EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: india maldives

प्रधानमंत्री मोदी का मालदीव दौरा, मालदीव स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि

July 28, 2025/by Team EduDose
  • प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा पर थे. वे ब्रिटेन की अपनी यात्रा संपन्न कर 25 जुलाई को मालदीव की राजधानी माले पहुंचे थे.
  • नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू के पदभार ग्रहण करने के बाद, मालदीव का दौरा करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख हैं.

मालदीव स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई 2025 को मनाए गए मालदीव के स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था.
  • इस वर्ष भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है. इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया.
  • यह पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने मालदीव में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया.
  • मालदीव में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.  मालदीव को वर्ष 1965 में इसी दिन अंग्रेजों से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी.

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मॉलदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के बीच माले में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई.
  • इस वार्ता में छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इनमें मत्स्य-पालन और जल-कृषि, मौसम विज्ञान, डिजिटल ढांचे, यूपीआई, भारतीय औषध-कोश और ऋण सुविधा शामिल हैं.
  • श्री मोदी ने मॉलदीव के विकास के लिए 4850 करोड़ रुपये (565 मिलियन डॉलर) की ऋण देने की भी घोषणा की. पहली बार मॉलदीव को भारतीय रुपये में ऋण सुविधा प्रदान की गई है.
  • दोनों देशों के बीच एक संशोधन समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए, जिसके बाद मॉलदीव पर वार्षिक ऋण चुकाने की बाध्यता 5 करोड़ 10 लाख डॉलर से 40 प्रतिशत घटाकर 2 करोड़ 90 लाख डॉलर कर दिया गया है.

मालदीव को भारतीय सहायता

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मालदीव के राष्‍ट्रपति डॉ. मोहम्‍मद मुइजु ने माले में रक्षा मंत्रालय के एक नये भवन का उद्घाटन किया. इसका निर्माण भारतीय वित्तीय सहायता से किया गया है.
  • भारत में निर्मित आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब्स (भीष्म) की दो इकाइयाँ मालदीव को उपहार में दी गईं. यह विश्व का पहला पोर्टेबल अस्पताल है जो 200 से अधिक रोगियों का इलाज कर सकता है.
  • भारतीय सहायता से निर्मित 3,300 सामाजिक आवास इकाइयों को औपचारिक रूप से मालदीव को सौंपा.

मालदीव: एक दृष्टि

Map-Maldives

  • मालदीव हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है और एक दक्षिण एशियाई देश है.
  • मालदीव का क्षेत्रफल 300 वर्ग किलोमीटर और वर्तमान जनसंख्या लगभग 5.3 लाख है.
  • मालदीव छोटे-छोटे क़रीब 1200 द्वीपों का समूह है. भौगोलिक रूप से दुनिया का सबसे बिखरा हुआ देश है.
  • यह भारत का एक समुद्री पड़ोसी है. आठ डिग्री चैनल, लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप को मालदीव से अलग  करता है.
  • भूमध्य रेखा के उत्तर में आठ डिग्री अक्षांश रेखा पर स्थित होने के कारण इसका नाम आठ डिग्री चैनल है.
  • मॉलदीव का भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण स्थान है.
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय व्यापार 50 करोड़ डॉलर से अधिक रहा है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-07-28 14:05:312025-07-28 14:27:49प्रधानमंत्री मोदी का मालदीव दौरा, मालदीव स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा

October 9, 2024/by Team EduDose

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6-10 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर थे. डॉ. मुइज्जू की यह पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा थी. इससे पहले वे जून 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.

