EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: UNESCO

हिमाचल प्रदेश का शीत मरुस्थल को यूनेस्को में शामिल किया गया

September 29, 2025/by Team EduDose

हिमाचल प्रदेश स्थित शीत मरुस्थल को यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल किया गया है.

  • चीन के हांग्जाऊ में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित विश्व बायोस्फीयर रिजर्व कांग्रेस में यह घोषणा की गई.
  • विश्व बायोस्फीयर रिज़र्व नेटवर्क में अब 142 देशों के 785 स्थल शामिल हैं, और 2018 से अब तक 10 लाख वर्ग किलोमीटर अतिरिक्त प्राकृतिक क्षेत्र संरक्षण में आ गए हैं.

हिमाचल प्रदेश का शीत मरुस्थल

  • हिमाचल प्रदेश का शीत मरुस्थल भारत के पश्चिमी हिमालय में लगभग 7770 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. यह क्षेत्र अपनी अनूठी जैव विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है.
  • हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति ज़िले में कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व में पिन वैली नेशनल पार्क, किब्बर वाइल्‍ड लाइफ सेंच्‍यूरी, चन्‍द्र ताल और सरचू क्षेत्र शामिल हैं.
  • पश्चिमी हिमालय का यह क्षेत्र समुद्री तल से तीन से पाँच हज़ार मीटर की ऊँचाई और हिमालय की वर्षा छाया में होने के कारण शीत मरूस्‍थल के रूप में पहचाना जाता है.
  • यहां का मौसम शुष्क, ठंडा और अत्‍यधिक चुनौतीपूर्ण है जिसके कारण यह स्‍थान हिमालय जीव जन्‍तुओं और दुलर्भ वनस्‍पतियों का प्राकृतिक आवास है.
  • यहां हिम तेंदुआ, साइबेरियाई आइबेक्स, हिमालयन ब्‍लू शीप और कई दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां पाईं जाती हैं.
  • साथ ही चंद्रताल जैसी ऊँचाई पर स्थित झीलें और बर्फ से ढकी चोटियाँ इस इस क्षेत्र की भव्यता को और बढाती है.

यूनेस्को के विश्व जैवमंडल रिज़र्व नेटवर्क में शामिल भारतीय स्थल

  1. 986, नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व – तमिलनाडु (2537), केरल (1455), कर्नाटक (1527), 5520 वर्ग किमी
  2. 1988, नंदा देवी बायोस्फीयर रिज़र्व – उत्तराखंड, 5860 वर्ग किमी
  3. 1988, नोकरेक बायोस्फीयर रिज़र्व – मेघालय, 820 वर्ग किमी
  4. 1989, मन्नार की खाड़ी बायोस्फियर रिज़र्व – तमिलनाडु, 10500 वर्ग किमी
  5. 1989, सुंदरबन बायोस्फीयर रिज़र्व – पश्चिम बंगाल, 9630 वर्ग किमी
  6. 1989, ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिज़र्व – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 885 वर्ग किमी
  7. 1994, सिमिलिपल बायोस्फीयर रिज़र्व – ओडिशा, 4374 वर्ग किमी
  8. 1999, पचमढ़ी बायोस्फियर रिज़र्व – मध्य प्रदेश, 4982
  9. 2000, कंचनजंगा बायोस्फीयर रिज़र्व  – सिक्किम, 2620 वर्ग किमी
  10. 2001, अगस्त्यमलाई बायोस्फियर रिज़र्व – केरल, तमिलनाडु, 3500 वर्ग किमी
  11. 2005, अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, 3835 वर्ग किमी
  12. 2011, पन्ना बायोस्फीयर रिज़र्व – मध्य प्रदेश, 543 वर्ग किमी
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-09-29 21:02:152025-09-29 21:02:15हिमाचल प्रदेश का शीत मरुस्थल को यूनेस्को में शामिल किया गया

यूनेस्को ने मराठा सैन्य लैंडस्केप्स को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया

July 14, 2025/by Team EduDose
  • भारत के मराठा सैन्य लैंडस्केप्स (Maratha Military Landscapes) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. यूनेस्को ने इसकी घोषणा विश्व धरोहर समिति के 47वें वार्षिक सत्र में की थी.
  • विश्व धरोहर समिति का 47वां सत्र, 6 से 15 जुलाई 2025 तक पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित किया गया था.
  • समिति की बैठक के दौरान 20 में से 18 देशों ने इस मराठा सैन्य लैंडस्केप्स को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया.
  • इस प्रतिष्ठित उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का 44वां प्रमुख स्थल (44th UNESCO Heritage Site of India) बन गया है.

