EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Nepal

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 28, 2026/by Team EduDose

बालेंद्र शाह ने 27 मार्च 2026 को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने काठमांडू स्थित शीतल निवास में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

नेपाल संसदीय चुनाव

  • बालेंद्र शाह ने ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ (RSP) के उम्मीदवार के रूप में 5 मार्च 2026 को हुए आम चुनाव में हिस्सा लिया था.
  • उन्होंने नेपाल चार बार प्रधानमंत्री रह चुके केपी शर्मा ओली को ‘झापा-5’ (Jhapa-5) संसदीय क्षेत्र से लगभग 50 हजार वोटों से हराया.
  • उनकी पार्टी RSP ने 275 सदस्यीय नेपाली संसद (प्रतिनिधि सभा) में 182 सीटें जीतकर लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है.

जेन-जेड विरोध प्रदर्शन

  • नेपाल में यह सत्ता परिवर्तन सितंबर 2025 में हुए युवाओं के ‘जेन-जेड (Gen Z) विरोध प्रदर्शनों’ का नतीजा है.
  • इन प्रदर्शनों के कारण केपी शर्मा ओली की वामपंथी सरकार गिर गई थी और तत्कालीन सत्ताधारी पारंपरिक पार्टियों के प्रति लोगों का भारी गुस्सा चुनाव में रूपांतरित हुआ.

बालेंद्र शाह (बालेन) कौन हैं?

  • बालेन शाह पेशे से एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर और मशहूर रैपर हैं. राजनीति में आने से पहले वे अपने रैप गानों के जरिए राजनीतिक भ्रष्टाचार पर तीखा तंज कसते थे.
  • उन्होंने भारत (कर्नाटक) के ‘निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (NMIT) से M.Tech किया है.
  • 2022 में वे एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर चुने गए थे. जनवरी 2026 में उन्होंने मेयर पद से इस्तीफा देकर RSP जॉइन की थी.
  • वे नेपाल के सर्वोच्च कार्यकारी पद (प्रधानमंत्री) तक पहुंचने वाले मधेसी समुदाय (नेपाल का दक्षिणी मैदानी इलाका) के पहले व्यक्ति बन गए हैं.

नया मंत्रिमंडल

  • बालेन शाह ने 15 सदस्यीय कैबिनेट का गठन किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5 महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है.
  • अर्थशास्त्री स्वर्णिम वाग्ले को वित्त मंत्री और सितंबर के विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख चेहरा रहे सूडान गुरुंग को गृह मंत्री बनाया गया है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-03-28 20:50:242026-03-31 21:03:43बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

नेपाल में पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया गया

September 13, 2025/by Team EduDose
  • नेपाल में पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश सुशीला कार्की को देश की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है.
  • राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल  ने 12 सितम्बर को सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह शीतल निवास में आयोजित किया गया था.
  • 73 वर्षीय सुशीला कार्की नेपाल की राजनीतिक इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री हैं.
  • तीन दिनों की सघन वार्ता के बाद जेन जेड (Gen Z) ने प्रमुखता से पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम अंतरिम सरकार की अगवाई करने के लिए लिया था.

नए संसदीय चुनावों की घोषणा

  • नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नवनियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफ़ारिश पर संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है और अगले साल 5 मार्च को नए संसदीय चुनावों की घोषणा की है.

नेपाल संक्षिप्त घटनाक्रम

  • नेपाल में सरकार के खिलाफ युवाओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था. इन प्रदर्शनों में 8-9 सितम्बर को कई लोगों की मौत हो गई थी.
  • यह प्रदर्शन नेपाल के युवाओं खासकर ‘जेन जेड‘ (Gen Z) ने सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ शुरू किया था जिसने हिंसक रूप ले लिया.
  • हिंसक विरोध प्रदर्शनों में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है.
  • इन प्रदर्शनों के दबाव में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 9 सितम्बर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
  • Gen-Z प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना, राजनीतिक अव्यवस्था और भाई-भतीजावाद को ख़त्म करना और सोशल मीडिया साइटों पर लगे प्रतिबंध को हटाना शामिल था.

सुशीला कार्की

  • सुशीला कार्की नेपाल सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश हैं. वे 13 अप्रैल 2016 को नेपाल सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की गयीं थीं.

