5वां अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव दिल्ली में आयोजित किया गया

नई दिल्ली के कमानी सभागार में 17 से 19 सितंबर तक 5वां अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया. इस महोत्सव का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक परिषद (ICCR) द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया.

इस कार्यक्रम में थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, फिजी सहित आठ देशों के कला समूह हिस्सा ने हिस्सा लिया.

यह महोत्सव 20 से 22 सितंबर तक पुणे और लखनऊ में आयोजित किया जाएगा. महोत्सव में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों का समूह अयोध्या भी जाएगा.