EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: india-uae

UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

January 21, 2026/by Team EduDose

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की थी. यह उनकी राष्ट्रपति के रूप में तीसरी और पिछले 10 वर्षों में पांचवीं भारत यात्रा थी.

यह यात्रा भारत और UAE के बीच संबंधों को सिर्फ ‘तेल और व्यापार’ से आगे ले जाकर एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसमें रक्षा, परमाणु ऊर्जा और हाई-टेक जैसे क्षेत्र अब केंद्र में हैं.

यात्रा के मुख्य बिंदु

  • दोनों देशों ने वर्तमान 100 अरब डॉलर के व्यापार को 2032 तक दोगुना करके 200 अरब डॉलर (US$ 200 Billion) तक ले जाने का फैसला किया है.
  • UAE ने 2028 से शुरू होकर अगले 10 वर्षों तक भारत को तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक समझौता किया है.
  • भारत के नए ‘SHANTI Act 2025’ के तहत, दोनों देश नागरिक परमाणु ऊर्जा (Civil Nuclear Energy) में सहयोग करेंगे. इसमें बड़े परमाणु रिएक्टरों और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMRs) का विकास शामिल है.
  • दोनों नेताओं ने ‘डिजिटल एम्बेसी’ (Digital Embassies) स्थापित करने की संभावना तलाशने पर सहमति जताई. इसके तहत एक देश दूसरे देश में अपना डेटा सेंटर स्थापित कर सकेगा, जिसे उसी तरह की राजनयिक छूट (immunity) मिलेगी जैसे दूतावासों को मिलती है.
  • भारत के C-DAC और UAE की कंपनी G-42 के बीच भारत में एक सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर स्थापित करने पर भी सहमति बनी.
  • अबू धाबी में ‘हाउस ऑफ इंडिया’ (House of India) की स्थापना की जाएगी. यह एक सांस्कृतिक केंद्र होगा जिसमें भारतीय कला, विरासत और पुरातत्व को प्रदर्शित करने वाला एक संग्रहालय भी शामिल होगा.
  • UAE ने गुजरात के धोलेरा SIR (Special Investment Region) और GIFT City में बुनियादी ढांचे, बंदरगाह और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में निवेश करने में रुचि दिखाई.

रणनीतिक रक्षा साझेदारी

  • भारत और UAE ने ‘रणनीतिक रक्षा साझेदारी’ (Strategic Defence Partnership) के लिए एक Letter of Intent (LoI) पर हस्ताक्षर किए.
  • यह समझौता केवल सैन्य अभ्यास तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें रक्षा निर्माण, तकनीक हस्तांतरण (technology transfer), साइबर सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहयोग भी शामिल है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-01-21 22:56:482026-01-24 23:00:43UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान की भारत यात्रा

September 12, 2024/by Team EduDose

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान 8 से 10 सितम्बर तक भारत यात्रा पर थे. उनके साथ UAE सरकार के कई मंत्री और उद्योग जगत का प्रतिनिधिमंडल भी थे.

मुख्य बिन्दु

  • UAE क्राउन प्रिंस अल नाहयान ने 9 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच पांच समझौता ज्ञापनों/समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
  • समझौते के तहत अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) को प्रति वर्ष दस लाख मीट्रिक टन एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति करेगी.
  • इसे पहले पिछले साल IOCL और GAIL ने क्रमशः 1.2 लाख मीट्रिक टन और 0.5 लाख मीट्रिक टन एलएनजी की आपूर्ति के लिए ADNOC के साथ दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
  • भारत के न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और UAE के एमिरेट्स न्यूक्लियर एनर्जी कॉर्पोरेशन के बीच परमाणु सहयोग के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
  • यह समझौता ज्ञापन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के संचालन और रखरखाव, भारत से परमाणु वस्तुओं और सेवाओं की सोर्सिंग, पारस्परिक निवेश के अवसरों की खोज और क्षमता निर्माण में सहयोग की सुविधा प्रदान करेगा.
  • संयुक्त अरब अमीरात के पास बाराकाह, अबू धाबी में 5.6 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा संयंत्र है.
  • 10 सितंबर 2024 को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत-यूएई बिजनेस फोरम की बैठक में भाग लिया.
  • UAE सात अमीरातों- अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-कायवेन, अल-फुजायरा और रास अल-खायमा का संघ है. UAE में लगभग 35 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो देश की सबसे बड़ी प्रवासी आबादी है.

