EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Nobel Prize

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026/by Team EduDose

नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने एबेल पुरस्कार (Abel Prize) 2026 की घोषणा हाल ही में की थी. यह प्रतिष्ठित सम्मान 26 मई 2026 को ओस्लो (नॉर्वे) में आयोजित समारोह में नॉर्वे के शाही परिवार द्वारा प्रदान किया गया.

पुरस्कार विजेता: गर्ड फाल्टिंग्स

  • इस वर्ष यह पुरस्कार प्रसिद्ध जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स (Gerd Faltings) को प्रदान किया गया है. फाल्टिंग्स एबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले जर्मन नागरिक बन गए हैं.
  • गर्ड फाल्टिंग्स वर्तमान में जर्मनी के बॉन स्थित ‘मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर मैथमेटिक्स’ में एमेरिटस डायरेक्टर (Emeritus Director) हैं और बॉन विश्वविद्यालय से भी जुड़े हुए हैं.
  • उन्हें अपने 1986 में गणित का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ (Fields Medal) भी मिल चुका है. एबेल और फील्ड्स मेडल, दोनों जीतने वाले वह दुनिया के गिने-चुने महान गणितज्ञों में से एक हैं.
  • गर्ड फाल्टिंग्स को यह सम्मान अंकगणितीय ज्यामिति के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान और मॉर्डेल तथा लैंग (Mordell and Lang) के लंबित डायोफैंटाइन अनुमानों (Diophantine conjectures) को हल करने के लिए दिया गया है.
  • 1983 में उन्होंने मॉर्डेल (Mordell) की लगभग 60 साल पुरानी उस जटिल गणितीय पहेली को सुलझाया था, जिसने दुनिया भर के विशेषज्ञों को हैरान कर दिया था.

एबेल पुरस्कार क्या है?

  • एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है. इसे ‘गणित के नोबेल पुरस्कार’ के समकक्ष माना जाता है.
  • इसकी शुरुआत 2003 में नॉर्वे सरकार द्वारा प्रसिद्ध नॉर्वेजियन गणितज्ञ ‘नील्स हेनरिक एबेल’ (Niels Henrik Abel) के सम्मान में की गई थी.
  • 2007 में भारतीय मूल के एसआर श्रीनिवास वर्धन को भी यह सम्मान मिल चुका है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-03-27 20:51:532026-03-31 21:03:05जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

October 15, 2025/by Team EduDose

वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विजेताओं की घोषणा हाल ही में की गई थी. इन विजेताओं को औपचारिक रूप से पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किए जाएँगे, जो अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है.

नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की सूची

चिकित्सा

  • चिकित्सा या फिजियोलॉजी का नोबेल पुरस्कार मैरी ब्रुन्को (अमेरिका), फ्रेड राम्सडेल (अमेरिका) और शिमोन सगागुची (जापान) को दिया गया है.
  • उन्हें यह पुरस्कार प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) पर उनके शोध के लिए दिया गया. यह खोज सफेद रक्त कोशिकाओं की पहचान से जुडी है.
  • वैज्ञानिकों को यह पुरस्‍कार इस खोज के लिए दिया गया है कि प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर पर आक्रमण करने की कोशिश कर रहे हजारों विभिन्न सूक्ष्मजीवों से हमारी रक्षा कैसे करती है.
  • यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा.

भौतिकी

  • भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क (अमेरिका), मिशेल एच डेवोरेट (फ़्रांस) और जॉन एम मार्टिनिस (अमेरिका) को दिया गया है.
  • उन्हें यह पुरस्कार इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और एनर्जी क्वांटाइजेशन की खोज के लिए मिला है, जो बिजली की रफ्तार वाले सुपर कंप्यूटर बनाने में सहायक होगा.
  • यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा.

रसायन विज्ञान

  • रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया)  और उमर एम याघी (अमरीका) को संयुक्त रूप से दिया गया है.
  • तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार धातु-कार्बनिक ढाँचे के विकास (development of metal–organic frameworks) के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है.
  • धातु-कार्बनिक ढाँचे (MOFs) छिद्रपूर्ण (Porous) पदार्थ होते हैं जो धातु आयनों को कार्बनिक (Organic) अणुओं से जोड़कर बनाए जाते हैं.
  • यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा.