मराठा सैन्य लैंडस्केप्स क्या है?

  • मराठा सैन्य लैंडस्केप्स (सैन्य परिदृश्य) 17वीं से 19वीं शताब्दी के दौरान मराठा साम्राज्य द्वारा निर्मित 12 किलों की एक असाधारण शृंखला है. इसमें 11 किले महाराष्ट्र में और 1 किला तमिलनाडु में है.
  • महाराष्ट्र में- सलहेर, शिवनेरी, लोहागढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु में- जिंजी किला शामिल हैं.
  • 12 किलों की यह शृंखला मराठा साम्राज्य की रणनीतिक सैन्य दृष्टि और स्थापत्य कला की प्रतिभा को प्रदर्शित करता है.

भारत विश्व स्तर पर छठे स्थान पर

  • विश्व धरोहर स्थलों की सर्वाधिक संख्या के मामले में भारत विश्व स्तर पर छठे स्थान पर. वहीं एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है.
  • यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में सबसे अधिक स्थल इटली (61 स्थल) के हैं. चीन (60 स्थल)  दूसरे, जर्मनी (55 स्थल) तीसरे, फ़्रांस (54 स्थल) चौथे और स्पेन (50 स्थल) स्थान पर है.

धरोहर स्थल क्या है?

विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Sites in India)

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल विरासत को सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है. यूनेस्को ने भारत में 44 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं:

क्रमांकविश्व विरासत स्थल और वर्गवर्षसंबंधित राज्य
1.आगरा का किला (सांस्कृतिक)1983उत्तर प्रदेश
2.अजंता की गुफाएं (सांस्कृतिक)1983महाराष्ट्र
3.एलोरा की गुफाएं (सांस्कृतिक)1983महाराष्ट्र
4.ताज महल (सांस्कृतिक)1983उत्तर प्रदेश
5.महाबलीपुरम के स्मारक (सांस्कृतिक)1984तमिलनाडु
6.सूर्य मंदिर (सांस्कृतिक)1984ओड़िशा
7.मानस वन्यजीव अभ्यारण्य (प्राकृतिक)1985असम
8.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)1985असम
9.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)1985राजस्थान
10.गोवा के चर्च (सांस्कृतिक)1986गोवा
11.फतेहपुर सीकरी (सांस्कृतिक)1986उत्तर प्रदेश
12.हम्पी के स्मारक (सांस्कृतिक)1986कर्नाटक
13.खजुराहो के मंदिर (सांस्कृतिक)1986मध्य प्रदेश
14.एलीफेंटा की गुफाएं (सांस्कृतिक)1987महाराष्ट्र
15.महान चोल मंदिर (सांस्कृतिक)1987/ 2004तमिलनाडु
16.पट्टाकल के स्मारक (सांस्कृतिक)1987कर्नाटक
17.सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)1987पश्चिम बंगाल
18.नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान व फूलों की घाटी (प्राकृतिक)1988/ 2005उत्तराखंड
19.सांची का स्तूप (सांस्कृतिक)1989मध्य प्रदेश
20.हुमायूं का मक़बरा (सांस्कृतिक)1993दिल्ली
21.क़ुतुब मीनार (सांस्कृतिक)1993दिल्ली
22.भारत के पर्वतीय रेलवे (दार्जिलिंग/नीलगिरी/शिमला) (सांस्कृतिक)1999/ 2005/ 2008पश्चिम बंगाल/ तमिलनाडु/ हिमाचल प्रदेश
23.महाबोधि मंदिर (सांस्कृतिक)2002बिहार
24.भीमबेटका गुफ़ाएं (सांस्कृतिक)2003मध्य प्रदेश
25.चंपानेर – पावागढ़ पार्क (सांस्कृतिक)2004गुजरात
26.छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सांस्कृतिक)2004महाराष्ट्र
27.लाल किला (सांस्कृतिक)2007दिल्ली
28.जंतर-मंतर (सांस्कृतिक)2010राजस्थान
29.पश्चिमी घाट (प्राकृतिक)2012गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल
30.राजस्थान के पहाड़ी किले (सांस्कृतिक)2013राजस्थान
31.रानी की वाव (सांस्कृतिक)2014गुजरात
32.ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान (प्राकृतिक)2014हिमाचल प्रदेश
33.नालंदा (सांस्कृतिक)2016बिहार
34.कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (मिश्रित)2016सिक्किम
35.ली कार्बुसियर के स्थापत्य कार्य (सांस्कृतिक)2016चंडीगढ़
36.अहमदाबाद शहर (सांस्कृतिक)2017गुजरात
37.विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको (सांस्कृतिक)2018महाराष्ट्र
38.जयपुर (सांस्कृतिक)2019राजस्थान
39.काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर (सांस्कृतिक)2021तेलंगाना
40.धोलावीरा (सांस्कृतिक)2021गुजरात
41.शान्तिनिकेतन (सांस्कृतिक)2023पश्चिम बंगाल
42.होयसल मंदिर समूह (सांस्कृतिक)2023कर्नाटक
43.मोइदाम (सांस्कृतिक)2024असम
44.मराठा सैन्य परिदृश्य (सांस्कृतिक)2025महाराष्ट्र और तमिलनाडु

