EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: PM Modi

RSS स्थापना के 100 वर्ष, प्रधानमंत्री डाक टिकट और सिक्का जारी किया

October 4, 2025/by Team EduDose

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने 2 अक्तूबर 2025 को विजयदशमी के दिन अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरा किया. 1925 में विजयदशमी के दिन ही नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी.

स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया. इस समारोह का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया था.
  • स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार, भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर अंकित की गई है.
  • 100 रुपये के इस सिक्के के एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न अंकित है, जबकि दूसरी तरफ वरद मुद्रा में भारत माता की एक भव्य छवि अंकित है.
  • सिक्के पर आरएसएस का आदर्श वाक्य ‘राष्ट्रीय स्वाहा, इदं राष्ट्राय, इदं न मम्’ भी अंकित है, जिसका अर्थ है ‘सब कुछ राष्ट्र को समर्पित, सब कुछ राष्ट्र का है, कुछ भी मेरा नहीं है’.
  • सिक्के के साथ जारी डाक टिकट में 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में आरएसएस कार्यकर्ताओं की भागीदारी को दर्शाया गया है, जो संगठन के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करता है.

RSS की स्थापना

  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की स्थापना 1925 में नागपुर शहर में एक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी. डाक्टर हेडगेवार इसके प्रथम सरसंघचालक थे.
  • केशव बलिराम हेडगेवार (जन्म- 1 अप्रैल, 1889; मृत्यु- 21 जून, 1940) भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अपना समूचा जीवन हिन्दू समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था.

RSS के 6 सरसंघचालक

  1. केशव बलिराम हेडगेवार
  2. माधव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरुजी’
  3. बालासाहब देवरस
  4. प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’
  5. के.सी. सुदर्शन
  6. मोहन भागवत (वर्तमान सरसंघचालक)
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-10-04 09:01:132025-10-04 09:01:13RSS स्थापना के 100 वर्ष, प्रधानमंत्री डाक टिकट और सिक्का जारी किया

लगातार सबसे अधिक दिन प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

July 26, 2025/by Team EduDose

India's second-longest serving pm Narendra Modi

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं. 25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 4078 दिन का कार्यकाल पूरा किया.
  • उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया. इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं.
  • लगातार सबसे अधिक दिन प्रधानमंत्री रहने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू शीर्ष पर हैं. वह 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य (गुजरात के मुख्यमंत्री) और केंद्र (प्रधानमंत्री) मिलाकर लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है.
  • नरेन्द्र मोदी 1947 के बाद पैदा हुए गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं.
  • वे पहले और एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म भारत की आजादी के बाद हुआ. वे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-07-26 19:50:092025-07-26 19:59:37लगातार सबसे अधिक दिन प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशों में दिए गए सम्मान की सूची

July 10, 2025/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दुनिया में सबसे अधिक सम्मान पाने वाले नेता हैं. अब तक उन्हें विश्व के विभिन्न देशों और संस्थाओं ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब दिए गए सम्मान की सूची (PM Modi Honours List)

क्रमदेशवर्षसम्मान
1सऊदी अरब2016किंग अब्दुलअजीज सैश
2अफगानिस्तान2016गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
3फलस्तीन2018ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन
4संयुक्त अरब अमीरात2019ऑर्डर ऑफ जायद
5रूस2019ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
6मालदीव2019निशान इज्जुद्दीन
7बहरीन2019किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां
8अमेरिका2020लीजन ऑफ मेरिट
9भूटान2021ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो
10पापुआ न्यू गिनी2023एबाकल अवॉर्ड
11फिजी2023कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
12पापुआ न्यू गिनी2023ऑर्डर ऑफ लोगोहू
13मिस्र2023ऑर्डर ऑफ नाइल
14फ्रांस2023ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
15ग्रीस2023द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
16डोमिनिका2024डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
17नाइजीरिया2024द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजरन
18गुयाना2024द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
19बारबाडोस2024ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
20कुवैत2024मुबारक अल-कबीर ऑर्डर
21मॉरिशस2025द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
22श्रीलंका2025श्रीलंका मित्र विभूषण
23साइप्रस2025ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारीयोस III
24घाना2025द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
25त्रिनिदाद एंड टोबैगो2025ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो
26ब्राजील2025ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस
27नामीबिया2025ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एनशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस

मुख्य वैश्विक संस्थाओं से प्राप्त सम्मान

क्रमवैश्विक संस्थावर्षसम्मान
1संयुक्त राष्ट्र2018चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ अवार्ड (सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार)
2सांस्कृतिक फाउंडेशन2018सियोल शांति पुरस्कार
3बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन2019ग्लोबल गोलकीपर्स अवार्ड
4विश्व मार्केटिंग शिखर सम्मेलन2019फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड
5भारतीय अमेरिकी अल्पसंख्यक संघ/ वाशिंगटन एडवेंटिस्ट विश्वविद्यालय2024अल्पसंख्यक उत्थान के लिए डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवार्ड
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-07-10 14:27:542025-07-10 14:55:00प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशों में दिए गए सम्मान की सूची

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

June 11, 2024/by Team EduDose

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की 9 जून को शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री मोदी और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। इन्दिरा गांधी के नाम सर्वाधिक चार बार भारत के प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड है।

मुख्य बिन्दु

  • शपथ ग्रहण समारोह में मॉलदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया.
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनौथ, भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ भी समारोह में शामिल हुए.
  • श्री मोदी ने क्षेत्र में लोगों के बीच प्रगाढ संबंध और संपर्क बढाने का आह्वान किया. शपथ ग्रहण समारोह के बाद भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं से भेंट के दौरान यह बात कही.
  • प्रधानमंत्री ने ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘सागर दृष्टिकोण’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. श्री मोदी ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करना जारी रखेगा.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत उनके तीसरे कार्यकाल में क्षेत्र की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेगा.
  • 18वीं लोकसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था. भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें जीती थी. तेलुगु देशम को 16 और जनता दल यूनाईटेड को 12 सीटें मिली थी.

तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा 10 जून को कर दिया. इसमें वरिष्ठ मंत्रियों को पिछली बार की तरह ही जगह दी गई है.

मंत्री और उनके मंत्रालय की सूची…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-06-11 20:25:462024-06-11 20:25:46नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा किया, मंत्री और उनके मंत्रालय की सूची

June 11, 2024/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा 10 जून को कर दिया. वरिष्ठ मंत्रियों को पिछली बार की तरह ही जगह दी गई है.

मंत्री और उनके मंत्रालय (10 जून 2024)

कैबिनेट मंत्रीमंत्रालय
राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
अमित शाहगृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
नितिन गडकरीसड़क परिवहन मंत्रालय
जेपी नड्डास्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहानकृषि मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास
निर्मला सीतारमणवित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय
एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टरऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय
एचडी कुमारस्वामीभारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय
पीयूष गोयलवाणिज्य मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्रालय
जीतन राम मांझीलघु उद्योग मंत्रालय
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंहपंचायती राज मंत्रालय, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग
सर्बानंद सोनोवालजहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय
के. राममोहन नायडूनागरिक उड्डयन मंत्रालय
डॉ. वीरेंद्र कुमारसामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय
जुएनल ओरांवजनजातीय कार्य मंत्रालय
प्रल्हाद जोशीउपभोक्ता मंत्रालय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय
अश्विनी वैष्णवरेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, आईटी मंत्रालय
गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधियादूरसंचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय
भूपेंद्र यादवपर्यावरण एवं वन मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावतपर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
मनसुख मांडविया श्रम मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
जी. किशन रेड्डीकोयला एवं खनन मंत्रालय
चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
सीआर पाटिलजलशक्ति मंत्रालय
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारमंत्रालय
राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी एवं योजना क्रियान्वयन, संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री
जितेंद्र सिंहविज्ञान एवं तकनीक और भूविज्ञान मंत्रालय
अर्जुन राम मेघवालकानून एवं न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री
प्रतापराव जाधवआयुष मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
जयंत चौधरीस्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय, शिक्षा राज्य मंत्री
राज्य मंत्रीमंत्रालय
जितिन प्रसादइस्पात एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, आईटी राज्य मंत्री
श्रीपद नाइकऊर्जा राज्य मंत्री एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री
पंकज चौधरीवित्त राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जरसहकारिता राज्य मंत्री
रामदास आठवलेसामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुरकृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
नित्यानंद रायगृह राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेलस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, केमिकल एवं उर्वरक मंत्रालय
वी. सोमन्नाजलशक्ति एवं रेल राज्य मंत्री
चंद्रशेखर पेम्मासानीग्रामीण विकास राज्य मंत्री, संचार राज्य मंत्री
एसपी सिंह बघेलपंचायती राज एवं मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री
शोभा करंदलाजेलघु उद्योग एवं श्रम राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंहविदेश राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री
बीएल वर्माउपभोक्ता राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुरजहाजरानी एवं जलमार्ग राज मंत्री
कमलेश पासवान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमारगृह राज्य मंत्री
अजय टम्टासड़क परिवहन राज्य मंत्री
डॉ. एल मुरुगनसूचना प्रसारण राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री
सुरेश गोपीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टूखाद्य प्रसंस्करण एवं रेल राज्य मंत्री
संजय सेठरक्षा राज्य मंत्री
रक्षा खडसेयुवा एवं खेल राज्य मंत्री
भगीरथ चौधरीकृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबेकोयला और खनन राज्य मंत्री
दुर्गादास उइकेजनजातीय कार्य राज्य मंत्री
सुकांत मजूमदारशिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री
सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
तोखन साहूशहरी विकास राज्य मंत्री
राजभूषण चौधरीजलशक्ति राज्य मंत्री
भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रासड़क परिवहन राज्य मंत्री
निमूबेन बम्भानियामउपभोक्ता मामले राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोलसहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री
जॉर्ज कुरियनअल्पसंख्यक कल्याण एवं पशुपालन राज्य मंत्री
पबित्र मार्गेरिटाविदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-06-11 10:09:262024-06-11 10:09:26प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा किया, मंत्री और उनके मंत्रालय की सूची