साहित्य

  • हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई (Laszlo Krasznahorkai) को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया.
  • उन्हें सम्मोहक और दूरदर्शी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है, जो विनाशकारी आतंक के बीच कला की शक्ति की पुष्टि करते हैं.
  • लास्ज़लो क्रास्जनाहोरकाई हंगरी के एक प्रमुख लेखक हैं, जो अपने गहन काव्यात्मक गद्य, लंबे और जटिल वाक्यों, तथा मानवीय जीवन की नाजुकता और सामाजिक पतन जैसे विषयों को उजागर करने के लिए जाने जाते हैं.
  • लास्ज़लो क्रास्जनाहोरकाई की महत्वपूर्ण कृतियों में सैटनटैंगो और द मेलनकोली ऑफ रेजिस्टेंस शामिल हैं.

शांति (Peace)

  • नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को प्रदान किया गया है.
  • उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर एक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए उनके अथक संघर्ष के लिए दिया गया है.

अर्थशास्त्र

  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel) तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकिर (अमेरिका), फिलिप अघियन (फ़्रांस) और पीटर हॉविट (कनाडा) को दिया गया है.
  • उन्हें यह सम्मान ‘नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने’ के लिए दिया गया है.
  • जोएल मोकिर को ‘तकनीकी प्रगति के माध्यम से निरंतर विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान’ करने के लिए पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा दिया जाएगा.
  • पुरस्कार राशि का शेष आधा हिस्सा फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से ‘रचनात्मक विनाश (Creative Destruction) के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत’ पर उनके काम के लिए दिया जाएगा.

जानिए क्या है नोबेल पुरस्कार…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-10-15 10:05:152025-10-15 10:05:15नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

October 16, 2024/by Team EduDose

वर्ष 2024 के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा हाल ही में की गई थी. इन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची इस प्रकार है:

नोबेल शांति पुरस्कार: जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो

परमाणु हथियार विरोधी जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो (Nihon Hidankyo) को 2024 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। परमाणु हथियार मुक्‍त विश्‍व का लक्ष्‍य हासिल करने के लिये अथक प्रयास के लिए इस संगठन को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह संगठन  हिरोशिमा-नागासाकि पर परमाणु बम हमले के उत्तरजीवियों का प्रतिनिधित्त्व करता है।

अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार: डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन

अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार) का नोबेल पुरस्कार के लिए डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन (Daron Acemoglu, Simon Johnson and James A. Robinson) को चुना गया है। इन तीन अर्थशास्त्रियों को किसी देश को अमीर या गरीब बनाने में यूरोपीय उपनिवेशवाद की भूमिका पर शोध के लिया चुना गया है।

डारोन एसेमोग्लू तुर्की मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। साइमन जॉनसन एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री हैं. जेम्स रॉबिन्सन एक ब्रिटिश-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार: हान कांग

दक्षिण कोरियाई उपन्यासकार हान कांग (Han Kang) को साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली एशियाई महिला हैं. वह पूर्व राष्ट्रपति किम डे-जंग के बाद नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई हैं. राष्ट्रपति किम डे-जंग को वर्ष 2000 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

उपन्यासकार हान कांग को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए चुना गया है जो ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है.

उनके उपन्यास ‘द वेजिटेरियन’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और इस कृति के लिए उन्हें 2016 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार भी मिला था .

उनके महत्वपूर्ण कार्यों में योर कोल्ड हैंड्स, ग्रीक लेसन्स, ह्यूमन एक्ट्स, द व्हाइट बुक आदि शामिल हैं.

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार: डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर

रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर (David Baker, Demis Hassabis and John M. Jumper) को चुना गया है.

पुरस्कार का आधा हिस्सा अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया गया जाएगा।  शेष आधा हिस्सा संयुक्त रूप से ब्रिटिश वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया जाएगा।

औषधि (चिकित्सा) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार: विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन

औषधी या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन (Victor Ambros and Gary Ruvkun) को चुना गया है. इस अमेरिकी जोड़ी को माइक्रो-आरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है.

भौतिकी नोबेल पुरस्कार: एआई अग्रणी जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए जॉन जे. होपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन (Geoffrey Hinton and John Hopfield) को चुना गया है. अमेरिकी नागरिक जॉन हॉपफील्ड और ब्रिटिश-कनाडाई नागरिक जेफ्री हिंटन को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग में उनके अग्रणी कार्य के लिए चुना गया है.

नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-10-16 23:03:042024-10-16 23:05:30नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

नोबेल पुरस्कार 2023 के विजेताओं की सूची, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

October 6, 2023/by Team EduDose

वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्‍कार (Nobel Prize) की घोषणा हाल ही में की गई थी. इन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची इस प्रकार है.

