EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: India-Iran

भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक तेहरान में हुई

September 12, 2025/by Team EduDose

भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक 8 सितंबर 2025 को तेहरान में हुई. बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश, ईरान के विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशिया महानिदेशक मोहम्मद रेजा बहरामी और आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय की एशिया-प्रशांत विभाग प्रमुख अनाहित करापेत्यान ने की.

  • तीनों पक्षों ने अप्रैल 2023 में आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में हुई पहली बैठक और दिसंबर 2024 में नई दिल्ली में आयोजित दूसरी बैठक के निर्णयों की समीक्षा की.
  • बैठक में संपर्क (कनेक्टिविटी) के क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया. अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC) को मजबूत बनाने और आर्मेनिया की महत्वाकांक्षी ‘क्रॉस रोड ऑफ पीस’ प्रोजेक्ट में सहयोग के विस्तार पर सहमति बनी.
  • बैठक में तीनों देशों ने वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और ऊर्जा सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया.
  • भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
  • बैठक में, अगले त्रिपक्षीय परामर्श के आयोजन पर सहमति बनी, जो 2026 में आर्मेनिया में होगा.

INSTC क्या है?

  • INSTC का पूरा नाम International North-South Transport Corridor है. यह भारत, ईरान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप को जोड़ने वाला एक 7,200 किलोमीटर लंबा परिवहन नेटवर्क है. इसमें रेल, सड़क और समुद्री मार्ग शामिल हैं.
  • यह कॉरिडोर भारत से ईरान के रास्ते रूस तक माल परिवहन का एक छोटा और सस्ता विकल्प प्रदान करता है.
  • यह हिंद महासागर और फारस की खाड़ी को ईरान के रास्ते कैस्पियन सागर से और फिर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते उत्तरी यूरोप से जोड़ता है.

क्रॉस रोड ऑफ पीस क्या है?

  • ‘क्रॉसरोड्स ऑफ पीस’ एक क्षेत्रीय परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजना है जिसका उद्देश्य आर्मेनिया को अपने पड़ोसी देशों, जैसे तुर्की, अज़रबैजान, ईरान और जॉर्जिया से जोड़ना है, ताकि क्षेत्र में आर्थिक सहयोग और शांति को बढ़ावा दिया जा सके.
  • यह पहल सड़कों, रेलमार्गों, पाइपलाइनों और केबलों के पुनरुद्धार और विकास पर केंद्रित है, जिससे माल, ऊर्जा और लोगों का आवागमन आसान हो सके और क्षेत्र में स्थिरता लाई जा सके.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-09-12 17:17:112025-09-12 17:17:11भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक तेहरान में हुई

भारत-ईरान 20वीं संयुक्त आयोग बैठक, ईरान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा

May 12, 2025/by Team EduDose
  • ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची 7-8 मई 2025 को भारत यात्रा पर थे. दोनों देश, भारत-ईरान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर करने की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं.
  • डॉ. अराघची भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग बैठक (20th India-Iran Joint Commission Meeting) की सह-अध्यक्षता करने के लिए भारत आए थे.
  • इस यात्रा के दौरान भारत और ईरान ने दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. ये एमओयू सीमा शुल्क सहयोग और चिकित्सा उत्पाद विनियमन से संबंधित हैं.
  • 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक
  • 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक 6 नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. यह विदेश मंत्री स्तर की बैठक है.
  • भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की.
  • यह बैठक 6 वर्षों के बाद आयोजित की गई थी. 19वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक 2019 में तेहरान में आयोजित की गई थी.
  • बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई और कनेक्टिविटी, व्यापार और वाणिज्य, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संपर्क सहित द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया गया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-05-12 15:48:402025-05-13 16:00:50भारत-ईरान 20वीं संयुक्त आयोग बैठक, ईरान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा

भारत और ईरान ने शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह के संचालन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये

May 15, 2024/by Team EduDose

भारत और ईरान ने चाबहार में शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह के संचालन के लिए 13 मई 2024 को एक दीर्घावधि समझौते पर हस्‍ताक्षर किये थे. यह पहला अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह टर्मिनल है जिसे भारत द्वारा संचालित किया जाएगा. इस समझौते के लिए पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ईरान की यात्रा पर गए थे.