सुदन गुरुंग

  • नेपाल अंतरिम सरकार बनाने में सुदन गुरुंग का भी अहम योगदान है. सुदन गुरुंग एक युवा नेता हैं. नेपाल में केपी ओली सरकार को सत्ता से बेदखल करने में सुदन गुरुंग और उनके समर्थकों का बड़ा योगदान था.
  • इस प्रदर्शन की शुरुआत ओली सरकार के उस फैसले के खिलाफ हुई थी जिसमें सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था.
  • इस फैसले के आते ही ‘हामी नेपाल’ नाम के एक संगठन ने युवाओं को संगठित करने का काम शुरू कर दिया. 36 साल के सुदन गुरंग ही इस संगठन के नेता हैं. सुदन गुरुंग ने मौका देखते हुए युवाओं तक अपनी बात पहुंचाई.

जेन जेड (Gen Z) क्या है?

  • जेन जेड (Gen Z) या जनरेशन जेड का अर्थ आमतौर पर 1997 और 2012 के बीच पैदा हुए व्यक्तियों के समूह से है. जेन जेड को ज़ूमर्स (Zoomers) नाम से भी जाना जाता है.
  • यह डिजिटल नेटिव्स के रूप में जानी जाने वाली पीढ़ी है. इस पीढ़ी ने अपने जीवन में इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का व्यापक प्रभाव देखा है और ये पीढ़ी टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक है.

जानिए जनसंख्या जेनरेशन क्या है…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-09-13 21:12:372025-09-13 21:13:52नेपाल में पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया गया

नेपाल में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा

September 9, 2025/by Team EduDose

नेपाल में सरकार के खिलाफ युवाओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया है. इन प्रदर्शनों में 8-9 सितम्बर को कई लोगों की मौत हो गई. नेपाल के युवा सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

संक्षिप्त घटनाक्रम

  • नेपाल सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था. यह प्रदर्शन इसी प्रतिबंध लागू करने के बाद शुरू हुआ.
  • इस प्रतिबंध के बाद राजधानी काठमांडू सहित पूरे देश में युवाओं खासकर ‘जेन जेड‘ (Gen Z) ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनों में बल प्रयोग के कारण 21 लोगों की मौत हो गई.
  • नेपाल सरकार ने युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले को 8 सितम्बर को वापस ले लिया.
  • सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित कई नेताओं के निजी घरों और नेपाल के संसद भवन पर हमला किए गए.
  • प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा
  • इन प्रदर्शनों के दबाव में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 9 सितम्बर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा. इससे पहले नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने नैतिक आधार पर अपना इस्तीफ़ा दे दिया था.

विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण

  • नेपाल के नौजवान पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ सोशल मीडिय पर अभियान चला रहा थे. इसके लिए रेडिट, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे.
  • माना जा रहा है कि सरकार ने इसे दबाने के लिए सोशल मीडिया पर ही प्रतिबंध लगा दिया और इसने चिंगारी का काम किया.
  • प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें
  • प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के अलावा राष्ट्रीय सरकार का गठन और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है.
  • उनकी अन्य मांगों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी और राजनीतिक पद पर आसीन लोगों के लिए रिटायरमेंट की आयु तय करना शामिल है.

जेन जेड (Gen Z) क्या है?

  • जेन जेड (Gen Z) या जनरेशन जेड का अर्थ आमतौर पर 1997 और 2012 के बीच पैदा हुए व्यक्तियों के समूह से है. जेन जेड को ज़ूमर्स (Zoomers) नाम से भी जाना जाता है.
  • यह डिजिटल नेटिव्स के रूप में जानी जाने वाली पीढ़ी है. इस पीढ़ी ने अपने जीवन में इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का व्यापक प्रभाव देखा है और ये पीढ़ी टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक है.

जानिए जनसंख्या जेनरेशन क्या है…»

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-09-09 18:26:482025-09-09 18:40:00नेपाल में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा

WHO ने नेपाल को रूबेला बीमारी मुक्त घोषित किया

August 21, 2025/by Team EduDose

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नेपाल को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में रूबेला बीमारी से मुक्त घोषित किया है.