वर्ष-2023 का नोबेल पुरस्‍कार: मुख्य बिन्दु

  1. चिकित्सा: चिकित्सा नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रियू वीसमैन (Katalin Kariko और Drew Weissman) को संयुक्त रूप से दिया गया है. कोविड-19 के विरुद्ध प्रभावी मैसेंजर राइबोन्यूक्लिक एसिड (mRNA) वैक्सीन विकसित करने के लिये इन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया है.
  2. भौतिकी: भौतिकी नोबेल पुरस्कार तीन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों पियरे एगोस्टिनी, फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ और ऐनी एल. हुइलियर (Pierre Agostini, Ferenc Krausz और Anne L’Huillier) को संयुक्त रूप से दिया गया है. यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉन गतिशीलता (इलेक्ट्रॉन डायनेमिक्स) के अध्ययन व समझ के दिया गया है.
  3. रसायन: रसायन नोबेल पुरस्कार मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रस और अलेक्सी आई. एकिमोव (Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus और Alexei I. Ekimo) को संयुक्त रूप से “क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण” के लिए दिया गया है.
  4. साहित्य: साहित्य नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक और नाटककार, जॉन फॉसे (Jon Fosse) को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है.
  5. शांति: शांति नोबेल पुरस्कार ईरानी कार्यकर्त्ता नरगिस मोहम्मदी (Narges Mohammadi) को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई तथा सभी के लिये मानवाधिकारों एवं स्वतंत्रता हेतु उनके संघर्ष के लिये दिया गया है.
  6. अर्थशास्त्र: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लॉडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को दिया गया है. श्रम बाज़ार में स्त्री पुरुष के बीच भेदभाव संबंधी उनके सोध के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-10-06 23:52:452023-10-21 19:53:07नोबेल पुरस्कार 2023 के विजेताओं की सूची, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता: जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार

October 11, 2022/by Team EduDose

चिकित्सा विज्ञान: स्वीडन के अनुवांशिकी वैज्ञानिक स्वांते पाबो (Svante Paabo) को चिकित्सा विज्ञान के लिए इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया गया.

स्वंते पाबो को पेलोजेनोमिक्स (paleogenomics) के क्षेत्र में उनके शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. पेलोजेनोमिक्स में विलुप्त पूर्वजों से आधुनिक युग के मानव के विकास का अध्ययन किया जाता है.

67 वर्षीय श्री पाबो के पिता स्युने बर्गस्ट्रॉम ने भी 1982 में चिकित्सा शास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीता था.

भौतिकी: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2022 एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन क्लॉसर (John Clauser) और एंटोन ज़िलिंगर (Anton Zeilinger) को प्रदान किया गया. उन्हें क्वांटम यांत्रिकी (quantum mechanics) के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.

रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2022 कैरोलिन बर्टोज़ी (अमेरिका), बैरी शार्पलेस (अमेरिका)  और मोर्टन मेल्डल (डेनमार्क) को दिया गया. यह पुरस्कार ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री’ के विकास के लिए दिया गया है. यह शार्पलेस के लिए दूसरा नोबेल है, जिन्होंने 2001 में रसायन विज्ञान का नोबेल जीता था.

साहित्य: 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया. उन्हें यह पुरस्कार साहसिक क्लिनिकल एक्यूटी (clinical acuity) पर लिखे कई लेख के लिए दिया गया है.

नोबेल शांति पुरस्कार: नोबेल शांति पुरस्कार 2022 में बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की (Ales Bialiatski) सहित दो संगठनों को दिया गया है. बालियात्स्की के साथ ही रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को यह पुरस्कार मिला है.

अर्थशास्त्र: इस वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- बेन एस बर्नान्के (Ben S. Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W. Given to Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H. Diebwig) को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए दिया गया है.

जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-10-11 19:05:542022-10-12 10:15:23नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता: जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 2021

October 13, 2021/by Team EduDose

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्‍कार डेविड कार्ड, जोशवा अंगरिस्‍ट और गुइडो इंबेंस को दिया गया