ईएसी-पीएम रिपोर्ट: भारत की बहुसंख्यक आबादी में 7.82 प्रतिशत की गिरावट

May 12, 2024/by Team EduDose

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council to the PM) ने 9 मई को एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में 167 देशों में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी का विस्तृत विश्लेषण प्रदान किया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में बहुसंख्यक आबादी में गिरावट आई है.

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) सरकार को आर्थिक और संबंधित मुद्दों पर सलाह देने के लिए गठित एक स्वतंत्र निकाय है.

मुख्य बिन्दु

  • इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 1950 से 2015 तक बहुसंख्यक आबादी में 7.82 प्रतिशत की गिरावट आई है. यह दक्षिण एशियाई देशों म्यांमार के बाद दूसरी सबसे बडी गिरावट है.
  • भारत में अल्पसंख्यक समूहों – मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और सिखों की हिस्सेदारी में वृद्धि देखी गई है तथा जैन और पारसियों की आबादी में गिरावट दर्ज की गई है.
  • वर्ष 1950 में हिंदू आबादी 84.68 प्रतिशत थी, जो 2015 में घटकर 78.06 प्रतिशत रह गई. इसी अवधि में देश में मुस्लिम आबादी 43.15 प्रतिशत और ईसाई आबादी में 5.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
  • बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक आबादी काफी कम हो गई है. वर्ष 1950 से 2015 के बीच 167 देशों में बहुसंख्यक धार्मिक समुदाय की जनसंख्या में औसतन 22 प्रतिशत की कमी आई है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-05-12 13:13:162024-05-12 13:14:40ईएसी-पीएम रिपोर्ट: भारत की बहुसंख्यक आबादी में 7.82 प्रतिशत की गिरावट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

August 2, 2023/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak National Award) से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार 1 अगस्त को पुणे में आयोजित समारोह में दिया गया. देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है.

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार: एक दृष्टि

  • लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा 1983 में इस पुरस्कार की स्थापना की गयी थी.
  • यह उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम किया है तथा जिनके योगदान को उल्लेखनीय और असाधारण कहा जा सकता है.
  • यह हर साल लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि, 1 अगस्त को प्रदान किया जाता है. प्रधानमंत्री इस पुरस्कार के 41वें प्राप्तकर्ता बने हैं.
  • इससे पहले डॉ. शंकर दयाल शर्मा, श्री प्रणब मुखर्जी, श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्रीमती इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, श्री एनआर नारायण मूर्ति और डॉ ई श्रीधरन जैसे प्रमुख व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-08-02 22:01:042023-08-05 22:04:15प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्न की

July 17, 2023/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13 से 15 जुलाई तक दो देशों फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दूसरे चरण में उन्होंने UAE की यात्रा की थी.

