EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: India-Russia

23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन, रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा

December 6, 2025/by Team EduDose

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर थे. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन (23rd India Russia Annual Summit) 2025 में भाग लेने के प्रयोजन से भारत आए थे. इससे पहले, वह आखिरी बार दिसंबर 2021 में वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे. भारत और रूस अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.

23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के मुख्य समझौते

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता के बाद रक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों में 16 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.

रक्षा और सुरक्षा सहयोग

  • दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में अपनी विशेष साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
  • एक व्यापक रक्षा सहयोग ढांचे के तहत, लॉजिस्टिकल सपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति बनी, जिससे दोनों देशों की सेनाओं को मरम्मत, ईंधन भरने और अन्य साजो-सामान सहायता के लिए एक-दूसरे के बंदरगाहों और सुविधाओं का उपयोग करने में मदद मिलेगी.
  • रूस ने S-400 मिसाइल सिस्टम की नई डील और उन्नत Su-57 फाइटर जेट्स जैसे प्रमुख रक्षा उपकरणों के निर्यात को बढ़ाने पर बात की.

व्यापार, ऊर्जा और अर्थव्यवस्था

  • व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए रास्ते तलाशने पर सहमति बनी.
  • दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे को कम करने और द्विपक्षीय व्यापार को $30 बिलियन के लक्ष्य तक ले जाने के उपायों पर चर्चा.
  • तेल और गैस निर्यात को बढ़ाने सहित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी.
  • यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्यक्रम (Business Event) भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों के बीच संपर्क बढ़ाना था.

अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र

  • रूस में भारतीय श्रमिकों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
  • इस यात्रा ने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ को भी चिह्नित किया, जिसे अक्टूबर 2000 में स्थापित किया गया था.
  • डिजिटल प्रौद्योगिकियों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और स्टार्टअप्स के लिए ज्ञान विनिमय कार्यक्रमों सहित विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने की पुष्टि की गई.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-12-06 19:54:592025-12-07 19:58:3023वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन, रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर की रूस यात्रा

August 25, 2025/by Team EduDose

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 19 से 21 अगस्त तक रूस की यात्रा पर थे. वे भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता के मुख्य प्रयोजन से वहाँ गए थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया था.

भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग का 26वां सत्र

  • विदेशमंत्री जयशंकर ने मॉस्को में रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग आयोग के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता की.
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत-रूस द्विपक्षीय वस्तु व्यापार में पाँच गुना से भी अधिक वृद्धि हुई है. यह 2021 में 13 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68 अरब डॉलर हो गया है. इस अवधि में व्यापार असंतुलन करीब 9 गुणा बढ़ा है.

भारत-रूस व्यापार मंच की बैठक

  • विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने मॉस्को में भारत-रूस व्यापार मंच की बैठक को संबोधित किया.
  • उन्होंने व्यवसायियों से अधिक व्यापार और अधिक निवेश करने तथा आर्थिक सहयोग के नए रास्ते तलाशने का आह्वान किया.

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवारोव के साथ बैठक

  • विदेश मंत्री जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मॉस्को में बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की.
  • डॉ. जयशंकर ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भारत और रूस के बीच संबंध, दुनिया के सब देशों में से सबसे अधिक मजबूत रहे हैं.
  • डॉ. जयशंकर ने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स, कृषि और वस्त्र जैसे क्षेत्रों में रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने से वर्तमान असंतुलन को दूर करने में मदद मिलेगी.

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात

  • डॉ. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की. उन्‍होंने वैश्विक स्थिति और यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम पर श्री पुतिन द्वारा साझा किए गए विचारों की सराहना की.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-08-25 12:14:422025-08-25 12:14:42विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर की रूस यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस की आधिकारिक यात्रा

July 11, 2024/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर थे. यात्रा के पहले चरण में, वे रुस गए थे जहां राजधानी मास्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे.

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली विदेशी द्विपक्षीय यात्रा थी. इससे पहले वे 14 जून 2024 को इटली में जी 7 शिखर बैठक की आउटरीच बैठक में शामिल हुए थे, लेकिन वह द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी.