वर्ष 2021 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कनाडाई नागरिक डेविड कार्ड (David Card), इस्राइली-अमरीकी जोशवा अंगरिस्‍ट (Joshua Angrist) और डच-अमरीकी गुइडो इंबेंस (Guido Imbens) को दिया जायेगा. उन्हें यह पुरस्कार श्रम बाजार और प्राकृतिक अनुभवों में अंतर्दृष्टि के लिए दिया गया है.
उन्हें यह यह, श्रम बाजार में नई अंतर्दृष्टि और प्राकृतिक अनुभवों ने कारण और प्रभाव के बारे में क्‍या निष्‍कर्ष निकाले जा सकते हैं, यह दिखाने के लिए दिया गया है.
नोबेल पुरस्कार की आधी राशि कैलिर्फोनिया यूनिर्विसिटी में प्रोफेसर कार्ड को श्रम अर्थशास्‍त्र में उनके महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए दी जाएगी. कार्ड का कार्य न्‍यूनतम वेतन, अप्रवास और शिक्षा के श्रम बाजार पर प्रभाव पर केन्द्रित है. पुरस्‍कार की शेष आधी राशि मेसाच्‍यूसेटस इंस्‍टीट्यट ऑफ टैक्‍नोलॉजी के प्रोफेसर अंगरिस्‍ट और स्‍टेनफोर्ड में प्रोफेसर इंबेंस को मिलेगी.
अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार Royal Swedish Academy of Sciences द्वारा प्रदान किया जाता है.

फिलीपीन्‍स की पत्रकार मारिया रेस्‍सा और रूस के दमित्री मुरातोव को शांति का नोबेल पुरस्‍कार

फिलीपीन्‍स की पत्रकार मारिया रेस्‍सा (Maria Ressa) और रूस के दमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को साल 2021 के लिए शांति का नोबेल पुरस्‍कार (Nobel Peace Prize) दिया गया है. अभिव्‍यक्ति की आजादी के लिए दोनों के प्रयासों को देखते हुए यह पुरस्‍कार दिया गया है. अभिव्‍यक्ति की आजादी किसी लोकतंत्र के लिए एक महत्‍वपूर्ण पूर्व शर्त है.

मारिया रेस्‍सा फिलीपीन्‍स के राष्ट्रपति की आलोचक हैं. उन्हें हाल ही में एक फैसले में छह साल कैद की सजा सुनाई गई थी. मनीला की अदालत ने ऑनलाइन समाचार साइट रैपलर इंक की मारिया रेसा और पूर्व रिपोर्टर रेनाल्डो सैंटोस जूनियर को एक अमीर कारोबारी की मानहानि का दोषी पाया.

दमित्री मुरातोव रूसी अखबार नोवाया गजेटा के संपादक हैं. माना जाता है कि पुतिन के शासन काल में केवल उनका ही अखबार ऐसा है जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता रहा है. इस अखबार ने पुतिन सरकार में भ्रष्‍टाचार और मानवाधिकारों के उल्‍लंघन के कई मामलों का खुलासा किया है.

नोबेल शांति पुरस्कार किसी उस संगठन या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने राष्ट्रों के बीच भाइचारे और बंधुत्व को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया हो. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (11.4 लाख डॉलर से अधिक राशि) दिये जाते हैं.


साहित्य का नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक को देने की घोषणा

साहित्य का नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को देने की घोषणा की गई है. अब्दुलराजक को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच शरणार्थियों की स्थिति के करुणामय चित्रण पर सम्मानित किया गया है. उनके उपन्यासों में शरणार्थियों का मार्मिक वर्णन मिलता है.

अब्दुलरजाक गुरनाह का जन्म 1948 में तंजानिया के जंजीबार में हुआ था. लेकिन 1960 के दशक के अंत में एक शरणार्थी के रूप में वह इंग्लैंड पहुंचे.
उपन्यास ‘पैराडाइज’

अब्दुलरजाक गुरनाह के 10 उपन्यास और कई लघु कथाएं प्रकाशित हुई हैं. गुरनाह के चौथे उपन्यास ‘पैराडाइज’ ने उन्हें लेखक के रूप में पहचान दिलाई. उन्होंने 1990 के आसपास पूर्वी अफ्रीका की शोध यात्रा के दौरान यह उपन्‍यास लिखा. यह एक दुखद प्रेम कहानी है जिसमें दुनिया और मान्यताएं एक-दूसरे से टकराती हैं.


रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन और मैकमिलन को दिया गया

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने वर्ष 2021 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और ब्रिटेन के डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन (David W.C. MacMillan) को संयुक्त रूप से दिया गया है.

उन्हें यह पुरस्कार ‘एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस’ (asymmetric organocatalysis) के विकास के लिए दिया गया है. उन्होंने 2000 में एक दूसरे से स्वतंत्र होकर तीसरे प्रकार के कटैलिसीस (catalysis) का विकास किया था. इसे एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस कहा जाता है और यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है.


