EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Gujarat

देश में पहली बार गुजरात में छोटे विमानों और हेलीकॉप्टरों का उत्पादन शुरू किया जाएगा

August 1, 2021/by Team EduDose

देश में पहली बार गुजरात में छोटे विमानों और हेलीकॉप्टरों का उत्पादन शुरू किया जाएगा. इसके लिए राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग ने निजी कंपनी एयरो फ्रेयर इंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. कंपनी ने अमरेली एयर स्ट्रिप के पास एक निर्माण इकाई शुरू करने का काम शुरू कर दिया है.

यह इकाई अक्टूबर तक चालू होने की उम्मीद है. कंपनी का पहला विमान साल 2021 के अंत तक बाजार में आ सकता है. इसके लिए कंपनी पहले चरण में 150 करोड़ रुपए और उसके बाद में 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इसमें 2-सीटर, 4-सीटर, एयर एंबुलेंस, हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड विंग ग्लाइडर का उत्पादन शुरू किया जाएगा.

कंपनी इन सभी विमानों के निर्माण के लिए सर्बिया, इटली, जर्मनी, स्लोवेनिया और अमेरिकी तकनीक का इस्तेमाल करेगी.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-08-01 08:53:232021-08-01 08:53:23देश में पहली बार गुजरात में छोटे विमानों और हेलीकॉप्टरों का उत्पादन शुरू किया जाएगा

हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया

July 29, 2021/by Team EduDose

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने गुजरात के हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है. अब तक भारत के कुल 40 स्थलों को विश्व धरोहर में शामिल किया जा चुका है.

गुजरात में धोलावीरा को लेकर अबतक चार स्थल को शामिल किया जा चूका है. अन्य तीस स्थल में पावागढ़ के निकट चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और एतिहासिक शहर अहमदाबाद शामिल हैं.

रूद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर विश्व धरोहर स्थल में शामिल

यूनेस्को ने हाल ही में भारत के तेलंगाना में रूद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया था.  रामप्पा मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था और इसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया है. सरकार ने 2019 के लिए यूनेस्को को इसे विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता देने का प्रस्ताव दिया था.

धोलावीरा: एक दृष्टि

धोलावीरा की खोज 1968 में की गयी थी.  यह गुजरात के कच्छ के ग्रेट रण में खादिर द्वीप पर स्थित है. यह सिंधु घाटी सभ्यता का पांचवां सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल है. यह शहर लगभग 3,000 ईसा पूर्व का है.

इस साइट पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खुदाई से पता चला है कि शहर के घरों का निर्माण चूने के पत्थरों से किया गया था और ये सभी एक सीवेज नेटवर्क से जुड़े थे. खुदाई के दौरान यहाँ पर बारिश के पानी को स्टोर करने के लिए टैंक, सजावटी मोती, लाल मिट्टी के बर्तन और सूक्ष्म पाषाण उपकरण मिले हैं.

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

1983 में पहली बार भारत के चार ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को ने ‘विश्व धरोहर स्थल’ में शामिल किया था. ये चार स्थल थे – ताज महल, आगरा किला, अजंता और एलोरा गुफाएं. वर्तमान में, भारत की कुल 40 साइटें विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, जिनमें से 28 को सांस्कृतिक श्रेणी में, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित श्रेणी में स्थान दिया गया है. भारत दुनिया की धरोहरों में छठे स्थान पर है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-07-29 19:54:362021-07-29 19:54:36हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया

अहमदाबाद‍ के मोटेरा में विश्‍व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उदघाटन

February 24, 2021/by Team EduDose

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 24 फरवरी को अहमदाबाद‍ के मोटेरा में विश्‍व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उदघाटन किया. इस स्टेडियम का नाम नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम रखा गया है. राष्‍ट्रपति ने नव-निर्मित क्रिकेट स्‍टेडियम में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल स्‍पोर्टस एन्‍क्‍लेव की आधारशिला भी रखी.

नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम: एक दृष्टि

  • नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम विश्‍व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम बन गया है. मोटेरा क्रिकेट स्‍टेडियम में एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकेंगे.
  • इस स्‍टेडियम में होने वाले डे-नाइट मैचों के लिए एलईडी लाइटिंग से रोशनी की विशेष व्‍यवस्‍था की गई है. किसी भी अन्‍य स्‍टेडियम में इस्‍तेमाल हो रही लाइटिंग की तुलना में यहां लगभग आधी बिजली खर्च होगी.
  • ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन की गोल्‍ड रेटिंग से युक्‍त ये स्‍टेडियम ईको फ्रेंडली विकास एक अच्‍छा उदाहरण भी है. ये स्‍टेडियम विश्‍व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले आज के भारत की आकांक्षाओं और क्षमताओं को प्रदर्शित करता है.
  • 18 एकड़ का एक नया स्‍पोर्ट्स कॉमप्‍लेक्‍स बनेगा. सरदार पटेल स्‍पोर्ट्स एनक्‍लेव, नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम और नारायण पुरा में बनने वाला स्‍पोर्ट्स कॉमप्‍लेक्‍स ये तीनों मिलाकर किसी भी अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में खेलने वाले सभी खेलों को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेलने की पूरी व्‍यवस्‍था एक ही शहर में एक ही जगह पर हो जाएगी.
  • स्‍पोर्ट्स कॉमप्‍लेक्‍स में विश्‍व स्‍तरीय सभी खेलों की व्‍यवस्‍था यहां पर होगी और देश और दुनिया के सभी खेलों के, सभी खिलाडियों को ट्रेनिंग की भी व्‍यवस्‍था पर यहां पर होगी.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-02-24 23:55:292021-02-25 10:50:48अहमदाबाद‍ के मोटेरा में विश्‍व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उदघाटन

गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती

February 6, 2021/by Team EduDose

गुजरात उच्च-न्यायालय की हीरक जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हीरक जयंती समारोह को सम्बोधित किया. उन्होंने उच्च-न्यायालय की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया.

गुजरात हाईकोर्ट ने एक मई 2020 को अपनी स्थापना के 60 साल पूरे किये थे. प्रधानमंत्री हीरक जयंती समारोह के एक कार्यक्रम मे उपस्थित रहने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा फैलाव से समारोह रद्द कर दिया गया था.

गुजरात उच्च न्यायलय: एक दृष्टि

गुजरात उच्च न्यायलय की स्थापना 1960 में उस समय के बॉम्बे राज्य में से गुजरात राज्य का गठन किये जाने पर की गई थी. पहले वह अहमदाबाद के निकट नारोल में स्थापित की गई थी. बाद में अहमदाबाद में इनकम टेक्‍स सर्किल के निकट स्थानांतरित हुई थी. अब 1998 से गुजरात उच्च न्यायलय सोला स्थित बड़े केम्पस में कार्यरत है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-02-06 23:55:512021-02-07 16:33:34गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती

काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र के तीसरे रिएक्‍टर की शुरूआत

July 22, 2020/by Team EduDose

काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र के तीसरे रिएक्‍टर (KAPP-3) की शुरूआत 22 जुलाई को हुई. ऊर्जा संयंत्र के इस रिएक्टर की क्षमता 700 मेगावाट की है और यह गुजरात में स्थित है. घरेलू डिजाइन पर आधारित इस रिएक्टर का निर्माण मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया है. यह देश का सबसे बड़ा रिएक्टर है.

KAPP-3 मार्क-4 टाइप कैटिगरी का उपकरण है. जो प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर्स (PHWR) डिजाइन का बेहतरीन नमूना है. यह रिएक्टर बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस है. यह रिएक्टर स्टीम जनेरेटर से लैस है, जिसका वजन करीब 215 टन है. अप्रैल 2019 में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूक्लियर ऑपरेशंस (WANO) ने KAPP-3 का प्री-स्टार्टअप रिव्यू शुरू किया था.

भारत के पास न्यूक्लियर पावर तकनीक

KAPP-3 की यह उपलब्धि काफी बड़ी मानी जा रही है. इसके परिचालन में आने के बाद भारत उन देशों की कतार में खड़ा हो गया है जिनके पास न्यूक्लियर पावर तकनीक है.

भारत ने त्रिस्तरीय न्यूक्लियर प्रोग्राम का विकास किया है. इसने क्लोज्ड फ्यूल साइकल पर आधारित एक तीन चरणों वाला परमाणु कार्यक्रम विकसित किया है जहां एक चरण में इस्तेमाल हुए ईंधन को फिर से प्रोसेस करके अगले चरण के लिए ईंधन बनाया जाता है.

