20वीं पशुधन गणना 2019 रिपोर्ट जारी: 4.6 प्रतिशत की वृद्धि, पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक वृद्धि

भारत में 20वीं पशुधन गणना 2019 रिपोर्ट 16 अक्टूबर को जारी की गयी. यह गणना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी के साथ आयोजित की गई थी.

पशुधन गणना-2019 रिपोर्ट: मुख्य तथ्य

  • भारत की पशुधन आबादी 53 करोड़ 57.8 लाख है, जो पशुधन गणना -2018 की तुलना में 4.6 प्रतिशत अधिक है.
  • वर्ष 2012 की तुलना में देश में गायों की संख्या 18 प्रतिशत बढ़कर 14 करोड़ 51.2 लाख हो गई है.
  • भेड़, बकरी और मिथुन की आबादी दोहरे अंकों में बढ़ी है, जबकि घोड़े और टट्टू, सूअर, ऊंट, गधे, खच्चर और याक की गिनती में गिरावट आई है.
  • राज्यों में, पश्चिम बंगाल में पशुधन संख्या में सर्वाधिक 23.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके बाद तेलंगाना (22.21 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (15.79 प्रतिशत), बिहार (10.67 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (11.81 प्रतिशत) का स्थान है.
  • उत्तर प्रदेश (1.35 प्रतिशत), राजस्थान (1.66 प्रतिशत) और गुजरात (0.95 प्रतिशत) में पशुधन में गिरावट हुई है.
  • पशुधन में, गोधन की हिस्सेदारी 35.94 प्रतिशत, बकरी (27.8 प्रतिशत), भैंस (20.45 प्रतिशत), भेड़ (13.87 प्रतिशत) और सूअर (1.69 प्रतिशत) है.