तीन वैज्ञानिकों को जलवायु संबंधी खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार

वर्ष 2021 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमरीका के स्यूकूरो मनाबे (Syukuro Manabe), जर्मनी के क्लॉस हैसलमैन (Klaus Hasselmann) और इटली के जॉर्जियो पारिसी (Giorgio Parisi) को देने की घोषणा की गई है.

स्यूकूरो मनाबे और क्लॉस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु के भौतिक मॉडलिंग, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की विश्वसनीय के लिए सम्मानित किया गया है. जिओर्गिओ पारिसी को परमाणु से ग्रहों के भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए सम्मानित किया गया था.

अमरीका के प्रिंसटन विश्‍वविद्यालय के स्यूकूरो मनाबे और जर्मनी के मैक्‍स प्‍लांक मौसम विज्ञान संस्‍थान के क्लॉस हैसलमैन को पुरस्‍कार की आधी राशि मिलेगी. शेष आधी राशि इटली के सेपिएंजा विश्‍वविद्यालय के जॉर्जियो पारिसी को दी जाएगी.


चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जूलियस और पटापाउटियन को दिया गया

चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस (David Julius) और अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) को देने की घोषणा की गयी है.

उन्होंने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की अपनी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. ये खोजें नई दर्द निवारक दवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं. इस विकास और ज्ञान का उपयोग पुराने दर्द सहित कई रोग स्थितियों के लिए उपचार विकसित करने के लिए किया जा रहा है.

जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-10-13 08:14:422021-10-13 08:28:50नोबेल पुरस्कार 2021

नोबेल पुरस्‍कार 2020: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलोग्रोम और विल्सन को दिया गया

October 13, 2020/by Team EduDose

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलोग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया

वर्ष 2020 के लिए अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल आर मिलोग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार नीलामी के सिद्धांत (Auction Theory) में सुधार के लिए और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कार करने के लिए दिया गया है.

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 में Sveriges Riksbank (स्वीडन के केंद्रीय बैंक) ने नोबेल फाउंडेशन को दान करके की गई थी. यह 1895 में अल्फ्रेड नोबेल द्वारा शुरू किए गए पुरस्कारों में से एक नहीं है लेकिन फिर भी इसे नोबेल पुरस्कार कहा जाता है. आर्थिक विज्ञान में पहला पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क और जान टिनबर्गेन को दिया गया था.

वर्ष 2020 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ (World Food Programme) को प्रदान किया गया है. विश्व खाद्य कार्यक्रम को यह पुरस्कार संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शांति के लिए बेहतर परिस्थितियों में योगदान देने के लिए दिया गया है. इसने युद्ध क्षेत्रों में भूखमरी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

विश्व खाद्य कार्यक्रम: एक दृष्टि

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूख लोगों को भोजन उपलब्ध कराता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है. यह कार्यक्रम हर साल 88 देशों में फैले 100 मिलियन लोगों को भोजन प्रदान करता है. यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह (UNDG) का सदस्य है.

विश्व खाद्य कार्यक्रम को 1963 में शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में खाद्य सहायता प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा के लिए लचीलापन बनाना है.

लुईस ग्लिक को 2020 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया

वर्ष 2020 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार लुईस ग्लिक को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनकी कविता के लिए दिया गया है.

लुईस ग्लिक यह पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला कवि (कवियित्री) हैं. इससे पहले 1996 में विस्लावा सिंबोरस्का को यह पुरस्कार दिया गया था. हालांकि साहित्य श्रेणी में कई अन्य महिलाओं ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है, लेकिन वे सभी लेखिकाएं थीं.

लुईस ग्लिक एक अमेरिकी कवियित्री है. उन्होंने अमेरिका के प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार जैसे नेशनल बुक अवार्ड, पुलित्जर पुरस्कार, नेशनल ह्यूमैनिटीज मैडल, बोलिंजेन प्राइजऔर नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड जीते हैं. ग्लिक को साल 1993 में पुलित्ज़र पुरस्कार उनकी रचना ‘द वाइल्ड आइरिश’ के लिए दिया गया था.

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार इमैनुएल और जेनिफर को दिया जायेगा

वर्ष 2020 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार इमैनुएल चार्पियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए डोडना (Jennifer A Doudna) को दिया जायेगा. रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है.

इमैनुएल चार्पियर फ्रांस और जेनिफर ए डोडना अमेरिका के हैं. उन्हें यह पुरस्कार CRISPR-Cas9 DNA के रूप में पहचाना जाने जाना वाला जीनोन एडिटिंग (gene-editing) तकनीक को विकसित करने के लिए दिया गया है. इनके प्रयोग से शोधकर्ता जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों के डीएनए को अत्यधिक उच्च परिशुद्धता के साथ बदल सकते हैं. इस तकनीक का उपयोग कैंसर सहित कई उपचारों में किया जा रहा है.