  • यह उपलब्धि नेपाल के लिए ऐतिहासिक है, जिसने लगातार टीकाकरण और जन-जागरूकता के जरिए इस बीमारी को हराया.
  • नेपाल में वर्ष 2012 में रूबेला टीकाकरण की शुरुआत की गई थी. उसी साल 9 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों के लिए देशव्यापी अभियान चलाया गया.
  • वर्ष 2024 तक, नेपाल ने रूबेला टीके की कम से कम एक खुराक के लिए 95% से अधिक कवरेज हासिल कर लिया.
  • नेपाल अब दक्षिण-पूर्व एशिया का छठा देश है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है. इससे पहले भूटान, मालदीव, श्रीलंका, डीपीआर कोरिया और तिमोर-लेस्ते यह काम कर चुके हैं.

क्या है रूबेला?

  • रूबेला, जिसे जर्मन खसरा भी कहा जाता है, विषाणु (वायरस) से होने वाला एक खतरनाक संक्रामक बीमारी है. यह बीमारी टीके से पूरी तरह से रोकी जा सकती है.
  • यह बीमारी खासकर गर्भवती महिलाओं और अजन्मे शिशुओं के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है.
  • अगर कोई गर्भवती महिला इस वायरस से संक्रमित हो जाए तो उसका बच्चा जन्म से ही विकलांग हो सकता है या कई बार गर्भपात भी हो सकता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-08-21 21:00:052025-08-22 14:26:23WHO ने नेपाल को रूबेला बीमारी मुक्त घोषित किया

नेपाल में केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

July 17, 2024/by Team EduDose

नेपाल में केपी शर्मा ओली ने चौथी बार पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. 15 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने उन्हें शपथग्रहण कराया.

मुख्य बिन्दु

  • केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. नेपाल में संविधान लागू होने के बाद यह तीसरी बार है जब उन्होंने शपथ ली है. संविधान सभा के दौरान एक बार पहले भी ओली प्रधानमंत्री बन चुके हैं.
  • प्रधानमंत्री ओली के साथ दो उप प्रधानमंत्रियों ने भी आज शपथ ली है. नेपाली कांग्रेस से प्रकाशमान सिंह ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. एमाले पार्टी से वित्त मंत्रालय के साथ विष्णु पौडेल ने उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
  • इनके अतिरिक्त 19 कैबिनेट मंत्रियों को ओली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. शपथ लेने वाले मंत्रियों में नेपाली कांग्रेस से 9, नेकपा एमाले से 8, जनता समाजवादी पार्टी से 2 और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी से 1 मंत्री हैं.
  • अप्रैल 2008 में राजशाही की समाप्ति के साथ नेपाल को एक गणतंत्र देश घोषित किया गया था. पहले नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र था. 2015 में देश में एक नया संविधान लागू किया गया, जिसने  नेपाल को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय देश बन दिया.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-07-17 20:57:402024-07-17 20:57:40नेपाल में केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

पुष्प कमल दहल प्रचंड नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए

December 27, 2022/by Team EduDose

पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने 26 दिसम्बर को पद और गोपनीयता की शपथ ली. राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 25 दिसम्बर को उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी.

मुख्य बिन्दु

  • प्रचंड तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं. पहली बार वे 2008 से 2009 और दूसरी बार 2016 से 2017 में इस पद पर रह चुके हैं.
  • पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ समझौते के तहत शुरुआती ढाई साल तक प्रचंड PM रहेंगे. इसके बाद ओली की पार्टी CPN-UML सत्ता संभालेगी.
  • हाल ही में हुए आम चुनाव के बाद नेपाली संसद में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. सत्ताधारी नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.
  • पुष्प कमल दहल प्रचंड और केपी शर्मा ओली दोनों कम्युनिस्ट पार्टी से हैं और चीन के बेहद करीब माने जाते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-12-27 23:32:252022-12-27 23:32:25पुष्प कमल दहल प्रचंड नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए

नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग प्रस्ताव

February 14, 2022/by Team EduDose

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) चोलेंद्र शमशेर जेबी राणा के खिलाफ 13 फरवरी को महाभियोग प्रस्ताव लाया गया. जस्टिस बनने वाले राणा को 2 जनवरी 2019 को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. इस प्रस्ताव के आते ही वह पद से स्वत: निलंबित हो गए हैं. इस बीच जस्टिस दीपक कुमार कर्की को कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है.