भारतीय संविधान में प्रावधान

भारतीय संविधान ने धरोहरों को संभालने की व्यवस्था की है. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 के अनुसार ‘यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यह अपनी समृद्ध मिश्रित सांस्कृतिक विरासत का सम्मान और संरक्षण करें’.

यूनेस्को (UNESCO): एक दृष्टि

  • यूनेस्को या UNESCO, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) का संक्षिप्त रूप है.
  • यह संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है.
  • UNESCO का गठन 4 नवंबर 1946 को हुआ था. इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है. UNESCO के वर्तमान अध्यक्ष आंद्रे अजोले हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-07-14 19:39:272025-07-14 19:44:36यूनेस्को ने मराठा सैन्य लैंडस्केप्स को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया

भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल

April 21, 2025/by Team EduDose
  • प्राचीन भारतीय ग्रंथ, श्रीमद भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर (Memory of the World Register) में शामिल किया गया है.
  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड की 17 अप्रैल 2025 को पेरिस में आयोजित बैठक में विश्व के 74 नए आलेखों को जोड़ने की मंजूरी दी गई थी.
  • श्रीमद्भगवद्गीता, हिंदू महाकाव्य महाभारत के भीष्मपर्व के अंतर्गत रखा गया है. यह ग्रंथ संस्कृत में लिखा गया है और इसे श्रीकृष्ण एवं अर्जुन के संवाद के रूप में प्रस्तुत किया गया है. महर्षि वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी.
  • नाट्यशास्त्र की रचना भरतमुनि ने दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में की थी. नाट्यशास्त्र को गंधर्व वेद के नाम से भी जाना जाता है. यह नाट्य (नाटक), अभिनय (प्रदर्शन), रस (सौंदर्य सार), भाव (भावना) और संगीत (संगीत) पर एक विस्तृत ग्रंथ है.
  • यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल भारतीय अभिलेखों की कुल संख्या अब 14 हो गई है.

