EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Israel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल की राजकीय यात्रा

February 27, 2026/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 और 26 फरवरी 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर थे. जुलाई 2017 के बाद यह उनकी दूसरी इजरायल यात्रा थी.

पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव के बीच हुई इस यात्रा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

  • भारत और इजरायल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को अपग्रेड करते हुए इसे ‘शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का नाम दिया है.
  • रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए इजरायल के ‘आयरन डोम’ और ‘आयरन बीम’ (लेजर मिसाइल डिफेंस) तकनीक के संभावित इस्तेमाल पर अहम चर्चा हुई.
  • दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ‘मुक्त व्यापार समझौते’ (FTA) को जल्द लागू करने पर सहमति बनी.
  • प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले इतिहास के पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं.
  • इस मौके पर उन्हें इजरायली संसद के स्पीकर द्वारा प्रतिष्ठित ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से भी सम्मानित किया गया.
  • उन्होंने यड वाशेम (Yad Vashem) होलोकॉस्ट मेमोरियल का दौरा किया और इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात की.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तरफ से ‘गाजा शांति योजना’ (Gaza Peace Plan) का समर्थन किया और क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर दिया.

हेक्सागोन अलायंस

  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को अपने प्रस्तावित ‘हेक्सागोन अलायंस’ (Hexagon Alliance) का एक केंद्रीय स्तंभ बताया है.
  • हेक्सागोन अलायंस इजरायल, भारत, ग्रीस, साइप्रस और कुछ अरब देशों का एक नया कूटनीतिक गुट बनाने की योजना है, जिसका मकसद क्षेत्र में कट्टरपंथी ताकतों का मुकाबला करना है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-02-27 20:43:532026-03-02 20:57:59प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल की राजकीय यात्रा

भारत-इज़रायल व्यावसायिक शिखर सम्मेलन तेल अवीव में आयोजित किया गया

November 21, 2025/by Team EduDose

भारत-इज़रायल व्यावसायिक शिखर सम्मेलन (India-Israel Business Summit) 20 नवंबर 2025 को इज़रायल के तेल अवीव में आयोजित हुआ था.

मुख्य बिन्दु

  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया. यह पहली बार था जब कोई भारतीय वाणिज्य मंत्री इज़रायल की आधिकारिक यात्रा पर गए थे.
  • इज़रायली नेतृत्व इज़रायल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत (Nir Barkat) ने की.
  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के अवसरों की पहचान करना और उन्हें बढ़ावा देना था.
  • इस सम्मेलन में उन्नत प्रौद्योगिकी और नवाचार, कृषि और जल प्रबंधन, रक्षा और एयरोस्पेस, स्वास्थ्य सेवा और जैव प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया.
  • सम्मेलन में भारत और इज़रायल ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत शुरू करने के लिए ‘टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस’ (ToR) पर हस्ताक्षर किए. यह दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-11-21 16:15:232025-11-24 17:21:00भारत-इज़रायल व्यावसायिक शिखर सम्मेलन तेल अवीव में आयोजित किया गया

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार की भारत यात्रा

November 6, 2025/by Team EduDose

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार 4-5 नवंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे. यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.

इस यात्रा का मुख्य फोकस आतंकवाद विरोधी सहयोग, रक्षा, व्यापार, निवेश, कृषि और उभरती प्रौद्योगिकियां था.

यात्रा के मुख्य बिन्दु

  • इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन ने अपने समकक्ष डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ मुलाकात की.
  • दोनों मंत्रियों ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण सुनिश्चित करने पर सहमति जताई.
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने गाजा शांति योजना के लिए भारत के समर्थन को दोहराया और उम्मीद जताई कि यह एक स्थायी और टिकाऊ समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगी.
  • राजनीतिक, सुरक्षा, कृषि, रक्षा, व्यापार और निवेश के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा और AI जैसी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग की समीक्षा की गई.
  • सार ने कहा कि गाजा में युद्धविराम के बाद भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC)  पर काम आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है.
  • गिदोन सार ने भारत को ‘ग्लोबल सुपरपावर’ बताते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-11-06 22:47:212025-11-06 22:47:21इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार की भारत यात्रा

इसराइल का कतर में हमास के शीर्ष नेताओं पर हमला

September 11, 2025/by Team EduDose
  • इसराइल ने 9 सितम्बर को क़तर की राजधानी दोहा में हमास के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर हमला किया है. यह कतर में इसराइल की पहली सैन्य कार्रवाई है।
  • इस हमले में हमास के पांच सदस्य मारे गए, जिनमें उसके निर्वासित गाजा प्रमुख और शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा भी शामिल है।
  • हमास के जिन सदस्यों को निशाना बनाया, उनमें ख़लील अल-हैया शामिल थे, हालांकि इस हमले हमास का शीर्ष नेतृत्व हमले में बच गया।
  • इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (IDF) के अनुसार, इस हमले में उन लोगों को निशाना बनाया गया है, जो सीधे तौर पर 7 अक्तूबर 2023 के जनसंहार के लिए ज़िम्मेदार थे.
  • हमले की चपेट में दोहा का एक आवासीय परिसर आया, जहां हमास की राजनीतिक शाखा के कई नेता रहते हैं.

