EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: India-America

भारत और अमरीका के बीच मंत्री स्तरीय दूसरा टू-प्लस-टू वार्ता वाशिंग्टन में आयोजित की गयी

December 19, 2019/by Team EduDose

भारत और अमरीका के बीच मंत्री स्तरीय दूसरी टू-प्लस-टू वार्ता (Indo US 2nd Two-plus-two Dialogue) वाशिंग्टन में 18 दिसम्बर को आयोजित की गयी. विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस वार्ता बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व किया. अमरीका की ओर से वहां के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने इस बातचीत में प्रतिनिधित्व किया.

इस वार्ता में दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग और रक्षा व्यापार और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं. जापान जैसे समान विचार वाले देशों के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र को शांतिमय बनाने और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तालमेल बढ़ाने पर भी दो देश सहमत हुए.

वार्ता में दोनों देशों ने आपसी संबंधों को 2020 में नये स्तर तक पहुंचाने की रूपरेखा तय की. दोनों पक्षों ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच संपर्क मजबूत करने, औद्योगिक सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान, जल तथा लोगों के बीच संबंध बढ़ाने के अनेक समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस वार्ता में दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष, रक्षा और औद्योगिक सहयोग के नये समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.

भारत और अमरीका ने अलकायदा, इस्लामिक स्टेट, लश्कर-ए-तैय्यबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क, हिज्बुल मुजाहिदीन और डी कंपनी सहित सभी आतंकवादी गुटों के खिलाफ एकजुट कार्रवाई का आह्वान किया. दोनों देशों ने पाकिस्तान से तत्काल, अचूक और सतत कार्रवाई करने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल अन्य देशों के खिलाफ आतंकवाद के लिए न किया जा सके.

भारत-अमरीका टू-प्लस-टू दूसरी मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने पाकिस्तान से 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले और पठानकोट हमले सहित सीमापार से आतंकी हमलों के दोषिय़ों को गिरफ्तार करने और उन पर मुकदमा चलाने को कहा. भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर सहित अन्य आतंकवादियों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में अमरीका के समर्थन की सराहना की.

वार्ता में अमरीका ने पुनर्गठित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता और परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह में भारत को जल्दी प्रवेश दिये जाने के प्रति मजबूत समर्थन व्यक्त किया.

भारत-अमरीका टू-प्लस-टू वार्ता: एक दृष्टि

  • भारत-अमरीका टू-प्लस-टू वार्ता में दोनों देशों के दो-दो मंत्री (विदेश और रक्षा) और उनके प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेते हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की स्वीकृति के बाद पहली टू-प्लस-टू वार्ता सितंबर 2018 में नई दिल्ली में हुई थी. इस वार्ता में दोनों देशों के बीच विदेश नीति और रक्षा के क्षेत्रों में बहुत प्रगति हुई थी.
  • यह वार्ता बैठक दोनों देशों के बीच उच्चतम स्तर का संस्थागत तंत्र है जो विदेश नीति, रक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर दोनों के विचारों को एक साथ लाता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-19 23:51:512019-12-20 19:25:14भारत और अमरीका के बीच मंत्री स्तरीय दूसरा टू-प्लस-टू वार्ता वाशिंग्टन में आयोजित की गयी

भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त अभ्यास ‘टाईगर ट्रंफ’ का आयोजन

November 23, 2019/by Team EduDose

भारत और अमेरिका के बीच 13 से 21 नवंबर के दौरान संयुक्त सैन्य-अभ्यास (Indo-US Joint Military Exercise) का आयोजन किया गया. इस सैन्य-अभ्यास का नाम ‘टाइगर ट्रंफ’ था. यह सैन्य-अभ्यास आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और काकीनाडा में आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य दोनों ही देशों की सेना के बीच बेहतरीन तालमेल बनाना था.

इस युद्धाभ्यास में भारतीय थल, जल और वायुसेना (त्रि-सेवा) के 1200 जवान और 500 अमेरिकी जवान शामिल हुए. इसमें युद्धाभ्यास के साथ ही आपदा के दौरान मदद पहुंचाने पर भी अभ्यास किया गया. यह भारत और अमेरिका के बीच प्रथम त्रि-सेवा अभ्यास था. इससे पहले 2017 में भारत और रूस के बीच रूस के व्लादिवोस्टोक में त्रि-सेवा युद्ध अभ्यास ‘इंद्र’ का आयोजन किया गया था.