यूनेस्को में शामिल भारतीय अभिलेख

  1. आईएएस तमिल मेडिकल पांडुलिपि संग्रह (1997): यह यूनेस्को के विश्व रजिस्टर में पहली भारतीय प्रविष्टि है. यह ताड़ के पत्तों लिखा गया तमिल चिकित्सा ग्रंथ है.
  2. शैव पांडुलिपियाँ (2005): शैव धर्म से संबंधित प्राचीन ग्रंथ- आगम, भजन, स्थानीय मंदिर की किंवदंतियाँ. इसमें सिद्ध चिकित्सा ज्ञान भी शामिल है.
  3. ऋग्वेद (2007): सबसे पुराना ज्ञात वेद और विश्व की पहली साहित्यिक कृति. इसमें 10 मंडलों (पुस्तकों) में 10,552 मंत्र हैं.
  4. तारीख-ए-खानदान-ए-तिमुरिया (2011): अकबर के शासनकाल के दौरान 1577-78 में लिखी गई. तैमूर और उसके वंशजों (तिमुरीदों) का इतिहास वर्णित है. ज्योतिष, चिकित्सा, कला और वास्तुकला में योगदान पर प्रकाश डाला गया.
  5. लघुकालचक्रतंत्रराजटिका विमलप्रभा (2011): 11वीं शताब्दी का तिब्बती बौद्ध ग्रन्थ है. तंत्र, ज्योतिष, खगोल विज्ञान और भारतीय दर्शन पर केंद्रित.
  6. शांतिनाथ चरित्र (2013): 1396 ई. में लिखा गया जैन संस्कृत ग्रंथ. 16वें जैन तीर्थंकर शांतिनाथ की जीवन गाथा है.
  7. गिलगित पांडुलिपियाँ (2017): भारत में पाई गई सबसे पुरानी पांडुलिपियाँ (5वीं-6वीं शताब्दी). गुप्त ब्राह्मी लिपि का उपयोग करते हुए संकर संस्कृत में सन्टी छाल पर लिखा गया. इसमें प्रारंभिक बौद्ध शिक्षाएं और साहित्य शामिल हैं.
  8. मैत्रेयव्याकरण (2017): भविष्य में बुद्ध मैत्रेय के आगमन की भविष्यवाणी करता है. कुटिला और रंजना लिपियों का उपयोग करके पाल काल में लिखा गया.
  9. अभिनवगुप्त पांडुलिपियाँ (2023): कश्मीरी विचारक अभिनवगुप्त (940-1015 ई.) की 248 पांडुलिपियाँ. इसमें दर्शन, कला, संगीत, तंत्र और सौंदर्यशास्त्र को शामिल किया गया है.
  10. रामचरितमानस (2024): तुलसीदास द्वारा 16वीं शताब्दी में अवधी में लिखी गई. रामायण का काव्यात्मक पुनर्कथन.
  11. पंचतंत्र (2024): संस्कृत पशु दंतकथाएँ, गद्य और पद्य का मिश्रण. इसका वर्तमान स्वरूप लगभग 300 ई. का है, लेकिन कहानियाँ इससे भी पुरानी हैं. पशु कहानियों के माध्यम से नैतिकता सिखाता है.
  12. सहृदयलोक-स्थान (2024): भारतीय काव्यशास्त्र के दो प्रमुख ग्रंथ. आनंदवर्धन द्वारा सहृदयालोक ने ‘ध्वनि’ सिद्धांत (सुझाया गया अर्थ) पेश किया. लोचन अभिनवगुप्त द्वारा रचित भाष्य है.
  13. श्रीमद्भगवद्गीता (2025): पवित्र हिंदू धर्मग्रंथ – कृष्ण और अर्जुन के बीच वार्तालाप. महाभारत का एक भाग जिसमें 700 श्लोक हैं.
  14. भरत मुनि का नाट्यशास्त्र (2025): भारतीय प्रदर्शन कलाओं – नाटक, नृत्य, संगीत पर सबसे पुरानी पुस्तक. अभी भी शास्त्रीय कलाकारों का अनुसरण किया जाता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-04-21 09:09:592025-04-21 09:09:59भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल

असम का मोइदाम भारत का 43वां यूनेस्को विरासत स्थल बना

July 27, 2024/by Team EduDose

असम के मोइदाम (Moidams of Assam) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची की सांस्कृतिक श्रेणी में शामिल किया गया है. यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल होने वाला भारत का 43वां स्थल (43rd UNESCO Heritage Site of India) है. नई दिल्ली में आयोजित विश्व धरोहर समिति की बैठक में मोइदाम को शामिल करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.

मुख्य बिन्दु

  • मोइदाम ईंट, पत्थर के लगभग 700 साल पुराने खोखले तहखाना हैं. इनमें ताई-अहोम के राजाओं और राजघरानों के सदस्यों के अवशेष हैं.
  • मोइदम्स विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला पूर्वोत्‍तर का तीसरा धरोहर स्थल और पहला सांस्कृतिक स्थल है. दो अन्य काजीरंगा और मानस हैं जिन्हें प्राकृतिक विरासत श्रेणी के अंतर्गत अंकित किया गया था.
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल विरासत को सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित श्रेणियों में वर्गीकृत करता है. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सबसे अधिक 59 स्थल इटली के हैं, इसके बाद 57 स्थलों के साथ चीन का स्थान है. भारत 43 स्थलों के साथ छठे स्थान पर है.
  • 1983 में अजंता गुफा, एलोरा गुफा,  आगरा स्थित ताज महल और आगरा का किला, यूनेस्को की सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय स्थल थे.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-07-27 19:38:122024-07-28 19:45:23असम का मोइदाम भारत का 43वां यूनेस्को विरासत स्थल बना

भारत ने गरबा नृत्य को यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में के लिए नामित किया

August 24, 2022/by Team EduDose

भारत ने गरबा नृत्य को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की सांस्कृतिक सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया है.

