Tag Archive for: Boxing

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025: पदक तालिका में भारत पहले स्थान पर

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स (World Boxing Cup Finals) 2025 का आयोजन 18 से 21 नवंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा, भारत में हुआ था. इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation of India – BFI) ने की थी.

मुख्य बिन्दु

  • भारत ने इस प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण, 5 रजत, और 7 कांस्य सहित कुल 21 पदक जीते. पदक तालिका में भारत पहले स्थान पर रहा.
  • 5 स्वर्ण, 4 रजत, और 6 कांस्य सहित कुल 15 पदक के साथ कजाकिस्तान दूसरे और 4 स्वर्ण, 3 रजत, और 5 कांस्य सहित कुल 12 पदक के साथ उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा.

भारत के लिए प्रमुख स्वर्ण पदक विजेता

पुरुष वर्ग:

  • लाइटवेट (60 किग्रा) में अमित पंघाल
  • वेल्टरवेट (67 किग्रा) में विकास कृष्णन
  • हैवीवेट (92 किग्रा) में संजीत

महिला वर्ग:

  • लाइट फ्लाईवेट (48 किग्रा) में निकहत ज़रीन
  • फेदरवेट (57 किग्रा) में लवलीना बोर्गोहेन
  • लाइट मिडिलवेट (66 किग्रा) में पूजा रानी

लिवरपूल में विश्‍व मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप 2025 का समापन

  • विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (World Boxing Championships) 2025 प्रतियोगिता 04 से 14 सितंबर 2025 तक इंग्लैंड के लिवरपूल में खेली गई थी.
  • इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण 1 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल चार पदक जीते.
  • जैस्‍मीन लम्‍बोरिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पोलैंड की जूलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता. जूलिया पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता हैं. यह जैस्मीन का पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब है.
  • मीनाक्षी हुड्डा ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा. महिलाओं की 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की नाजिम किजायबाय को 4-1 से हराया. नाजिम पेरिस ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता हैं.

भारतीय पदक विजेता

  1. मीनाक्षी हुड्डा – स्वर्ण पदक – महिला 48 किग्रा
  2. जैस्मीन लैम्बोरिया – स्वर्ण पदक – महिला 57 किग्रा
  3. नूपुर श्योराण – रजत पदक – महिला 80+ किग्रा
  4. पूजा रानी – कांस्य पदक – महिला 80 किग्रा

अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप

  • अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप (Asian Boxing U-22 and U-19 Boxing Championship) 2025 का आयोजन 1 से 12 अगस्त तक थाईलैंड के बैंकॉक में किया गया था.
  • इस प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्ग में 20-20 भारतीय मुक्केबाजों ने भाग लिया था. भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल 27 पदक हासिल किए.

अंडर 19 मुक्केबाजी चैम्पियनशिप:

  • भारत ने इस वर्ग में अपना अभियान 14 पदकों के साथ खत्म किया. भारतीय मुक्केबाजों ने 3 स्वर्ण के अलावा 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते.
  • पदक तालिका में उज्बेकिस्तान के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा.
  • इस वर्ग में 10 में 9 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पदक जीता. इसमें दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं.
  • निशा ने 54 किलोग्राम और मुस्कान ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. लड़कों के वर्ग में राहुल कुंडू ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्‍वर्ण जीता.

अंडर 22 मुक्केबाजी चैम्पियनशिप:

  • भारत के अंडर-22 टीम ने 1 स्‍वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्‍य सहित 13 पदकों पर कब्‍जा किया. पदक तालिका में भारत चौथे स्‍थान पर रहा.
  • अंडर 22 मुक्केबाजी का एक मात्र स्वर्ण पदक रीतिका ने जीता. उन्होंने 80 प्लस किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान की एस्सेल टोकटासिन को हराया.
  • यात्री पटेल (महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग), प्रिया (महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग), नीरज (पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग) और ईशान कटारिया (पुरुषों के 90 प्लस किग्रा वर्ग) ने रजत पदक जीते.

भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप में 3 स्वर्ण सहित 11 पदक जीते

  • विश्व मुक्केबाजी कप (World Boxing Cup) 2025 कजाकिस्तान (Kazakhstan) की राजधानी अस्ताना में 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया था.
  • भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते.
  • कुल आठ भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे थे जिसमें तीन विजेता रहे और स्वर्ण पदक जीता.  पांच को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. तीनों स्वर्ण पदक महिला मुक्केबाजों ने जीते.

स्वर्ण पदक विजेता

  1. साक्षी चौधरी: दो बार की विश्व युवा चैंपियन साक्षी चौधरी ने 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अमरीकी योसेलिन पेरेज़ को हराकर प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता. इसके साथ ही वह विश्व मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं हैं.
  2. जैस्मीन लेम्बोरिया: दूसरा स्वर्ण पदक जैस्मीन लेम्बोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में जीता. उन्होंने फाइनल में ब्राज़ील की जुसीलेन रोमेउ को हराया.
  3. नूपुर: तीसरा स्वर्ण नूपुर ने 80+ किलोग्राम वर्ग में जीता. उन्होंने फाइनल में कजाकिस्तान की येलदाना तालिपोवा को हराया.

