राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 से 10 अप्रैल 2025 तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर थीं. अपनी यात्रा के पहले चरण में वे 7-8 अप्रैल को पुर्तगाल में थी.
राष्ट्रपति के आर नारायणन के 1998 के पुर्तगाल दौरे के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू, पुर्तगाल यात्रा की यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्रपति हैं.
भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा की उपस्थिति में एक डाक टिकट जारी किया गया.
इन टिकटों पर राजस्थान की कालबेलिया पोशाक और पुर्तगाल की पारंपरिक वियाना डू कास्टेलो पोशाक को दर्शाया गया है.
उन्होंने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली (संसद) के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से भी मुलाकात की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लिस्बन में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डि सूज़ा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई.
राष्ट्रपति मुर्मू ने अलमेडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी दौरा किया और महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज डी कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की अपनी सफल आधिकारिक यात्रा के बाद 9 अप्रैल को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गईं.
राष्ट्रपति मुर्मु को लिस्बन शहर की प्रतिष्ठित सम्मान की कुंजी प्रदान की गई
इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन शहर का मानद नागरिक के रूप में मान्यता दिया गया और लिस्बन शहर की प्रतिष्ठित ‘सम्मान की कुंजी’ (Key of Honor) प्रदान की गई.
राष्ट्रपति मुर्मू को यह कुंजी लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास के द्वारा शहर के ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में प्रदान की गई. ‘लिस्बन शहर की कुंजी’ शहर का सर्वोच्च सम्मान है.
पुर्तगाल: एक दृष्टि
पुर्तगाल दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में इबेरियन प्रायद्वीप के अटलांटिक तट पर स्थित एक देश है. यह यूरोपीय संघ का एक सदस्य देश है.
यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश हैं. पुर्तगाल उन देशों में से एक है जो यूरोपीय संघ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2025-04-11 20:05:152025-04-12 20:08:45राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की पुर्तगाल यात्रा, लिस्बन शहर की प्रतिष्ठित सम्मान की कुंजी