डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-12 मई 2026
स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण
- भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक स्वदेशी रूप से विकसित ‘निर्देशित बम’ (Guided Bomb) प्रणाली का पहला सफल परीक्षण किया, जिसे ‘तारा’ (TARA) नाम दिया गया है.
- यह परीक्षण 7 मई 2026 को ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था.
- इस परीक्षण के दौरान, ‘तारा’ बम को भारतीय वायुसेना के एक जगुआर (Jaguar) लड़ाकू विमान से दागा गया था.
- ‘तारा’ का सफल परीक्षण आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है.
‘तारा’ (TARA) क्या है?
- TARA का पूर्ण रूप ‘टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज-एक्सटेंशन ऑटोनोमस’ (Tactical Advanced Range-extension Autonomous) है.
- यह भारत का पहला स्वदेशी मॉड्यूलर रेंज-एक्सटेंशन (ग्लाइड) किट है, जिसे DRDO की ‘रिसर्च सेंटर इमारत’ (RCI), हैदराबाद द्वारा विकसित किया गया है.
- इसका वजन लगभग 250 किलोग्राम (kg) है और इसकी मारक क्षमता (Range) लगभग 100 से 150 किलोमीटर तक बताई जा रही है.
- यह प्रणाली ‘अनगाइडेड’ (सामान्य) बमों को ‘प्रिसिजन-गाइडेड’ (सटीक) स्मार्ट बमों में बदल देती है, जिससे वे लगभग 100-150 किलोमीटर से दुश्मन के ठिकानों को नष्ट कर सकते हैं.
- इसे विशेष रूप से वायुसेना के लिए विकसित किया गया है. यह भारत को इजराइल के स्पाइस-2000 या अमेरिकी JDAM बमों जैसी क्षमता स्वदेशी रूप से प्रदान करता है.
- यह ‘स्मार्ट बम’ दुश्मन के हवाई सुरक्षा क्षेत्र के बाहर से ही दागा जा सकता है और यह अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदने के लिए हवा में ‘ग्लाइड’ (तैरते हुए) करता है.
- ‘तारा’ से पहले, DRDO ने ‘गौरव’ (Gaurav) और ‘गौतम’ (Gautam) नामक स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन (SAAW) और ग्लाइड बम भी विकसित किए हैं. ‘तारा’ उसी श्रृंखला की अगली और अधिक उन्नत कड़ी है.
भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया
- भारत ने 8 मई 2026 को ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल’ (MIRV) तकनीक से लैस एक उन्नत अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया.
- यह परीक्षण ओडिशा तट के पास स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (पूर्व में व्हीलर द्वीप) से किया गया था.
MIRV तकनीक क्या है?
- पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइल के शीर्ष पर केवल एक ‘वॉरहेड’ (हथियार/बम) लगा होता है, जो किसी एक ही लक्ष्य को नष्ट करता है. इसके विपरीत, MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) तकनीक वाली मिसाइल अपने साथ कई परमाणु वॉरहेड ले जा सकती है.
- अंतरिक्ष से वायुमंडल में पुनः प्रवेश (Re-entry) करने के बाद, ये सभी वॉरहेड अलग हो जाते हैं और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर फैले अलग-अलग लक्ष्यों को एक साथ भेद सकते हैं.
- यह तकनीक दुश्मन के ‘मिसाइल रक्षा तंत्र’ (Missile Defence System) को पूरी तरह से चकमा देने में सक्षम है, क्योंकि एक ही समय में कई लक्ष्यों से बचाव करना लगभग असंभव हो जाता है.
- इसका विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और विभिन्न भारतीय उद्योगों द्वारा किया गया है.
MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल
- यह मिसाइल अग्नि-5 श्रृंखला पर आधारित है, जो एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है.
- भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि-5 का अपना पहला सफल परीक्षण मार्च 2024 में किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परीक्षण को ‘मिशन दिव्यास्त्र’ नाम दिया था.
- इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है, जो पूरे एशिया (चीन सहित) और यूरोप के कुछ हिस्सों को अपनी जद में ला सकती है.
- इस परीक्षण में स्वदेशी एवियोनिक्स और उच्च-सटीकता वाले सेंसर (High-accuracy sensors) का उपयोग किया गया.