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पेनरोज रेनहार्ड और ऐंड्रिया को दिया जायेगा

2020 के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Physics 2020) रॉजर पेनरोज (Roger Penrose) को रेइनहार्ड गेनजल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया घेज़ (Andrea Ghez) के साथ संयुक्त रूप से दिया जायेगा. रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार की घोषणा की.

रोजर पेनरोज ब्रिटेन, रेइनहार्ड गेनजल जर्मनी और एंड्रिया घेज़ अमेरिका के हैं. रॉजर पेनरोज को यह पुरस्कार ब्लैक होल की उत्पत्ति सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक दृढ़ पूर्वानुमान (black hole formation is a robust prediction of the general theory of relativity) खोज के लिए दिया गया है. रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान (supermassive) के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी.

इस वर्ष भौतिकी के नोबेल पुरस्कार को दो भागो में विभाजित किया गया है. इसमें से आधा पुरस्कार रोजर पेनरोज़ को जबकि दूसरा आधा भाग रेइनहार्ड गेनजल और एंड्रिया घेज़ को संयुक्त रूप से दिया गया है.

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार में स्वर्ण पदक के साथ 11 लाख डॉलर नगद राशि प्रदान की जाती है. स्वीडिश इन्वेन्टर अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है.

अल्‍टर, हॉफटन और राइस को चिकित्सा का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा 5 अक्टूबर को स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में की गयी. घोषणा के तहत इस साल का नोबेल पुरस्‍कार हार्वे अल्‍टर (Harvey Alter), माइकल हॉफटन (Michael Houghton) और चार्ल्‍स राइस (Charles Rice) को दिया गया है.

हेपटाइटिस C वायरस की खोज के लिए इन वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. खून से पैदा होने वाले हेपटाइटिस से दुनियाभर में बड़ी संख्‍या में लोगों को सिरोसिस और लीवर कैंसर होता है.

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा हर साल की तरह से इस बार भी स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम शहर में की गई. पुरस्कार विजेता अल्‍टर और चार्ल्‍स राइस जहां अमेरिका से हैं वहीं माइकल हॉफटन ब्रिटेन के न‍िवासी हैं. माइकल होउगटन यूनिवर्सिटी ऑफ अल्‍बार्टा और चार्ल्‍स राइस रॉकफेलर यूवर्सिटी के हैं. इन वैज्ञानिकों को करीब 11.20 लाख डॉलर की धनराशि दी जाएगी. यह धनराशि तीनों को समान रूप से वितरित की जाएगी.

अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा जल्द ही की जाएगी. इस बार शांति के नोबेल पुरस्‍कारों की दौड़ में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी थे. उन्‍हें इजरायल और UAE के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया था.

जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-10-13 23:55:452020-10-15 21:45:37नोबेल पुरस्‍कार 2020: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलोग्रोम और विल्सन को दिया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया

September 9, 2020/by Team EduDose

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल के बीच शांति समझौता कराने के लिए नामित किया गया है.

नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया. ताइब्रिंग नॉर्वे की संसद के चार बार से सदस्य हैं और नाटो की संसदीय असेंबली का हिस्सा हैं. उन्होंने UAE और इजरायल के बीच बेहतर संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ट्रंप को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए गए अन्य लोगों से ज्यादा ट्रंप ने देशों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिशें की हैं. ताइब्रिंग ने ट्रंप की मिडिल ईस्ट से बड़ी संख्या में सैनिकों को वापस बुलाने के लिए भी प्रशंसा की.

अगस्त 2020 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल ने दशकों पुरानी दुश्मनी भुलाकर एक ऐतिहासिक समझौता किया था. इस समझौते में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भूमिका निभाई थी. समझौते के तहत, इजरायल ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार हो गया था. वहीं, UAE, इजरायल से पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने को राजी हो गया. ऐसा करने वाला वह पहला खाड़ी देश बन गया था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-09-09 23:01:192020-09-10 15:55:07अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को वर्ष 100वां नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया

December 11, 2019/by Team EduDose

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग में उनके योगदान के लिए 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार से 10 दिसम्बर को सम्मानित किया गया. उन्होंने ओस्लो के सिटी हॉल में एक समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया. इस पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर 2019 में की गयी थी.
इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार अब तक प्रदान किया गया 100वां पुरस्‍कार था. नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में एक प्रमाण-पत्र, स्वर्ण पदक और नौ मिलियन स्वीडिश क्रोनर की राशि प्रदान की जाती है.

इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच शांति समझौता के लिए दिया गया
अफ्रीकी देश इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सालों से चले आ रहे सीमा विवाद को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया गया है.

43 साल के अबी अहमद को इथियोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है. वह अप्रैल 2018 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने थे. उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी इरिट्रिया के साथ खूनी संघर्ष को खत्म करने के उनके शांति प्रयासों को देखते हुए लोग उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से की जाती है.

उन्हीं के प्रयासों का नतीजा था कि 2018 में इथियोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद को हल करने के लिए शांति समझौता किया. 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध चला था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-11 23:49:032019-12-11 23:56:58इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को वर्ष 100वां नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया

नोबेल पुरस्‍कार 2019 की घोषणा: 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा

October 13, 2019/by Team EduDose

रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंस ने वर्ष 2019 के भौतिकी, रसायन और चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा कर दी है. इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्‍कार 10 दिसंबर को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक समारोह में दिया जायेगा. पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:

रसायन विज्ञान

रसायन विज्ञान का नोबेल प्राइज तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से देने की घोषणा 9 अक्टूबर को की गयी. ये हैं जॉन बी गुडइनफ (अमेरिका), एम स्टैनली विटंगम (अमेरिका) और अकीरा योशिनो (जपान). इस पुरस्कार के विजेता को 9,14,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किये जायेंगे. यह राशि तीनों वैज्ञानिकों को आपस में बांटी जाएगी.
97 साल के जॉन गुडइनफ अमेरिकी प्रफेसर हैं और इतनी उम्र में नोबेल पाने वाले पहले शख्स हैं. इसके अलावा विटंगम स्टैनली विटंगम इंग्लिश-अमेरिकन केमिस्ट हैं और वर्तमान में बिंगम्टन यूनिवर्सिटी में प्रफेसर हैं. अकारी योशिनो जापानी साइंटिस्ट हैं. वह लीथियम-आयन बैटरी के आविष्कारक भी हैं.

भौतिकी

वर्ष 2019 के भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा 8 अक्टूबर को की गयी थी. यह तीन वैज्ञानिकों- जेम्‍स पीबल्स (अमेरिका), माइकल मेयर (स्विट्ज़रलैंड) और दिदिअर क्वैलोज (स्विट्ज़रलैंड) को दिया जायेगा. इस पुरस्कार के विजेता को 9,14,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किये जाते हैं.

पुरस्‍कार का आधा हिस्‍सा जेम्‍स पीबल्स को भौतिक ब्रहमांड विज्ञान में सैद्धांतिक आविष्‍कारों के लिए दिया जायेगा. 1987 में पीबल्स ने Primordial Isocurvature Baryon Model की खोज की थी, इस मॉडल के द्वारा प्रारंभिक ब्रम्हांड के विकास की व्याख्या की गयी थी.

पुरस्‍कार का शेष आधा हिस्‍सा संयुक्‍त रूप से माइकल मेयर और दिदिअर क्वैलोज को सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक बाह्य ग्रह (एक्सो-प्लेनेट 51 पेगासी बी) की खोज के लिए दिया जायेगा.

चिकित्सा (फिजियोलॉजी)

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार भी तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा. इसमें विलियम जी कॉलिन, पीटर जे रेटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा का नाम शामिल है.

कोशिकाओं के ऑक्सीजन की उपलब्धता का आभास करना और उसे अनुकूल बनाने की खोज के लिए इन तीनों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.

साहित्य का नोबेल: 2018 के लिए पोलैंड की ओल्गा और 2019 के लिए ऑस्ट्रियाई पीटर को दिया जायेगा

वर्ष 2018 और 2019 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की गई. 2018 के लिए यह सम्मान पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकारजुक को और 2019 के लिए यह सम्मान पीटर हैंडके को दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि यौन उत्पीड़न के मामले को देखते हुए वर्ष 2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा को स्थगित कर दिया गया था.

ओल्गा तोकारजुक: ओल्गा तोकारजुक एक पोलिश लेखक, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी हैं. 2018 में उन्हें उनके उपन्यास फ्लाइट्स के लिए ‘मैन बुकर इंटरनैशनल प्राइज’ से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान पाने वाली वह पहली पोलिश लेखिका हैं.