विश्व मुक्केबाजी कप 2025: एक दृष्टि

  • विश्व मुक्केबाजी कप का आयोजन विश्व मुक्केबाजी (World Boxing) द्वारा किया जाता है. विश्व मुक्केबाजी एक गैर-लाभकारी, अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ है.
  • वर्ष 2025 में ब्राजील और कजाकिस्तान में दो विश्व मुक्केबाजी कप हुए. इन दो कप में अर्जित अंक के आधार पर शीर्ष मुक्केबाज नवंबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे.
  • ब्राजील में आयोजित विश्व कप 2025 में भारतीय दल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते थे. विश्व कप 2025 के ब्राजील संस्करण में किसी भी भारतीय महिला मुक्केबाज ने हिस्सा नहीं लिया था.

विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025: पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर

  • विश्व मुक्केबाजी कप (World Boxing Cup) 2025 का पहला चरण 31 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक ब्राजील के फोज डू इगुआकू में आयोजित किया गया था.
  • भारत ने इस प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल छह पदक जीते. भारत ने महिला वर्ग में भाग नहीं लिया था. भारत ने इस प्रतियोगिता में 10 सदस्यीय दल भेजा था.
  • भारतीय मुक्केबाज हितेश गुलिया ने स्वर्ण पदक जीता. वह विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं.
  • 70 किलोग्राम भार वर्ग के फ़ाइनल में हितेश के प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के ओडेल कामारा ने अपनी चोट के कारण उन्हें वॉकओवर दे दिया था. इस प्रकार हितेश को स्वर्ण पदक दिया गया.
  • भारत के लिए एकमात्र रजत पदक अभिनाश जामवाल ने जीता. वे 65 किग्रा वर्ग में ब्राजील के यूरी रीस से फाइनल हार गए थे. जादुमणि सिंह मंडेंगबाम, मनीष राठौर, सचिन, और विशाल ने कांस्य पदक जीते.
  • या विश्व मुक्केबाजी कप का पहला चरण था. दूसरा चरण 30 जून से 7 जुलाई तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित किया जाएगा. विश्व मुक्केबाजी कप का फाइनल 15-22 नवंबर 2025 तक भारत में आयोजित किया जाएगा.

पदक तालिका

  • भारतीय मुक्केबाजी दल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल छह पदक जीते और वह पदक तालिका में उज्बेकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा.
  • उज़्बेकिस्तान, 5 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 7 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा. 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदकों के साथ ब्राजील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
  • महिला वर्ग में पोलैंड (2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य), इटली (1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य) और ब्राजील (1 स्वर्ण, 3 कांस्य) क्रमशः शीर्ष तीन स्थानों पर रहे.

विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर

13वें महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Women World Boxing Championship) 2023 का आयोजन 15 से 26 मार्च तक भारत की मेजबानी में दिल्ली में किया गया था. इस प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा किया जाता है. इस वर्ष भारत को चार स्वर्ण पदक मिले और पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा.

मुख्य बिन्दु

  • लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन एन पार्कर को मात दी.
  • निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग में वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में पराजित कर स्वर्ण पदक जीता.
  • भारतीय मुक्केबाज नीतू घंगघस ने मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग को हराकर न्यूनतम वजन वर्ग (48 किग्रा वर्ग में) का स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
  • स्वीटी बूरा ने 81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता. स्वीटी ने फाइनल में चीन की बॉक्सर को हराया.
  • भारत ने इस प्रतियोगिता में 12 में से चार स्वर्ण पदक जीता. भारत इस प्रतियोगिता में पहले और चीन दूसरे स्थान पर रहा.
  • छह बार की चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी आर एल (2006), लेखा केसी (2006) और निकहत जरीन (2022) अन्य मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व खिताब जीते हैं.

विश्‍व युवा मुक्‍केबाजी चैम्पियशिप 2022: भारत दूसरे स्‍थान पर रहा

भारत, विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियशिप (IBA Youth World Championships) 2022 में चार स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्‍य सहित कुल 11 पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा.

यह प्रतियोगिता 14 से 26 नवंबर तक स्‍पेन में खेला गया था. इस प्रतियोगिता में सुरेश विश्‍वनाथ, वंशराज, देविका घोरपडे और रविना ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता. भावना शर्मा, कीर्ति और आशिष ने रजत पदक हासिल किया. तमन्‍ना, कुंजरानी देवी, लशु यादव और मुस्कान ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया.

इस प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्‍य सहित कुल 10 पदक जीतकर उज्बेकिस्तान ने पहला स्थान प्राप्त किया. तीसरा स्थान इंग्लैंड ने प्राप्त किया.