मुख्य बिन्दु

  • श्री मुइज्‍जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की.
  • प्रधान मंत्री मोदी ने अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और विजन सागर के तहत मालदीव को विकसित करने में मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.
  • दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से मालदीव में भारत द्वारा वित्तपोषित कई परियोजनाओं का शुभारंभ/उद्घाटन किया.
  • दोनों नेताओं ने मालदीव में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित रुपे कार्ड का शुभारंभ किया.
  • भारतीय रिज़र्व बैंक, मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (मालदीव का केन्द्रीय बैंक) को $400 मिलियन की मुद्रा विनिमय सुविधा प्रदान करेगा. इससे  मालदिव को अपने विदेशी ऋण का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी.
  • माले बंदरगाह पर भीड़ कम करने के लिए भारत मालदीव को थिलाफुशी द्वीप पर एक आधुनिक वाणिज्यिक बंदरगाह विकसित करने में मदद करेगा.
  • भारत मालदिव के अड्डू शहर में एक नया वाणिज्य दूतावास स्थापित करेगा और मालदीव बेंगलुरु में अपना वाणिज्य दूतावास खोलेगा.
  • भारत ने मालदीव को अपने विदेशी ऋण और सुकुक ऋण पर चूक से बचने में मदद करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है.
  • सुकुक ऋण इस्लामी शरिया कानून के अनुसार जारी किया गया एक बांड है और इसमें ब्याज दरें नहीं होती हैं.
  • मालदीव का विदेशी ऋण उसके सकल घरेलू उत्पाद का 110% होने का अनुमान है. चीन और भारत मालदीव के शीर्ष दो ऋणदाता हैं.
  • मालदीव, भारत की दक्खिन पच्छिम ओर हिन्द महासागर में  स्थित एक द्वीप देश है. मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर माले है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-10-09 19:00:292024-10-11 19:26:50मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने मालदीव की यात्रा संपन्न की

August 15, 2024/by Team EduDose

विदेश मंत्री डॉ. सुबह्मण्‍यम जयशंकर 9 से 11 अगस्त 2024 तक मालदीव की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए.

मुख्य बिन्दु

  • राष्ट्रपति मुइज्जू की चीन समर्थक नीतियों और मालदीव में इंडिया आउट अभियान के साथ उनके जुड़ाव के कारण भारत और मालदीव के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे.
  • मालदीव की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और विदेश मंत्री मूसा ज़मीर से मुलाकात की.
  • डॉ. जयशंकर की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. समझौते के तहत भारत 2024-2029 की अवधि के दौरान 1000 मालदीव के सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करेगा. दूसरे समझौते के तहत भारत मालदीव में भारतीय भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) शुरू करेगा.
  • डॉ. एस. जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री ने संयुक्त रूप से मालदीव के 28 द्वीपों में जल और सीवरेज नेटवर्क की भारतीय वित्त पोषित परियोजना का उद्घाटन किया.
  • उन्होंने भारतीय वित्त पोषित अड्डू डेटोर लिंक ब्रिज परियोजना और अद्दू रिक्लेमेशन और शोर संरक्षण परियोजना का भी उद्घाटन किया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-08-15 18:01:202024-08-16 18:40:07विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने मालदीव की यात्रा संपन्न की

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर की भारत यात्रा

May 12, 2024/by Team EduDose

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर 8-10 मई तक भारत की यात्रा पर थे. मालदीव के वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद यह मालदीव के उच्च पदस्थ अधिकारी की पहली भारत यात्रा थी.

मुख्य बिन्दु

  • यह यात्रा राष्ट्रपति मुइज़ू की चीन समर्थक नीतियों और मालदीव में इंडिया आउट अभियान से जुड़े होने के कारण भारत-मालदीव संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति की पृष्ठभूमि में हुई.
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी.
  • मूसा ज़मीर की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत से ऋण राहत प्राप्त करना था. भारत ने मालदीव को करीब 2 अरब डॉलर से अधिक का ऋण प्रदान किया है.
  • मालदीव को निकट भविष्य में भारत को 500 मिलियन डॉलर का कर्ज चुकाना है. मालदीव चाहता है कि भारत सरकार ऋण के एक हिस्से को अनुदान में बदल दे क्योंकि वह ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं है.
  • मुइज्जू की वर्तमान सरकार ने खुले तौर पर चीन समर्थक और भारत विरोधी रुख अपनाया है. राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने परंपरा को तोड़ते हुए अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर भारत के बजाय चीन गए था.
  • जब भी मालदीव पर कोई संकट आया है तो भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है. 1988 में जब राष्ट्रपति अदबुल गयूम के खिलाफ तख्तापलट हुआ तो भारत ने ऑपरेशन कैक्टस शुरू तख्तापलट के प्रयास को विफल कर दिया था.
  • मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है. यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र का हिस्सा है. मालदीव एक जलमग्न प्राचीन ज्वालामुखी पर्वत श्रृंखला के शिखर से बना मूंगा एटोल का एक द्वीपसमूह है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-05-12 13:16:182024-05-12 13:16:18मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर की भारत यात्रा

विदेश मंत्री ने मालदीव और श्रीलंका की यात्रा संपन्न की

January 22, 2023/by Team EduDose

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 18 से 20 जनवरी तक मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर थे. दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए यह यात्रा काफी अहम थी.

