18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस, भारत के 36 स्थानों को विश्व धरोहर का दर्जा

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता का संक्षरण करना तथा स्मारकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व धरोहर दिवस 2022 का विषय

इस वर्ष यानी 2022 के विश्व धरोहर दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘विरासत और जलवायु’ (Heritage and Climate) है.

इतिहास

International Council on Monuments and Sites (ICOMOS) ने 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस को मनाये जाने का प्रस्ताव यूनेस्को को दिया था. यूनेस्को ने 1983 में इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया था.

धरोहर स्थल क्या है?

विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल

यूनेस्को ने भारत में 40 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं:

क्रमांक विश्व विरासत स्थल वर्ष संबंधित राज्य
1. आगरा का किला 1983 उत्तर प्रदेश
2. अजंता की गुफाएं 1983 महाराष्ट्र
3. एलोरा की गुफाएं 1983 महाराष्ट्र
4. ताज महल 1983 उत्तर प्रदेश
5. महाबलीपुरम के स्मारक 1984 तमिलनाडु
6. सूर्य मंदिर 1984 ओड़िशा
7. मानस वन्यजीव अभ्यारण्य 1985 असम
8. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 1985 असम
9. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 1985 राजस्थान
10. गोवा के चर्च 1986 गोवा
11. फतेहपुर सीकरी 1986 उत्तर प्रदेश
12. हम्पी के स्मारक 1986 कर्नाटक
13. खजुराहो के मंदिर 1986 मध्य प्रदेश
14. एलीफेंटा की गुफाएं 1987 महाराष्ट्र
15. महान चोल मंदिर 1987/ 2004 तमिलनाडु
16. पट्टाकल के स्मारक 1987 कर्नाटक
17. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान 1987 पश्चिम बंगाल
18. नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान व फूलों की घाटी 1988/ 2005 उत्तराखंड
19. सांची का स्तूप 1989 मध्य प्रदेश
20. हुमायूं का मक़बरा 1993 दिल्ली
21. क़ुतुब मीनार 1993 दिल्ली
22. भारत के पर्वतीय रेलवे (दार्जिलिंग/नीलगिरी/शिमला) 1999/ 2005/ 2008 पश्चिम बंगाल/ तमिलनाडु/ हिमाचल प्रदेश
23. महाबोधि मंदिर 2002 बिहार
24. भीमबेटका गुफ़ाएं 2003 मध्य प्रदेश
25. चंपानेर – पावागढ़ पार्क 2004 गुजरात
26. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 2004 महाराष्ट्र
27. लाल किला 2007 दिल्ली
28. जंतर-मंतर 2010 राजस्थान
29. पश्चिमी घाट 2012 गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल
30. राजस्थान के पहाड़ी किले 2013 राजस्थान
31. रानी की वाव 2014 गुजरात
32. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान 2014 हिमाचल प्रदेश
33. नालंदा 2016 बिहार
34. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान 2016 सिक्किम
35. ली कार्बुसियर के स्थापत्य कार्य 2016 चंडीगढ़
36. अहमदाबाद शहर 2017 गुजरात
37. विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको 2018 महाराष्ट्र
38. जयपुर 2019 राजस्थान
39. काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर 2021 तेलंगाना
40. धोलावीरा 2021 गुजरात

भारतीय संविधान में प्रावधान

भारतीय संविधान ने धरोहरों को संभालने की व्यवस्था की है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 के अनुसार ‘यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यह अपनी समृद्ध मिश्रित सांस्कृतिक विरासत का सम्मान और संरक्षण करें’.

यूनेस्को (UNESCO): एक दृष्टि

  • यूनेस्को या UNESCO, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) का संक्षिप्त रूप है.
  • यह संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है.
  • UNESCO का गठन 4 नवंबर 1946 को हुआ था. इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है. UNESCO के वर्तमान अध्यक्ष आंद्रे अजोले हैं.
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