EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-9 मई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2024: भारत 159वें और नॉर्वे शीर्ष स्थान पर

प्रेस की दिशा-दशा पर नज़र रखने वाली वैश्विक संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (RWB) ने 3 मई को ‘22वां विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक’ (22nd World Press Freedom Index) 2024 जारी किया था. इस सूचकांक में 180 देशों को शामिल किया गया था.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2024: मुख्य बिन्दु

  • इस सूचकांक में भारत 159वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यानी 2023 के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 161वें स्थान पर था.
  • इस सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष स्थान पर है. नॉर्वे लगातार छठे वर्ष पहले पायदान पर है. सूचकांक में डेनमार्क दूसरे, स्वीडन तीसरे, नीदरलैंड चौथे और फिनलैंड पांचवें पायदान पर है. सबसे निचली रैंकिंग इरिट्रिया की है जो 180वें स्थान पर है. सीरिया 179वें, अफ़ग़ानिस्तान 178वें, उत्तर कोरिया 177वें और ईरान 176वें स्थान पर है.
  • भारत के पडोसी देशों में चीन 172वें, श्रीलंका 150वें, नेपाल 74वें, म्यांमार 171वें, बांग्लादेश 165वें और पाकिस्तान 152वें स्थान पर है.

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RWB) क्या है?

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक एक फ्रांसीसी गैर-सरकारी संगठन, रिपोर्टर्स सैन्स फ्रंटियर्स (RSF) जिसे रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर के रूप में भी जाना जाता है, द्वारा जारी किया गया है.

रिपोर्टर्स सैन्स फ्रंटियर्स (RSF) एक गैर-लाभकारी संगठन है जो दुनिया भर के पत्रकारों पर हमलों का दस्तावेजीकरण और सामना करने के लिए कार्य करता है. RSF का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में है.


पुलित्जर पुरस्कार 2024: कविता के क्षेत्र में ब्रेंडन सोम को सम्मानित किया गया

पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) 2024 के विजेताओं की घोषणा 7 मई को की गई थी. इन पुरस्कारों की घोषणा अमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड की सिफारिशों पर की गई थी.

इस वर्ष कविता के क्षेत्र में ब्रेंडन सोम को सम्मानित किया गया है, वहीं खोजी पत्रकारिता के लिए द न्यूयॉर्क टाइम्स की हन्ना ड्रेयर को पुरस्कृत किया गया है.

मुख्य बिन्दु

  • अमेरिका के समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को वर्ष 2023 में गाजा में युद्ध से लेकर बंदूक हिंसा जैसी घटनाओं पर उल्लेखनीय कार्य के लिए तीन श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है.
  • समाचार एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को अमेरिका में वैश्विक स्तर पर प्रवासियों के आवागमन की कवरेज के लिए फीचर फोटोग्राफी श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार दिया गया.
  • लोक सेवा (पब्लिक सर्विस) पुरस्कार खोजी पत्रकार संस्था ‘प्रोपब्लिका’ को दिया गया है. उसे अमेरिकी उच्चतम न्यायालय पर की गयी खबरों के लिए यह पुरस्कार दिया गया. प्रोपब्लिका ने अरबपतियों द्वारा न्यायाधीशों को महंगे उपहार और विलासितापूर्ण यात्राओं के उठाये गये खर्च का खुलासा किया था.
  • समाचार एजेंसी रॉयटर्स को फोटोग्राफी की श्रेणी में और एसोसिएटेड प्रेस को फ़ीचर फ़ोटोग्राफ़ी में पुलित्जर पुरस्कार दिया गया

पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize): एक दृष्टि

  • पुलित्जर पुरस्कार, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है. इसकी स्थापना 1917 में हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर ने की थी.
  • यह पुरस्कार पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है. यह पत्रकारिता के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है.
  • इस पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष कोलम्बिया विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है. यह पुरस्कार 21 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है.
  • पुलित्जर लोकसेवा श्रेणी के पुरस्कार के विजेताओं को एक गोल्ड मेडल दिया जाता है और अन्य श्रेणी के पुरस्कारों में सभी को 15,000 डॉलर दिए जाते हैं.

व्लादिमीर पुतिन ने पांचवीं बार रूसी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर प‍ुतिन ने 7 मई को मॉस्‍को में पांचवीं बार राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में आयोजित किया गया था.

पूर्व राष्‍ट्रपति जोसेफ स्‍टालिन के बाद सबसे लम्‍बे समय लगभग 25 वर्ष तक सत्‍ता में रहने वाले श्री व्‍लादीमिर पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक चलेगा. पुतिन दिसंबर 1999 से राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के तौर पर रूस का नेतृत्व कर रहे हैं.

