राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए: पुरस्कार पाने वालों की सूची
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 13 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2021 प्रदान किया. इन पुरस्कारों की घोषणा खेल मंत्रालय की चयन समिति के सिफारिश पर की गयी थी. समिति ने इस वर्ष 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व नाम – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार), 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 10 को द्रोणाचार्य और 5 को ध्यानचंद पुरस्कार देने की सिफारिश की थी.
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से जाना जाता था. यह देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. यह पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार के विजेता को ₹25 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं.
राष्ट्रपति ने 12 खिलाड़ियों को वर्ष 2021 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. नीरज के अलावा जिन खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है, उनमें रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, श्रीजेश पीआर, अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, मनीष नरवाल, मिताली राज, सुनील क्षेत्री और मनप्रीत सिंह शामिल हैं.
| एथलीट | खेल |
| नीरज चोपड़ा | एथलेटिक्स |
| रवि दहिया | कुश्ती |
| पीआर श्रीजेश | हॉकी |
| लवलीना बोर्गोहेन | मुक्केबाजी |
| सुनील छेत्री | फुटबॉल |
| मिताली राज | क्रिकेट |
| प्रमोद भगत | बैडमिंटन |
| सुमित अंतिल | एथलेटिक्स |
| अवनि लेखारा | निशानेबाज |
| कृष्णा नगर | बैडमिंटन |
| मनीष नरवाल | निशानेबाज |
| मनप्रीत सिंह | हॉकी |
अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार के लिए चार साल तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था. अर्जुन पुरस्कार विजेता को लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है. राष्ट्रपति ने इस वर्ष 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया.
| एथलीट | खेल |
| शिखर धवन | क्रिकेट |
| अरपिंदर सिंह | एथलेटिक्स |
| सिमरनजीत कौर | मुक्केबाजी |
| भवानी देवी | तलवारबाजी |
| मोनिका | हॉकी |
| वंदना कटारिया | हॉकी |
| अभिषेक वर्मा | निशानेबाज |
| संदीप नरवाल | कबड्डी |
| अंकिता रैना | टेनिस |
| दीपक पुनिया | कुश्ती |
| दिलप्रीत सिंह | हॉकी |
| योगेश कथुनिया | डिस्कस थ्रो |
| निषाद कुमार | ऊंची कूद |
| प्रवीण कुमार | ऊंची कूद |
| शरद कुमार | ऊंची कूद |
| सुहास एलवाई | पैरा बैडमिंटन |
| सिंहराज अधाना | निशानेबाज |
| हरविंदर सिंह | तीरंदाजी |
| भाविना पटेल | टेबल टेनिस |
| हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
| रुपिंदर पाल सिंह | हॉकी |
| सुरेंद्र कुमार | हॉकी |
| अमित रोहिदास | हॉकी |
| बिरेंद्र लाकरा | हॉकी |
| सुमित | हॉकी |
| नीलकांता शर्मा | हॉकी |
| हार्दिक सिंह | हॉकी |
| विवेकसागर प्रसाद | हॉकी |
| गुरजंत सिंह | हॉकी |
| मंदीप सिंह | हॉकी |
| शमशेर सिंह | हॉकी |
| ललित कुमार उपाध्याय | हॉकी |
| वरुण कुमार | हॉकी |
| सिमरनजीत सिंह | हॉकी |
द्रोणाचार्य पुरस्कार
द्रोणाचार्य पुरस्कार उन प्रशिक्षक (कोच) को दिया जाता है जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिए जाते हैं. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1985 में हुआ था. द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये और नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये दिये जाते हैं.
द्रोणाचार्य पुरस्कार: आजीवन
| कोच | खेल |
| टीपी ओसेफ | एथलेटिक्स |
| सरकार तलवार | क्रिकेट |
| सरपाल सिंह | हॉकी |
| अशन कुमार | कबड्डी |
| तपन कुमार पैनगढ़ी | स्विमिंग |
द्रोणाचार्य पुरस्कार: नियमित
| कोच | खेल |
| राधाकृष्ण नायर पी | एथलेटिक्स |
| संध्या गुरुंग | बॉक्सिंग |
| प्रितम सिवच | हॉकी |
| जय प्रकाश नौटियाल | पैरा शूटिंग |
| सुब्रहमनियन रमन | टेबल टेनिस |
ध्यानचंद पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट)
लंबे वक़्त तक खेल के क्षेत्र में काम करने वाले खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है. ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को भी लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.
लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह
मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी
पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)