मुख्य बिन्दु

  • भारत ने गरबा नृत्य को 2022 के लिए ‘यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत’ में शामिल किए जाने के लिए नामित किया है.
  • इससे पहले वर्ष 2021 में दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया गया था.
  • यूनेस्को के निदेशक ऐरिक फॉल्ट ने कहा है कि यूनेस्को की अगली बैठक नवम्बर में होगी और आशा है कि गरबा को यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृति विरासत सूची में शामिल कर लिया जाएगा.
  • भारत को जुलाई में अदृश्य सांस्कृतिक विरासत सुरक्षा से संबंधित 2003 की अंतर-सरकारी समिति के लिए चुना गया था. भारत को 155 देशों की समिति में 110 मतों से चुना गया था.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-08-24 14:43:082022-08-24 15:14:38भारत ने गरबा नृत्य को यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में के लिए नामित किया

भारत को एक बार फिर यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया

November 21, 2021/by Team EduDose

भारत को वर्ष 2021-25 के लिए एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है. कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव 16 नवम्बर को किया गया था. भारत को सदस्य चुने जाने के पक्ष में 164 वोट मिले थे.

‘ग्रुप चार एशिया एवं प्रशांत देश’, से जापान, फिलीपिन, वियतनाम, कुक द्वीप समूह और चीन भी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य चुने गए हैं.

यूनेस्को का कार्यकारी बोर्ड

कार्यकारी बोर्ड, यूनेस्को के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है. इसे जनरल कॉन्फ्रेंस द्वारा चुना जाता है. जनरल कॉन्फ्रेंस के अधीन कार्य करते हुए, यह कार्यकारी बोर्ड संगठन के कार्यक्रमों और महानिदेशक द्वारा प्रस्तुत किए गए संबंधित बजट अनुमानों की जांच करता है. कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य देश हैं, जिनका कार्यकाल चार वर्ष का होता है.

यूनेस्को क्या है?

यूनेस्को का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन है. इसका उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, कला और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है. यूनेस्को में कुल 193 सदस्य देश शामिल हैं. इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-11-21 20:58:272021-11-21 20:58:27भारत को एक बार फिर यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया

यूनेस्को ने भारत के छह स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया

May 21, 2021/by Team EduDose

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने भारत के छह स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने नौ स्थानों को यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने के लिए भेजा था, जिसमें छह को अस्थायी सूची के लिए मंजूरी दी गई है.

विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किये गये स्थान

  1. वाराणसी का गंगा घाट
  2. तमिलनाडु में कांचीपुरम का मंदिर
  3. मध्य प्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  4. महाराष्ट्र सैन्य वास्तुकला
  5. हीरे बेंकल मेगालिथिक साइट
  6. मध्य प्रदेश (जबलपुर) में नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट

धरोहर स्थल क्या है?

विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल

यूनेस्को ने भारत में 36 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 27 सांस्कृतिक, 8 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं:

ताजमहल, आगरा का किला, अजंता और एलोरा की गुफाएं, काजीरंगा अभयारण्य, केवलादेव उद्यान, महाबलीपुरम और सूर्य मंदिर कोणार्क, मानस अभयारण्य, हम्पी, गोवा के चर्च और फतेहपुर सीकरी, चोल मंदिर, खजुराहो मंदिर, पट्टादकल और एलिफेंटा की गुफाएं, सुंदरबन, सांची के बुद्ध स्मारक, हुमायूं का मकबरा और नंदा देवी का पुष्प उद्यान, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चंपानेर पावागढ़, दिल्ली का लाल किला और जयपुर का जंतर मंतर, नालंदा विश्वविद्यालय, कार्बूजिए की वास्तुकला, कंचनजंघा पुष्प उद्यान और अहमदाबाद शहर, भीमबैठका, कुतुब मीनार, हिमालयन रेल और महाबोधि मंदिर, गुजरात की रानी की वाव, पश्चिमी घाट, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और राजस्थान का किला.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-05-21 21:00:332021-05-21 21:52:50यूनेस्को ने भारत के छह स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया

श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज को यूनेस्को के ‘अवार्ड ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया

December 24, 2020/by Team EduDose

श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज को यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स में प्रतिष्ठित ‘अवार्ड ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है. अमर सिंह कॉलेज की स्थापना 1911 में डोगरा महाराजा युग के दौरान श्रीनगर में हुई थी. 2014 की बाढ़ के दौरान इसकी इमारत को भारी नुकसान पहुँचा था.