2024 रूसी राष्ट्रपति चुनाव: मुख्य बिन्दु

  • रूस में 15 से 17 मार्च 2024 के बीच राष्ट्रपति चुनाव हुआ था. व्लादिमीर पुतिन इस चुनाव में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे. चुनाव में पुतिन को 87.3% मत मिला और वे विजयी घोषित किए गए थे. पुतिन के लिए करीब 7.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया है जो उन्हें हासिल अब तक के सबसे ज्यादा वोट हैं.
  • राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के सामने सिर्फ तीन उम्मीदवार थे. कम्युनिस्ट उम्मीदवार निकोले खारितोनोव ने लगभग 4% वोट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था, उसके बाद नए उम्मीदवार व्लादिस्लाव दावनकोव और अति-राष्ट्रवादी लियोनिद स्लटस्की का स्थान रहा.
  • कई पश्चिमी देशों और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि रूसी राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं था और विपक्ष को इसमें लड़ने का उचित मौका नहीं दिया गया था.

अमेरिका और यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया

  • शपथ समारोह का संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने यह कहते हुए बहिष्कार किया कि राष्ट्रपति चुनाव एक धोखाधड़ी थी.
  • 2014 में रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर आक्रमण करने और उस पर कब्ज़ा करने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देश पुतिन का विरोध कर रहे हैं.
  • 2022 में पुतिन ने यूक्रेन में अपने सैनिक भेजे और तब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को भारी समर्थन दिया जा रहा है और उन्होंने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध भी लगा रखा है.

7 मई 2024: विश्व एथलेटिक्स दिवस

7 मई 2024 को विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) मनाया गया था. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

इस दिवस की तिथि प्रत्येक वर्ष IAAF (International Amateur Athletic Federation) द्वारा निर्धारित की जाती है. इसे सामान्यतः मई महीने में ही मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2024 में विश्व एथलेटिक्स दिवस ‘वर्ल्ड माइल चैलेंज’ (World Mile Challenge) थीम पर मनाया गया. पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया था.

एथलेटिक्स क्या है?

एथलेटिक्स मुख्यत: दौड़ने, कूदने, फेंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का विशेष संग्रह है. इसके अंतर्गत सामान्य तौर पर ट्रैक और फील्ड, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाता है.

IAAF: एक दृष्टि

IAAF (International Amateur Athletic Federation) फील्ड एथलेटिक्स और ट्रैक के खेल के लिए विश्व शासी निकाय है. इसकी स्थापना 1912 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी.


8 मई: विश्व थैलेसीमिया दिवस, से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ (World Thalassemia Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस थैलेसीमिया रोग की रोकथाम के उपायों के लिए जरुरी टीकाकरण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है. विश्व थैलेसीमिया दिवस वर्ष 1994 से हर साल मनाया जा रहा है.

विश्व थैलेसीमिया दिवस 2024 की थीम

  • इस वर्ष यानी 2024में विश्व थैलेसीमिया दिवस का मुख्य विषय (theme)- ‘जीवन को सशक्त बनाना, प्रगति को अपनाना: सभी के लिए न्यायसंगत और सुलभ थैलेसीमिया उपचार.’ (Empowering Lives, Embracing Progress: Equitable and Accessible Thalassaemia Treatment for All.) है.
  • थैलेसीमिया क्या है?
  • थैलेसीमिया एक रक्त संबंधी एक आनुवंशिक बीमारी (Chronic Blood Disorder) है. इस बीमारी से पीड़ित रोगी के लाल रक्त कणों (RBC) में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता जिसके कारण एनीमिया (रक्ताल्पता) हो जाता है.
  • थैलेसीमिया से गंभीर रूप से पीड़ित रोगी को जीवित रहने के लिये अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण (Bone Marrow Transplant) या नियमित रूप से रक्त चढ़ाए जाने की आवश्यकता होती है.

8 मई: विश्व रेडक्रास दिवस, जॉन हेनरी डिनैंट का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 8 मई को ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ (Red Cross Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध सहित किसी महामारी से पीड़ित होते हैं.

इस वर्ष यानी 2024 में विश्व रेडक्रॉस दिवस का मुख्य विषय (theme) ‘मैं आनंद से देता हूं, और जो आनंद मैं देता हूं वह प्रतिफल है.’ (I give with joy, and the joy I give is a reward.) है.

रेडक्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी डिनैंट का जन्मदिन

विश्व रेडक्रास दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जॉन हेनरी डिनैंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. जॉन हेनरी का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था. साल 1901 में हेनरी डिनैंट को उनके मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

रेड क्रॉस (ICRC): एक दृष्टि

  • रेड क्रॉस के पूरा नाम ‘इंटरनैशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस’ (ICRC) है. इसकी स्थापना 1863 में हुई थी. इसका मुख्यालय जिनीवा स्विटजरलैंड में है. सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिन्ह इस संस्था का निशान है.
  • यह संगठन सशस्त्र हिंसा और युद्ध में पीड़ित लोगों एवं युद्धबंदियों के लिए काम करती है. यह उन कानूनों को प्रोत्साहित करती है जिससे युद्ध पीड़ितों की सुरक्षा होती है.
  • ICRC को दुनिया भर की सरकारों के अलावा नैशनल रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटीज की ओर से फंडिंग मिलती है.
  • रेड क्रॉस संस्था ने विश्व का पहला ब्लड बैंक अमेरिका में 1937 को खोला था. यह थैलेसीमिया, कैंसर, एनीमिया, एड्स जैसी घातक बीमारियों के रोगियों की यह संस्था मदद करती है.