मुख्य बिन्दु

  • यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-रूस स्थायी और विस्तारित साझेदारी शीर्षक से एक संयुक्त घोषणा जारी की.
  • दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए नौ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए.
  • संयुक्त घोषणा में भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना; 2030 तक 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य हासिल करना शामिल है. साथ ही रूस उर्वरक आपूर्ति के लिए भारतीय कंपनियों के साथ दीर्घकालिक अनुबंध करेगा.
  • दोनों देश चेन्नई-व्लादिवोस्तोक (पूर्वी समुद्री) कॉरिडोर और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर को लागू करने और उत्तरी समुद्री मार्ग की क्षमता का पता लगाने के लिए काम करेंगे.
  • परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष अन्वेषण में सहयोग जारी रहेगा. रूस तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रहा है.

22वीं वार्षिक भारत-रूस शिखर बैठक

  • प्रधानमंत्री मोदी 22वीं वार्षिक भारत-रूस शिखर बैठक में भाग लेने के लिए रूस गए थे. यह बैठक मॉस्को के क्रेमलिन में आयोजित की गई थी.
  • यह बैठक तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित की गई थी. रूस के यूक्रेन युद्ध और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध में व्यस्तता के कारण द्विपक्षीय वार्षिक शिखर बैठक स्थगित कर दी गई थी.
  • 21वीं भारत-रूस शिखर बैठक दिसंबर 2021 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. आम तौर पर, दोनों देश बारी-बारी से वार्षिक शिखर बैठक की मेजबानी करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी को रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

यात्रा के दौरान, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (Order of St. Andrew The Apostle) से सम्मानित किया. इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी लेकिन इसे 2024 में प्रदान किया गया.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-07-11 20:35:202024-07-11 20:35:20प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस की आधिकारिक यात्रा

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर की रूस यात्रा

December 31, 2023/by Team EduDose

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 25 से 29 दिसम्बर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर थे. यात्रा के दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया.

मुख्य बिन्दु

  • यात्रा के दौरान मॉस्‍को में रूस के उप-प्रधानमंत्री तथा उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मांतुरोव से भारत-रूस द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई.
  • दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग को अधिक संतुलित और सतत बनाने पर चर्चा की. दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में परमाणु ऊर्जा और औषधि, फार्मास्‍युटिकल तथा चिकित्‍सा उपकरणों से संबंधित समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये गये.
  • विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और कई मुद्दों पर बातचीत की. श्री पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष रूस आने का निमंत्रण दिया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-12-31 19:47:432024-01-06 10:57:35विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर की रूस यात्रा

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित ग्यालस्‍रास रिनपोछे की कांस्य प्रतिमाएँ मॉस्को में लगाई गई

July 30, 2023/by Team EduDose

मंगोलिया में भारत के पूर्व राजदूत और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित ग्यालस्‍रास बकुला रिनपोछे की दो कांस्य प्रतिमाएँ मॉस्को में लगाई गई हैं.

मुख्य बिन्दु

  • मॉस्को के बौद्ध मंदिर में बैठी हुई मुद्रा में उनकी 6 फीट की प्रतिमा लगाई गई है. शहर के एक पार्क में खड़ी मुद्रा में उनकी 9 फीट की एक और प्रतिमा भी लगाई गई है.
  • ग्यालस्‍रास बकुला रिनपोछे लद्दाख के जाने-माने नेता थे, जो एक दशक तक मंगोलिया में भारत के राजदूत रहे. वे दो बार लोकसभा सदस्य बने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में मंत्री भी रहे.
  • तत्कालीन सोवियत संघ और मंगोलिया में बौद्ध धर्म को पुनर्जीवित करने के उनके प्रयासों के कारण मंगोलिया और रूस के लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-07-30 21:30:182023-08-02 08:56:20पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित ग्यालस्‍रास रिनपोछे की कांस्य प्रतिमाएँ मॉस्को में लगाई गई

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर की रूस यात्रा

November 9, 2022/by Team EduDose

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर 8-9 नवंबर को रूस की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने, मॉस्‍को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ के साथ विदेश मंत्री स्तर की द्विपक्षीय वार्ता की.

भारत-रूस विदेश मंत्री स्तर की वार्ता: मुख्य बिन्दु

  • इस वार्ता में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों, विभिन्‍न क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर विदेश मंत्री स्तर की वार्ता हुई.
  • दोनों नेता प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्‍त परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किए. व्‍यापार और निवेश, माल-परिवहन और आपूर्ति, आपसी लेन-देन में राष्‍ट्रीय मुद्राओं का इस्‍तेमाल और ऊर्जा क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई.
  • दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की भारत की अध्यक्षता, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और अनेक क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-11-09 19:16:132022-11-10 09:26:25विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर की रूस यात्रा

भारत और रूस के नौसेना के बीच समुद्री अभ्यास ‘INDRA NAVY’ का आयोजन किया गया

August 1, 2021/by Team EduDose

भारत और रूस के नौसेना के बीच 28  से 29  जुलाई तक समुद्री अभ्यास ‘INDRA NAVY’ का आयोजन किया गया था. इसका आयोजन बाल्टिक सागर में किया गया था. यह INDRA NAVY का 12वां संस्करण था.

इस युद्ध-अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी ताल-मेल और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा के लिए आपसी समझ को विकसित करना था.

समुद्री अभ्यास ‘INDRA NAVY’

समुद्री अभ्यास ‘INDRA NAVY’ भारत और रूस के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है. यह अभ्यास “INDRA NAVY” दोनों नौसेनाओं के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक संबंध का प्रतीक है.

इंद्र नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी. भारतीय वायु सेना ने 2014 में रूसी वायु सेना के साथ अभ्यास ‘एविया इंद्र’ में भाग लिया था. 2017 में पहली बार त्रि-सेवा अभ्यास का आयोजन किया गया था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-08-01 08:46:042021-08-01 08:46:04भारत और रूस के नौसेना के बीच समुद्री अभ्यास ‘INDRA NAVY’ का आयोजन किया गया

भारतीय और रूसी नौसेना के बीच PASSEX अभ्यास आयोजित किया गया

December 7, 2020/by Team EduDose

भारत और रूस के बीच 4-5 दिसम्बर को PASSEX नौसैन्य अभ्यास आयोजित किया गया. इसका आयोजन पूर्वी हिंद महासागर में किया गया था.

इस अभ्यास में रूस की नौसेना ने गाइडेड मिसाइल क्रूजर वर्याग, बड़ा पनडुब्बी-रोधी जहाज एडमिरल पेंटेलेयेव और मध्यम दूरी का महासागरीय टैंकर पचेंगा को तैनात किया था. अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से स्वदेश निर्मित गाइडेर मिसाइल युद्धपोत शिवालिक और पनडुब्बी-रोधी टोही युद्धपोत कदमत्त अपने अभिन्न हेलिकॉप्टरों के साथ हिस्सा लिया.

इस अभ्यास का मकसद दोनों मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाना, तालमेल को बेहतर करना और बेहतरीन कार्यप्रणाली को अपनाना है. इस अभ्यास में पनडुब्बी-रोधी और उन्नत युद्ध अभ्यास, हथियारों से फायरिंग, नाविक कला का अभ्यास और हेलिकॉप्टर संचालन शामिल है.

PASSEX अभ्यास

PASSEX (पैसेज) अभ्यास का आयोजन नियमित रूप से भारतीय नौसेना द्वारा अपने मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ किया जाता है. इस अभ्यास में एक-दूसरे के बंदरगाहों या समुद्र में किसी निश्चित स्थान पर जाते हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-12-07 21:56:222020-12-07 21:56:22भारतीय और रूसी नौसेना के बीच PASSEX अभ्यास आयोजित किया गया

द्वितीय विश्‍व युद्ध में रूस और मित्र देशों की विजय प्राप्‍त करने की 75वीं वर्षगांठ पर विजय परेड

June 24, 2020/by Team EduDose

रूस की राजधानी मॉस्‍को में 24 जून को विजय परेड का आयोजन किया गया. यह परेड द्वितीय विश्‍व युद्ध में रूस और मित्र देशों की विजय प्राप्‍त करने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गयी थी. इस परेड में भारत और चीन को भी आमंत्रित किया गया था.

भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परेड में हिस्सा लिया. वह 22-24 जून तक रूस की यात्रा पर थे. भारत की तीनों सेनाओं के 75 सदस्यों ने इस परेड में हिस्सा लिया था. परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ी का नेतृत्व वीर सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के एक अधिकारी द्वारा किया गया था. इस रेजिमेंट ने द्वितीय विश्‍व युद्ध में भाग लिया था.

श्री राजनाथ सिंह ने इस मॉस्को यात्रा में रूस के उप-प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोफ के साथ बैठक वार्ता की थी. बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा हुई और इसे विस्‍तार देने पर विचार-विमर्श हुआ.