समुद्र में लूट और तस्करी रोकने के लिए अमेरिका के 10वें राष्ट्रीय दक्षिण-पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 9 दिन के इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था.

अमेरिका ने इस युद्धाभ्यास को इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का उदाहरण कहा है. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने भारतीय प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों के साथ सुरक्षा सहयोग एक बड़ी रकम खर्च की है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-23 23:59:102019-11-24 21:20:43भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त अभ्यास ‘टाईगर ट्रंफ’ का आयोजन

7वीं भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गयी

November 2, 2019/by Team EduDose

7वीं भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक 1 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित की गयी. बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और अमरीकी शिष्टमण्डल का नेतृत्व अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने किया.

बैठक में दोनों पक्षों ने धन-शोधन और आतंकवादियों को धन मुहैया कराने की रोकथाम सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अफगानिस्तान को ईरान के चाबहार बंदरगाह से सड़क के जरिए संपर्क उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-02 23:25:052019-11-03 13:28:447वीं भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गयी

अमरीका-भारत कार्यनीतिक साझेदारी फोरम की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गयी

October 22, 2019/by Team EduDose


अमरीका और भारत के कार्यनीतिक साझेदारी फोरम (US India Strategic Partnership Forum- USISPF) की बैठक 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित की गयी. बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों देशों को द्विपक्षीय समझौते जैसे बड़े उपायों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अमरीकी कंपनियों को प्रौद्योगिकी, पूंजी और नए व्यापार मॉडल तथा भारत की जैव ईंधन क्रांति में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया.

अमरीका-भारत कार्यनीतिक साझेदारी फोरम के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की. इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने तीन D डेमोक्रेसी (लोकतंत्र), डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी), और दिमाग (बौद्धिक क्षमता) को भारत की विशिष्ट पहचान बताया. उन्होंने कारोबार आसान बनाने के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कमी, श्रम सुधार और भारतीय युवाओं की उद्यमिता जोखिम क्षमता बढाने जैसे सरकार के उपायों की चर्चा भी की. फोरम के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण में भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के अगले 5 वर्ष विश्व के अगले 25 वर्षों का निर्धारण करेंगे.

अमरीका और भारत के कार्यनीतिक साझेदारी फोरम (USISPF) का उद्देश्य आर्थिक वृद्धि, उद्यमिता, रोजगार सृजन और नवाचार क्षेत्रों में भारत और अमरीका के बीच कार्यनीतिक साझेदारी मजबूत करना है. USISPF की स्थापना 2017 में की गयी थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-22 13:20:552019-10-23 14:39:18अमरीका-भारत कार्यनीतिक साझेदारी फोरम की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गयी

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा 2019: ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए

September 25, 2019/by Team EduDose


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान वह संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन को संबोधित करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितम्बर को न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए. उनहोंने दुनिया भर की कंपनियों को भारत में निवेश के लिये आमंत्रित किया.

भारत की विकास गाथा के लिए 4D
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास गाथा के चार अहम तत्व हैं जो एक साथ, दुनिया में मिलने मुश्किल हैं. ये 4D हैं, डेमोक्रेसी, डिमांड, डेमोग्राफी और डिसाइसेवनेस.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-25 23:58:002019-09-26 15:43:43प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा 2019: ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा: UNGA के 74वें अधिवेशन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

September 25, 2019/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा की. इस यात्रा के दौरान उन्होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) के 74वें अधिवेशन को संबोधित करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

