भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को भारत का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया.
वे 31 मई 2026 को अपना कार्यभार संभालेंगे. पदभार ग्रहण करने की तिथि से वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे.
वे वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है.
जनरल सुब्रमणि इस पद को सँभालने वाले तीसरे व्यक्ति होंगे. जनरल बिपिन रावत भारत के पहले CDS थे, और जनरल अनिल चौहान दूसरे.
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि
CDS बनने से ठीक पहले वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे.
उनकी 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), सेना पदक (SM), और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2026-05-12 20:44:572026-05-14 20:52:15लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया