EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Vietnam

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की भारत यात्रा

August 2, 2024/by Team EduDose

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह 31 जुलाई से 1 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय समझौते हुए.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की. दोनों नेता आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढाने पर सहमत हुए.
  • दोनों नेताओं के बीच चर्चा के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और सीमा शुल्क, कृषि, कानूनी, रेडियो और टेलीविजन प्रसारण, संस्कृति तथा पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए 9 समझौते किए.
  • दोनों पक्ष दक्षिण चीन सागर (SCS) में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जानकारी साझा करने और साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए.
  • वियतनाम की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 300 मिलियन डॉलर की भारतीय ऋण के लिए एक समझौते को संपन्न किया गया.
  • दोनों देश 2024-2028 के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए कार्य योजना पर सहमत हुए. वियतनामी पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को वियतनाम आने का निमंत्रण दिया है.
  • वियतनाम के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर से भी मुलाकात की.
  • कृषि अनुसंधान और शिक्षा में सहयोग के लिए मणिपुर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और वियतनाम के कृषि विज्ञान अकादमी के बीच समझौता ज्ञापन हुआ.
  • रेडियो और टेलीविजन पर सहयोग के लिए प्रसार भारती और वॉयस ऑफ वियतनाम के बीच भी समझौता हुआ.
  • भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्‍यतागत संबंध हैं. वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान, दोनों देशों के संबंधों का विस्तार हुआ.
  • भारत, वियतनाम को एक्‍ट ईस्‍ट नीति का प्रमुख स्‍तम्‍भ और भारत-प्रशांत दृष्टिकोण का महत्‍वपूर्ण भागीदार मानता है.
  • प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि वियतनाम तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और भारत-वियतनाम द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.
  • विवादित दक्षिण चीन सागर के खिलाफ चीन की आपत्ति के बावजूद, भारत और वियतनाम ने वियतनाम के महाद्वीपीय शेल्फ में जांच और उत्पादन सहित तेल और गैस क्षेत्र में अपनी साझेदारी जारी रखी है.

वियतनाम

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया का एक देश है. इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है. बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का 85% हिस्सा है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-08-02 18:28:332024-08-02 20:49:45वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की भारत यात्रा

भारत और वियतनाम के बीच तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता

June 2, 2023/by Team EduDose

भारत और वियतनाम के बीच तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता 31 मई को नई दिल्‍ली में हुई. दोनों देशों के वरिष्‍ठ अधिकारियों और समुद्री सेवाओं से संबंधित प्रति‍निधियों ने बात-चीत में हिस्‍सा लिया.

दोनों पक्षों ने समावेशी विकास के लिए अनुकूल समुद्री वातावरण सुरक्षित बनाने के उपायों पर विचार किया. उन्‍होंने समुद्री सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं और व्‍यापक समुद्री सुरक्षा के लिए अंतरराष्‍ट्रीय तथा क्षेत्रीय तंत्र को मजबूत करने के आयामों की समीक्षा की.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-06-02 19:55:462023-06-04 20:02:57भारत और वियतनाम के बीच तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता

वियतनाम के राष्ट्रपति न्यूयेन षुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की

January 18, 2023/by Team EduDose

वियतनाम में चल रहे भ्रष्टाचाररोधी अभियान के बीच राष्ट्रपति न्यूयेन षुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की है. भ्रष्टाचाररोधी अभियान के कारण वियतनाम में कई मंत्रियों को निकाल दिया गया है. इससे पहले, राष्ट्रपति फुक के अधीन कार्य करने वाले दो उप-प्रधानमंत्रियों ने पद छोड़ दिया था.

श्री फुक ने 2021 में राष्ट्रपति का पद संभाला था. उनहत्तर वर्षीय फुक ने 2016 से अप्रैल 2021 तक वियतनाम के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-01-18 23:17:022023-01-20 23:23:49वियतनाम के राष्ट्रपति न्यूयेन षुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की

भारत और वियतनाम के बीच ‘एक्स विनबैक्स 2022’ सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया

August 24, 2022/by Team EduDose

भारत और वियतनाम के बीच 1 से 20 अगस्त तक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘एक्स विनबैक्स – 2022’ (Ex VINBAX – 2022) आयोजित किया गया था. यह इस अभ्यास का तीसरा संस्करण था जिसका आयोजन भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड चंडीमंदिर (हरियाणा) में किया गया था.