काकरापार एटोमिक पावर स्टेशन: एक दृष्टि

  • काकरापार एटोमिक पावर स्टेशन (KAPS) गुजरात के सूरत में ताप्ती नदी के किनारे स्थित है. इस प्लांट में तीसरे रिएक्‍टर (KAPP-3) की शुरूआत 22 जुलाई को की गयी.
  • पूर्णत: भारत में निर्मित 700 मेगवाट वाले इस प्लांट का विकास और ऑपरेशन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने किया है.
  • इस प्लांट में 220 मेगावाट के दो और रिएक्‍टर KAPP-1 और KAPP-2 भी हैं. KAPP-1 की शुरुआत 1993 और KAPP-1 की शुरुआत 1995 में हुई थी. KAPP-3 की शुरुआत के बाद अब KAPP-4 के भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-07-22 22:00:182020-07-22 22:00:18काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र के तीसरे रिएक्‍टर की शुरूआत

गिर वन में एशियाई शेर की आबादी में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि

June 11, 2020/by Team EduDose

गुजरात के गिर वन इलाके में एशियाई शेर (Asiatic Lion) की आबादी में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2015 में हुई आखिरी गिनती के समय गिर के जगंलों में शेर की तादाद 523 थी, वहीं अब बढ़कर 674 हो गई है.

शेरों की आबादी की गिनती गुजरात राज्य के वन विभाग द्वारा हर पांच साल पर की जाती है. 2020 में वन विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार वर्तमान में राज्य के कुल 674 एशियाई शेरों में 260 मादा, 161 नर, 93 उप-वयस्क और 137 शावक हैं.

जारी आंकड़े के अनुसार राज्य में एशियाई शेरों के प्रवास क्षेत्रफल में भी 36 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वर्तमान में राज्य में एशियाई शेरों का प्रवास क्षेत्रफल वर्ष 2015 के 22,000 वर्ग किमी से बढ़कर 30,000 वर्ग किमी तक पहुँच गया है.

एशियाई शेर (Asiatic lion): एक दृष्टि

एशियाई शेर का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा लियो पर्सिका (Panthera Leo Persica) है. ये मुख्यतः गुजरात में गिर के जंगलों और जूनागढ़, अमरेली तथा भावनगर ज़िलों के संरक्षित क्षेत्रों में पाए जाते हैं.

एशियाई शेर को ‘भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972’ के तहत अनुसूची-I में रखा गया है. International Union for Conservation of Nature (IUCN) ने एशियाई शेरों को संकटग्रस्त श्रेणी में रखा है.

शेरों की जनगणना (Lion Census)

प्रथम शेर जनगणना 1936 में जूनागढ़ के तत्कालीन नवाब द्वारा कराई गई थी. वन विभाग 1965 से हर पाँच वर्ष पर शेरों की जनगणना करता है. इस वर्ष यानी 2020 में शेरों की जनगणना 5 और 6 जून को पूर्णिमा को की गई. जिसे ब्लॉक काउंट मेथड कहा जाता है. टाइम, GPS लोकेशन, शेर के ग्रुप और उनकी तादाद, रेडियो कॉलर नंबर्स, ई-गुजरात फॉरेस्ट डेटा के आधार पर पूरी गिनती की जाती है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-06-11 22:10:462020-06-11 22:10:46गिर वन में एशियाई शेर की आबादी में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि

भारत का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा

February 17, 2020/by Team EduDose

अहमदाबाद के मोटेरा में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है. इस स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम रखा गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस स्टेडियम इसकी पुष्टि की है. इस स्टेडियम का निर्माण BCCI और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ राज्य सरकार की मदद से किया गया है. इस क्रिकेट स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे

भारत की यात्रा पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशाल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी को करेंगे.

मोटेरा स्टेडियम की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम

सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम का निर्माण इस जगह पर मोटेरा स्टेडियम पर ही किया गया है. 49 हजार की दर्शक क्षमता मोटेरा स्टेडियम 1982 में बना था. सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 10 हजार है, जो कि दुनिया के अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम यानी MCG से भी करीब 10 हजार ज्यादा है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-02-17 23:10:402020-02-17 23:10:40भारत का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा

न्‍यायमूर्ति नानावटी मेहता आयोग की अंतिम रिपोर्ट गुजरात विधानसभा में प्रस्तुत की गयी

December 11, 2019/by Team EduDose

न्‍यायमूर्ति नानावटी मेहता आयोग की अंतिम रिपोर्ट 11 दिसम्बर को गुजरात विधानसभा में पेश की गई. यह आयोग 2002 में गुजरात में हुए दंगा में राज्य की भूमिका की जाँच के लिए गठित की गयी थी. गुजरात के गृह राज्‍यमंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा ने सदन में यह रिपोर्ट पेश की.