भारत और UAE संबंध

  • भारत और UAE के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध है. हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, व्यापार, निवेश, संपर्क, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सामरिक भागीदारी मजबूत हुई है.
  • वर्ष 2022-23 में दोनों देशों के बीच व्यापार 85 अ‍रब पर रहा था जिससे चीन और अमेरिका के बाद UAE भारत का इस अवधि के दौरान तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-09-12 16:52:252024-09-13 16:55:57यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान की भारत यात्रा

प्रधानमंत्री की UAE और कतर यात्रा: अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

February 15, 2024/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 फ़रवरी तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर थे. प्रधानमंत्री मोदी की उनके कार्यकाल में 7वीं UAE की यात्रा थी.

UAE यात्रा: मुख्य बिन्दु

  • UAE के इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी.
  • बैठक में दोनों नेता भारत और UAE के बीच सामरिक साझेदारी आगे बढाने तथा मजबूत करने पर चर्चा किए और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विश्‍व सरकार शिखर सम्‍मेलन’ (World Governments Summit) 2024 में भाग लिए और संबोधित किए. भारत विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में सम्मानित अतिथि देश था.
  • अपने संबोधन में उन्होंने भारत और UAE के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख करते  हुए कहा कि UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और सातवां सबसे बड़ा निवेशक है.
  • उन्होंने नवाचारी मार्केट प्‍लेस भारत मार्ट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया. इस मार्केट प्‍लेस का उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्‍तर पर भारतीय उत्पादों का प्रदर्शन करना है.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ‘अहलन मोदी’ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था.

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने इस यात्रा के दौरान अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर ‘बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था’ (BAPS) का उद्घाटन किया था.
  • इस मंदिर निर्माण के लिए जमीन प्रधानमंत्री मोदी के पिछले दौरे के दौरान मिली थी. इसके बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ.
  • इस मंदिर के लिए कुल जमीन अपनी 27 एकड है, साढे तेरह एकड में मंदिर है और साढे तेरह एकड में पार्किंग है.

कतर की राजधानी दोहा के लिए प्रस्थान

  • संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 14 फ़रवरी को कतर की राजधानी दोहा गए थे.
  • यात्रा के दौरान श्री मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद के साथ द्विपक्षीय बैठक किए थे. इस बैठक में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई.
  • बैठक में दोनों देशों की अर्थव्‍यवस्‍थाओं के महत्‍वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद सीमित चर्चा में आर्थिक सहयोग, निवेश, ऊर्जा साझेदारी, अंतरिक्ष सहयोग, शहरी बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई विषयों पर विचार किया गया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-02-15 17:34:192024-02-22 14:17:46प्रधानमंत्री की UAE और कतर यात्रा: अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

वित्‍तीय समावेशन को बढावा देने के लिए UAE और भारत के बीच समझौता

October 6, 2023/by Team EduDose

संयुक्‍त अरब अमीरात ने डिजिटल भुगतान और वित्‍तीय समावेशन को बढावा देने के लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किये हैं.

  • भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम की सहायक कंपनी एन.पी.सी.आई. अंतरराष्‍ट्रीय भुगतान लिमिटेड और संयुक्‍त अरब अमीरात के केन्‍द्रीय बैंक की अप्रत्‍यक्ष सहायक कंपनी अल इत्तिहाद पेमेंट्स ने ऐतिहासिक समझौता किया.
  • इसका उद्देश्‍य भारत के रू-पे कार्ड नेटवर्क के सहयोग से संयुक्‍त अरब अमीरात में घरेलू कार्ड योजना को लागू करना है.
  • समझौते के अंतर्गत एन.पी.सी.आई. अंतरराष्‍ट्रीय भुगतान लिमिटेड और अल इत्तिहाद पेमेन्‍ट्स संयुक्‍त अरब अमीरात की राष्‍ट्रीय कार्ड योजना को बनाने, लागू करने और संचालित करने में सहयोग करेंगे.
  • रू-पे, भारत का सुरक्षित और व्‍यापक रूप से स्‍वीकृत कार्ड भुगतान नेटवर्क है. ये संयुक्‍त अरब अमीरात की घरेलू कार्ड योजना की नींव के रूप में काम करेगा.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-10-06 19:47:342023-10-21 19:50:34वित्‍तीय समावेशन को बढावा देने के लिए UAE और भारत के बीच समझौता

भारत और UAE के बीच वर्चुअल शिखर बैठक, व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते

February 20, 2022/by Team EduDose

भारत और संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) के बीच 18 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से शिखर बैठक आयोजित की गयी थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अबू धाबी के शहजादे तथा UAE सशस्‍त्र बल के उप प्रमुख कमांडर शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान ने हिस्सा लिया.

