EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: International Summit

दूसरा बिम्‍सटेक आपदा प्रबंधन अभ्‍यास–2020 भुबनेश्वर में आयोजित किया गया

February 13, 2020/by Team EduDose

दूसरा बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक भुबनेश्वर में किया गया. इसका आयोजन भारत के ‘राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल’ (NDRF) द्वारा किया गया था.

बिम्‍सटेक के सात सदस्‍य देशों में से पांच सदस्‍य देशों यथा भारत, बांग्‍लादेश, नेपाल, श्रीलंका और म्‍यांमार के प्रतिनिधियों एवं बचाव टीमों ने इस अभ्‍यास में भाग लिया था. दो बिम्सटेक देश थाईलैंड और भूटान ने इस आयोजन में हिस्सा नहीं लिया था.

क्या है बिम्सटेक?

  • बिम्सटेक ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन’ का संक्षिप्त रूप है. यह बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन है.
  • मूल रूप से यह एक सहयोगात्मक संगठन है. बिम्सटेक का गठन व्यापार, ऊर्जा, पर्यटन, मत्स्य पालन, परिवहन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों आपसी सहयोग के लिए किया गया था. परंतु बाद में कृषि, गरीबी उन्मूलन, आतंकवाद, संस्कृति, जनसंपर्क, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण और जलवायु-परिवर्तन जैसे क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-02-13 23:34:022020-02-13 23:34:02दूसरा बिम्‍सटेक आपदा प्रबंधन अभ्‍यास–2020 भुबनेश्वर में आयोजित किया गया

अफ्रीकी संघ का 33वां शिखर सम्मेलन अदीस अबाबा में आयोजित किया गया

February 11, 2020/by Team EduDose

अफ्रीकी संघ का 33वां शिखर सम्मेलन 9 से 10 फरवरी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा मिस्र के राष्ट्रपति का स्थान लेकर अफ्रीकी संघ के नए अध्यक्ष बने. उनका कार्यकाल एक साल तक होगा.

रामाफोसा ने अफ्रीका के विकास और समृद्धि बढ़ाने में सलंग्न रहने और सदस्य देशों के बीच सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशों को मुक्त व्यापार क्षेत्र से पैदा अवसरों के प्रयोग से औद्योगीकरण का प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे एकता और समृद्धि साकार हो सके. सम्मेलन के दौरान कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य को वर्ष 2021 में 34वें शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता दी गयी.

अफ्रीकी संघ: एक दृष्टि

अफ्रीकी संघ (AU) एक महाद्वीपीय संघ है, जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं. AU की स्थापना 2001 में अदीस अबाबा, इथियोपिया में हुई थी. इसका मुख्यलय अदीस अबाबा में स्थित है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-02-11 23:56:162020-02-12 00:21:58अफ्रीकी संघ का 33वां शिखर सम्मेलन अदीस अबाबा में आयोजित किया गया

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

January 31, 2020/by Team EduDose

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन (World Sustainable Development Summit) 2020 का आयोजन नई दिल्ली में 29 से 31 जनवरी तक किया गया. इसका आयोजन प्रतिवर्ष उर्जा व संसाधन संस्थान (The Energy and Resources Institute-TERI) द्वारा किया जाता है. इसकी थीम ‘Towards 2030: Making the Decade Count’ है.

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन: एक दृष्टि

  • विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) TERI का एक प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है.
  • दिल्ली सतत् विकास शिखर सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी. इसकी शुरुआत ‘सतत् विकास’ को विश्व स्तर पर साझा लक्ष्य बनाने के उद्देश्य से की गई थी.
  • यह सम्मेलन वैश्विक नेताओं और विभिन्न शोधकर्त्ताओं के एकत्रित होने और व्यापक महत्त्व वाले जलवायु संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का एक प्रमुख केंद्र है.
  • ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) अनुसंधान, नीति, परामर्श और कार्यान्वयन क्षमताओं से युक्त एक स्वतंत्र, बहुआयामी संगठन है. इसकी स्थापना दरबारी सेठ ने 1974 में की थी, वे टाटा केमिकल्स लिमिटेड के निर्माता थे.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-01-31 23:18:142020-01-31 23:18:14विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन स्विटजरलैंड के दावोस में

January 21, 2020/by Team EduDose

विश्व आर्थिक मंच (WEF) का 50वां सम्मेलन 21 से 25 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित 117 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, शासनाध्यक्ष और मंत्री भाग लेंगे. इस वर्ष विश्व आर्थिक मंच का विषय- ”एकजुट और सतत विश्व के साझेदार” है.

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योगमंत्री पीयूष गोयल भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्व करेंगे. मंच की बैठक के दौरान भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य पर उनके कार्यों के लिए ‘विश्व आर्थिक मंच क्रिस्टल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. पोतपरिवहन तथा रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया तथा कर्नाटक और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं.

