EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: World Defense

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथि‍यार आयातक देश, यूक्रेन पहले स्थान पर

March 12, 2026/by Team EduDose

हाल ही में जारी हुई स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथि‍यार आयातक देश है. 2021 से 2025 के बीच के आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट 9 मार्च 2026 को जारी की गई थी.

SIPRI रिपोर्ट 2026: मुख्य बिन्दु

  • यूक्रेन (9.7% वैश्विक हिस्सेदारी) दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है, जबकि भारत (8.2% वैश्विक हिस्सेदारी) दूसरे स्थान पर है.
  • पिछले पांच वर्षों (2016-2020) की तुलना में 2021-2025 के दौरान भारत के कुल हथियार आयात में 4% की गिरावट आई है.
  • इस गिरावट का मुख्य श्रेय भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को दिया जा रहा है.
  • भारत अब विदेशी हथियारों के बजाय स्वदेशी रक्षा उपकरणों (जैसे तेजस फाइटर जेट, पनडुब्बियां और मिसाइलें) के निर्माण पर जोर दे रहा है.
  • पाकिस्तान भी दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है. वह अपने 80% हथियार सिर्फ चीन से खरीद रहा है.

विश्व के शीर्ष पाँच हथियार आयातक देश: एक दृष्टि

  1. यूक्रेन (वैश्विक हथियार आयात का 9.7%)
  2. भारत (वैश्विक हथियार आयात का 8.2%)
  3. सऊदी अरब (वैश्विक हथियार आयात का 6.8%)
  4. कतर (वैश्विक हथियार आयात का 6.4%)
  5. पाकिस्तान (वैश्विक हथियार आयात का 4.2%)

भारत को हथियार निर्यात करने वाले शीर्ष तीन देश

  1. रूस: 2011-15 में भारत के कुल हथियारों में रूस की हिस्सेदारी 70% थी, जो 2016-20 में घटकर 51% हुई और 2021-25 में यह गिरकर केवल 40% रह गई है. हालांकि, रूस अभी भी भारत का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बना हुआ है.
  2. फ्रांस: राफेल जेट और अन्य बड़े रक्षा सौदों के कारण फ्रांस भारत का दूसरा सबसे बड़ा (29%) हथियार निर्यातक बनकर उभरा है.
  3. इज़राइल: ड्रोन और उन्नत मिसाइल प्रणालियों की खरीद के साथ इज़राइल तीसरे स्थान पर (15%) है, जिसके बाद अमेरिका का स्थान है.

भारत इतना आयात क्यों कर रहा है?

भारत द्वारा बड़े पैमाने पर हथियार आयात करने का सबसे बड़ा कारण चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली दोतरफा युद्ध की चुनौती है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-03-12 20:47:272026-03-16 20:54:29भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथि‍यार आयातक देश, यूक्रेन पहले स्थान पर

रूस ने परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ का  सफल परीक्षण किया

October 29, 2025/by Team EduDose

रूस ने परमाणु-संचालित (Nuclear-Powered) क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ (Burevestnik) का नवीनतम सफल परीक्षण 21 अक्टूबर 2025 को किया था. इसकी घोषणा हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी थी.

मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’

  • परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ (Burevestnik) रूस द्वारा विकसित एक अति-आधुनिक और घातक हथियार प्रणाली है.
  • रूसी नाम बुरेवेस्टनिक का अर्थ है: ‘तूफानी पक्षी’ (Storm Petrel) है. नाटो (NATO) ने इसे SSC-X-9 स्काईफॉल (Skyfall) कोड नाम है दिया है.
  • यह दुनिया की पहली ऐसी क्रूज मिसाइल है जो अपने प्रणोदन (propulsion) के लिए परमाणु ऊर्जा का उपयोग करती है. इसमें एक कॉम्पैक्ट परमाणु रिएक्टर लगा होता है.
  • परमाणु ऊर्जा से संचालित होने के कारण, इसमें पारंपरिक जेट ईंधन की कमी नहीं होती, जिसके चलते इसकी मारक क्षमता लगभग असीमित मानी जाती है. इसका मतलब है कि यह पृथ्वी की परिक्रमा भी कर सकती है.
  • हाल के परीक्षणों में इसने 14,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने का दावा किया है. यह मिसाइल परमाणु वारहेड (Nuclear Warhead) ले जाने में सक्षम है.
  • रूस का दावा है कि यह मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है और लगातार अपना गतिपथ बदल सकती है, जिससे यह अमेरिका या नाटो के किसी भी मौजूदा मिसाइल रक्षा प्रणाली (Missile Defense System) को आसानी से चकमा दे सकती है.
  • रूस के अनुसार, यह मिसाइल किसी भी विरोधी के लिए एक अजेय और अद्वितीय हथियार है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-10-29 18:57:382025-10-29 18:57:38रूस ने परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ का  सफल परीक्षण किया

ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम ने AUKUS रक्षा सहयोग संधि की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए

August 4, 2025/by Team EduDose

ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने ‘ऑकस’ (AUKUS) रक्षा संधि के लिए 50 साल की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया यूके द्विपक्षीय बैठक

  • ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर आए यूके के रक्षा मंत्री जॉन हीली के बीच 27 जुलाई को एक द्विपक्षीय बैठक हुई थी. यह बैठक विक्टोरिया के जिलॉन्ग में आयोजित की गई थी.
  • इस बैठक में द्विपक्षीय परमाणु ऊर्जा-संचालित पनडुब्बी (nuclear-powered attack submarines) साझेदारी और सहयोग संधि (जिलॉन्ग संधि) पर हस्ताक्षर किए गए.
  • दोनों नेताओं ने एक संयुक्त घोषणा में जिलॉन्ग संधि को AUKUS स्तंभ-1 के तहत अगले 50 वर्षों के यूके-ऑस्ट्रेलियाई द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता बताया.
  • संयुक्त घोषणा के अनुसार, जिलॉन्ग संधि उनकी SSN-AUKUS पनडुब्बियों के डिज़ाइन, निर्माण, संचालन, रखरखाव और निपटान पर व्यापक सहयोग को सक्षम बनाएगी. SSN पूरा नाम Submersible Ship Nuclear है.
  • AUKUS के तीसरे साझेदार अमेरिका ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है. इस संधि पर हस्ताक्षर ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका अपनी भूमिका को लेकर झिझक रहा है.

जिलॉन्ग संधि (Geelong Treaty): मुख्य बिन्दु

  • ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम परमाणु ऊर्जा-संचालित हमलावर पनडुब्बियों के निर्माण और संचालन का यह समझौता 50 वर्षों की अवधि के लिए वैध है.
  • ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम परमाणु ऊर्जा-संचालित हमलावर पनडुब्बियों का निर्माण करेगा. ये पनडुब्बी यूनाइटेड किंगडम में बनाई जाएगी.
  • यह पनडुब्बी यूनाइटेड किंगडम की नौसेना में 2030 के दशक तक और ऑस्ट्रेलिया में 2040 के दशक तक सेवा में आ जाएगी.
  • यूनाइटेड किंगडम, पनडुब्बियों के संचालन और रखरखाव के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचा विकसित करने में ऑस्ट्रेलिया की सहायता करेगा और ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिकों को प्रशिक्षित भी करेगा.

AUKUS क्या है?

  • AUKUS का पूरा नाम है Australia, United Kingdom, and United States. यह ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता है. यह 2021 में हुआ था.
  • इसका मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा-संचालित पनडुब्बियां प्राप्त करने में मदद करना और तीनों देशों के बीच रक्षा प्रौद्योगिकियों को साझा करना है.
  • यह सुरक्षा समझौता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति का मुकाबला करने के लिए हुआ है.
  • यह समझौता तीनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और उभरती प्रौद्योगिकियों में एक साथ काम करने का एक प्रयास है.