बैठक के मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री और अमारात के युवराज ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और अमारात की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक साझा स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण भी किया.
  • अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, कौशल और शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रक्षा और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए साझा लक्ष्य निर्धारित किया गया.
  • सम्मेलन के दौरान एक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किये गये. इस समझौते से दोनों देशों में व्यवसाय को लाभ होगा, एक दूसरे के बाजारों तक पहुंच बढ़ेगी और शुल्कों में कमी आएगी.
  • बैठक में दो सहमति पत्रों पर भी हस्ताक्षर किए गए. इनमें से एक समझौता दोनों देशों के कृषि और खाद्य सुरक्षा विभाग के बीच जबकि दूसरा समझौता भारत के गिफ्ट सिटी और UAE के ग्लोबल मार्किट के बीच हुआ है. दो अन्य समझौते जलवायु परिवर्तन और शिक्षा से संबंधित हैं.

भारत- UAE: एक दृष्टि

UAE, भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्‍यापार भागीदार है. UAE में भारतीय समुदाय के करीब 35 लाख लोग रहते हैं. चीन और अमेरिका के बाद, संयुक्त अरब अमीरात दुनिया में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है. यह अमेरिका के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य भी है. इसके अलावा, UAE भारत में आठवां सबसे बड़ा निवेशक है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-02-20 09:12:582022-02-21 10:03:41भारत और UAE के बीच वर्चुअल शिखर बैठक, व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते

भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘जायेद तलवार 2021’ आयोजित किया गया

August 9, 2021/by Team EduDose

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच 7 अगस्त को द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘जायेद तलवार (Zayed Talwar) 2021’ आयोजित किया गया गया था. इस अभ्यास का आयोजन फारस की खाड़ी में आबूधाबी के तट पर किया गया था.

इस अभ्यास में INS कोच्चि के साथ दो सी-किंग MK 42-B हैलीकॉप्टर भी इस अभ्यास के लिए फारस की खाड़ी में तैनात किए गए थे. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से प्रक्षेपास्त्र युक्त UAE AL दफरा-बेनुनाह और एक AS-565-B पेंथर हैलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया.

इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच लक्ष्य साधने, बचाव और राहत अभियान चलाने तथा आपसी सहयोग पर बल दिया गया. पूरे अभ्यास के दौरान हैलीकॉप्टरों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-08-09 18:37:492021-08-09 18:37:49भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘जायेद तलवार 2021’ आयोजित किया गया

भारत, संयुक्‍त अरब अमारात के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा सुविधा देगा

November 18, 2019/by Team EduDose

भारत संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा (Visa-on-arrival) सुविधा देगा. हालांकि यह सुविधा संयुक्‍त अरब अमारात के पाकिस्‍तानी मूल के नागरिकों को नहीं मिलेगी. दोनों देशों के बढ़ते व्‍यापक साझेदारी को मजबूत करने में भारत की तरफ यह खास पहल है.

व्‍यापार, पर्यटन, सम्‍मेलन और चिकित्‍सा उद्देश्‍यों के लिए यह सुविधा 60 दिनों की अवधि के लिए मान्‍य होगा. इसकी सुविधा छह नामित अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उपलब्‍ध होगी. जिसमें बेंगलूरू, चेन्‍नई, दिल्‍ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुम्‍बई शामिल हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-18 23:05:382019-11-19 20:09:01भारत, संयुक्‍त अरब अमारात के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा सुविधा देगा

UAE ने भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी को ऑर्डर ऑफ जायद टू सम्मान से सम्मानित किया

September 12, 2019/by Team EduDose

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद टू सम्मान से सम्मानित किया है. UAE के विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में उन्हें 11 सितम्बर को यह सम्मान दिया.

यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी को उनके कार्यकाल के दौरान, दोनों मैत्री देशों के बीच संबंधों के विकास व मजबूती देने के लिए यह सम्मान दिया गया है. राजदूत नवदीप सूरी सितम्बर के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे है. किसी भी राजनयिक को मिलने वाला ये सम्मान दुर्लभ है.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-12 23:44:092019-09-13 15:34:09UAE ने भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी को ऑर्डर ऑफ जायद टू सम्मान से सम्मानित किया

पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

August 28, 2019/by Team EduDose

भारत ने 28 अगस्त को पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का अगला राजदूत नियुक्त किया. वह 1990 कैडर के IFS अधिकारी नवदीप सिंह पुरी का स्थान लेंगे. पुरी अक्टूबर 2016 से UAE में भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे थे.

पवन कपूर ने पिछले तीन वर्षों में इजरायल में राजदूत के रूप में भी काम किया है. उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय और प्रधान मंत्री कार्यालय में भी काम किया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-28 23:48:532019-08-28 23:48:53पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

UAE ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ से सम्‍मानित किया

August 25, 2019/by Team EduDose

संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) ने 24 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ (Order of Zayed) से सम्‍मानित किया. श्री मोदी को एक विशेष समारोह में अबुधाबी में युवराज शेख मोहम्‍मद-बिन-जायद-अल-नह्यान ने यह सम्मान प्रदान किया.