  1. अमरीका की अपनी यात्रा के दौरान श्री मोदी ने 22 सितम्‍बर को भव्‍य ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया. ह्यूस्‍टन के एनआरजी स्‍टेडियम में आयजित इस कार्यक्रम में उन्‍होंने भारतीय मूल के करीब पचास हजार अमरीकी नागरिकों और प्रवासियों को संबोधित किया. अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प ह्यूस्‍टनके इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
  2. 23 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री ने न्‍यूयार्कमें संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में जलवायु शिखर सम्‍मेलन (Climate Action Summit) को संबोधित किया. इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य पेरिस समझौते का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था.
  3. 24 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री ने गांधीसोलर पार्क का उद्घाटन किया और महात्‍मा गांधी की 150वीं जंयती के सिलसिले में एक विशेष कार्यक्रम को सबोधित किया. उन्‍होंने अमरीकी राष्‍ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता भी की.
  4. प्रधानमंत्री मोदी को 24 सितंबर को ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान अमेरिका स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा भारत में स्वच्छ भारत मिशन के कुशल नेतृत्व के लिये प्रदान किया गया.
  5. उन्‍होंने 25 सितम्‍बर को ग्‍लोबल बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास गाथा के चार अहम तत्व हैं जो एक साथ, दुनिया में मिलने मुश्किल हैं. ये 4D हैं, डेमोक्रेसी, डिमांड, डेमोग्राफी और डिसाइसेवनेस.
  6. 26 सितम्‍बर को न्यूयॉर्क में भारत-कैरिकॉम नेताओं की पहली बैठक में 15 कैरिकॉम देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का आयोजन भारत की पहल पर हुआ था. सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी.
  7. प्रधानमंत्रीकी अमरीका यात्रा का समापन 27 सितम्‍बर को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) के 74वें अधिवेशन में उनके भाषण से हुआ. प्रधानमंत्री मोदी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह दूसरा संबोधन था. पिछली बार 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में ही अपनी बात रखी.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-25 23:11:232019-09-29 23:00:23प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा: UNGA के 74वें अधिवेशन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: ह्यूस्टन में ‘हाउडी-मोदी’ रैली का आयोजन

September 23, 2019/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान वह संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन को संबोधित करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

ह्यूस्टन में ‘हाउडी-मोदी’ रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अमेरिका यात्रा के दौरान 22 सितम्बर को एक रैली को संबोधित किया. यह रैली अमेरिका में ह्यूस्टन के NRG स्‍टेडियम में आयोजित किया गया था. अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प भी प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में विशेष मैत्री सद्भाव के तौर शामिल हुए.

हाउडी-मोदी: साझा सपने और सुनहरा भविष्‍य

इस रैली का नाम “हाउडी-मोदी” दिया गया था. इस रैली की थीम “साझा सपने और सुनहरा भविष्‍य” था. हाउडी का अर्थ है- आप कैसे हैं. इसका इस्‍तेमाल दक्षिण-पश्चिम अमरीका में सामान्‍य अभिवादन के लिए किया जाता है.

यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक था क्योंकि पूरे अमरीका से 50 हजार से अधिक भारतीय-अमरीकी लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन टैक्‍सस इंडिया फोरम ने किया था.

हाउडी-मोदी के मुख्य बिंदु

  • पहली बार अमरीका में किसी विदेशी नेता ने इतने विशाल जन-समुदाय को संबोधित किया.
  • अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने हाउडी-मोदी को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों की सराहना की.
  • राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंध मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने कट्टर इस्‍लामी आतंकवाद के खात्मे की बात कही. उन्‍होंने कहा कि सीमा सुरक्षा अमरीका और भारत दोनों के लिए महत्‍वपूर्ण है.
  • अमरीकी राष्ट्रपति ने नवम्‍बर 2019 में दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंगों के संयुक्‍त अभ्‍यास की घोषणा की. यह इस तरह का पहला अभ्‍यास होगा.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आतंकवाद और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर के लोग अनुच्‍छेद-370 के कारण विकास के लाभ से वंचित थे तथा आतंकवादी और अलगाववादी ताकतें हालात का फायदा उठा रही थीं.
  • उन्‍होंने दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंध मजबूत करने पर बल दिया. उन्‍होंने कहा कि भारत और अमरीका के मजबूत संबंध एक नये इतिहास के निर्माण के साक्षी बनेंगे.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-23 16:29:092019-09-26 16:31:13प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: ह्यूस्टन में ‘हाउडी-मोदी’ रैली का आयोजन
Page 3 of 3123

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top