AUKUS के दो स्तंभ हैं

स्तंभ-1: परमाणु ऊर्जा-संचालित पनडुब्बी हमलावर पनडुब्बियों की आपूर्ति

  • ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका से तीन से पाँच वर्जीनिया-श्रेणी की परमाणु ऊर्जा-संचालित हमलावर पनडुब्बियाँ खरीदेगा. ये पनडुब्बियाँ अमेरिकी नौसेना में पहले से ही सेवारत हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम की नौसेना के लिए यूनाइटेड किंगडम में एक नई परमाणु ऊर्जा-संचालित हमलावर पनडुब्बी का निर्माण किया जाएगा.
  • अमेरिका नई पनडुब्बी के लिए तकनीक प्रदान करेगा, जो ब्रिटिश डिज़ाइन की होगी.

स्तंभ-2: लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए सहयोग

  • यह तीनों देशों से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइलों, समुद्र के भीतर रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित सैन्य क्षमताओं में अपनी उन्नत क्षमताओं पर सहयोग करने का आह्वान करता है.

अमेरिका का रुख

  • AUKUS के तीसरे साझेदार अमेरिका ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है. अमेरिका ने इस 239 अरब डॉलर के त्रिपक्षीय समझौते के समीक्षा करने की बात कही है.
  • अमेरिका चाहता है कि उसके सहयोगी देश रक्षा साझेदारी में अपना योगदान बढ़ाएँ.
  • यदि अमेरिका AUKUS का समर्थन नहीं करता है, तो ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम सरकारों के लिए AUKUS को लागू करना चुनौतीपूर्ण होगा.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-08-04 16:47:332025-08-04 16:47:33ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम ने AUKUS रक्षा सहयोग संधि की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए

हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपेरशन इंद्रावती’

March 24, 2024/by Team EduDose

भारत ने हिंसा प्रभावित कैरेबियाई देश हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपेरशन इंद्रावती’ शुरू किया है. इस ऑपरेशन की जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी.

मुख्य बिन्दु

  • कैरेबियाई देश हैती महीनों से हिंसा की चपेट में है. कुछ दिनों पहले ही हथियारबंद गैंग के समूहों ने देश की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में पुलिस स्टेशन, जेल और अन्य स्थानों पर हमला किया था.  विद्रोहियों के बढ़ते दबाव के कारण हैती के प्रधानमंत्री एरिएल हेनरी को इस्तीफा देना पड़ा.
  • हैती के हालात इतने खराब हो गए कि अमेरिका ने अपने दूतावास से कर्मचारियों को एयरलिफ्ट करके बाहर निकाला.
  • दावा किया जा रहा है कि हैती के 80 फीसदी इलाकों पर सरकार विरोधी गैंगों का कब्जा है. ये गैंग अपने-अपने लीडर को देश का अगला प्रमुख घोषित करने का प्रयास भी कर रहे हैं.
  • ये सभी गैंग इस बात पर एकमत है कि अगर हैती में कोई विदेशी सेना आती है तो उसका एक साथ मुकाबला किया जाएगा.
  • जुलाई 2021 में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की हत्या के बाद से हैती गैंग हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल से त्रस्त है. इसके बाद प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने सत्ता संभाली, जिन्हें कई देशों का समर्थन प्राप्त था.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-03-24 09:04:342024-03-26 09:13:03हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपेरशन इंद्रावती’

SIPRI की वर्ष 2017-21 की रिपोर्ट जारी: भारत सबसे बड़ा हथियार आयातक देश

March 16, 2022/by Team EduDose

हथियारों की निगरानी करने वाली संस्‍था SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) ने हाल ही में हथियार आयातक और निर्यातक देशों की वर्ष 2017-21 की रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है.

