नोबेल पुरस्कार 2023 के विजेताओं की सूची, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्‍कार (Nobel Prize) की घोषणा हाल ही में की गई थी. इन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची इस प्रकार है.

वर्ष-2023 का नोबेल पुरस्‍कार: मुख्य बिन्दु

  1. चिकित्सा: चिकित्सा नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रियू वीसमैन (Katalin Kariko और Drew Weissman) को संयुक्त रूप से दिया गया है. कोविड-19 के विरुद्ध प्रभावी मैसेंजर राइबोन्यूक्लिक एसिड (mRNA) वैक्सीन विकसित करने के लिये इन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया है.
  2. भौतिकी: भौतिकी नोबेल पुरस्कार तीन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों पियरे एगोस्टिनी, फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ और ऐनी एल. हुइलियर (Pierre Agostini, Ferenc Krausz और Anne L’Huillier) को संयुक्त रूप से दिया गया है. यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉन गतिशीलता (इलेक्ट्रॉन डायनेमिक्स) के अध्ययन व समझ के दिया गया है.
  3. रसायन: रसायन नोबेल पुरस्कार मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रस और अलेक्सी आई. एकिमोव (Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus और Alexei I. Ekimo) को संयुक्त रूप से “क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण” के लिए दिया गया है.
  4. साहित्य: साहित्य नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक और नाटककार, जॉन फॉसे (Jon Fosse) को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है.
  5. शांति: शांति नोबेल पुरस्कार ईरानी कार्यकर्त्ता नरगिस मोहम्मदी (Narges Mohammadi) को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई तथा सभी के लिये मानवाधिकारों एवं स्वतंत्रता हेतु उनके संघर्ष के लिये दिया गया है.
  6. अर्थशास्त्र: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लॉडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को दिया गया है. श्रम बाज़ार में स्त्री पुरुष के बीच भेदभाव संबंधी उनके सोध के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी…»

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