कतर दोनों के बीच मध्यस्थ

  • अक्तूबर 2023 में इसराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग के बाद से ही क़तर दोनों के बीच शांति वार्ता के लिए मध्यस्थ की भूमिका में रहा है.
  • हमास के अनुसार वार्ताकारों की उनकी टीम को हमले में निशाना बनाया गया है. ये टीम दोहा में है.

क़तर और अन्य देशों की प्रतिक्रिया

  • क़तर ने इस हमले की निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का ‘घोर उल्लंघन’ बताया है. क़तर, इसराइल के इस लापरवाही भरे बर्ताव और लगातार क्षेत्रीय सुरक्षा से उसकी छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा.
  • भारत, ईरान, अरब देशों सहित दुनियाभर के देशों ने कतर पर इजरायली हमले की निंदा की है. भारत ने दोहा में इज़राइली हमलों के बाद चिंता व्यक्त करते हुए संयम बरतने और कूटनीति से काम लेने का आह्वान किया है.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है.
  • अमेरिका ने इसे एकतरफा हमला बताया जो अमेरिकी और इजरायली हितों को आगे नहीं बढ़ाता। क़तर को अमेरिका के सबसे प्रमुख गैर-नेटो सहयोगी के तौर पर देखा जाता है.

इसराइल-फ़िलिस्तीन युद्ध

  • 7 अक्टूबर 2023 को फ़िलिस्तीनी आतंकवादी संगठन ‘हमास’ ने इज़राइल पर हमला किया था जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से ज़्यादा बंधक बना लिए गए थे.
  • इसके परिणामस्वरूप इज़राइल ने फ़िलिस्तीन के गाज़ा पट्टी पर बमबारी की और आक्रमण शुरू किया जो अब तक जारी है.
  • हमास, फ़िलिस्तीन के गाजा पट्टी और पश्चिमी तट के इलाकों में केंद्रित है. इज़राइल का उद्देश्य गाज़ा को हमास मुक्त करना है.
  • इसराइल ने गाज़ा शहर पर कब्ज़ा करने के लिए योजना बनाई है. इस्राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने 20 अगस्त 2025 को इस योजना को मंज़ूरी दी थी.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-09-11 18:40:022025-09-11 19:28:38इसराइल का कतर में हमास के शीर्ष नेताओं पर हमला

इस्राइल ने गाज़ा शहर पर कब्ज़ा करने के लिए योजना बनाई

August 21, 2025/by Team EduDose

इस्राइल ने गाज़ा शहर पर कब्ज़ा करने के लिए योजना बनाई है. इस्राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने 20 अगस्त को इस योजना को मंज़ूरी दी. इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट में इस योजना की समीक्षा जाएगी.

  • इस्राइल ने गाज़ा शहर पर कब्ज़ा करने और उसे अपने नियंत्रण में लेने के लिए योजनाबद्ध सैन्य कार्रवाई का पहला कदम उठाया है.
  • इस्राइली रक्षा बल (IDF) पहले से ही बाहरी इलाकों ज़ितून और जबालिया में बड़े हमले की तैयारी में लगी है.
  • इस अभियान के लिए साठ हज़ार रिज़र्व सैनिकों को बुलाया जा रहा है.
  • इस्राइल का लक्ष्य हमास के सैन्य ढांचे को गाज़ा की आबादी से अलग करके कमज़ोर और नष्ट करना है.

हमले की कई देशों ने आलोचना की

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी है कि इससे आपदा और क्षेत्रीय अस्थिरता पैदा हो सकती है.
  • अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने भी गाज़ा की स्थिति पर चिंता प्रकट की है. उसने चेतावनी दी है कि लड़ाई बढने से स्थिति और खराब होगी तथा शेष 50 बंधकों की रिहाई में बाधा आयेगी.
  • कतर और मिस्र ने साठ दिनों के युद्ध-विराम और लगभग आधे बंधकों की रिहाई से संबंधित नए युद्ध-विराम समझौते का प्रस्ताव रखा है. हमास इस योजना से सहमत है लेकिन इस्राइल ने अभी तक औपचारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस्राइल सभी बंधकों की रिहाई का पूर्ण समझौता चाहता है.