मुख्य बिन्दु

  • यह UAE के उनकी पांचवीं यात्रा थी. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2015, 2018, 2019 और 2022 में UAE गए थे.
  • इस यात्रा में श्री मोदी ने UAE के राष्‍ट्रपति और अबुधावी के शासक मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों से मुलाकात किए. दोनों नेताओं में फिनटेक, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ.
  • संयुक्‍त अरब अमीरात भारत का प्रमुख व्‍यापारिक भागीदार है और दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार सौ अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्‍य तय किया है.
  • इस यात्रा से संयुक्‍त अरब अमीरात की अध्‍यक्षता में कॉप-28 और भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 के संदर्भ में कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-07-17 14:03:572023-07-21 14:20:42प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्न की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मिस्र की यात्रा: मिस्र के सर्वोच्‍च सम्‍मान से सम्मानित

June 27, 2023/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की यात्रा पर थे. वे अपनी सफल अमरीका यात्रा के बाद मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे थे. प्रधानमंत्री मोदी की यह मिस्र की पहली यात्रा थी.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की. इस वार्ता में दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
  • दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए. इसके अलावा कृषि क्षेत्र, स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए.
  • श्री सीसी ने श्री मोदी को मिस्र का सर्वोच्‍च सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ प्रदान किया. यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने श्री मोदी को प्रदान किया है.
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काहिरा में हकीम मस्जिद और हेलियोपोलिस युद्ध स्‍मारक भी गए. यह युद्ध स्‍मारक प्रथम विश्‍व युद्ध में मिस्र और फलस्‍तीन के अभियानों में शहीद हुए 3727 भारतीय सैनिकों की स्‍मृति में बनाया गया है.
  • प्रधानमंत्री ने मिस्र के मुख्य मुफ्ती प्रोफेसर शॉकी इब्राहिम अल्लाम से मुलाकात की. श्री शॉकी ने श्री मोदी के समावेशी नेतृत्व और बहुलतावाद को समर्थन की सराहना की. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत, मिस्र में दार-अल-इफ्ता में सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा.
  • श्री मोदी ने मिस्र मंत्रिमंडल की नवगठित ‘भारत इकाई’ के साथ बैठक की. इसमें मिस्र के सात कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. भारत इकाई का गठन मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा मदबौली की अध्यक्षता में किया गया है.
  • इस बैठक में व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रोद्यौगिकी, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म, औषधि और दोनों देशों के बीच जन-संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई.
  • भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के दौरान मिस्र को भी विशेष अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-06-27 17:30:162023-06-30 17:36:17प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मिस्र की यात्रा: मिस्र के सर्वोच्‍च सम्‍मान से सम्मानित

प्रधानमंत्री की अमरीका की यात्रा, जेट इंजन बनाने के लिए समझौता

June 24, 2023/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 21 से 25 जून तक अमरीका और मिस्र की यात्रा पर थे. श्री मोदी अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला डॉ० जिल बाइडेन के निमंत्रण पर 21 से 23 जून तक अमरीका की राजकीय यात्रा पर थे.

मुख्य बिन्दु

  • अमरीका यात्रा के दौरान श्री मोदी ने 21 जून को न्‍यूयॉर्क के संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजनों का नेतृत्‍व किया.
  • जाने-माने गणित सांख्‍य‍िकीयविद, विद्वान और लेखक प्रोफेसर नसीम निकोलस तलेब के साथ मुलाकात की. विख्‍यात बोद्ध विद्वान और लेखक पद्यश्री बॉब थुरमन के साथ भी बातचीत की.
  • टैसला मोटर के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्‍क से भी मिले. उन्‍होंने कहा कि भारत में दुनिया के किसी भी अन्‍य बडे देश से अधिक संभावनाएं हैं.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन डीसी में माइक्रोन टैक्‍नोलॉजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय महरोत्रा से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्‍हें भारत में सेमी कंडक्‍टर के निर्माण में माइक्रोन टैक्‍नोलॉजी की भागीदारी के लिए आमंत्रित किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के वाशिंगटन डीसी में व्‍हाइट हाउस में राष्‍ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की. उन्होंने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.
  • उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

लड़ाकू जेट इंजन बनाने के लिए समझौता: मुख्य बिन्दु

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की इस यात्रा के दौरान लड़ाकू जेट इंजन बनाने के लिए भारत में प्लांट लगाने से संबंधित के समझौता पर हस्ताक्षर किया गया.

  • इस समझौते के तहत अब भारत का हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस मिलकर एफ-414 जेट इंजन का भारत में सह-उत्पादन करेंगे.
  • भारत फाइटर जेट्स बनाने वाला विश्व के पाँचवाँ देश होगा. अभी तक दुनिया के सिर्फ चार देश अमेरिका, रूस, इंग्लैंड और फ्रांस फाइटर जेट के इंजन बनाते हैं, यानी दुनियाभर में उड़ रहे फाइटर जेट्स में इन्हीं देशों में बने इंजन लगे हैं.
  • जीई के F-414 जेट इंजनों का निर्माण भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर योजना’ के तहत स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क-2 की ताकत बढ़ाने के लिए है. तेजस एलसीए मार्क-1 जीई कंपनी के F-404 इंजन से ही संचालित हैं.
  • अब भारत में बनने वाले एफ-414 जेट इंजनों को एलसीए मार्क-2 के अलावा पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) में भी लगाये जाने की योजना है.