रिपोर्ट में गुजरात सरकार को क्‍लीन चिट दी गयी है. इसमें कहा गया है कि दंगा संगठित नहीं था और आरबी श्रीकुमार, राहुल शर्मा और संजीव भट्ट जैसे वरिष्‍ठ अधिकारियों पर लगाये गये आरोप जांच में निराधार पाए गये.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-11 23:47:092019-12-11 23:52:50न्‍यायमूर्ति नानावटी मेहता आयोग की अंतिम रिपोर्ट गुजरात विधानसभा में प्रस्तुत की गयी

गुजराती कलैंडर विक्रम संवत के अनुसार नव वर्ष ‘बेस्तु वरस’ मनाया गया

October 28, 2019/by Team EduDose

दुनियाभर में गुजराती समुदाय 28 अक्टूबर 2019 (विक्रम संवत 2076) को नववर्ष ‘बेस्तु वरस’ मनाया. गुजराती कलैंडर विक्रम संवत के अनुसार नव वर्ष कार्तिक महीने की पहली तिथि को मनाया जाता है. बेस्तु-वरस के दिन दूसरों को क्षमा दी जाती है, बुरी स्मृतियों को भुलाया जाता है और नया वर्ष नए जोश और उल्लास के साथ शुरू किया जाता है. गुजरात में, आज के दिन ही व्यावसायिक नए खाता पुस्तकों की शुरुआत करते हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-28 23:22:272019-10-28 23:22:27गुजराती कलैंडर विक्रम संवत के अनुसार नव वर्ष ‘बेस्तु वरस’ मनाया गया

सरदार सरोवर बांध उच्‍चतम स्‍तर 138.68 मीटर तक भर जाने के उपलक्ष्य पर नमामि देवी नर्मदे महोत्‍सव मनाया जा रहा है

September 17, 2019/by Team EduDose

गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध अपनी उच्‍चतम स्‍तर 138.68 मीटर तक पूरा भर जाने की के उपलक्ष्‍य में राज्‍य में नमामि देवी नर्मदे महोत्‍सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 सितम्बर को नर्मदा जिले में केवडि़या स्थित बांध स्‍थल का दौरा किया.

सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई पिछले पांच वर्षों में 138.68 मीटर तक बढ़ाया गया है. उसके बाद से यह पहली बार है जब 15 सितम्बर को बांध में पानी इसके उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पहुंचा है.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-17 23:08:482019-09-18 14:37:59सरदार सरोवर बांध उच्‍चतम स्‍तर 138.68 मीटर तक भर जाने के उपलक्ष्य पर नमामि देवी नर्मदे महोत्‍सव मनाया जा रहा है

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने गुजरात उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

September 10, 2019/by Team EduDose

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने 10 सितम्बर को गुजरात उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में पद की शपथ दिलाई गयी. गुजरात उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने से पहले न्यायमूर्ति नाथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे.

उच्च न्यायालय में नवंबर 2018 के बाद से ही नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हुई थी, जब मुख्य न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत कर दिया गया था. तब से, न्यायमूर्ति अनंत दवे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-10 23:34:072019-09-10 23:34:07न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने गुजरात उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

गुजरात सरकार ने राजकोट से ”वहाली डीकरी योजना” की शुरुआत की

August 3, 2019/by Team EduDose

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने 3 अगस्त को राजकोट में ”वहाली डीकरी योजना” का उद्घाटन किया. इस योजना का उद्देश्‍य स्‍त्री-पुरूष समानता को बढ़ावा देना है.

वहाली दिकरी योजना में राज्य में जन्म लेने वाली सभी बेटियों को नगद प्रोत्साहन देने का प्रावधान है. इस योजना का मुख्य उदेश्य महिला और पुरुषो की संख्या में संतुलन बनाने के लिए लड़कियों के जन्म दर को प्रोत्साहित करना है. योजना के प्रावधानों के अनुसार चौथी कक्षा में प्रवेश लेने पर लड़की को सरकार की तरफ से 4 हजार रूपया दिया जायेगा. इसी तरह नौवीं क्लास में प्रवेश पर 6 हजार, 18वे साल में उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 1 लाख रूपया और फिर शादी के वक्त और 1 लाख रूपया देने का प्रावधान है. इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए इस साल के अंदाज पत्र में 133 करोड़ रुपये आबंटित किये जा चुके हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-03 14:39:542019-08-28 16:14:59गुजरात सरकार ने राजकोट से ”वहाली डीकरी योजना” की शुरुआत की
Page 2 of 212

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top