राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2023 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इन पुरस्कारों की घोषणा 21 दिसम्बर 2023 को की थी.

बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्कार दिया गया. इस वर्ष क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पैरा एशियाई खेलों की चैम्पियन तीरंदाज शीतल देवी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया. 8 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 3 खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किए गए. पढ़ें पूरा आलेख…»