द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सशस्त्र बल की भूमिका

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ‘ब्रिटिश भारतीय सशस्त्र बल’ मित्र देशों की सबसे बड़ी टुकड़ियों में से एक थे. भारतीय सशस्त्र बल ने उत्तरी और पूर्वी अफ्रीकी अभियान, पश्चिमी रेगिस्तान अभियान और यूरोपीय थिएटर में एक्सिस शक्तियों के खिलाफ हिस्सा लिया था. इस अभियान के दौरान 87 हज़ार से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपना बलिदान दिया और क़रीब 34,354 सैनिक इसमें घायल हुए थे.

इस युद्ध में भारतीय सेना ने न केवल सभी मोर्चों पर लड़ाई लड़ी, बल्कि दक्षिणी, ट्रांस-ईरानी लेंड-लीज मार्ग पर लॉजिस्टिक समर्थन भी सुनिश्चित किया था. इसमें हथियार, गोला-बारूद, उपकरण और भोजन सोवियत संघ, ईरान और इराक में भेजे गए थे.

भारतीय सैनिकों की वीरता को चार हज़ार से अधिक अलंकरणों से सम्मानित किया गया था, जिसमें 18 विक्टोरिया और जॉर्ज क्रॉस भी शामिल है. तत्कालीन सोवियत संघ ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना की और सूबेदार नारायण, राव निक्कम और रॉयल इंडियन आर्मी सर्विस कोर के हवलदार गजेंद्र सिंह चंद को USSR के सर्वोच्च सम्मान ‘आडर आफ द रेड स्टार’ से सम्मानित किया था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-06-24 23:11:232020-06-24 23:11:55द्वितीय विश्‍व युद्ध में रूस और मित्र देशों की विजय प्राप्‍त करने की 75वीं वर्षगांठ पर विजय परेड

रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक, राष्ट्र सुरक्षा परिषद सीट के लिए भारत का समर्थन

June 24, 2020/by Team EduDose

रूस, भारत और चीन (RIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक 23 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के (वर्चुअल) माध्यम आयोजित की गयी. इस त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ द्वारा की गयी.

इस बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र के संभावित सुधारों पर चर्चा हुई. बैठक में रुसी विदेश मंत्री ने संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया.

बैठक में विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय कानून का सम्‍मान, सहयोगी देशों के वैध हितों का ध्‍यान, बहुपक्षवाद को समर्थन और साझा हितों को बढावा देना ही टिकाऊ विश्‍व व्‍यवस्‍था कायम करने का एकमात्र तरीका है.

डॉ. जयशंकर ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र 50 सदस्‍यों के साथ शुरू हुआ था और आज 193 देश इसके सदस्‍य हैं. इसलिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के निर्णय लेने की प्रक्रिया को पहले की तरह जारी नहीं रखा जा सकता.

भारतीय विदेश मंत्री ने तत्‍कालीन राजनीति परिस्थितियों में भारत को उचित सम्‍मान नहीं जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अन्‍याय पिछले 75 वर्ष में भी ठीक नहीं किया गया, जबकि दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है. इसलिए विश्‍व के लिए यह महत्‍वपूर्ण है कि भारत के योगदान का सम्‍मान किया जाए और अतीत की भूल सुधारी जाए.

द्वारकानाथ कोटनिस के योगदान को याद किया गया

विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन को भारतीय चिकित्सक द्वारकानाथ कोटनिस के योगदान के बारे में याद दिलाया. 1938 में जापान-चीन युद्ध के समय द्वारकानाथ कोटनिस के नेतृत्व में भारतीय मेडिकल मिशन ने बिना किसी नींद के 72 घंटे तक ऑपरेशन किया था. इस मिशन द्वारा 800 से अधिक घायल चीनी सैनिकों का इलाज किया गया था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-06-24 23:05:522020-06-24 23:05:52रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक, राष्ट्र सुरक्षा परिषद सीट के लिए भारत का समर्थन

भारत और रूस के बीच इंद्र युद्ध-अभ्यास आयोजित किया गया

December 20, 2019/by Team EduDose

भारत और रूस के बीच 10 से 19 दिसम्बर तक त्रि-सेवा युद्ध-अभ्यास ‘इंद्र’ (INDRA) का आयोजन किया गया. यह अभ्यास झांसी, पुणे और गोवा में आयोजित किया गया था. इस युद्ध-अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी ताल-मेल और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा के लिए आपसी समझ को विकसित करना था.