इज़राइल-फ़िलिस्तीन युद्ध

  • 7 अक्टूबर 2023 को फ़िलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास ने इज़राइल पर हमला किया था जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से ज़्यादा बंधक बना लिए गए.
  • इसके परिणामस्वरूप इज़राइल ने गाज़ा पट्टी पर बमबारी की और आक्रमण शुरू किया जो अब तक जारी है. हमास, फ़िलिस्तीन के गाजा पट्टी और पश्चिमी तट के इलाकों में केंद्रित है. इज़राइल का उद्देश्य गाज़ा को हमास मुक्त करना है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-08-21 20:56:252025-08-21 20:57:30इस्राइल ने गाज़ा शहर पर कब्ज़ा करने के लिए योजना बनाई

भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले गाजा में शहीद

May 17, 2024/by Team EduDose

भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले 15 मई को गाजा के रफाह इलाके में शहीद हो गए. घटना के वक्त वह संयुक्त राष्ट्र का झंडा लेकर एक वाहन से जा रहे थे.

मुख्य बिन्दु

  • संयुक्त राष्ट्र ने वैभव अनिल काले (Col Waibhav Anil Kale) को रफाह के यूरोपियन हॉस्पिटल में सुरक्षा कार्यों के लिए तैनात किया था. वह संयुक्त राष्ट्र के ही वाहन में सवार थे, इसी दौरान इजराइली हमले में उनकी मौत हो गई.
  • 46 वर्षीय वैभव काले 1998 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे. उन्होंने 2009-10 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी भाग लिया था.
  • काले 2022 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे. दो महीने पहले, वह संयुक्त राष्ट्र डीएसएस में सुरक्षा समन्वय अधिकारी के रूप में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए थे.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-05-17 21:40:512024-05-17 21:40:51भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले गाजा में शहीद

अंतर्राष्‍ट्रीय गठबंधन को हमास के खिलाफ कार्यवाही का फ्रांस का प्रस्ताव

October 25, 2023/by Team EduDose

फ्रांस ने इस्‍लामिक स्‍टेट का मुकाबला कर रहे अंतर्राष्‍ट्रीय गठबंधन को गजा में फलीस्‍तीनी आतंकी गुट हमास के खिलाफ कार्यवाही करने का प्रस्ताव दिया है. यह अंतर्राष्‍ट्रीय गठबंधन इराक और सीरिया में इस्‍लामिक स्‍टेट का मुकाबला कर रहा है.

यह प्रस्ताव फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने दिया है. लेकिन, उन्‍होंने यह नही बताया कि अमरीका के नेतृत्‍व वाले लगभग एक दर्जन देशों के इस गठबंधन की क्‍या भूमिका होगी.

इस्रायल इस गठबंधन का सदस्‍य नही है. मैक्रो के सलाहकारों ने बताया कि गठबंधन की भागीदारी का मतलब यह नही है कि वहां सैनिक भेजे जाएंगे लेकिन खुफिया सूचनाओं को साझा किया जा सकता है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-10-25 19:40:372023-11-01 19:45:39अंतर्राष्‍ट्रीय गठबंधन को हमास के खिलाफ कार्यवाही का फ्रांस का प्रस्ताव

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन की भारत यात्रा

May 12, 2023/by Team EduDose

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी. इस यात्रा के क्रम में 9 मई को उन्होंने विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता बैठक की थी. बैठक में भारत-इस्राइल संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई.

  • बैठक में दोनों देशों ने आई 2 यू 2 संगठन में प्रगति और बहुपक्षीय मंचों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया. इसके अलावा यूक्रेन,  हिंद-प्रशांत और संबंधित क्षेत्रों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया.
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत-इजरायल के बीच कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा पर विशेष साझेदारी है जो द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ा रही है.
  • इस्राइली विदेश मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में शामिल हुए.
  • इस वर्ष के अंत में इजरायल के प्रधान मंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा की तैयारी के सिलसिले में इजरायली विदेश मंत्री की भारत यात्रा हो रही है.
  • इससे पहले अप्रैल में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इजरायल के वित्त मंत्री नीर बरकत भारत की यात्रा पर आए थे.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-05-12 21:22:172023-05-13 18:35:32इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन की भारत यात्रा

इजरायल-फिलिस्तीन तनाव: अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली छापे के बाद तनाव

April 9, 2023/by Team EduDose

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान और गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. ये हमले इजरायल के उत्तरी हिस्से में दागे गए रॉकेटों की प्रतिक्रिया में किए गए हैं.

