EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Obituaries

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 2019 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था

August 31, 2020/by Team EduDose

पूर्व राष्ट्रपति और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त को निधन हो गया. वे 84 वर्ष के थे. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें दिल्ली में आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनके दिमाग में बने खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से ही वह वेंटिलेटर पर थे.

प्रणब मुखर्जी का जन्म 1 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले (मिराती गांव) में हुआ था. वह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से थे. 2019 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया था. वह जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे थे.

प्रणब मुखर्जी ने 1969 में राजनीति की शुरुआत की थी. उसी साल वह राज्यसभा के लिए चुने गए थे. उसके अलावा वह 1975, 1981, 1993 और 1999 में राज्य सभा के लिए चुने गए. वह 2004 और 2009 में पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से 2 बार लोकसभा के लिए भी चुने गए थे.

1973 में वह पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने. तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार में उन्हें इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट मंत्रालय में डेप्युटी मिनिस्टर बनाया गया. 1982 से 1984 तक वह केंद्रीय वित्त मंत्री रहे.

1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने उन्हें योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया. उसके बाद 1993 से 1995 तक वह वाणिज्य मंत्री रहे. 1995 से 1996 तक वह नरसिंह राव सरकार में भारत के विदेश मंत्री रहे.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान वह 2004 से 2006 तक वह रक्षा मंत्री, 2006 से 2009 तक वह विदेश मंत्री और 2009 से 2012 तक वित्त मंत्री रहे.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-08-31 21:57:122020-08-31 21:57:12पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 2019 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था

जाने-माने शास्‍त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन

August 18, 2020/by Team EduDose

भारत के प्रख्‍यात शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का 17 अगस्त को अमरीका के न्‍यू जर्सी में निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे. उनका जन्म 1930 में हरियाणा में हुआ था.

पंडित जसराज भारतीय शास्‍त्रीय संगीत के सबसे प्रमुख गायको में जाने जाते हैं. जसराज का मेवाती घराने से ताल्लुक था, जो संगीत का एक स्कूल है और ‘ख़याल’ के पारंपरिक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है. शास्त्रीय संगीत के प्रदर्शन के अलावा, जसराज ने अर्ध-शास्त्रीय संगीत शैलियों को लोकप्रिय बनाने के लिए भी काम किया है, जैसे हवेली संगीत, जिसमें मंदिरों में अर्ध-शास्त्रीय प्रदर्शन शामिल हैं.

पंडित जसराज ने एक अनोखी जुगलबंदी की रचना की थी. इसमें महिला और पुरुष गायक अलग-अलग रागों में एक साथ गाते हैं. इस जुगलबंदी को जसरंगी नाम दिया गया. मधुराष्टकम् श्री वल्लभाचार्य जी द्वारा रचित भगवान कृष्ण की बहुत ही मधुर स्तुति है. पंडित जसराज ने इस स्तुति को अपने स्वर से घर-घर तक पहुंचा दिया.

भारत सरकार ने उन्‍हें 1975 में पद्मश्री, 1990 मेंपद्मभूषण और वर्ष 2000 में पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया था. 1987 में उन्‍हेंसंगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार प्रदान किया गया.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-08-18 22:20:302020-08-18 22:20:30जाने-माने शास्‍त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन

पूर्व अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर और उत्तरप्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का निधन

August 17, 2020/by Team EduDose

पूर्व अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर और उत्तरप्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का 16 अगस्त को निधन हो गया. वे 73 वर्ष के थे. चेतन चौहान को पिछले महीने लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

चेतन चौहान उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में युवा और खेल मंत्री थे और उन्होंने यूपी मंत्रिमंडल में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया है.

12 साल के करियर में चेतन चौहन ने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए थे. उनके नाम 16 अर्धशतक दर्ज हैं. सुनील गावस्कर के साथ उनकी सलामी जोड़ी दुनियाभर में मशहूर रही. 1981 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. चौहान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 और 1998 में दो बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-08-17 21:15:392020-08-17 21:15:39पूर्व अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर और उत्तरप्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का निधन

ऑस्कर पुरस्कार विेजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का निधन

July 28, 2020/by Team EduDose

हॉलीवुड अभिनेत्री और दो बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता रही ओलिविया डी हैविलैंड का 26 जुलाई को पेरिस में निधन हो गया. वह 104 वर्ष की थीं.