मुख्य बिंदु

  • सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल नेपाली कांग्रेस, माओवादी समेत अन्य दलों के 98 सांसदों ने उनके खिलाफ प्रस्ताव संसद सचिवालय में पेश किया. खास बात यह है कि चीफ जस्टिस राणा के फैसले से ही देश में मौजूदा प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व में सरकार बनी थी.
  • यह महाभियोग प्रस्ताव अदालत के सही ढंग से काम नहीं कर पाने और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप के कारण लाया गया है. प्रस्ताव में मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं. इसमें लोकतंत्र को सुरक्षित रखने, मानवाधिकारों, कानून के नियमों, न्यायिक स्वतंत्रता व निष्पक्षता को बनाए रखने में नाकामी के आरोप हैं.
  • मुख्य न्यायाधीश पर कार्यालय आने पर पाबंदी और इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश और वकील पिछले कई दिनों से धरना दे रहे थे. प्रदर्शनकारी उन पर न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं.
  • यदि महाभियोग प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा या संसद में मौजूद सदस्यों की कुल संख्या के कम से कम दो तिहाई बहुमत से पास हो जाता है तो मुख्य न्यायाधीश को उनके पद से हटा दिया जाएगा. इससे पहले 2017 में तत्कालीन चीफ जस्टिस सुशीला कर्की के खिलाफ भी महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया था.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-02-14 23:36:122022-02-15 23:42:08नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग प्रस्ताव

नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मंत्रिमंडल का गठन किया

July 15, 2021/by Team EduDose

नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पांच सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया है. श्री देउबा ने 13 जुलाई को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी.

शेर बहादुर देउबा नेपाली कांग्रेस के नेता हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अगले प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा भंग की गई प्रतिनिधि सभा को बहाल करते हुए श्री देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया था.

देउबा पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं. इससे पहले, देउबा ने जून 2017 से फरवरी 2018, जून 2004 से फरवरी 2005, जुलाई 2001 से अक्टूबर 2002 और सितंबर 1995 से मार्च 1997 तक चार बार नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-07-15 18:33:082021-07-15 18:33:08नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मंत्रिमंडल का गठन किया

चीन के राष्ट्रपति की नेपाल यात्रा: बीस समझौते, 56 अरब नेपाली रुपये के मदद की घोषणा

October 13, 2019/by Team EduDose

नेपाल की यात्रा पर गये चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने 13 अक्टूबर को वहां के प्रधानमन्त्री और राष्‍ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के साथ वार्ता बैठक की. राष्ट्रपति शी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ दो दिन की अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद काठमांडू पहुंचे थे.

नेपाल की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने बीस समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये. चीनी के राष्ट्रपति ने नेपाल के विकास कार्यक्रमों में मदद के रूप में उसे अगले दो साल के दौरान 56 अरब नेपाली रुपये देने की भी घोषणा की. वार्ता बैठक के बाद जारी एक संयुक्‍त बयान में नेपाल के विकास और समृद्धि में मदद के लिए दोनों देशों ने आपसी संबंध, मित्रता और भागीदारी विकसित करने पर सहमति जताई.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-13 23:53:522019-10-15 13:21:41चीन के राष्ट्रपति की नेपाल यात्रा: बीस समझौते, 56 अरब नेपाली रुपये के मदद की घोषणा

भारत-नेपाल संयुक्‍त आयोग की 5वीं बैठक काठमांडू में संपन्न हुई

August 23, 2019/by Team EduDose

भारत-नेपाल संयुक्‍त आयोग की पांचवीं बैठक 21 अगस्त को काठमांडू में संपन्न हुई. बैठक की सह-अध्‍यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जय शंकर और नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्‍यावली ने की. बैठक में आपसी संबंधों के सभी मु्द्दों की समीक्षा की गई.

जून 1987 में गठित भारत-नेपाल संयुक्त आयोग द्विपक्षीय संबंधो की विस्तृत समीक्षा का उच्चतम निकाय है. इसकी बैठकें बारी-बारी से दोनों देशों में होती हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-23 00:08:532019-08-23 00:08:53भारत-नेपाल संयुक्‍त आयोग की 5वीं बैठक काठमांडू में संपन्न हुई

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top