यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.
प्रधानमंत्री की यू.ए.ई., नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 20 मई तक यू.ए.ई., नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर हैं.
यात्रा के पहले चरण में, श्री मोदी यू.ए.ई. पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे.
प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होने की उम्मीद है.
इंडिया और यूएई की ऊर्जा सुरझा साझेदारी अब सिर्फ क्रूड ऑयल तक सीमित नहीं रही. यूएई अभी भी इंडिया का एक महत्वपूर्ण क्रूड ऑयल आपूर्ति करता है, लेकिन ये संबंध अब नेचुरल गैस तक भी विकसित हो चुका है.
इस वर्ष के आरंभ में, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के साथ एक दस-वर्षीय समझौता किया – जिसके अंतर्गत 2028 से प्रति वर्ष 5 लाख टन एलएनजी की आपूर्ति होगी, जिससे इंडिया को स्थिर बाजार मूल्यों से कुछ राहत मिलने की संभावना है.
भारत की अपर्णा दहिया ने सांडा विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता
भारत की वुशु खिलाड़ी अपर्णा दहिया ने 14 मई को मकाऊ में आयोजित 11वें सांडा विश्व कप में महिलाओं के 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
अपर्णा ने फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन वियतनाम की थी फुओंग न्गा न्गो को हराया.
अमरीका और चीन शिखर बैठक
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 मई को पेइचिंग में वार्ता की.
व्यापार, प्रौद्योगिकी और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर तनाव के बावजूद दोनों नेताओं ने टकराव के बजाय सहयोग पर बल दिया.
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि ऊर्जा का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज जल-डमरू-मध्य खुला रहना चाहिए.
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और अमरीका को प्रतिद्वंदी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए.
श्री ट्रम्प ने कहा कि अमरीका-चीन के साथ व्यापार और निवेश के अवसरों का विस्तार करने के लिए उत्सुक है.
ताइवान के प्रति अमरीका की नीति में कोई परिवर्तन नहीं
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन को चेतावनी दी है कि ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई एक भयानक गलती होगी.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग की मुलाकात के बाद ताइवान के प्रति अमरीका की नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.
इससे पहले, राष्ट्रपति चिनफिंग ने चेतावनी दी थी कि ताइवान मुद्दे पर गलत तरीका अपनाने से चीन और अमरीका के बीच टकराव और संघर्ष हो सकता है.
ये टिप्पणियां, दोनों देशों के बीच ईरान संघर्ष, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार जैसे व्यापक मुद्दों पर हुई बातचीत के दौरान आईं.
ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14-15 मई को नई दिल्ली में हो रही है. विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वर्तमान (2026) में भारत ब्रिक्स का अध्यक्ष है.
बैठक के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री पारस्परिक हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.
बैठक के दूसरे दिन, ‘ब्रिक्स @20: लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा.
इसके बाद ‘वैश्विक शासन और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार’ पर चर्चा की जाएगी.
ख़रीफ की 14 फ़सलों के MSP में वृद्धि
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए ख़रीफ की 14 फ़सलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है.
फैसले में खरीफ खरीफ फसल में लागत मूल्य से 50% या उससे अधिक कुल 2 लाख 60 हजार करोड रुपए किसानों को दिए जाएंगे.
सूरजमुखी के बीजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 622 रुपये प्रति क्विंटल, कपास के लिए 557 रुपये और तिल के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है.
कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को मंजूरी
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं के लिये संवर्द्धन योजना को मंजूरी दी है.
यह योजना भारत के कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण कार्यक्रम को बढावा देने के लिए महत्वपूर्ण है.
भारत में करीब–करीब 400 बिलियन टन कोयले का ज्ञात श्रोत है. इस कोयले का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करके गैस बनाया जा सकता है और गैस का उपयोग फिर फर्टिलाइजर उत्पादन में किया जा सकता है.
सरकार इस परियोजना पर 37500 करोड़ खर्च करेगी और करीब 3 लाख करोड़ का निवेश होगा.
इसमें कुल और 75 मिलियन टन्स कोल को इसमें गैसीफाई करने के लिए प्रोजेक्ट्स लगेंगे.
योजना से केवल खनन से प्रतिवर्ष 6300 करोड रुपये का राजस्व और पचास हजार रोजगार सृजित होगा.
जीडीपी के वार्षिक अनुमानों की प्रकाशन तिथि में परिवर्तन
सरकार द्वारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के अनुमानों की प्रकाशन तिथि को संशोधित करते हुए प्रत्येक वर्ष 7 जून कर दिया है.
पहले यह प्रकाशन मई के अंतिम कार्य दिवस को किया जाता था. यह संशोधन आंकड़ों की गुणवत्ता को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.