हैलीवैंड ने कैप्टन ब्लड, द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिन हूड, गॉन विद द विंड, द स्नेकपिट, द हेयरेस जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. 1939 में आई फिल्म ‘गोन विद विंड’ उनकी काफी चर्चित फिल्म थी. वह इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार भी थी. उन्होंने 1940 के दशक में हॉलीवुड की अनुबंध व्यवस्था को चुनौती दी थी.

अपने छह दशक के करियर में हैविलैंड ने अलग-अलग किरदार निभाएं. वह स्टूडियो युग की आखिरी शीर्ष कलाकारों में शामिल थी. हैविलैंड का जन्म 1916 में तोक्यो में ब्रिटिश पेटेंट अटॉर्नी के यहां हुआ था.

ओलिविया डी हैविलैंड को 1946 में फिल्म ‘To Each His Own’ के लिए और 1949 में फिल्म ‘The Heiress’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-07-28 21:54:312020-07-28 21:54:31ऑस्कर पुरस्कार विेजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का निधन

प्रख्यात गणितज्ञ सीएस शेषाद्रि का निधन

July 20, 2020/by Team EduDose

प्रख्यात गणितज्ञ कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि का 19 जुलाई को चेन्नई में निधन हो गया. वह 88 साल के थे. साल 2009 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था.

बीजगणितीय ज्यामिति (algebraic geometry) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है. बीजगणितीय ज्यामिति में Seshadri constant उसके नाम पर रखा गया है.

शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में स्नातक छात्रों के पहले बैच के रूप में की थी. 1985 में वह चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान चले गए. 1989 में उन्हें स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स शुरू करने का मौका मिला, जो स्पिक साइंस फाउंडेशन का हिस्सा था. उन्हें 1988 में रॉयल सोसाइटी का फेलो और 2010 में अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस का फॉरेन एसोसिएट चुना गया था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-07-20 21:50:452020-07-20 21:50:45प्रख्यात गणितज्ञ सीएस शेषाद्रि का निधन

दिग्गज क्रिकेटर राजिंदर गोयल का निधन, रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

June 22, 2020/by Team EduDose

प्रथम श्रेणी क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर राजिंदर गोयल का 21 जून को निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. गोयल इस देश में बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे.

गोयल ने हरियाणा और उत्तर क्षेत्र की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 157 मैचों में 750 विकेट लिए थे. राजिंदर गोयल के नाम रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 637 विकेट लिए थे. एस. वेंकटराघवन 531 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

2017 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजिंदर गोयल को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था. सुनील गावस्कर ने अपनी किताब ‘आइडल्स’ में जिन खिलाड़ियों को जगह दी थी, उसमें गोयल भी शामिल थे.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-06-22 22:44:102020-06-22 22:44:10दिग्गज क्रिकेटर राजिंदर गोयल का निधन, रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन

June 14, 2020/by Team EduDose

लोकप्रिय फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह 34 वर्ष के थे और बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे. सुशांत बिहार के मूल निवासी थे उनका जन्म पटना में हुआ था.

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘केदारनाथ’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, पीके और ‘छिछोरे’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था. सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी.

उनका टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से दर्शकों के बीच काफी चर्चित था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से की, जिसके लिए उन्हें पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-06-14 20:49:532020-06-15 18:31:34फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन

मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन

June 1, 2020/by Team EduDose

मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का 1 जून को मुंबई में निधन हो गया. वह 42 साल के थे और किडनी की समस्या से पीड़ित थे. वाजिद अपने भाई और जोड़ीदार साजिद ख़ान के साथ मिलकर साजिद-वाजिद के युगल नाम से फ़िल्मों में संगीत की रचना करते थे. साजिद-वाजिद ने कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक दिया था.

वाजिद ख़ान ने साजिद के साथ 1998 की फ़िल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से बतौर म्यूज़िक कंपोज़र अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में कीं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-06-01 23:45:192020-06-01 23:45:19मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन

मशहूर गीतकार योगेश गौड़ का निधन

May 30, 2020/by Team EduDose

भारतीय फिल्म के मशहूर गीतकार योगेश गौड़ का 29 मई को निधन हो गया. लखनऊ में जन्मे गीतकार योगेश ने अपने दौर में कई बेहतरीन गीत हिंदी सिनेमा को दिए. ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘जिंदगी कैसी है पहेली’, ‘रिमझिम गिरे सावन’, ‘कई बार यूं ही देखा है’, ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ आदि योगेश के चुनिंदा बेहतरीन गीतों में से थे.

योगेश के सिनेमा का सफर फिल्म रॉबिन से शुरू हुआ था. इस फिल्म के लिए योगेश ने छह गीत लिखे थे. इसके बाद 1974 में फिल्म रजनीगंधा, 1976 में फिल्म छोटी सी बात, 1979 में फिल्म बातों-बातों में और मंजिल सहित कई फिल्मों को योगेश ने अपने गीतों के दम पर यादगार कर दिया. योगेश की आखिरी बड़ी रिलीज फिल्म बेवफा सनम थी.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-05-30 23:36:122020-05-30 23:36:12मशहूर गीतकार योगेश गौड़ का निधन

ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी एश्ले कूपर का निधन

May 28, 2020/by Team EduDose

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी एश्ले कूपर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया. कूपर ने अपने करियर में चार ग्रैंड स्लेम खिताब जीते थे. उन्होंने 1958 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन के ग्रैंड स्लेम खिताब जीते थे.

वह टेनिस इतिहास के उन 11 खिलाड़ियों से एक हैं जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में तीन ग्रैंड स्लेम खिताब जीते. उन्होंने 1957 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था. कूपर को 1991 में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. उन्होंने करियर में चार ग्रैंड स्लेम युगल खिताब भी जीते थे. उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने 1957 में डेविस कप भी जीता था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-05-28 22:19:562020-05-28 22:19:56ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी एश्ले कूपर का निधन

हॉकी के जाने-माने खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का निधन

May 25, 2020/by Team EduDose

हॉकी के जाने-माने खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का 25 मई को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे तीन बार के ओलम्पिक स्‍वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे.

  • देश के महानतम खिलाडियों में से एक बलबीर सिंह दोसांझ 1948 लंदन, 1952 हेल्फिंग की और 1956 मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे. 1956 के ओलंपिक में, वह भारतीय टीम के कप्तान थे. इस टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा चुने गये आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 दिग्गजों में शामिल वे एक मात्र भारतीय खिलाड़ी थे.
  • उनके नाम पर ओलंपिक के पुरुष हॉकी फाइनल में एक व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है. 1947 से 1958 तक अपने शानदार खेल करियर में बलबीर सिंह सीनियर ने 246 गोल किये.
  • वे 1975 के हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे. बलबीर सिंह एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन प्रशिक्षक भी थे.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-05-25 21:06:342020-05-25 21:06:34हॉकी के जाने-माने खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का निधन

पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का निधन

April 14, 2020/by Team EduDose

पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का 13 अप्रैल को निधन हो गया. देसाई 9 जुलाई 1996 से 6 मई 1998 तक देश के अटॉर्नी जनरल थे. इससे पहले, 18 दिसंबर 1989 से 2 दिसंबर, 1990 तक वह सॉलिसीटर जनरल थे.

अशोक देसाई: एक दृष्टि

  • अशोक देसाई को 2001 में पद्म भूषण और कानून पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने 1956 में बंबई उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और आठ अगस्त, 1977 को वह वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किए गए थे.
  • देसाई ने उच्च पदों पर व्याप्त भ्रष्टाचार और इस तरह के गंभीर आरोपों में घिरे उच्च लोकसेवकों के खिलाफ जांच को लेकर बहुचर्चित विनीत नारायण प्रकरण में अहम भूमिका निभाई थी.
  • उन्होंने समलैंगिकता को अपराध के दायरे से बाहर रखने, नर्मदा बांध प्रकरण और गैरकानूनी प्रवासी (अधिकरण द्वारा निर्धारण) कानून जैसे जनहित के अनेक मामलों में उच्चतम न्यायालय में बहस की.
  • वह गैर सरकारी संगठन ‘कमेटी फॉर ज्यूडीशियल अकाउंटेबिलटी’ के भी सदस्य थे. इस समिति ने भ्रष्टाचार के आरोप में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामास्वामी को पद से हटाने के लिए अभियान चलाया था.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-04-14 23:14:452020-04-14 23:14:45पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का निधन
Page 6 of 7«‹4567›

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top