समझौते के मुख्य बिन्दु

  • यह समझौता इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट्स एंड मेरीटाइम आर्गेनाइजेशन के बीच केन्‍द्रीय पत्‍तन के बीच हुए. IPGL भारतीय कंपनी है जो केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है.
  • समझौते पर केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और ईरानी सड़क और शहरी विकास मंत्री मेहरदाद बजरपाश की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए.
  • ईरान के चाबहार बंदरगाह के दो टर्मिनल हैं, शाहिद बेहश्ती और शाहिद कलंतरी. भारत अगले 10 वर्षों तक शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल का संचालन करेगा और अनुबंध अगले 10 वर्षों के लिए स्वचालित रूप से नवीनीकृत हो जाएगा.
  • यह 2016 में हस्ताक्षरित समझौते का स्थान लेगा, जिसने इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड को एक वर्ष के लिए शाहिद बेहेश्टी पोर्ट को संचालित करने का अधिकार दिया था. इसे समय-समय पर नवीनीकृत किया जाता था.
  • समझौते के हिस्से के रूप में इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल को विकसित करने में लगभग 120 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा.
  • टर्मिनल तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भारत सरकार ने ईरान को 250 मिलियन डॉलर का कर्ज़ भी दिया है.

चाबहार बंदरगाह का महत्व

  • यह समझौता एक रणनीतिक कदम है और यह कराची के साथ-साथ पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाहों को दरकिनार करते हुए ईरान के माध्यम से दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के बीच एक नया व्यापार मार्ग खोलेगा.
  • यह व्यापारिक समुदायों के लिए संवेदनशील और व्यस्त फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य से वैकल्पिक मार्ग तलाशने के लिए अवसरों का एक नया द्वार खोलेगा.
  • यह समझौता अनुबंध क्षेत्रीय सम्‍पर्क और अफगानिस्तान, मध्य एशिया और यूरेशिया के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देगा. इससे बड़े निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा.

चाबहार बंदरगाह: एक दृष्टि

  • चाबहार बंदरगाह ओमान की खाड़ी पर स्थित ईरान का एकमात्र समुद्री बंदरगाह है. यह ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में मकरान तट पर स्थित है जो ईरान को हिंद महासागर तक सीधी पहुंच प्रदान करता है.
  • यह बंदरगाह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है, जहां चीन द्वारा वित्त पोषित ग्वादर बंदरगाह स्थित है.
  • चाबहार का निकटतम भारतीय बंदरगाह गुजरात में कांडला बंदरगाह है. कांडला से इसकी दूरी 550 समुद्री मील है जबकि चाबहार और मुंबई के बीच की दूरी 786 समुद्री मील है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-05-15 10:14:412024-05-15 10:15:09भारत और ईरान ने शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह के संचालन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये

ईरान ने भारत को चाबहार रेल परियोजना से अलग किया

July 14, 2020/by Team EduDose

ईरान ने भारत को चाबहार रेल परियोजना से अलग करने की 14 जुलाई को घोषणा की. घोषणा के तहत ईरान इस रेल परियोजना को भारत की आर्थिक सहायता के बिना पूरा करेगा. इसके लिए वह ईरान के राष्ट्रीय विकास निधि से 40 करोड़ डॉलर की धनराशि का उपयोग करेगा.

