तीरंदाजी विश्व कप 2025 का दूसरा चरण 6 से 11 मई 2025 तक शंघाई, चीन में आयोजित किया गया था.
इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा.
5 स्वर्ण, 5 रजत सहित कुल 7 पदक के साथ दक्षिण कोरिया पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. भारत के 2 स्वर्ण पदकों की तुलना में उसने 5 स्वर्ण पदक जीते जिस कारण भारत पदक तालिका में दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा.
भारत की मधुरा धामनगांवकर ने महिलाओं की व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की पुरुषों की भारतीय टीम ने कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
तीरंदाजी विश्व कप 2025 का पहला चरण 8-13 अप्रैल 2025 तक अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल में आयोजित किया गया था. इस चरण में, भारतीय दल ने 4 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था.
तीरंदाजी विश्व कप 2025 का तीसरा चरण 3 से 8 जून, 2025 तक अंताल्या, तुर्किये में आयोजित किया जाएगा.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2025-05-15 22:54:172025-05-15 22:54:17तीरंदाजी विश्व कप 2025 चरण 2 में भारत दूसरे स्थान पर