मालदीव और श्रीलंका दोनों हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसी हैं और प्रधानमंत्री के ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखते हैं.

मालदीव

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस यात्रा की शुरुआत मालदीव से की थी. यहां पहुंचने पर उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का जायजा लिया.
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीवी विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
  • दोनों नेताओं की इस बैठक में भारत समर्थित मौजूदा परियोजनाओं की समीक्षा की गयी. दोनों देशों ने सहमति पत्रों पर भी हत्‍साक्षर किए. इनमें उच्‍च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए दस करोड़ रुफिया के अतिरिक्त अनुदान का सहमति-पत्र भी शामिल है.
  • डॉ. जयशंकर ने ग्रेटरमाले कनेक्टिविटी परियोजना सहित भारत समर्थित सहित कई और परियोजनाओं की समीक्षा की.
  • डॉ. जयशंकर ने राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह के साथ हनीमधु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भी भाग लिए. यह विकास परियोजना राजधानी क्षेत्र के बाहर सबसे बड़े निवेशों में से एक है.

श्रीलंका

  • यात्रा के दूसरे चरण में वे श्रीलंका दौरे पर गए थे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय थी जब श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्राप्त करने के प्रयास कर रहा है.
  • श्रीलंका में श्री जयशंकर ने वहां के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधान मंत्री दिनेश गुणवर्धने से मुलाकात की.
  • उन्होंने विदेश मंत्री एम.यू.एम. अली साबरी के साथ भी भारत-श्रीलंका साझेदारी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में दोनों देशों के बीच साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई.
  • इस वार्ता में मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे, संपर्क, ऊर्जा, उद्योग और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-01-22 19:23:092023-01-23 20:01:41विदेश मंत्री ने मालदीव और श्रीलंका की यात्रा संपन्न की

भारत और मालदीव वार्ता, दोनों देशों के बीच छह समझौते

August 3, 2022/by Team EduDose

भारत और मालदीव के बीच 2 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता आयोजित की गई थी. इस वार्ता में भारत की यात्रा पर आए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस वार्ता में दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में छह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
  • भारत-मालदीव विकास सहयोग के अंतर्गत मालदीव के 34 द्वीपों में सुधार, जल आपूर्ति, स्वच्छता और अड्डू में सड़कों की मरम्मत, तटीय इलाकों में मिट्टी के भराव सहित जुम्मा मस्जिद की मरम्मत परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई.
  • वार्ता में ग्रेटर माले में चार हजार सोशल हाउसिंग यूनिट्स उसके निर्माण के प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई. इसके अतिरिक्त दो हजार सोशल हाउसिंग यूनिट के लिए भी वित्तीय सहायता दिया जाएगा.
  • भारत ने 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त लाइन ऑफ क्रेडिट देने का निर्णय भी किया है, ताकि सभी प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिन्‍द महासागर क्षेत्र में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय अपराध, आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्‍करी का मुद्दा गम्‍भीर है, इसलिए पूरे क्षेत्र की शान्ति और स्थिरता के लिए रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मॉलदीव के बीच निकट सम्‍पर्क और समन्‍वय महत्‍वपूर्ण है.

भारत-मालदीव संबंध

  • मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख पड़ोसी है और भारत की पड़ोसी पहले की नीति में एक विशेष स्‍थान रखता है.
  • 1965 में मालदीव की आजादी के बाद उसे मान्‍यता प्रदान करने और इस देश के साथ राजनयिक संबंध स्‍थापित करने वाले पहले देशों में भारत का नाम शामिल है.
  • भारत के सहयोग से मालदीव में वहाँ का सबसे बड़ा इन्फ्रास्टक्चर प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है. कोविड के बावजूद दोनों देशों का आपसी व्यापार 31 प्रतिशत बढा है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-08-03 15:33:592022-08-03 15:33:59भारत और मालदीव वार्ता, दोनों देशों के बीच छह समझौते

भारत की वित्तीय सहायता से तैयार होने वाली ‘ग्रेटर माले संपर्क परियोजना’ समझौता

August 27, 2021/by Team EduDose

भारत के वित्तीय मदद से मालदीव में ‘ग्रेटर माले संपर्क परियोजना’ का विकास किया जायेगा. इस परियोजना के लिए 27 अगस्त को मालदीव के राष्ट्रीय योजना, आवास और बुनियादी ढांचा मंत्रालय और भारतीय कंपनी एफकॉन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए.

क्या है ‘ग्रेटर माले संपर्क परियोजना’?

ग्रेटर माले संपर्क परियोजना मालदीव की सबसे बड़ी ढांचागत परियोजना है. भारत इसे वित्त पोषित कर रहा है. इसके लिए 10 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद और 40 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता दी जाएगी. योजना के तहत माले में 6.74 किमी लंबा पुल और सेतु लिंक तैयार किया जाएगा और यह परियोजना राजधानी माले को नजदीकी द्वीपों विलिंगली, गुल्हिफाल्हू और थिलाफुशी से जुड़ेगी.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-08-27 22:17:522021-08-27 22:17:52भारत की वित्तीय सहायता से तैयार होने वाली ‘ग्रेटर माले संपर्क परियोजना’ समझौता

भारत और मॉलदीव ने रक्षा क्षेत्र में पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

February 21, 2021/by Team EduDose

भारत और मॉलदीव ने रक्षा क्षेत्र में पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं. ये समझौते मॉलदीव की यात्रा पर गये विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के रक्षामंत्री मारिया दीदी के साथ 21 फरवरी को वार्ता के दौरान दिए गये. समझौते पर मॉलदीव के वित्‍त मंत्रालय और भारत के निर्यात-आयात बैंक के बीच हस्‍ताक्षर हुए.

भारत ने मॉलदीव के चौतरफा विकास और सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता दोहराते हुए ये समझौते किये हैं. इस समझौते से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी. इस ऋण से हिन्‍द महासागर में रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण मालदीव में समुद्री क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा.

डॉक्‍टर जयशंकर ने मालदीव की इस यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षामंत्री मारिया दीदी के साथ UTF हार्बर परियोजना समझौते पर भी हस्‍ताक्षर किये. उन्होंने मॉलदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह से भी मुलाकात की और विकास सहयोगी के रूप में भारत की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-02-21 10:35:522021-02-23 11:23:37भारत और मॉलदीव ने रक्षा क्षेत्र में पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता

November 28, 2020/by Team EduDose

भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर 28 नवम्बर को कोलंबो में एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित किया गया. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इससे पहले इस तरह की बैठक 2014 में नई दिल्ली में हुई थी.

इस वार्ता में श्रीलंका के डिफेंस सेक्रेटरी रिटायर्ड मेजर जनरल कमल गुनारत्ने और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी और भारत की ओर से अजीत डोभाल ने हिस्सा लिया. श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

इस त्रिपक्षीय वार्ता में तीनों देशों ने क्षेत्र में वर्तमान समुद्री सुरक्षा वातावरण का जायजा लिया और समुद्री जागरूकता, मानवीय सहायता, आपदा राहत, संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा और समुद्री प्रदूषण के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-11-28 23:41:462020-11-29 16:42:50समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता

मालदीव की मदद के लिए भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन संजीवनी’ चलाया

April 7, 2020/by Team EduDose

मालदीव की मदद के लिए भारतीय वायुसेना ने हाल ही में ‘ऑपरेशन संजीवनी’ (Operation Sanjeevani) चलाया था. इस ऑपरेशन के द्वारा इंडियन एयर फोर्स और इंडियन आर्मी ने मिलकर मालदीव का भारत में फंसा 6.2 टन का सामान उन तक पहुंचाया. यह सामान एयर फोर्स के C-130 एयरक्राफ्ट में लिफ्ट कर माले पहुंचाया गया.

