EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

नोबेल पुरस्‍कार 2019 की घोषणा: 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा

October 13, 2019/by Team EduDose

रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंस ने वर्ष 2019 के भौतिकी, रसायन और चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा कर दी है. इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्‍कार 10 दिसंबर को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक समारोह में दिया जायेगा. पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:

रसायन विज्ञान

रसायन विज्ञान का नोबेल प्राइज तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से देने की घोषणा 9 अक्टूबर को की गयी. ये हैं जॉन बी गुडइनफ (अमेरिका), एम स्टैनली विटंगम (अमेरिका) और अकीरा योशिनो (जपान). इस पुरस्कार के विजेता को 9,14,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किये जायेंगे. यह राशि तीनों वैज्ञानिकों को आपस में बांटी जाएगी.
97 साल के जॉन गुडइनफ अमेरिकी प्रफेसर हैं और इतनी उम्र में नोबेल पाने वाले पहले शख्स हैं. इसके अलावा विटंगम स्टैनली विटंगम इंग्लिश-अमेरिकन केमिस्ट हैं और वर्तमान में बिंगम्टन यूनिवर्सिटी में प्रफेसर हैं. अकारी योशिनो जापानी साइंटिस्ट हैं. वह लीथियम-आयन बैटरी के आविष्कारक भी हैं.

भौतिकी

वर्ष 2019 के भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा 8 अक्टूबर को की गयी थी. यह तीन वैज्ञानिकों- जेम्‍स पीबल्स (अमेरिका), माइकल मेयर (स्विट्ज़रलैंड) और दिदिअर क्वैलोज (स्विट्ज़रलैंड) को दिया जायेगा. इस पुरस्कार के विजेता को 9,14,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किये जाते हैं.

पुरस्‍कार का आधा हिस्‍सा जेम्‍स पीबल्स को भौतिक ब्रहमांड विज्ञान में सैद्धांतिक आविष्‍कारों के लिए दिया जायेगा. 1987 में पीबल्स ने Primordial Isocurvature Baryon Model की खोज की थी, इस मॉडल के द्वारा प्रारंभिक ब्रम्हांड के विकास की व्याख्या की गयी थी.

पुरस्‍कार का शेष आधा हिस्‍सा संयुक्‍त रूप से माइकल मेयर और दिदिअर क्वैलोज को सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक बाह्य ग्रह (एक्सो-प्लेनेट 51 पेगासी बी) की खोज के लिए दिया जायेगा.

चिकित्सा (फिजियोलॉजी)

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार भी तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा. इसमें विलियम जी कॉलिन, पीटर जे रेटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा का नाम शामिल है.

कोशिकाओं के ऑक्सीजन की उपलब्धता का आभास करना और उसे अनुकूल बनाने की खोज के लिए इन तीनों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.

साहित्य का नोबेल: 2018 के लिए पोलैंड की ओल्गा और 2019 के लिए ऑस्ट्रियाई पीटर को दिया जायेगा

वर्ष 2018 और 2019 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की गई. 2018 के लिए यह सम्मान पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकारजुक को और 2019 के लिए यह सम्मान पीटर हैंडके को दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि यौन उत्पीड़न के मामले को देखते हुए वर्ष 2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा को स्थगित कर दिया गया था.

ओल्गा तोकारजुक: ओल्गा तोकारजुक एक पोलिश लेखक, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी हैं. 2018 में उन्हें उनके उपन्यास फ्लाइट्स के लिए ‘मैन बुकर इंटरनैशनल प्राइज’ से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान पाने वाली वह पहली पोलिश लेखिका हैं.

पीटर हैंडके: पीटर हैंडके ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार हैं. पीटर ने कभी अपनी मां की खुदकुशी से प्रभावित होकर ‘द सॉरो बियॉड ड्रीम्स’ बुक की रचना की थी. पीटर फिल्म लेखक भी रहे हैं और उनकी लिखी एक फिल्म को 1978 के कान फेस्टिवल और 1980 के गोल्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था.

साहित्य नोबेल का इतिहास
साहित्य के नोबेल की शुरुआत 1901 में हुई थी. साहित्य का नोबेल पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार का रेकॉर्ड जंगल बुक लिखने वाले रुडयार्ड किपलिंग के नाम रहा है. उस वक्त उनकी उम्र 41 साल थी. उनका जन्म ब्रिटिश शासित भारत में मुबई में हुई थी.

नोबेल शांति पुरस्कार 2019: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया जाएगा

अफ्रीकी देश इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 के लिए प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा. उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सालों से चले आ रहे सीमा विवाद को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया जाएगा.

43 साल के अबी अहमद को इथियोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है. वह अप्रैल 2018 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने थे. उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी इरिट्रिया के साथ खूनी संघर्ष को खत्म करने के उनके शांति प्रयासों को देखते हुए लोग उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से करने लगे.

उन्हीं के प्रयासों का नतीजा था कि 2018 में इथियोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद को हल करने के लिए शांति समझौता किया. इस तरह 20 सालों से दोनों देशों में चल रहा सैन्य तनाव खत्म हुआ. 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध चला था.

अर्थशास्त्र का नोबेल: अभिजीत बनर्जी, एस्तेय डिफ्लो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया जाएगा

साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो के साथ-साथ अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया जाएगा. इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी कम करने के उनके प्रयोगात्मक नजरिए के लिए नोबेल दिया गया है.

अभिजीत बनर्जी के साथ-साथ उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो को भी अर्थशास्त्र का नोबेल मिला है. फ्रांसीसी मूल की अमेरिकी अर्थशास्त्री डिफ्लो ने अभिजीत बनर्जी की देखरेख में ही अपनी PhD पूरी की थी. माइकल क्रेमर भी अमेरिका से हैं.

अभिजीत अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह सम्मान पाने वाले भारतीय मूल के दूसरे अर्थशास्त्री हैं. उनसे पहले अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को यह सम्मान दिया गया था.

अभिजीत बनर्जी: एक परिचय

  • इकनॉमिक साइंसेज कैटिगरी के तहत यह सम्मान पाने वाले अभिजीत बनर्जी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं.
  • अभिजीत ने 1981 में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता से बीएससी के बाद 1983 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद 1988 में उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी किया.
  • अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो अभी अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में इकनॉमिक्स की प्रफेसर हैं.
  • 2003 में उन्होंने एस्तेय डिफ्लो और सेंडहिल मुलैंटन के साथ मिलकर अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी ऐक्शन लैब (JPAL) की स्थापित किया था.
  • वह 2015 के बाद डिवेलपमेंट अजेंडा पर बनी यूएन सेक्रटरी जनरल के हाई-लेवल पैनल में भी रह चुके हैं.

अभिजीत बनर्जी द्वारा लिखी गयी चर्चित पुस्तक
‘पुअर इकनॉमिक्स’ अभिजीत बनर्जी द्वारा लिखी गयी प्रसिद्ध पुस्तक है. इस पुस्तक को गोल्डमैन सैक्स बिजनस बुक ऑफ द इयर का खिताब मिला था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-13 23:27:502020-10-15 17:35:14नोबेल पुरस्‍कार 2019 की घोषणा: 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top