इंद्र (INDRA) युद्ध-अभ्यास: एक दृष्टि

  • इंद्र युद्ध-अभ्यास भारत और रूस के बीच एक त्रि-सेवा अभ्यास है. इसमें दोनों देशों की थल सेना, वायुसेना तथा नौसेना हिस्सा लेती हैं.
  • इंद्र नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी. भारतीय वायु सेना ने 2014 में रूसी वायु सेना के साथ अभ्यास ‘एविया इंद्र’ में भाग लिया था. 2017 में पहली बार त्रि-सेवा अभ्यास का आयोजन किया गया था.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-20 23:16:072019-12-20 23:50:42भारत और रूस के बीच इंद्र युद्ध-अभ्यास आयोजित किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित 5वी पूर्वी आर्थिक मंच में हिस्सा लिया

September 5, 2019/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 से 5 सितम्बर तक रूस की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के व्लादिवोस्तोक में आयोजित 5वी पूर्वी आर्थिक मंच (5th Eastern Economic Forum) की बैठक में भाग लिया. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर मुख्‍य अतिथि के रूप में इस मंच में शामिल हुए थे. इससे पहले उन्होंने व्लादिवोस्तोक में ही आयोजित रूस और भारत के बीच 20वें वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की थी.

पूर्वी आर्थिक मंच का पूर्ण सत्र

रूस के व्‍लादिवोस्‍तोक में 5 सितम्बर को पूर्वी आर्थिक मंच का पूर्ण सत्र आरम्‍भ हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी एक्‍ट ईस्‍ट नीति में पूर्व एशिया पर सक्रियता से विचार किया है. इस घोषणा से ‘एक्‍ट फार ईस्‍ट’ नीति भी शुरू हो गई है.

भारत ने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए एक अरब अमरीकी डॉलर की ऋण सुविधा (लाइन ऑफ क्रेडिट) देने की घोषणा की. यह पहला मौका है कि जब भारत ने किसी देश के क्षेत्र विशेष को लाइन ऑफ क्रेडिट दिया है. भारत पहला देश है जिसने व्‍लादिवोस्‍तोक में वाणिज्‍य दूतावास स्‍थापित किया है.

पूर्वी आर्थिक मंच: एक दृष्टि

  1. पूर्वी आर्थिक मंच एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग का विस्‍तार करने और रूस की सुदूर पूर्व अर्थव्‍यवस्‍था विकसित करने संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है.
  2. 2015 में रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लक्ष्य से बना EEF अब व्यापार और निवेश के अवसर प्रदान करने वाले एक बहुपक्षीय मंच के रूप में उभरा है.
  3. यह क्षेत्र चीन, जापान, कोरिया से निवेश प्राप्त कर रहा है लेकिन भारतीय उपस्थिति अभी तक सीमित थी.
  4. पुतिन के निमंत्रण पर श्री मोदी की इस यात्रा से अब भारतीय व्यापारियों को संसाधन संपन्न सुदूर पूर्वी रुसी क्षेत्र में अवसरों का दोहन करने का अवसर प्राप्‍त होगा.
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कई द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने व्‍लादिवोस्‍तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक से अलग कई द्विपक्षीय बैठक की.

जापान: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए इसे मुक्‍त क्षेत्र बनाए जाने का आह्वान किया. दोनों नेताओं ने यह फैसला भी किया कि दिसम्‍बर 2019 में नई दिल्‍ली में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्‍मेलन से पहले दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक कराई जाए.

श्री मोदी और श्री आबे ने 16 देशों के बीच चल रहे क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग समझौते पर और अफ्रीकी देशों के साथ त्रिपक्षीय संबंधों के महत्‍व पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने अफ्रीका में साथ-साथ काम करने की बात कही.

मलेशिया: प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर महातिर बिन मोहम्‍मद से मुलाकात में विवादास्‍पद इस्‍लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के प्रत्‍यर्पण सहित अनेक मुद्दों पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने किसी भी तरह के आतंकवाद से कड़ा संघर्ष जारी रखने का दृढ़ संकल्‍प व्‍यक्‍त किया.

मंगोलिया: प्रधानमंत्री मोदी मंगोलिया के राष्‍ट्रपति खल्‍तमागीन बट्टुल्‍गा से भी मिले. राष्‍ट्रपति बट्टुल्‍गा सितम्बर 2019 में भारत आने वाले हैं.

रूस और भारत के बीच 20वां वार्षिक शिखर सम्‍मेलन

रूस और भारत के बीच 20वां वार्षिक शिखर सम्‍मेलन 4 सितम्बर को रूस के व्‍लादिवोस्‍तोक में आयोजित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्‍द मोदी के इस सुदूर-पूर्व क्षेत्र का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये. इस बैठक में रूस की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की.

