EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

22वां राष्ट्रमंडल खेल 2022 – बर्मिंघम, इंग्लैंड: मुख्य जानकारी

August 9, 2022/by Team EduDose

22वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2022 का 8 अगस्त को समापन हो गया. इन खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम (Birmingham) में किया गया था. इस आयोजन में 72 देशों के पांच हजार से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया.

67 स्‍वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्‍य पदक सहित कुल 178 पदक जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया पदक तालिका में सबसे पहले स्थान पर रहा. मेजबान इंग्‍लैंड 176 पदक (57 स्‍वर्ण 66 रजत और 53 कांस्‍य) लेकर दूसरे जबकि 92 पदक (26 स्‍वर्ण 32 रजत और 34 कांस्‍य) के साथ कनाडा तीसरे स्‍थान पर रहा.

समापन के बाद राष्‍ट्रमंडल खेल संघ का ध्‍वज ऑस्‍ट्रेलिया के विक्‍टोरिया प्रांत को सौंप दिया गया. विक्‍टोरिया प्रांत वर्ष 2026 में अगले राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत

  • इन खेलों मे भारत के 215 एथलीटों  ने 15 खेलों में हिस्सा लिया था. भारत, 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्‍य पदक समेत कुल 61 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
  • भारत की पदक तालिका में कुश्ती का सर्वाधिक योगदान रहा. भारतीय पहलवानों ने 6 स्‍वर्ण सहित 12 पदक जीते. भारोत्‍तोलन में दस पदक मिले.
  • समापन समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज के साथ भारतीय दल का नेतृत्व मुक्‍केबाज निकहत जरीन और टेबिल टेनिस खिलाडी अचंता शरत कमल ने किया.
  • बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह इन खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के सह-ध्वजवाहक थे. उन्हें यह जिम्मेदारी ओलिंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दी गई थी.
  • बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी और तीरंदाजी को शामिल नहीं किया गया है. भारत ने पिछले राष्ट्रमंडल खेल (गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया 2018) में 66 पदक प्राप्त किए थे जिनमें 16 पदक निशानेबाजी से थे.
  • बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों  में भारत के 215 एथलीटों  ने 15 खेलों में हिस्सा लिया था. इन खेलों के कुश्‍ती में भारत के हर रेसलर (पहलावन) ने पदक जीता.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत के पदक: एक दृष्टि

