पद्म पुरस्कार 2023 की घोषणा, जानिए पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2023 की पूरी सूची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी थी. इस वर्ष 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री से अलंकृत किया जाएगा.

मुख्य बिन्दु

  • पुरस्कार पाने वालों में तीस महिलाएं हैं. सूची में विदेशी, अनिवासी भारतीय मूल के लोग, विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक सहित आठ व्यक्ति शामिल हैं.
  • पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, भरतनाट्यम नृत्‍यांगना पदमा सुब्रह्मण्‍यम को पद्मविभूषण के लिए चुना गया है. सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया जाएगा.
  • सर्वोच्‍च न्‍यायलय की पहली महिला न्‍यायाधीश एम.फातिमा बीवी और तमिल अभिनेता विजय कांत को मरणोपरांत पद्मभूषण प्रदान किया जाएगा. पद्मभूषण पुरस्‍कार पाने वालों में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका ऊषा उथुप, उद्योगपति सीताराम जिंदल, संगीत निर्देशक प्‍यारेलाल शर्मा और फॉक्‍सकोन अध्‍यक्ष यंग ल्‍यू शामिल हैं.
  • पद्म पुरस्‍कार विजेताओं में 34 ऐसे नायक भी हैं, जिनकी चर्चा बहुत कम है. इनमें भारत की पहली महिला महावत पर्बती बरूआ, जनजातीय पर्यावरण कार्यकर्ता चामी मुर्मु और सामाजिक कार्यकर्ता संगथंनकिमा शामिल हैं.

जाने पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2023-24 की पूरी सूची…»