दोनों देशों के बीच कई समझौतों और सहमति पर हस्‍ताक्षर किए गए

प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता के दौरान दोनों देशों में विभिन्‍न क्षेत्रों में 15 समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए. चार समझौते तेल और गैस, तरल प्राकृतिक गैस और कोकिंग कोल पर और पांच समझौते व्‍यापार तथा निवेश से जुड़े हैं. दो समझौते बुनियादी ढांचा क्षेत्र से संबंधित हैं. रक्षा और श्रव्‍य-दृष्‍य कार्यक्रम तैयार करने के क्षेत्र का एक-एक समझौता भी हुआ.

चेन्नई से व्लादिवोस्तोक के बीच नौवहन सम्पर्क

दोनों देशों के बीच परिवहन के क्षेत्र में चेन्नई से व्लादिवोस्तोक के बीच नौवहन सम्पर्क स्थापित करने पर भी सहमति बनी है. रूस में श्रमिकों की कमी है इस सिलसिले में चेन्नई और व्लादिवोस्तिक मार्ग बहुत उपयोगी है. इससे दो प्रमुख बंदरगाह जुड़ जाएंगे, जिससे भारत और रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र के बीच सहयोग को बल मिलेगा.

रूस के राष्‍ट्रपति ने भारत में बड़ी बुनियादी ढांचा तथा अन्‍य परियोजनाओं में भाग लेने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की. रक्षा क्षेत्र में हुआ समझौता ज्ञापन संयुक्‍त उद्यम के जरिए मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत रूस में निर्मित हथियारों के लिए अतिरिक्‍त पुर्जों के उत्‍पादन के बारे में है.

संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन

प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन ने संयुक्‍त रूप से संवाददाता सम्‍मेलन किया. इस सम्मेलन के मुख्य बिंदु हैं:

  • श्री मोदी ने कहा कि बात-चीत का उद्देश्‍य भारत-रूस सहयोग के नये आयाम का पता लगाना था. इनमें व्‍यापार, सुरक्षा, समुद्री सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करना शामिल है.
  • हमने भारत की फ्री ओपन और इन्‍क्‍लुजिव इंडो-पेसिफिक के कॉनसेप्‍ट पर भी उपयोगी चर्चा की. हम सहमत हैं कि साइबर सिक्‍योरिटी, काउंटर टेरेरिज्‍म, इनवॉयरमेंट प्रोटेक्‍शन जैसे क्षेत्रों में भारत और रूस का सहयोग और मजबूत करेंगे.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस किसी देश के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्‍तक्षेप के खिलाफ हैं. रूस ने जम्‍मू-कश्‍मीर के मुद्दे पर भारत के कदम का यह कहते हुए समर्थन किया कि राज्‍य के दर्जे में बदलाव भारतीय संविधान के अनुरूप है.
  • दोनों नेताओं ने मौजूदा वैश्विक वास्‍तविकताओं के अनुरूप संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का आह्वान किया. रूस ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थाई सदस्‍यता की उम्‍मीदवारी पर अपना समर्थन व्‍यक्‍त किया.
  • रूस ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्‍यता का भी पुरजोर समर्थन किया. दोनों नेताओं ने सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा की.

भारत-रूस व्‍यापार: एक दृष्टि

  • वर्तमान में दोनों देशों का कुल व्‍यापार लगभग 11 बिलियन अमरीकी डालर है जबकि दोनों देशों में 2025 तक 30 बिलियन अमरीकी डालर के व्‍यापार का लक्ष्‍य रखा है.
  • श्री मोदी और श्री पुतिन इस अवधि में 50 बिलियन अमरीकी डालर का निवेश का लक्ष्‍य भी प्राप्‍त करने का इरादा रखते हैं.
  • रूस का सुदूर पूर्व भारतीय निवेशों के लिए मजबूत क्षमता प्रदर्शित करता है जबकि रूसी कंपनियां मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द मोदी की रूस यात्रा: मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया और योग ऐप की भी शुरूआत की.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन व्‍लादिवोस्‍तोक के पास ज्‍वेज़दा पोत निर्माण संयंत्र देखने गये.
  • रूस के राष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूसरे विश्‍व युद्ध में USSR की विजय के 75वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. यह समारोह मई 2020 में मॉस्‍को में होगा.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-05 23:21:512019-09-07 14:54:58प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित 5वी पूर्वी आर्थिक मंच में हिस्सा लिया

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top