चाबहार परियोजना: एक दृष्टि

  • सन 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान की यात्रा की थी जिस दौरान चाबहार समझौते पर हस्‍ताक्षर हुआ था. पूरे परियोजना पर करीब 1.6 अरब डॉलर का निवेश होना था.
  • इस परियोजना में चाबहार बंदरगाह और इस बंदरगाह से जहेदान के लिए 628 किलोमीटर रेलवे लाइन को पूरा किया जाना था.
  • इस परियोजना से भारत के अफगानिस्‍तान और अन्‍य मध्‍य-एशियाई देशों तक एक वैकल्पिक मार्ग मुहैया कराना जाना था. इसके लिए ईरान, भारत और अफगानिस्‍तान के बीच त्रिपक्षीय करार हुआ था.
  • भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह को विकसित करने में अरबों रुपये खर्च किए हैं.
  • भारत के लिए चाबहार व्यापारिक के साथ-साथ रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है. यह बंदरगाह चीन की मदद से विकसित किए गए पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है. इसलिए भारत के लिहाज से ये काफी महत्वपूर्ण है.
  • अमेरिका के दबाव की वजह से भारत के रिश्ते ईरान के साथ पूर्ववत नहीं हैं. अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह के लिए राहत दे रखी है. वैसे भी भारत ने पहले से ही ईरान से तेल का आयात बहुत कम कर दिया है.

चाबहार रेल परियोजना

चाबहार रेल परियोजना चाबहार पोर्ट से जहेदान के बीच बनाई जानी है. भारत और ईरान के बीच हुए समझौते के तहत भारत की सरकारी रेल कंपनी भारतीय रेलवे कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (IRCON) इस परियोजना को पूरा करने वाली थी.

इस प्रोजेक्ट के लिए IRCON के इंजीनियर ईरान गए थे लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत ने रेल परियोजना पर काम को शुरू नहीं किया.

चीन और ईरान के बीच नये समीकरण की उम्मीद

अमेरिका की एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ चल विवाद के कारण चीन और ईरान जल्‍द ही एक बड़ा समझौता कर सकते हैं. इसके अनुसार चीन ईरान से बेहद सस्‍ती दरों पर तेल खरीदेगा और इसके बदले में पेइचिंग ईरान में 400 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है. चीन ईरान की सुरक्षा के लिए घातक आधुनिक हथियार देगा. रिपोर्ट के अनुसार ईरान और चीन के बीच 25 साल के रणनीतिक समझौते पर बातचीत पूरी हो गई है

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-07-14 22:42:522020-07-14 22:42:52ईरान ने भारत को चाबहार रेल परियोजना से अलग किया

चाबहार बंदरगाह के प्रबंधन समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में बैठक

December 21, 2019/by Team EduDose

चाबहार बंदरगाह के विकास और प्रबंधन समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए 20 दिसम्बर को नई दिल्ली में बैठक हुई. इस बैठक में भारत, अफगानिस्तान और ईरान के अधिकारियों ने भाग लिया. इस बैठक में तीनों देशों ने इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड द्वारा दिसंबर 2018 में बंदरगाह का कामकाज संभालने के बाद हुई प्रगति का स्वागत किया है.

इस बैठक में पारगमन, परिवहन, सीमा शुल्क और परामर्श सेवा मामलों को आसान बनाने के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने पर सहमति हुई. चाबहार बंदरगाह को लोकप्रिय बनाने के लिए अफगानिस्तान और भारत में प्रचार और व्यापार कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी.

चाबहार बंदरगाह: एक दृष्टि

  • चाबहार बंदरगाह (Chabahar Port) दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित ओमान की खाड़ी के तट एक बंदरगाह है. यह पाकिस्तान के गवादर बंदरगाह के पश्चिम की तरफ मात्र 72 किलोमीटर की दूरी पर हैं. इस बंदरगाह का विकास भारत के सहयोग से किया गया है.
  • इस बंदरगाह की भौगोलिक स्थिति इस प्रकार है कि पाकिस्तान के रास्ते का उपयोग किये बिना भारत अफगानिस्तान, यूरोप तथा मध्य एशिया के साथ व्यापर कर सकता है. भारत ने मई 2016 में ईरान और अफगानिस्तान के साथ एक त्रिपक्षीय कनेक्टिविटी समझौते पर हस्ताक्षर था.
  • चाबहार बंदरगाह के पहले चरण (शाहिद बेहेश्ती) के क्रियान्वयन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर फरवरी, 2018 किये गये थे. इस समझौते के तहत भारतीय कंपनी ‘इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड’ इसके संचालन का अंतरिम प्रभार दिया गया था.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-21 23:25:112019-12-22 00:01:57चाबहार बंदरगाह के प्रबंधन समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में बैठक

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top