  1. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला पदक संकेत महादेव ने जीता था. संकेत ने 55 किलोभार वर्ग वेटलिफ्टिंग में भारत को रजत पदक दिलाया.
  2. वेटलिफ्टिंग में गुरुराजा पुजारी ने पुरुष वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीत.
  3. भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में दिलाया. मीराबाई, गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 और टोक्यो ओलंपिक 2022 का भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं.
  4. भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किग्रा वर्ग में बिंद्यारानी देवी ने रजत पदक जीता.
  5. भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
  6. भारोत्तोलन में अचिंता शुली ने 73 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कुल 313 किग्रा का वजन उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया.
  7. भारोत्तोलन में हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता.
  8. जूडो के महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की जुडोका सुशीला देवी लिकमाबाम ने रजत पदक जीता. जूडो के खिलाड़ियों को ‘जुडोका’ कहते हैं.
  9. भारत के विजय कुमार यादव ने जूडो के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया.
  10. महिला लॉन बॉल्स में नयनमोनी सैकिया, पिक्‍की, लवली चौबे और रूपारानी टिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर स्‍वर्ण पदक जीता. इस प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार स्‍वर्ण पदक जीता है.
  11. पुरूष टेबल टेनिस में भारत के साथियान ज्ञानशेखरन, शरथ कमल, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की टीम ने सिंगापुर को पराजित कर स्‍वर्ण पदक जीता.
  12. भारोत्‍तलन में विकास ठाकुर ने 96 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता.
  13. बैडमिंटन में भारतीय टीम (बै‍डमिंटन मिक्‍स्‍ड) ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता. इस स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया ने भारत को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
  14. तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद (हाई जम्‍प) में 2.22 मीटर छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में ऊंची कूद में भारत का यह पहला पदक है.
  15. भारत्‍तोलन में गुरदीप सिंह ने 109 किलोग्राम वर्ग में कांस्‍य पदक जीता.
  16. भारत्‍तोलन में लवप्रीत सिंह ने 109 किलोग्राम वर्ग में कांस्‍य पदक अपने नाम किया.
  17. स्क्वॉश के सिंगल्स स्‍पर्धा में में सौरव घोषाल ने कांस्‍य पदक जीता. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में स्क्वॉश सिंगल्स में भारत का यह पहला पदक है.
  18. जुडो में महिलाओं के 79 किलोग्राम भारवर्ग में तूलिका मान ने रजत पदक जीता. 22वें राष्‍ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत का यह तीसरा पदक था. भारत ने राष्ट्रमंडल खेल के जुडो में पहली बार में एक से ज्यादा पदक अपने नाम किए.
  19. भारत्‍तोलन में पुरुष हैवीवेट के फाइनल में पैरालिफ्टर सुधीर ने 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता. राष्‍ट्रमंडल खेलों की पैरालिफ्टिंग में भारत के लिए ये पहला स्वर्ण पदक है.
  20. मुरली श्रीशंकर ने लॉंन्ग जम्प में 8.08 मीटर की छलांग लगाई और भारत को रजत पदक दिलाया. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में इस स्‍पर्धा में किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी का यह पहला पदक है.
  21. कुश्‍ती में पुरुषों के 125 किग्रा भार वर्ग में भारत के मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता.
  22. कुश्‍ती में महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा किग्रा में दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीता.
  23. कुश्‍ती में भारत के दीपक पूनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 86 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
  24. कुश्‍ती में महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीता.
  25. कुश्‍ती में 65 किग्रा वर्ग में बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक जीता.
  26. कुश्‍ती में महिलाओं की 57 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में अंशु मलिक ने रजत पदक जीता.
  27. कुश्ती में रवि कुमार दहिया ने पुरुष 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
  28. कुश्ती में विनेश फोगट ने महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
  29. कुश्ती में नवीन ने पुरुष 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
  30. कुश्ती में पूजा सिहाग ने महिला 76 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया.
  31. कुश्ती में पूजा गहलोत ने महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक अपने नाम किया.
  32. कुश्ती में दीपक नेहरा ने पुरुष 97 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया.
  33. पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला सिंगल्‍स में स्वर्ण पदक जीता.
  34. पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन मनुभाई पटेल ने महिला सिंगल्‍स में कांस्य पदक जीता.
  35. एथलेटिक्‍स में अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता. वह स्‍वर्ण पदक जीतने से सिर्फ 0.5 सेकंड से चूक गए.
  36. प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता.
  37. लॉन बाउल्स में पुरुष टीम (सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार) को रजत पदक हासिल हुआ.
  38. मुक्केबाजी में पुरुषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग मोहम्मद हुसामुद्दीन को कांस्‍य पदक मिला.
  39. मुक्केबाजी में पुरुषों की 67 किलोग्राम वर्ग में रोहित टोकस को कांस्‍य पदक मिला.
  40. मुक्केबाजी में महिला 60 किग्रा वर्ग में जैस्मिन को कांस्‍य पदक मिला.
  41. टेबल टेनिस मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में अचंता शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने स्वर्ण पदक जीता.
  42. टेबल टेनिस पुरुष डबल्‍स में अचंता शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने रजत जीता.
  43. पुरुषों के ट्रिपल जंप में एल्डोस पॉल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा.
  44. पुरुषों के ट्रिपल जंप में अब्दुल्ला अबू बकर ने रजत पदक जीता
  45. मुक्केबाजी में निखत जरीन ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
  46. मुक्केबाजी में नीतू ने 48 किलोग्राम में देश को स्वर्ण दिलाया.
  47. मुक्केबाजी में अमित पंघल ने 51 किलोग्राम में देश को स्वर्ण दिलाया.
  48. पुरुषों की 92 किलोग्राम मुक्केबाजी वर्ग में सागर अहलावत ने रजत पदक जीता.
  49. महिला क्रिकेट में भारत ने रजत पदक हासिल किया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता.
  50. स्‍क्‍वाश के मिक्स्ड डबल्स में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने कांस्‍य पदक जीता.
  51. संदीप कुमार ने दस हजार मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीता.
  52. जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने कांस्य पदक जीता.
  53. हॉकी में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया.
  54. बैडमिंटन महिला डबल्‍स में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी ने कांस्‍य पदक जीता.
  55. बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स में किदांबी श्रीकांत ने कांस्‍य पदक देश के नाम किया.
  56. बैडमिंटन महिला एकल में पीवी सिंधु ने खिताब जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
  57. बैडमिंटन पुरुष एकल में लक्ष्‍यसेन ने खिताब जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
  58. बैडमिंटन पुरुष युगल मुकाबले में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी ने स्‍वर्ण पदक दिलाया.
  59. टेबल टेनिस महिला एकल में अचंता शरत कमल ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया.
  60. टेबल टेनिस पुरुष एकल में जी साथियान ने कांस्‍य पदक जीता.
  61. पुरुष हॉकी में भारतीय टीम को रजत पदक मिला. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 7-0 से पराजित कर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता.

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन

  • 21वां राष्ट्रमंडल खेल 2018 ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेला गया था. इन खेलों में भारतीय दल ने कुल 66 पदक जीते, जिसमें 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे.
  • 19वां राष्ट्रमंडल खेल 2010, भारत की मेजवानी में पहली बार दिल्ली में आयोजित किया गया था. यह भारत के लिए सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल था. घरेलू सर्किट पर भारतीय एथलीटों ने 101 पदक जीते, जिसमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल थे.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022: एक दृष्टि

  • बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल अद्वितीय था, क्योंकि पहली बार पुरुषों की तुलना में महिला प्रतियोगियों के लिए अधिक आयोजन थे. पुरुषों के 134 आयोजनों की तुलना में 136 महिला स्पर्धाएं थे. 10 मिश्रित टीम स्पर्धाएं थे.
  • पहली बार महिला क्रिकेट T-20 को भी शामिल किया गया था. क्रिकेट को पहली बार 1998 में कुआलालंपुर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था. तब 50-50 ओवर के पुरुषों के मैच हुए थे. इसमें दक्षिण अफ्रीका स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा था.
  • बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी, तीरंदाजी, कलात्मक तैराकी, बास्केटबॉल (5गुणा5), गेंदबाजी, तलवारबाजी, नौकायन और वाटर पोलो को शामिल नहीं किया गया था.
  • ऑस्ट्रेलिया की 28 वर्षीय तैराक एम्मा मैककॉन ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में सबसे अधिक पदक जीते हैं. उन्होंने तैराकी में विभिन्न स्पर्धाओं में एक कांस्य, एक रजत और छह स्वर्ण पदक जीते.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-08-09 19:55:192022-08-09 19:57:5422वां राष्ट्रमंडल खेल 2022 – बर्मिंघम, इंग्लैंड: मुख्य जानकारी

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top