यह सम्मान सांस्कृतिक विरासत संरक्षण (अमर सिंह कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार) के लिए दिया गया है. इस परियोजना का नेतृत्व इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH), स्थानीय सरकार और सामुदायिक हितधारकों के एक समूह ने किया था.

अमर सिंह कॉलेज की इमारत को अमर सिंह तकनीकी संस्थान के रूप में जाना जाता था, जो कला और कौशल जैसे कारपेंटरी और चिनाई सिखाने के लिए कश्मीर का पहला संस्थान था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-12-24 08:06:252020-12-25 08:06:42श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज को यूनेस्को के ‘अवार्ड ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया

23 अप्रैल: विश्व पुस्तक दिवस, कुआलालंपुर को विश्व पुस्तक राजधानी 2020 नामित किया गया

April 23, 2020/by Team EduDose

प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को ‘विश्व पुस्तक दिवस’ (World Book Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच किताब पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है. चूंकि किताबी दुनिया में कॉपीराइट एक अहम मुद्दा है, इसलिए विश्व पुस्तक दिवस पर इस पर भी जोर दिया जाता है. इसी वजह से दुनिया के कई हिस्सों में इसे ‘विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस’ (World Book and Copyright Day) के तौर पर भी मनाया जाता है.

यूके और आयरलैंड में 23 अप्रैल को सेंट जॉर्ज दिवस होता है. इस वजह से वहां मार्च के पहले गुरुवार को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है.

विश्व पुस्तक राजधानी

UNESCO प्रत्येक वर्ष विश्व पुस्तक राजधानी (World Book Capital) नामित करता है. यह पुस्तक राजधानी 23 अप्रैल से 1 वर्ष की अवधि के लिए रहती है. इस वर्ष मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर (KL) को ‘विश्व पुस्तक राजधानी 2020’ के रूप में नामित किया गया है.

इस वर्ष यानी वर्ष 2020 में विश्व पुस्तक दिवस का विषय (थीम)- ‘KL Baca – caring through reading’ है.

विश्व पुस्तक दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने विश्व पुस्तक दिवस को प्रस्तावित किया था. पहला विश्व पुस्तक दिवस 23 अप्रैल, 1995 को मनाया गया था. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने यही तारीख तय की थी.

विश्व पुस्तक दिवस को 23 अप्रैल को मनाने का विचार स्पेन की एक परंपरा से आया. स्पेन में हर साल 23 अप्रैल को ‘रोज डे’ मनाया जाता है. इस दिन लोग प्यार के इजहार के तौर पर एक-दूसरे को फूल देते हैं. 1926 में जब स्पेन के विख्यात लेखकत मिगेल डे सरवांटिस (Miguel de Cervantes) का निधन हुआ तो उस साल स्पेन के लोगों ने महान लेखक की याद में फूल की जगह किताबें बांटीं. स्पेन में यह परंपरा जारी रही जिससे ‘विश्व पुस्तक दिवस’ मनाने का विचार आया.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-04-23 22:26:382020-04-23 22:26:3823 अप्रैल: विश्व पुस्तक दिवस, कुआलालंपुर को विश्व पुस्तक राजधानी 2020 नामित किया गया

23 अप्रैल: संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस

April 23, 2020/by Team EduDose

प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस (UN English Language Day) मनाया जाता है. इसी दिन संयुक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस भी मनाया जाता है. भाषा दिवस को मनाने का उद्देश्य बहु-भाषावाद तथा सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है. अंग्रेजी ऐसी भाषा है जो अलग-अलग देशों और संस्कृति से आने वाले लोगों को साथ में जोड़ती है.

विलियम शेक्सपियर का जन्मदिन

23 अप्रैल को अंग्रेजी के मशहूर विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था और उनकी मृत्यु भी इसी दिन हुई थी. इसलिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा दिवस के तौर पर चुना.