पीटर हैंडके: पीटर हैंडके ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार हैं. पीटर ने कभी अपनी मां की खुदकुशी से प्रभावित होकर ‘द सॉरो बियॉड ड्रीम्स’ बुक की रचना की थी. पीटर फिल्म लेखक भी रहे हैं और उनकी लिखी एक फिल्म को 1978 के कान फेस्टिवल और 1980 के गोल्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था.

साहित्य नोबेल का इतिहास
साहित्य के नोबेल की शुरुआत 1901 में हुई थी. साहित्य का नोबेल पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार का रेकॉर्ड जंगल बुक लिखने वाले रुडयार्ड किपलिंग के नाम रहा है. उस वक्त उनकी उम्र 41 साल थी. उनका जन्म ब्रिटिश शासित भारत में मुबई में हुई थी.

नोबेल शांति पुरस्कार 2019: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया जाएगा

अफ्रीकी देश इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 के लिए प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा. उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सालों से चले आ रहे सीमा विवाद को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया जाएगा.

43 साल के अबी अहमद को इथियोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है. वह अप्रैल 2018 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने थे. उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी इरिट्रिया के साथ खूनी संघर्ष को खत्म करने के उनके शांति प्रयासों को देखते हुए लोग उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से करने लगे.

उन्हीं के प्रयासों का नतीजा था कि 2018 में इथियोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद को हल करने के लिए शांति समझौता किया. इस तरह 20 सालों से दोनों देशों में चल रहा सैन्य तनाव खत्म हुआ. 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध चला था.

अर्थशास्त्र का नोबेल: अभिजीत बनर्जी, एस्तेय डिफ्लो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया जाएगा

साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो के साथ-साथ अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया जाएगा. इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी कम करने के उनके प्रयोगात्मक नजरिए के लिए नोबेल दिया गया है.

अभिजीत बनर्जी के साथ-साथ उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो को भी अर्थशास्त्र का नोबेल मिला है. फ्रांसीसी मूल की अमेरिकी अर्थशास्त्री डिफ्लो ने अभिजीत बनर्जी की देखरेख में ही अपनी PhD पूरी की थी. माइकल क्रेमर भी अमेरिका से हैं.

अभिजीत अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह सम्मान पाने वाले भारतीय मूल के दूसरे अर्थशास्त्री हैं. उनसे पहले अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को यह सम्मान दिया गया था.

अभिजीत बनर्जी: एक परिचय

  • इकनॉमिक साइंसेज कैटिगरी के तहत यह सम्मान पाने वाले अभिजीत बनर्जी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं.
  • अभिजीत ने 1981 में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता से बीएससी के बाद 1983 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद 1988 में उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी किया.
  • अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो अभी अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में इकनॉमिक्स की प्रफेसर हैं.
  • 2003 में उन्होंने एस्तेय डिफ्लो और सेंडहिल मुलैंटन के साथ मिलकर अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी ऐक्शन लैब (JPAL) की स्थापित किया था.
  • वह 2015 के बाद डिवेलपमेंट अजेंडा पर बनी यूएन सेक्रटरी जनरल के हाई-लेवल पैनल में भी रह चुके हैं.

अभिजीत बनर्जी द्वारा लिखी गयी चर्चित पुस्तक
‘पुअर इकनॉमिक्स’ अभिजीत बनर्जी द्वारा लिखी गयी प्रसिद्ध पुस्तक है. इस पुस्तक को गोल्डमैन सैक्स बिजनस बुक ऑफ द इयर का खिताब मिला था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-13 23:27:502020-10-15 17:35:14नोबेल पुरस्‍कार 2019 की घोषणा: 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा

नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन

August 7, 2019/by Team EduDose

नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का 6 अगस्त को निधन हो गया. वह 88 वर्ष की थीं. मॉरिसन का पहला उपन्यास “द ब्लूएस्ट आई” था. वह वर्ष 1993 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अश्वेत महिला बन गईं. “बिलव्ड” और “सांग आफ सोलोमन” उनके द्वार लिखी गयी मुख्य उपन्यास हैं. “बिलव्ड” के लिए उन्हें वर्ष 1988 में पुलित्जर पुरस्कार भी मिला.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-07 23:11:022019-09-01 14:20:47नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन

जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार

October 13, 2016/by Team EduDose
Read more
https://current-affairs.edudose.com/wp-content/uploads/2017/03/Nobel-prize-medal.jpg 445 760 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2016-10-13 23:03:532025-10-15 10:07:23जानिये क्या है नोबेल पुरस्कार

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top