किदांबी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के उपविजेता बने
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप (Malaysia Masters Madminton Championship) 2025 में उपविजेता रहे हैं. इस प्रतियोगिता के फाइनल में वह चीनी खिलाड़ी ली शिफेंग से हार गए.
4.75 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि वाली बीडबल्यूएफ़ सुपर 500 मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 20 से 25 मई 2025 तक मलेशिया के बुकिट जलील में खेला गया था.
किदांबी श्रीकांत, चार साल बाद किसी बीडबल्यूएफ़ प्रतियोगिता के फाइनल में खेल रहे थे. उनका आखिरी फाइनल 2021 बीडबल्यूएफ़ विश्व चैंपियनशिप में था, जहां उन्हें सिंगापुर के लोह कीन यू से हार का सामना करना पड़ा था.
2025 मलेशियाई मास्टर्स के मुख्य विजेता
स्पर्धा | विजेता (राष्ट्रीयता) | उप -विजेता (राष्ट्रीयता) |
एकल (पुरुष) | ली शिफेंग (चीन) | किदाम्बी श्रीकांत (भारत) |
एकल (महिला) | वांग ज़ी यी (चीन) | हान यू (चीन) |