रेड क्रॉस की स्थापना

फरवरी, 1863 में जिनेवा में एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में International Committee for Relief to the Wounded के नाम से एक कमिटी का गठन किया गया. बाद में इसका नाम International Committee of the Red Cross (ICRC) हो गया. गुस्तावे इसके पहले अध्यक्ष बने.


9 मई 2024: गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती मनाई गयी

9 मई 2024 को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती (Rabindranath Tagore Jayanti) मनाई गयी. बंगाली कैलेंडर के हिसाब से टैगोर की जयंती 9 मई को पड़ती है. जार्जियन कैलेंडर के हिसाब से टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में हुआ था. उनके पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता शारदा देवी थीं.

रविंद्रनाथ टैगोर: एक दृष्टि

  • रविंद्रनाथ टैगोर अकेले ऐसे भारतीय साहित्यकार हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है. उनकी काव्यरचना गीतांजलि के लिये उन्हे सन् 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था. वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम एशियाई और साहित्य में नोबेल पाने वाले पहले गैर यूरोपीय भी है.
  • वह दुनिया के अकेले ऐसे कवि हैं जिनकी रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान हैं– भारत का राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान ‘आमार सोनार बाँग्ला’.
  • सन 1921 में कृषि अर्थशास्त्री लियोनार्ड एमहर्स्ट के साथ मिलकर उन्होंने अपने आश्रम के पास ही ‘ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान’ की स्थापना की थी. बाद में इसका नाम बदलकर श्रीनिकेतन कर दिया गया. प्रकृति के सान्निध्य में पेड़ों, बगीचों और एक लाइब्रेरी के साथ टैगोर ने शान्ति-निकेतन की स्थापना की.
  • अंग्रेजी सरकार ने उन्हें 1915 में नाइटहुड प्रदान किया लेकिन 1919 के जलिआंवाला बाग़ हत्याकांड के बाद टैगोर ने इसे वापस कर दिया था.

इज़राइल में रवींद्रनाथ टैगोर पर एक सड़क का नाम

इज़राइल ने रवींद्रनाथ टैगोर की 159वीं जयंती पर तेल अवीव में एक सड़क का नाम देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी. इजरायल ने इस सड़क का नाम टैगोर स्ट्रीट रखा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

केरल में वेस्ट नाइल बुखार की पुष्टि

केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार के पांच मामलों की पुष्टि की है. वेस्ट नाइल बुखार वेस्ट नाइल वायरस से संक्रमित मनुष्यों में होता है. WHO के अनुसार, वेस्ट नाइल वायरस का पहला मामला 1937 में युगांडा के वेस्ट नाइल जिले में दर्ज किया गया था, इसलिए इसे यह नाम दिया गया.

करीना कपूर यूनिसेफ एवरी चाइल्ड अभियान की राष्ट्रीय राजदूत बनीं

यूनिसेफ इंडिया ने देश में #फॉर एवरी चाइल्ड (For Every Child) अभियान के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया है. राजदूत के रूप में, करीना कपूर प्रत्येक बच्चे के प्रारंभिक बचपन के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के अधिकार को आगे बढ़ाने के लिए यूनिसेफ इंडिया अभियान का समर्थन करेंगी.

ब्रिटिश फॉर्मूला 1 (F1) ड्राइवर लैंडो नॉरिस ने मियामी ग्रांड प्रिक्स जीता.

ब्रिटिश फॉर्मूला 1(एफ1) ड्राइवर लैंडो नॉरिस ने मियामी ग्रांड प्रिक्स जीतकर अपना पहला F1 खिताब जीता. यह प्रतियोगिता अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित, मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में आयोजित किया गया था. लैंडो नॉरिस, वर्तमान में मैकलेरन की टीम के साथ हैं.

संजय कुमार मिश्रा ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा ने 6 मई 2024 को जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष के रूप में शपथ ली. केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में उन्हे पद की शपथ दिलाई. उन्हें चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है.

रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने जीता 36वां ला लीगा खिताब

स्पैनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने कैडिज़ को 3-0 से हराकर ला लीगा 2023-24 सीज़न का खिताब जीत लिया है. रियल मैड्रिड को 36वां ला लीगा खिताब मिलेगा. ला लीगा, या कैम्पियोनाटो नैशनल डी लीगा डी प्राइमेरा डिविज़न, स्पेन में एक पेशेवर पुरुष क्लब-आधारित फुटबॉल प्रतियोगिता  है.

चीन ने थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन खिताब जीता

चीन की बैडमिंटन टीम ने पुरुष के थॉमस कप और महिला की उबेर कप जीत लिया है. 2024 बीडबल्यूएफ़ थॉमस और उबेर कप का फाइनल 5 मई, 2024 को चीनी शहर चेंगदू में खेला गया था. थॉमस और उबेर कप हर दो साल में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित किया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top