मुख्य बिन्दु

  • यरूशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस के छापे के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है. मक्का और मदीना के बाद अल-अक्सा मस्जिद को मुसलमानों द्वारा इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है.
  • अल-अक्सा मस्जिद यरूशलम में एक पहाड़ी पर स्थित है, जिसे यहूदी हर हा-बेयित (Har ha-Bayit) या टेंपल माउंट (Temple Mount) नाम देते हैं और मुस्लिम इसे अल-हरम अल-शरीफ (al-Haram al-Sharif) या द नोबल सैंक्चुअरी कहते हैं.
  • दोनों देशों के बीच 2006 के युद्ध के बाद लेबनान में सबसे ज्यादा रॉकेट दागे गए है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-04-09 19:54:182023-04-12 20:12:06इजरायल-फिलिस्तीन तनाव: अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली छापे के बाद तनाव

इस्राइल में बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू पुनः प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए

November 5, 2022/by Team EduDose

इस्राइल में पूर्व प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू पुनः प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए हैं. हाल ही में संपन्न हुए इस्राइल के आम चुनावों में उनकी अगुवाई वाली राजनीतिक दल दक्षिणपंथी ‘लिकुड’ ने जीत हासिल की है.

मुख्य बिन्दु

  • आम चुनावों में 120 सदस्यीय इस्राइल की संसद में नेतन्याहू की ‘लिकुड’ पार्टी ने जीत हासिल की है. नेतन्याहू ने मौजूदा प्रधानमंत्री यार लापिड की ‘येश अतीद’ पार्टी को चुनाव में हराया है. यार लापिड इजरायल में पिछले चार महीने से अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे थे.
  • पिछले चार वर्ष से भी कम समय में इस्राइल में यह पांचवां संसदीय चुनाव था. 73 वर्षीय बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू पिछले 15 वर्ष में पांच बार प्रधानमंत्री चुने गये हैं. नेतन्याहू के नाम देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड है.
  • इजरायल की राजनीति में नेतन्याहू कई वर्षों तक अजेय रहे हैं. उन्हें 2021 में तब झटका लगा जब उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए विभिन्न दलों ने मजबूत गठबंधन बनाकर उन्हें जोरदार टक्कर दी.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-11-05 11:55:332022-11-07 12:03:42इस्राइल में बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू पुनः प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए

इजरायल ने ‘आयरन बीम’ लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का परीक्षण किया

April 17, 2022/by Team EduDose

इजरायल ने 15 अप्रैल को लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम (laser missile defence system) ‘आयरन बीम’ (Iron Beam)  का परीक्षण किया था. विश्व में किस देश द्वारा किया गया यह पहला  लेजर आधारित मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का सफल परीक्षण है. इजरायल ने इस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का नाम ‘आयरन बीम’ दिया है. इस लेजर वेपन को जमीन, हवा और समुद्र में तैनात किया जा सकता है.

मुख्य बिंदु

  • परीक्षण में इस डिफेंस सिस्‍टम ने मोर्टार, रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइलों द्वारा किये गये परीक्षण हमले को नष्ट कर दिया.
  • इसके एक वार के इस्तेमाल में आने वाला खर्च केवल 267 रुपये है. इजरायल हमास के रॉकेट हमलों को रोकने के लिए कई वर्षों से अपने काफी महंगे आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का उपयोग कर रहा था जिसका इस्तेमाल काफी महंगा था.
  • आयरन डोम की जगह लेने वाले इस आयरन बीम डिफेंस सिस्‍टम को देश के हवाई रक्षा कवच को मजबूत करने के लिए बनाया गया है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-04-17 14:16:592022-04-17 14:16:59इजरायल ने ‘आयरन बीम’ लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का परीक्षण किया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राइल में अपना पहला दूतावास खोला

July 17, 2021/by Team EduDose

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस्राइल में अपना पहला दूतावास खोला है. UAE के राजदूत मोहम्मद अल खाजा ने अपने देश का झंडा इमारत पर फहराकर इसकी शुरुआत की. दूतावास के उद्घाटन समारोह में इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्गोज भी मौजूद थे.

मुख्य बिंदु

  • खाड़ी के किसी भी देश का इस्राइल में यह पहला दूतावास है. इससे पहले जून में इस्राइल ने UAE में अपना दूतावास खोला था. अमेरिका के प्रयासों से पिछले साल UAE और बहरीन ने अब्राहम समझौते के तहत इस्राइल के साथ संबंधों के सामान्य करने की शुरुआत की थी.
  • UAE का दूतावास तेल अवीव स्थित इस्राइल स्टॉक एक्सचेंज टावर में है. ज्यादातर देश तेल अवीव में ही अपने दूतावास खोलते हैं क्योंकि यरुशलम की स्थिति विवादित है. अमेरिका ने भी 2018 में अपना दूतावास यरुशलम में स्थापित किया था.
  • इस्राइल ने 1967 के युद्ध के समय पूर्वी यरुशलम को अपने नियंत्रण में ले लिया था. यरूशलम में इस्राइल की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी कार्यालय हैं. जबकि फलस्तीनी इसे भविष्य के स्वतंत्र देश की राजधानी बताते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-07-17 18:21:352021-07-17 18:38:50संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राइल में अपना पहला दूतावास खोला
Page 1 of 3123

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top