इस अभ्यास में दोनों देशों की थल सेनाओं ने हिस्सा लिया. यह संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सेना के इंजीनियर और चिकित्सा टीमों की तैनाती पर केंद्रित था.

‘यह अभ्यास इस मायने में विशेष था कि पहली बार वियतनाम पीपल्स आर्मी ने किसी दूसरे देश की सेना के साथ फिल्ड प्रशिक्षण अभ्यास किया.

भारत और वियतनाम ‘विनबैक्स’: एक दृष्टि

  • भारत और वियतनाम के बीच ‘विनबैक्स’ द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास वर्ष 2019 में शुरू हुआ था.
  • दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के महत्वपूर्ण सदस्य देश वियतनाम का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है.
  • दक्षिण चीन सागर के वियतनामी जलक्षेत्र में भारत की तेल उत्खनन परियोजनाएं हैं. भारत और वियतनाम साझा हितों की रक्षा के लिए पिछले कुछ वर्ष से समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-08-24 14:37:522022-08-24 14:37:52भारत और वियतनाम के बीच ‘एक्स विनबैक्स 2022’ सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और वियतनाम के बीच तीसरा ‘विनबैक्स’ सैन्य अभ्यास

August 1, 2022/by Team EduDose

भारत और वियतनाम के बीच तीसरा ‘विनबैक्स’ (EX VINBAX) सैन्य अभ्यास 1 से 20 अगस्त तक चंडीमंदिर सैन्य छावनी में आयोजित किया जा रहा है.

मुख्य बिन्दु

  • इस वर्ष अभ्यास का मुख्य विषय – “संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग कोर और चिकित्सा दल की नियुक्ति और तैनाती” है.
  • विनबैक्स, भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है. यह अभ्यास भारत और वियतनाम की सेनाओं के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करेगा.
  • भारतीय सेना की 105 इंजीनियर रेजीमेंट के जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं. इसमें प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान सहायता और राहत अभियानों से जुड़े अभ्यास किए जाएंगे.
  • दोनों देशों के बीच पिछला ‘विनबैक्स’ अभ्यास 2019 में वियतनाम में हुआ था. भारत और वियतनाम के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने में यह महत्‍वपूर्ण सिद्ध हुआ.
  • वियतनाम भारत की पूर्वोन्‍मुखी और हिंद-प्रशांत नीति का मुख्य साझेदार है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-08-01 18:39:022022-08-01 18:39:02भारत और वियतनाम के बीच तीसरा ‘विनबैक्स’ सैन्य अभ्यास

भारत और वियतनाम की नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया

August 20, 2021/by Team EduDose

भारतीय नौसेना और वियतनाम की पीपुल्स नौसेना के बीच 18 अगस्त को द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था. इसका आयोजन दक्षिण चीन सागर में किया गया था.

इस अभ्यास में INS रणविजय और INS कोरा जबकि वियतनाम पीपुल्स नौसेना (VPN) के VPNS ली थाई तो (HQ-012) युद्ध-पोत ने हिस्सा लिया था.

इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के मजबूत रिश्तों को दृढ़ता के साथ आगे ले जाना था. यह भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-08-20 18:29:222021-08-20 18:29:22भारत और वियतनाम की नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और वियतनाम के बीच वर्चुअल शिखर बैठक आयोजित

December 22, 2020/by Team EduDose

भारत और वियतनाम के बीच 21 दिसम्बर को शिखर बैठक आयोजित किया गया. वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री नूयेन सुन फुक ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान दोनों नेता आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किये.

श्री मोदी ने हिन्‍द्र-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि स्‍थापित करने की बात कही. उन्होंने देश की ‘एक्ट-ईस्ट’ नीति में वियतनाम को अहम कड़ी बताया.

दोनों नेताओं की इस बैठक में भारत-वियतनाम के बीच सात समझौते हुए. ये समझौते रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, नवीकरणीय ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, पेट्रो-रसायन और कैंसर उपचार जैसे क्षेत्रों में हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-12-22 15:54:522020-12-23 16:03:52भारत और वियतनाम के बीच वर्चुअल शिखर बैठक आयोजित

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top