वैश्विक और रणनीतिक महत्व
- इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों के ‘एलीट क्लब’ में मजबूती से स्थापित हो गया है जिनके पास MIRV क्षमता है.
- वर्तमान में केवल अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के पास ही यह उन्नत तकनीक है.
- भारत की ‘नो फर्स्ट यूज़’ परमाणु नीति के तहत, यह मिसाइल देश की जवाबी हमले की क्षमता (Second Strike Capability) को अत्यधिक शक्तिशाली बनाती है.
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया
- भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को भारत का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया.
- वे 31 मई 2026 को अपना कार्यभार संभालेंगे. पदभार ग्रहण करने की तिथि से वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे.
- वे वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है.
- जनरल सुब्रमणि इस पद को सँभालने वाले तीसरे व्यक्ति होंगे. जनरल बिपिन रावत भारत के पहले CDS थे, और जनरल अनिल चौहान दूसरे.
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि
- CDS बनने से ठीक पहले वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे.
- उनकी 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), सेना पदक (SM), और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है.
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त
- भारत सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला नौसेना प्रमुख (CNS) नियुक्त किया है.
- वे 31 मई 2026 को वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो इसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं.
- इस नियुक्ति से पहले वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ‘पश्चिमी नौसेना कमान’ के ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ (FOC-in-C) के रूप में कार्य कर रहे हैं.
- वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को उन्हें भारतीय नौसेना में लगभग चार दशकों की विशिष्ट सेवा का अनुभव है.
- उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है.
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन हुआ है. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे. 4 मई 2026 को आए चुनाव परिणाम के आधार पर इन राज्यों में नई सरकार का गठन हुआ है.
तमिलनाडु
- तमिलनाडु में इस बार एक बड़ा और ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. लगभग 60 वर्षों बाद किसी गैर-द्रविड़ियन (Non-Dravidian) पार्टी ने यहाँ सरकार बनाई है.
- 234 सीटों वाली विधानसभा में अभिनेता सी. जोसेफ विजय की नई पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.
- चूँकि किसी को स्पष्ट बहुमत (118) नहीं मिला था, TVK ने अन्य छोटी पार्टियों (कांग्रेस, VCK, CPI, CPM आदि) के 12 विधायकों का बाहरी समर्थन हासिल किया.
- सी. जोसेफ विजय ने 10 मई 2026 को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें राज्यपाल आर. एन. रवि ने शपथ दिलाई.
असम
- असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन (BJP, AGP और BPF) ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की.
- 126 सीटों वाली विधानसभा में NDA ने 102 सीटों (BJP-82, AGP-10, BPF-10) पर विजय प्राप्त की.
- हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 मई 2026 को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
- वे असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार इस पद पर बैठे हैं.
- शपथ ग्रहण समारोह समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी ग्राउंड में हुआ. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई.
पश्चिम बंगाल
- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को हार का सामना करना पड़ा.
- 294 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई.
- BJP ने सुवेंदु अधिकारी को राज्य का नया मुख्यमंत्री नामित किया था. राज्यपाल आर.एन. रवि ने 9 मई 2026 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में श्री अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे में देरी के कारण राज्यपाल ने 7 मई को विधानसभा भंग कर कर दिया था.
पुडुचेरी
- पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) में 30 सीटों वाली विधानसभा में AINRC (All India N.R. Congress) और BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 18 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी.
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AINRC के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को एक बार फिर (लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए) पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है.
- उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने 13 मई को श्री रंगासामी को पुद्दुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई.
केरल
- 140 सीटों वाले केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (UDF) ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की.
- इस जीत के साथ ही राज्य में पिछले 10 वर्षों (दो कार्यकालों) से सत्ता पर काबिज़ CPI(M) के नेतृत्व वाली ‘लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (LDF) सरकार की विदाई हो गई है.
- कांग्रेस ने औपचारिक रूप से वी.डी. सतीशन को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया है.
- नव-नियुक्त मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन 18 मई 2026 को 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.
संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र
भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौते
- भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पर्यटन, स्वास्थ्य, अवसंरचना और आयुर्वेद सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं.