इस पुरस्कार का नामकरण UAE के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है. इसका विशेष महत्व है क्योंकि शेख जायेद की जन्म शती वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया गया है.

भारत और UAE के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है. इस सम्मान की घोषणा अप्रैल 2019 में की गयी थी.

ऑर्डर ऑफ ज़ायद: महत्वपूर्ण तथ्यों पर एक दृष्टि

  • ज़ायेद मेडल UAE का सर्वोच्च सम्मान है जो बादशाहों, राष्ट्रपति और राष्ट्र प्रमुखों को दिया जाता है.
  • यह पहला मौक़ा होगा जब किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को UAE अपना सर्वोच्य नागरिक सम्मान प्रदान किया है.
  • प्रधानमंत्री मोदी से पहले और किसे मिला यह सम्‍मान? प्रधानमंत्री मोदी से पहले यह सम्मान रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन, पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍लू बुश, फ्रांस के पूर्व राष्‍ट्रपति निकोलस सरकोजी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को दिया जा चुका है.

प्रधानमंत्री मोदी को दिए गये अन्य अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान: एक दृष्टि

  1. संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्‍मान ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्‍मान ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’ से भी सम्‍मानित किए जा चुके हैं.
  2. दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार: फरवरी 2019 में उन्‍हें दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार से भी सम्‍मानित किया गया था.
  3. फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फलस्तीन ने अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर’ से फरवरी 2017 में सम्मानित किया था. यह सम्मान विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फलस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है.
  4. रूस का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’: रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (Order of Saint Andrew the Apostle) देने की घोषणा 12 अप्रैल को की है.
  5. मालदीव का ‘द मोस्ट ऑनरेलबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’: मालदीव ने 8 जून 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द मोस्ट ऑनरेलबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ सम्मान से सम्मानित किया.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-25 12:10:472019-08-25 12:10:47UAE ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ से सम्‍मानित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्‍त अरब अमारात की यात्रा की

August 25, 2019/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23-24 अगस्त को संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) की यात्रा की. इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी ने UAE की राजधानी अबुधाबी में युवराज शेख मोहम्‍मद-बिन-जायद-अल-नह्यान से वार्ता बैठक की.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की UAE यात्रा: एक दृष्टि

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि UAE की अक्षय ऊर्जा, खाद्य, बंदरगाह, हवाई अड्डे, रक्षा विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में भारत में निवेश में रुचि बढ़ रही है. बुनियादी ढांचे और आवास सरीखे क्षेत्रों में UAE का निवेश बढ़ रहा है.

महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्‍मारक डाक टिकट: प्रधानमंत्री मोदी और अबूधाबी के युवराज शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान संयुक्‍त रूप से महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्‍मारक डाक टिकट जारी करेंगे.

UAE में रुपे-कार्ड की शुरूआत: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज UAE में रुपे-कार्ड की शुरूआत की. मध्‍य एशिया में इस सुविधा को शुरू करने वाला UAE पहला देश हो गया है. इससे पहले सिंगापुर और भूटान में रुपे कार्ड लॉन्च किया जा चुका है. यूएई खाड़ी क्षेत्र का पहला देश होगा जहां रूपे कार्ड लॉन्च किया जा रहा है.

छह समझौतों पर हस्‍ताक्षर: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की UAE की यात्रा के दौरान भारत और संयुक्‍त अरब अमारात के बीच आज छह समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए. इनमें दूतावासों में काम कर रहे राजनयिक और वाणिज्‍य दूतावात के कर्मचारियों के आश्रितों की कार्य अनुमति और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौता शामिल है.

भारत-UAE व्यापारिक संबध: एक दृष्टि

  • प्रधानमंत्री मोदी बतौर प्रधानमंत्री दो बार UAE का दौरा कर चुके हैं वहीं शेख मोहम्मद बिन जायेद भी तीन साल में दो बार भारत आ चुके हैं.
  • UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है. 2018-19 में दोनों देशों के बीच करीब 60 अरब डॉलर का वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार हुआ है.
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के महात्वाकांक्षी सपने को पूरा करने में UAE एक ‘मूल्यवान भागीदार’ हो सकता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने 2024-25 तक 50 खरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था के महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य को हासिल करने के प्रयास शुरू कर दिये हैं.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-25 11:59:342019-08-25 11:59:34प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्‍त अरब अमारात की यात्रा की

यूएई में भारतीय डिग्री को समान दर्जा देने का निर्णय

April 2, 2019/by Team EduDose
Read more
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-04-02 13:02:292019-04-02 13:04:15यूएई में भारतीय डिग्री को समान दर्जा देने का निर्णय

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top