दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था.

इन चार परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण पूरा होने और परिचालन में आने के बाद वार्षिक बिजली उत्पादन 37 अरब 6 करोड़ किलोवॉट तक पहुंच जाएगा. यह प्रति वर्ष 3 करोड़ 6 लाख 80 हज़ार टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने के बराबर है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-05-20 23:31:312021-05-21 21:48:44चीन और रूस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना का शुभारंभ किया गया

आर्कटिक की जलवायु की निगरानी के लिए रूस ने Arktika-M उपग्रह का प्रक्षेपण किया

March 2, 2021/by Team EduDose

रूस ने आर्कटिक की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी के लिए अपना पहला उपग्रह ‘अर्कटिका-एम’ (Arktika-M) का सफल प्रक्षेपण किया है. यह प्रक्षेपण 28 फरवरी को रुसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस (Roscosmos) ने ‘Soyuz-2,1B’ अन्तरिक्ष यान (carrier rocket) के माध्यम से किया गया.

अर्कटिका-एम एक रिमोट सेंसिंग आपातकालीन संचार उपग्रह है. इस उपग्रह के द्वारा आर्कटिक क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन का बेहतर अध्ययन किया जा सकेगा. यह उपग्रह पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव और आसपास के क्षेत्रों की छवियों को हर 15-30 मिनट में प्रसारित करेगा.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-03-02 11:06:552021-03-03 11:20:54आर्कटिक की जलवायु की निगरानी के लिए रूस ने Arktika-M उपग्रह का प्रक्षेपण किया
Page 2 of 3123

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top