EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

International Solar Alliance

क्या है अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन?

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance- ISA) सौर ऊर्जा पर आधारित एक वैश्विक अंतर-सरकारी संगठन है. यह जीवाश्म ईंधन पर दुनिया की निर्भरता को कम करने और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास करता है. इसे वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जाता है.

यह भारत और फ्रांस का एक संयुक्त पहल है. इसका शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्राँस फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री फ्रांस्वा ओलांद द्वारा 30 नवंबर 2015 को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-21) के दौरान पैरिस में किया गया था.

यह संगठन पहले ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर सोलर टेक्नोलॉजीज़ एंड एप्लीकेशन्स’ (International Agency for Solar Technologies & Applications-INSTA) नाम से जाना जाता था.

ISA का मुख्यालय

इस संगठन का अंतरिम सचिवालय राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान, ग्वालपहाड़ी, गुड़गांव (हरियाणा) में बनाया गया है.

25 जनवरी 2016 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री फ्रांस्वा ओलांद ने संयुक्त रूप से ISA मुख्यालय की आधारशिला रखी थी.

ISA ऐसा पहला अंतर्राष्ट्रीय और अंतर-सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय भारत में है.

ISA के सदस्य देश

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, मूल रूप से यह कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित उन देशों के लिए बनाया गया था, जहाँ सूर्य का प्रकाश बहुतायत में उपलब्ध है (जिन्हें ‘सनशाइन देश’ कहा जाता है).

गिनी द्वारा 15वें देश के रूप में 6 नवंबर, 2017 को समझौते के प्रारूप के अनुमोदन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, संधि आधारित अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन (Treaty-based International Intergovernmental Organization) बन गया.

वर्तमान (2025) में ISA के 124 सदस्य एवं हस्ताक्षरकर्ता देश हैं.

ISA के मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य

  • सौर ऊर्जा के कुशल उपभोग को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना.
  • 2030 तक सौर ऊर्जा समाधानों में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश जुटाना.
  • 2030 तक वैश्विक स्तर पर 1,000 गीगावाट (GW) से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करना.
  • स्वच्छ ऊर्जा समाधानों का उपयोग करके 100 करोड़ (1 बिलियन) लोगों तक ऊर्जा की पहुँच सुनिश्चित करना.
  • सौर प्रौद्योगिकी और वित्तपोषण की लागत को कम करने के लिए नवाचार, अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना.
  • ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ (OSOWOG) को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करना, जिसका उद्देश्य एक एकीकृत वैश्विक बिजली ग्रिड बनाना है.

वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड (OSOWOG)

  • वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड भारत द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी वैश्विक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में सौर ऊर्जा की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करना है.
  • इस पहल के पीछे का मूल विचार यह है कि सूर्य कभी अस्त नहीं होता (The Sun Never Sets). चूँकि दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हमेशा दिन का उजाला रहता है, इसलिए सौर ऊर्जा का उत्पादन हमेशा संभव है.

अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन का स्थापना सम्मेलन

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का संस्थापन सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने 11 मार्च 2018 को राष्ट्रपति भवन में इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की थी.

मिर्जापुर में सौर ऊर्जा संयंत्र का उदघाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने उत्‍तर प्रदेश में मिर्जापुर के दादरकला गांव में 101 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का संयुक्‍त रूप से उदघाटन किया था. इस सौर परियोजना की स्थापना फ्रांस की कंपनी ENGIIE  ने की है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top