लवलीना बोरगोहेन IBA एथलीट कमेटी की अध्यक्ष चुनी गईं

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) ने भारतीय महिला बॉक्सर (मुक्केबाज) लवलीना बोरगोहेन को IBA एथलीट समिति की अध्यक्ष और भारतीय मुक्केबाज शिव थापा को सदस्य के रूप में चुना गया है।

लवलीना को 2022 महिला विश्व चैम्पियनशिप में हुए चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा वोट मिले थे और इस तरह उन्हें बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

लवलीना बोरगोहेन टोक्यो ओलंपिक 2021 की कांस्य पदक विजेता हैं. ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय मुक्केबाज हैं. इससे पहले विजेंदर सिंह (2008 कांस्य)  और एमसी मैरी कॉम (2012 कांस्य) ने ओलंपिक में यह उपलब्धि प्राप्त की थी.

12वीं IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप इस्ताम्बुल में खेला गया

12वीं IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 (IBA Women’s World Boxing Championships) 8 से 20 मई तक तुर्की के इस्ताम्बुल में खेला गया था. इस चैंपियनशिप में 93 देशों के 400 से अधिक मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था.

IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मुख्य बिंदु

  • भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण और 2 कांस्य सहित कुल 3 पदक जीते, और वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
  • इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीता. निकहत ने 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में थाईलैंड की जि़तपोंग जुतामस को हरा कर यह पदक अपने नाम किया. भारत की मनीषा ने 57 किलो ग्राम वर्ग में और परवीन हुड्डा ने 63 किलो ग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया.
  • 5 स्वर्ण और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर तुर्की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. आयरलैंड और कनाडा क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया.
  • इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन ने किया था. इस खेल में भारत से शामिल शामिल  अन्य प्रतिनिधि पूजा रानी, नंदिनी, निकहत जरीन, नीतू, अनामिका, शिक्षा, मनीषा, परवीन और स्वीटी थे.

थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट: 15 सदस्यीय भारतीय दल ने 3 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते

थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट (Thailand Open International Boxing Tournament) 2022, थाईलैंड के फुकेट शहर में 2 से 9 अप्रैल को आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में 15 सदस्यीय भारतीय दल ने 3 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते.

मुख्य बिंदु

  • इस प्रतियोगिता में भारत के गोविंद साहनी (48 किग्रा), अनंत चोपडे (54 किग्रा) और सुमित (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता.
  • चार अन्य भारतीय मुक्केबाजों मोनिका (48 किग्रा), अमित पंघाल (52 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा) और आशीष कुमार (81 किग्रा) ने फाइनल में हार के बाद रजत पदक जीता.
  • मनीषा (57 किग्रा), पूजा (69 किग्रा) और भाग्यबती कचारी (75 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ कांस्य पदक हासिल किया.
  • भारतीय मुक्केबाजों ने इस बार पिछले वर्ष के आठ पदकों (एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य) से पदक तालिका में बेहतर प्रदर्शन किया.

सरकार ने भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ को मान्यता दी

सरकार ने भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ (IAKO) को खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता प्रदान की है. खेल मंत्रालय ने इसकी घोषणा 2 जुलाई को की.

भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ, World Association of Kickboxing Organizations (WAKO) से संबद्ध है, जो किकबॉक्सिंग के लिए एक विश्व निकाय है.

IAKO 30 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का भी अस्थायी मान्यता प्राप्त सदस्य है. उसे पूर्ण मान्यता देने के बारे में जुलाई में तोक्यो में IOC के सत्र में फैसला लिया जायेगा.

भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ (IAKO)

भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ (Indian Association of Kickboxing Organisation) भारत में किकबॉक्सिंग का राष्ट्रीय महासंघ है. इसकी स्थापना 1993 में भारत में किकबॉक्सिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने और बढ़ावा देने के लिए की गई थी.

31वां एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021: पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर

31वां एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप (Asian Boxing Championships) 2021 प्रतियोगिता 24 से 31 मई तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में खेला गया था. इस प्रतियोगिता में भारत ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते.

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा. इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर कजाकस्थान रहा. उसने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीता. उज्बेकिस्तान और मंगोलिया ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया.

भारतीय दल से संजीत कुमार (91 kg पुरुष वर्ग) और पूजा रानी (75 kg महिला वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीते. भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम इस चैंपियनशिप के फाइनल में कजाकिस्तान के नाज़िम किजाइबे (Nazym Kyzaibay) से हार गईं.

भारतीय विजेता दल: एक दृष्टि

स्वर्ण पदक: संजीत कुमार और पूजा रानी.
रजत पदक: अमित पंघाल, शिव थापा, मैरी कॉम, लाल बुअत सैनी और अनुपमा कुंडू.
कांस्य पदक: वरिंदर सिंह, विकास कृष्ण यादव, शाहीन मौसवी, मोनिका, साक्षी चौधरी, जैस्मीन, सिमरनजीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और स्वीटी बूरा.