डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 मई 2026
तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न
- तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन (3rd India-Nordic Summit) 15-16 मई 2026 को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित किया गया था.
- इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘नॉर्डिक 5’ देशों (नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड) के शीर्ष नेता ने हिस्सा लिया.
- सम्मेलन के मुख्य बिंदु
- इस सम्मेलन का मुख्य फोकस ‘व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते’ (TEPA) को धरातल पर उतारना, ब्लू एवं ग्रीन इकोनॉमी, डिजिटल इनोवेशन (AI और 6G) और मोबिलिटी फ्रेमवर्क पर रहा.
- चूँकि भारत 2013 से ‘आर्कटिक परिषद’ का पर्यवेक्षक देश है, इसलिए भारत ने अपनी 2022 की ‘आर्कटिक नीति’ के तहत यहाँ जलवायु अनुसंधान और सतत संसाधन प्रबंधन पर महत्वपूर्ण समझौते किए.
आर्कटिक अनुसंधान पर विशेष ध्यान
- भारत साल 2013 से ‘आर्कटिक परिषद’ (Arctic Council) का एक पर्यवेक्षक (Observer) देश है. इस आर्कटिक परिषद में सभी 5 नॉर्डिक देश (साथ ही अमेरिका, रूस और कनाडा) स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हैं.
- भारत की 2022 की ‘आर्कटिक नीति’ के तहत, इस सम्मेलन में आर्कटिक क्षेत्र में हो रहे जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों के पिघलने और उसके वैश्विक मानसून पर पड़ने वाले प्रभावों के संयुक्त अध्ययन को लेकर नॉर्वे और भारत के बीच अहम रणनीतिक प्रगति हुई.
- भारत का वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र ‘हिमाद्रि’ नॉर्वे के स्वालबार्ड में ही स्थित है.
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन
- ‘नॉर्डिक देश’ (Nordic Countries) उत्तरी यूरोप के 5 देशों (नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड) का एक भौगोलिक और सांस्कृतिक समूह है.
- भारत इन पांचों नॉर्डिक देशों के साथ एक अलग कूटनीतिक मंच के जरिए जुड़ता है, जिसे ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ (India-Nordic Summit) कहा जाता है.
- दुनिया में केवल अमेरिका और भारत ही ऐसे देश हैं जो नॉर्डिक देशों के साथ इस ‘समूह स्तर’ (Summit-level) पर वार्ता करते हैं.
नॉर्डिक देशों का रणनीतिक महत्व
- नॉर्डिक देशों के पास दुनिया के सबसे बड़े ‘सॉवरेन वेल्थ फंड्स’ (जैसे नॉर्वे का सरकारी पेंशन फंड) हैं. भारत अपनी बुनियादी ढांचा (Infrastructure) परियोजनाओं के लिए इन फंड्स से बड़े निवेश को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है.
11वें सांडा विश्व कप में भारत तीसरे स्थान पर
- 11वां सांडा विश्व कप (11th Sanda World Cup) 15 मई 2026 को मकाऊ (Macao) में संपन्न हुआ.
- भारतीय वुशु टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल पांच पदकों के साथ पदक तलिका में तीसरे स्थान पर रहा.
- 7 स्वर्ण और 1 रजत के साथ चीन पहले और 3 स्वर्ण और 3 रजत के साथ वियतनाम दूसरे स्थान पर रहा.
- भारत की ओर से अपर्णा दहिया (52 किग्रा) और शिवानी (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते.
- सांडा विश्व कप, वुशु (Wushu) खेल के सांडा (फ्री-फाइटिंग) अनुशासन की एक बेहद प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है.
भोजशाला परिसर में हिंदुओं को पूजा-पाठ की अनुमति
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला परिसर में हिंदुओं को पूजा-पाठ और अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्बाध प्रवेश की अनुमति दे दी है.
- इससे पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किया था.
- न्यायालय की इंदौर बेंच ने भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के उस 7 अप्रैल 2003 के आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें मुस्लिम समुदाय को हर शुक्रवार भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी.
- न्यायालय ने यह भी कहा है कि मुस्लिम समुदाय जिले में मस्जिद निर्माण के लिए अलग जमीन के आवंटन के लिए राज्य सरकार से संपर्क कर सकता है.
सर्वोच्च न्यायालय संशोधन अध्यादेश 2026 को मंजूरी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 करने की मंजूरी दे दी है.
- इस अध्यादेश के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में संशोधन किया गया है.
चिप निर्माण के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल में साझेदारी
- टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल ने भारत में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है.
- इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान की गई.
- एएसएमएल उन्नत और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर बनाने में इस्तेमाल होने वाले विशेष लिथोग्राफी उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है.
- इस साझेदारी के तहत एएसएमएल, गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी 300 मिलीमीटर सेमीकंडक्टर फैब परियोजना की स्थापना और संचालन में सहयोग करेगी.
- यह सहयोग सेमीकंडक्टर जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में भारत और नीदरलैंड्स के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.
सेंट्रल विस्टा में ‘हाइड्रोजन शटल बसें’
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने संयुक्त रूप से ‘हाइड्रोजन शटल बसें’ शुरू किया है.
- ‘राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन’ (National Green Hydrogen Mission) के तहत नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में पहली बार हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली शटल बसों का संचालन शुरू किया गया है.
- यह प्रदूषण-मुक्त और शून्य-उत्सर्जन (Zero-emission) सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है.
संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र
ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक और ‘होर्मुज’ संकट
ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. इस बैठक में भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा वैश्विक आर्थिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.’ यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा और निर्बाध व्यापार की चिंता को सीधे तौर पर दर्शाता है.
जूनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति
हॉकी इंडिया ने अपनी जूनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच फ्रांस के फ्रेडेरिक सोयेज (Frederic Soyez) को नियुक्त किया है. यह नियुक्ति आगामी जूनियर विश्व कप और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए भारतीय टीम की रणनीति को धार देने के लिए की गई है.
16 मई: सिक्किम राज्य स्थापना दिवस
16 मई 2026 को सिक्किम ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया. 16 मई 1975 को 36वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत सिक्किम भारत का 22वां पूर्ण राज्य बना था.