मुख्य बिंदु

  • इस सूची में दूसरे स्थान पर सऊदी अरब, तीसरे स्थान पर मिस्र, चौथे स्‍थान पर आस्‍ट्रेलिया और पांचवें स्‍थान पर चीन है. ये शीर्ष 5 देश दुनिया के कुल हथियारों का 36 फीसदी आयात करते हैं.
  • भारत ने हथियारों की खरीदारी के लिए रूस पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी की है. 2012-17 के दौरान जहां भारत अपने हथियारों के कुल आयात में से 69 फीसदी रूस से करता था, वहीं 2017 से 2021 के दौरान यह घटकर 46 फीसदी रह गया है. इस दौरान लगातार रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा.
  • भारत ने 2017-21 के दौरान भारत ने हथियारों के कुल आयात में 21 फीसदी की कटौती की, हालांकि इसके बाद भी वैश्विक स्तर पर हथियारों के आयात में अकेले भारत की हिस्सेदारी 11 फीसदी रही.
  • SIPRI के मुताबिक भारत के यह प्रयास खुद को रक्षा तकनीक और हथियारों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की तरफ बढ़ाए गए कदमों की पुष्टि करते हैं, इसके अलावा भारत खुद को हथियारों की आपूर्ति के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं बनाए रखना चाहता है. 2017-21 के दौरान भारत के फ्रांस से हथियारों के आयात में दस फीसदी की वृद्धि हुई है.
  • 2012-21 के दौरान मिस्र के रूस से रक्षा आयात में 732 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस दौरान चीन के रूस से रक्षा आयात में 60 फीसदी की वृद्धि हुई है.
  • SIPRI की इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्‍यादा हथियारों का निर्यात अमेरिका कर रहा है. इसके बाद रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-03-16 09:13:002022-03-18 09:15:43SIPRI की वर्ष 2017-21 की रिपोर्ट जारी: भारत सबसे बड़ा हथियार आयातक देश

जापान ने अपने रक्षा बजट को लगातार नौवीं बार बढ़ाने को मंजूरी दी

December 22, 2020/by Team EduDose

जापान ने देश के रक्षा बजट को लगातार नौवीं बार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के कार्यकाल का यह पहला बजट है. वित्त वर्ष 2021 में रिकॉर्ड 5.34 ट्रिलियन येन (51.7 अरब अमेरिकी डॉलर) का रक्षा बजट पेश करने की योजना है. यह बजट मौजूदा वित्त वर्ष के रक्षा बजट से 1.1 प्रतिशत अधिक होगा. अगले वर्ष की शुरुआत में इसे 106 ट्रिलियन येन (10.3 खरब अमेरिकी डॉलर) के राष्ट्रीय बजट के साथ संसद की मंजूरी दी जाएगी.

प्रस्तावित बजट में लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित करने का खर्च भी शामिल है, जिन्हें लड़ाकू विमानों से दागा जा सकता है. ये मिसाइलें धानमंत्री सुगा मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में पेश की गई नयी मिसाइल योजना का हिस्सा हैं. इस योजना को अमल में लाकर जापान पूर्वी चीन सागर में अपने नियंत्रण वाले उन टापुओं में मिसाइलों की तैनाती बढ़ा सकेगा, जिनपर चीन भी अपना दावा जताता है.

जापान सरकार चीन और उत्तर कोरिया से संभावित खतरे से निपटने के लिए लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें और रेडार से बच निकलने में सक्षम लड़ाकू विमान विकसित करने के लिये रक्षा बजट बढ़ाना चाहती है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-12-22 23:55:432020-12-23 16:14:23जापान ने अपने रक्षा बजट को लगातार नौवीं बार बढ़ाने को मंजूरी दी

अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

March 22, 2020/by Team EduDose

अमेरिका ने 20 मार्च को अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण थल सेना और नौसेना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस परीक्षण में मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य तक हाइपरसोनिक गति यानी ध्वनि की गति से पांच गुणा अधिक तेजी से उड़ान भरी.

इस मिसाइल की चाल 6,200 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा है. यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होगी. इस परीक्षण से पहले अक्टूबर, 2017 में अमेरिकी सेना एवं नौसेना ने पहला संयुक्त परीक्षण किया था. तब इस प्रतिकृति मिसाइल ने दर्शाया था कि वह हाइपरसोनिक रफ्तार से लक्ष्य की दिशा में उड़ सकती है.