- विदेश मंत्री एस० जयशंकर की त्रिनिदाद और टोबैगो की 9-10 मई 2026 की यात्रा के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
- दोनों पक्षों के बीच त्रिनिदाद और टोबैगों के विदेश मंत्रालय और कैरीकॉम भवन में सौर ऊर्जा संयंत्रों के उपयोग, वेक्टर नियंत्रण, नेल्सन द्वीप के अवसंरचना उन्नयन और वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में आयुर्वेद विभाग स्थापित करने के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
डीआरडीओ ने स्क्रैमजेट कंबस्टर का सफल परीक्षण किया
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्क्रैमजेट कंबस्टर का सफल परीक्षण कर हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में बड़ी सफलता हासिल की.
- इस सफल परीक्षण में 1200 सेकंड से अधिक का रन-टाइम प्राप्त हुआ. यह रन-टाइम इस वर्ष जनवरी में किए गए 700 सेकंड के परीक्षण से अधिक है.
- सफल परीक्षण से भारत के हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकास कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी.
- कम्बस्टर को डीआरडीओ ने उद्योग भागीदारों के सहयोग से विकसित किया है.
- इसमें स्वदेशी रूप से विकसित तरल हाइड्रोजन ईंधन और उन्नत थर्मल बैरिंग कोटिंग तथा आधुनिक विनिर्माण तकनीकों का उपयोग किया गया है.
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा
- सरकार ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है. देशभर से चुनी गई 42 पंचायतों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे.
- पुरस्कार वितरण समारोह 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.
- कर्नाटक ने सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जहां छह पंचायतों को चुना गया है. इसके बाद आंध्र प्रदेश और ओडिशा का स्थान रहा, जहां प्रत्येक को पांच-पांच पुरस्कार मिले हैं.
तमिलनाडु में नए राजनीतिक युग की शुरुआत
- 10 मई 2026 को तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष और पूर्व अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
- इसके साथ ही राज्य में पिछले लगभग 60 वर्षों से चला आ रहा DMK और AIADMK का एकाधिकार समाप्त हो गया.
- उन्हें 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 विधायकों (कांग्रेस, वामदलों, VCK और IUML सहित) का समर्थन प्राप्त है.
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन
- 8 मई 2026 को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और 9 मई को उन्होंने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
- इस चुनाव में TMC का 15 साल का शासन समाप्त हो गया. इसके साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा सरकार का गठन हुआ.
आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी
- प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (CCEA) ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दी है.
- ₹3,936 करोड़ के निवेश के साथ दो नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स (ISM 1.0) को मंजूरी दी गई है.
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को लिक्विडिटी के संकट से उबारने के लिए ₹18,100 करोड़ के परिव्यय के साथ इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) का 5वां चरण ECLGS 5.0 शुरू किया गया है.
- गुजरात के वाडिनार में ₹1,570 करोड़ की लागत से एक नई ‘शिप रिपेयर फैसिलिटी’ और रेलवे की मल्टी-ट्रैकिंग के लिए ₹23,437 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई.
भारतीय रेलवे का ‘DRISHTI’ सिस्टम
- मालगाड़ियों की सुरक्षा बढ़ाने और मैनुअल चेकिंग को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित नया ‘लॉकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम – DRISHTI’ लागू करने की घोषणा की है.
GalaxEye का ‘Drishti’ सैटेलाइट
- भारतीय स्पेस स्टार्ट-अप ‘GalaxEye’ का अपनी तरह का पहला सैटेलाइट ‘दृष्टि’ SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट (CAS500-2 मिशन के तहत) के जरिए कक्षा में स्थापित किया गया है.
साइबर सुरक्षा के लिए समझौता
- आधार (Aadhaar) प्रणाली की डिजिटल और फॉरेंसिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए UIDAI ने राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के साथ 5 वर्ष का समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है.
रूस का 2026 ‘विक्ट्री डे’
- 9 मई 2026 को रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर जीत की याद में मॉस्को में अपना ‘विजय दिवस’ (Victory Day) मनाया.
- भू-राजनीतिक तनावों के बीच इस बार परेड को बहुत ही सीमित रखा गया और 2007 के बाद यह पहला मौका था जब इसमें टैंकों या भारी सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन नहीं किया गया.