क्या था मामला?

दरअसल भारत के अलग-अलग सप्लायर्स से ये सामान मालदीव जाना था लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से यह दवाई और सामान किसी और तरीके से मालदीव नहीं भेज सकते थे.

मालदीव सरकार के आग्रह पर इंडियन एयर फोर्स ने ऑपरेशन संजीवनी शुरू किया. इंडियन एयर फोर्स के विमान ने यह सामान नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, मदुरै के एयरपोर्ट से उठाया फिर माले के लिए उड़ान भरी. यह सामान 8 अलग-अलग सप्लायर्स के वेयरहाउस में थे.

जो सामान भेजा गया है उसमें बीपी, डायबिटीज, किडनी के मरीजों की दवाइयों से लेकर एंटी वायरल और इंफ्लुएंजा की वैक्सीन तक हैं. इसमें जरूरी दवाइयां और अस्तपाल के लिए जरूरी सामान थे. इसमें कैंसर से लेकर कोराना वायरस के मरीज के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाई भी हैं.

भारत और मालदीव के बीच चलाये गये मुख्य ऑपरेशन

2014 में ऑपरेशन नीर: मालदीव की राजधानी माले को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ा था. भारतीय वायुसेना ने 374 टन पीने के पानी की आपूर्ति की थी.

1988 में ऑपरेशन कैक्टस: मालदीव सरकार का तख्तापलट की कोशिश को बेअसर करने में मदद के लिए भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन कैक्टस चलाया था.

मालदीव: एक दृष्टि

मालदीव (मालदीव गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है. इसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप की उत्तर-दक्षिण दिशा में है जो लक्षद्वीप सागर में स्थित है. श्रीलंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से यह करीब 700 किलोमीटर (435 mi) पर है. मालदीव की राजधानी माले है. जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के आधार पर मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-04-07 22:55:592020-04-07 22:55:59मालदीव की मदद के लिए भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन संजीवनी’ चलाया

अद्दू पर्यटन क्षेत्र स्‍थापित करने के लिए भारत और मालदीव में समझौता

February 3, 2020/by Team EduDose

भारत और मालदीव ने मालदीव में अद्दू पर्यटन क्षेत्र स्‍थापित करने के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर 2 फरवरी को हस्‍ताक्षर किए. अद्दू पर्यटन क्षेत्र मालदीव में अद्दू अतोल के पांच द्वीपों पर होगा. इस परियोजना की लागत चौबीस लाख नब्‍बे हजार डॉलर होगी.

इन समझौता ज्ञापनों पर मालदीव में भारतीय उच्‍चायुक्‍त संजय सुधीर, मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद तथा अद्दू नगर परिषद के प्रतिनिधि ने हस्‍ताक्षर किए. होराफूशी में बोतल बंद पानी का संयंत्र स्‍थापित करने के एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्‍ताक्षर किए गए.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-02-03 23:54:342020-02-03 23:54:34अद्दू पर्यटन क्षेत्र स्‍थापित करने के लिए भारत और मालदीव में समझौता

भारत-मॉलदीव संयुक्‍त आयोग की छठी बैठक दिल्‍ली में आयोजित की गयी

December 13, 2019/by Team EduDose

भारत मॉलदीव संयुक्‍त आयोग की छठी बैठक (6th India-Maldives Joint Commission Meeting) दिल्‍ली में 13 दिसम्बर को आयोजित की गयी. भारत की यात्रा पर आये मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद और विदेशमंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता किया. इसमें द्वि‍पक्षीय संबंधों के विस्‍तार की समीक्षा के साथ और इसकी मज़बूती के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया.

यह बैठक चार वर्ष के अंतराल के बाद हुई है. दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग के लिए 1986 में भारत मॉलदीव संयुक्‍त आयोग (JCM) की स्‍थापना हुई थी. नवम्‍बर 2018 में इब्राहिम मोहम्‍मल सालेह के मॉलदीव का राष्‍ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ हुए हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-13 23:51:122019-12-13 23:59:23भारत-मॉलदीव संयुक्‍त आयोग की छठी बैठक दिल्‍ली में आयोजित की गयी
Page 1 of 212

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top