हाइपरसोनिक मिसाइल: एक दृष्टि

हाइपरसोनिक मिसाइल को दुनिया की सबसे तेज हमलावर मिसाइल माना जाता है. इस रफ्तार से उड़ने वाली मिसाइल को किसी भी रडार और एयर डिफेंस सिस्टम से पकड़कर उसे रोकने के लिए कार्रवाई कर पाना असंभव सा है. इससे किसी भी युद्ध का नक्शा बदल सकता है.

हाइपरसोनिक मिसाइल क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल दोनों के फीचर्स से लेस होती हैं. यह मिसाइल लॉन्च के बाद पृथ्वी की कक्षा से बाहर जाती है. इसके बाद जमीन या हवा में मौजूद टारगेट को निशाना बनाती है. इन्हें रोकना काफी मुश्किल होता है.

रूस ने ‘एवेनगार्ड’ हाइपरसोनिक मिसाइल

अमेरिका ने अपने हाइपरसोनिक मिसाइल का विकास रूस के जवाब में किया है. अमेरिका से पहले दिसंबर 2019 में रूस ने ‘एवेनगार्ड’ हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था. रूस के अनुसार इस मिसाइल की चाल 33000 किलोमीटर प्रति घंटा है. रूस ने अपनी सेना में इसे शामिल कर लिया है.

चीन ने भी हाल ही में अपने पास हाइपरसोनिक मिसाइल ‘डोंगफेंग-41’ होने का दावा किया था. इस चीनी मिसाइल की मारक क्षमता 15000 किलोमीटर है. इस मिसाइल की गति 25 मैक है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई.

मिसाइलों की गति को मैक में प्रदर्शित किया जाता है. एक मैक की गति का मतलब ध्वनि की गति के बराबर चाल है. अमेरिका की रिम-161 एसएम-3 मिसाइल की गति 13.2 मैक है और मारक क्षमत 2500 किलोमीटर है. भारत के सबसे तेज ब्रह्मोस मिसाइल की गति 2.8 मैक है. यह 290 किमी तक मार कर सकती है.

हाइपरसोनिक मिसाइलों के निर्माण में भारत की स्थिति

रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) ने भारत की अगली पीढ़ी की हाइपरसोनिक मिसाइलों का निर्माण शुरू कर दिया है. इन मिसाइलों के परीक्षण के लिए ‘एक विंड’ टनल बनाया गया है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-03-22 23:36:442020-03-23 00:46:32अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रूस ने हाइपरसोनिक ICBM अवनगार्ड मिसाइल को सेना में शामिल किया

December 28, 2019/by Team EduDose

रूस ने आवाज की गति से 27 गुना तेज अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल को सेना में शामिल कर लिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 28 दिसम्बर को इसकी घोषणा की.

अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल: एक दृष्टि

  • यह मिसाइल परमाणु क्षमताओं से लेस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है. यह आवाज की गति से औसत 27 गुना तेजी से उड़ सकती है.
  • रूस का दावा है कि यह विश्व की सबसे तेज गति की मिसाइल है. इस मिसाइल की तेजी की वजह से कोई भी सिस्टम इससे बचाव नहीं कर सकता.
  • अवनगार्ड एक बार में दो मेगाटन न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है.

क्या हैं हाइपरसोनिक मिसाइल?

हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की रफ्तार (1235 किमी प्रतिघंटा) से कम से कम 5 गुना तेजी से उड़ान भर सकती है. इस मिसाइल में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल दोनों की विशेषताएं होती हैं. यह मिसाइल ‘सतह से सतह’ और ‘सतह से हवा’ में मौजूद लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. तेज रफ्तार की वजह से ये मिसाइल रडार की पकड़ नहीं आते.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-28 23:23:162019-12-29 00:32:40रूस ने हाइपरसोनिक ICBM अवनगार्ड मिसाइल को सेना में शामिल किया

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top