सम्‍मेलन के प्रमुख उद्देश्‍य

इस वर्ष सम्‍मेलन का प्रमुख उद्देश्‍य पारिस्थि‍तिकीय तंत्र, अर्थव्‍यवस्‍था, उद्योग, प्रौद्योगिकी, भू-राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सार्वजनिक निजी भागीदारी और सहयोग बढ़ाना है. विश्‍व आर्थिक फोरम के संस्‍थापक और कार्यकारी अध्‍यक्ष क्‍लॉस श्‍वैब ने अपने स्‍वागत संदेश में कहा कि इस मंच से विश्‍व के युवा नेतृत्‍व सहित कई प्रमुख हस्तियों का संगठन सृजित करना बेहद महत्‍वपूर्ण है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-01-21 23:51:242020-01-22 00:05:37विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन स्विटजरलैंड के दावोस में

राज्‍यपालों और उप-राज्‍यपालों का 50वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया

November 24, 2019/by Team EduDose

देश के राज्‍यपालों और उप-राज्‍यपालों का सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन नई दिल्ली में 23 से 24 नवम्बर तक आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल ने भाग लिए जिनमें पहली बार पदभार संभालने वाले 17 राज्यपाल/उपराज्यपाल भी शामिल थे.

इस सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया. यह राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित 50वां और श्रीकोविंद की अध्‍यक्षता में तीसरा सम्‍मेलन था. सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया.

यह सम्मेलन राज्यपालों और उपराज्यपालों के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने के साथ-साथ प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की विशिष्ट एवं विविध आवश्यकताओं और उनके अनुकूल सर्वोत्तम अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं को अपनाने का अवसर प्रदान करता है.

राज्‍यपाल संघीय ढांचे के सुचारू रूप से संचालन के लिए एक महत्‍वपूर्ण संवैधानिक अधिकारी जो केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के बीच सेतु के रूप में काम करते हैं. राज्‍य की जनता राज्‍यपालों को संविधान के, आदर्शों के और मूल्‍यों के कस्‍टोडियन के रूप में देखती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-24 23:48:062019-11-24 23:48:06राज्‍यपालों और उप-राज्‍यपालों का 50वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया

आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की छठी बैठक ‘मीटिंग प्लस’ (ADMM Plus) बैंकाक में आयोजित की गयी

November 24, 2019/by Team EduDose

आसियान और कुछ अन्‍य देशों के रक्षा मंत्रियों की छठी बैठक ‘मीटिंग प्लस’ (ASEAN Defence Ministers Meeting- ADMM Plus) हाल ही में थाइलैण्‍ड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित की गयी थी. राजनाथ सिंह ने इस बैठक में भारत का प्रत्निधित्व किया था.

  • इस बैठक में आसियान के दस देशों के अलावा जापान, अमेरिका, चीन जैसे आठ देश भी अधिक व्यावहारिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस बैठक में भाग लिए. इस बैठक के क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘मीटिंग प्लस’ (ADMM Plus) तथा रक्षा एवं सुरक्षा 2019 प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.
  • ADMM Plus बैठक के एजेंडे के तहत श्री सिंह ने म्यामांर के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सीन विन के साथ मिलकर ‘हैंडबुक ऑन मिलिट्री मेडिसीन फोर आसियान’ भी जारी किया था.
  • रक्षामंत्री सिंह ने आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की छठी बैठक को सम्‍बोधित किया. इस अवसर पर उन्‍होंने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय समुदाय का आह्वान किया कि वे आतंकवादियों के ठिकानों और नेटवर्क को नष्‍ट कर उनके वित्‍तीय स्रोत को समाप्‍त कर तथा उनकी आवाजाही पर रोक लगाकर क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित बनाए.

भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्री संवाद
बैंकॉक की इस यात्रा के दौरान श्री राजनाथ सिंह ने चौथे भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्री संवाद की सह अध्यक्षता की. उन्होंने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री हेंग स्वीकिट से वार्ता की. इस वार्ता में रक्षामंत्री ने भारत और सिंगापुर की सशस्त्र सेनाओं के बीच बढ़ते संयुक्त अभ्यासों पर संतोष व्यक्त किया. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढाने पर जोर दिया.

रक्षामंत्री ने दक्षिण चीन सागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि भारत के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र का अभिप्राय मुक्त, समावेशी और स्थिर क्षेत्र से है, जो सुरक्षित समुद्र, व्यापार संपर्क और आसियान देशों के बीच तालमेल से जुड़ा हो.

इंडिया राईजिंग सम्‍मेलन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैंकाक यात्रा के दौरान इंडिया राईजिंग सम्‍मेलन में हिस्सा लिया. इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय वाणिज्य संघ ने किया था. सम्मलेन को संबोधित करते हुए उन्होंने 2025 तक भारत के 26 अरब डॉलर के रक्षा उद्योग के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने की बात कही.

श्री सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात लगभग छह गुना बढ़ा है. रक्षा मंत्री ने कहा कि 2025 तक एयरोस्‍पेस और रक्षा साजोसामान तथा सेवाओं के क्षेत्र में दस अरब डॉलर के निवेश की संभावना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-24 23:45:162019-11-24 23:45:16आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की छठी बैठक ‘मीटिंग प्लस’ (ADMM Plus) बैंकाक में आयोजित की गयी
Page 8 of 8«‹678

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top