अन्य समझौते

  • अमेरिका की कंप्यूटर मेमोरी चिप विनिर्माता माइक्रोन टेक्नोलॉजी गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण संयंत्र लगाएगी, जिसपर कुल 2.75 अरब डॉलर (22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा. एप्लाइड मैटेरियल्स इंक, सहयोगी इंजीनियरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी.
  • भारत और अमेरिका ने 31 ‘हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस’ (हेल) ड्रोन के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं, जिनमें से नौसेना को 15 सीगार्जियन ड्रोन मिलेंगे, जबकि थलसेना और भारतीय वायुसेना को आठ-आठ भूमि संस्करण वाले ड्रोन स्काईगार्जियन प्राप्त होंगे.
  • भारत-अमेरिका ने 2024 के लिए संयुक्त अंतरिक्ष यात्री मिशन की भी घोषणा की. भारत ने अर्टेमिस संधि में शामिल होने का फैसला किया है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नासा) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2024 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक संयुक्त मिशन भेजने पर सहमत हुए हैं. अर्टेमिस संधि असैन्य अंतरिक्ष अन्वेषण पर समान विचार वाले देशों को एक मंच पर लाता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-06-24 23:08:442023-06-29 21:47:50प्रधानमंत्री की अमरीका की यात्रा, जेट इंजन बनाने के लिए समझौता

प्रधानमंत्री ने गुजरात में अनूठी पहल ‘मिशन लाइफ’ का वैश्विक शुभारंभ किया

October 21, 2022/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठी पहल ‘मिशन लाइफ’ (Mission LiFE) का वैश्विक शुभारंभ किया है. श्री मोदी ने 20 अक्तूबर को गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एक कार्यक्रम के दौरान इस पहल का शुभारंभ किया. LiFE, Lifestyle for Environment का संक्षिप्त रूप है.

मिशन लाइफ पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक जन-आंदोलन है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवनशैली में बदलाव से जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम किया जा सकता है.

मिशन लाइफ को अंतर्राष्ट्रीय समर्थन किया

  • फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित दस राष्‍ट्राध्‍यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अनूठी पहल मिशन लाइफ का समर्थन किया है.
  • फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जबकि दुनिया को बढ़ते हुए भू-राजनीतिक तनावों का सामना करना पड़ रहा है, हमारे पास मतभेद भुलाकर सहयोग का रास्ता चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी ऐसे ही विचार व्‍यक्‍त करते हुए कार्यक्रम का स्‍वागत किया. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की लाइफ पहल में हिस्‍सा लेकर खुशी हो रही है.
  • नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनके देश को लाइफ जैसे अग्रणी आंदोलन का समर्थन करने का अवसर प्रदान करने के लिए आयोजक का आभार व्‍यक्‍त किया.
  • मॉरिशस और जॉर्जिया के शासनाध्‍यक्षों और मालदीव तथा गयाना के राष्‍ट्राध्‍यक्षों ने भी लाइफ पहल का स्‍वागत किया है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-10-21 21:12:022022-10-22 11:30:13प्रधानमंत्री ने गुजरात में अनूठी पहल ‘मिशन लाइफ’ का वैश्विक शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री को सर्वसम्मति से श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास का अगला अध्‍यक्ष चुना गया

January 19, 2021/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सर्वसम्मति से श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास का अगला अध्‍यक्ष चुना गया है. यह न्‍यास गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन नगर में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करता है. वह श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास के आठवें अध्यक्ष होंगे.

श्री मोदी को श्री सोमनाथ न्‍यास की वर्चुअल माध्‍यम से 18 जनवरी को हुई बैठक में अध्‍यक्ष पद के लिए चुना गया. प्रधानमंत्री भी इस बैठक में मौजूद थे. बैठक में न्‍यासियों ने न्‍यास के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. पटेल ने 16 वर्षों (2004-2020) के लिए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास के अध्‍यक्ष पद को संभालने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई इस न्‍यास के अध्‍यक्ष रह चुके हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-01-19 23:22:392021-01-20 10:00:18प्रधानमंत्री को सर्वसम्मति से श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास का अगला अध्‍यक्ष चुना गया
Page 1 of 212

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top