संयुक्त राष्ट्र 6 आधिकारिक भाषाओं के लिए अलग-अलग दिवस

संयुक्त राष्ट्र के 6 आधिकारिक भाषाएं हैं. इन 6 आधिकारिक भाषाओं के लिए अलग-अलग दिवस निश्चित किये गये हैं:

  1. अरबी भाषा: 18 दिसम्बर
  2. चीनी भाषा: 20 अप्रैल
  3. अंग्रेजी भाषा: 23 अप्रैल
  4. स्पेनिश भाषा: 23 अप्रैल
  5. फ़्रांसिसी भाषा: 20 अप्रैल
  6. रूसी भाषा: 6 जून
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-04-23 22:19:452020-04-23 22:27:0323 अप्रैल: संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस

18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस, भारत के 36 स्थानों को विश्व धरोहर का दर्जा

April 18, 2020/by Team EduDose

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता का संक्षरण करना तथा स्मारकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व धरोहर दिवस 2020 का विषय

इस वर्ष यानी 2020 के विश्व धरोहर दिवस का विषय (थीम) ‘साझा संस्कृति, साझा विरासत, साझा जिम्मेदारी’ (Shared Cultures, Shared Heritage, Shared Responsibility) है.

इतिहास

International Council on Monuments and Sites (ICOMOS) ने 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस को मनाये जाने का प्रस्ताव यूनेस्को को दिया था. यूनेस्को ने 1983 में इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया था.

धरोहर स्थल क्या है?

विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल

यूनेस्को ने भारत में 36 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 27 सांस्कृतिक, 8 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं:

ताजमहल, आगरा का किला, अजंता और एलोरा की गुफाएं, काजीरंगा अभयारण्य, केवलादेव उद्यान, महाबलीपुरम और सूर्य मंदिर कोणार्क, मानस अभयारण्य, हम्पी, गोवा के चर्च और फतेहपुर सीकरी, चोल मंदिर, खजुराहो मंदिर, पट्टादकल और एलिफेंटा की गुफाएं, सुंदरबन, सांची के बुद्ध स्मारक, हुमायूं का मकबरा और नंदा देवी का पुष्प उद्यान, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चंपानेर पावागढ़, दिल्ली का लाल किला और जयपुर का जंतर मंतर, नालंदा विश्वविद्यालय, कार्बूजिए की वास्तुकला, कंचनजंघा पुष्प उद्यान और अहमदाबाद शहर, भीमबैठका, कुतुब मीनार, हिमालयन रेल और महाबोधि मंदिर, गुजरात की रानी की वाव, पश्चिमी घाट, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और राजस्थान का किला.

यूनेस्को (UNESCO): एक दृष्टि

  • यूनेस्को या UNESCO, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) का संक्षिप्त रूप है.
  • यह संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है.
  • UNESCO का गठन 4 नवंबर 1946 को हुआ था. इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है. UNESCO के वर्तमान अध्यक्ष आंद्रे अजोले हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-04-18 22:50:142020-04-18 22:50:1418 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस, भारत के 36 स्थानों को विश्व धरोहर का दर्जा

यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार के लिए भारत के कुल चार स्थानों का चयन किया गया

October 16, 2019/by Team EduDose

यूनेस्को (UNESCO) ने एशिया प्रशांत पुरस्कार (Asia Pacific Award) के लिए भारत के कुल चार स्थानों का चयन किया गया है. इस पुरस्कार की घोषणा मलेशिया के पेनांग में आयोजित एक समारोह में 14 अक्टूबर को की गई. भारत के जिन स्थानों का चयन इन पुरस्कारों के लिए किया गया है, हैं:

हेरिटेजपुरस्कारस्थान
फ्लोरा फाउंटेनऑनरेबल मेंशनमुंबई
केनेसेठ इलियाहू सिनेगागमेरिट अवार्डमुंबई
ग्लोरी चर्चमेरिट अवार्डमुंबई
विक्रम साराभाई पुस्तकालय (IIM)डिस्टिंक्शन अवार्डअहमदाबाद

UNESCO ने सभी श्रेणियों में सर्वोच्च पुरस्कार ‘उत्कृष्टता अवार्ड’ हांगकांग में ‘ताई क्वान सेंटर फॉर हेरिटेज एंड आर्ट्स’ को दिया है.

जयपुर के परकोटा को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है

उल्लेखनीय है कि यूनेस्को ने जयपुर के परकोटा को हाल ही में विश्व धरोहर में शामिल किया है. जिसके बाद सरकार ने इसको यूनेस्को की गाइडलाइन के अनुसार संरक्षत करने का काम शुरू कर दिया है. अगर समय रहते यूनेस्को की गाइडलाइन को पूरा नही किया गया तो जयपुर से विश्व धरोहर का पहचान छीन सकता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-16 23:03:422019-10-17 15:00:11यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार के लिए भारत के कुल चार स्थानों का चयन किया गया

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top