EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: संयुक्त राष्ट्र में गांधी सौर पार्क का उद्घाटन किया

September 25, 2019/by Team EduDose


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान वह संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन को संबोधित करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितम्बर को विश्व के अन्य नेताओं के साथ न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गांधी सौर पार्क का उद्घाटन किया. पचास किलोवाट के इस सौर पार्क में 193 सौर पैनल हैं, प्रत्येक पैनल संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं ने एक कार्यक्रम में “समकालीन विश्व में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता” (Relevance of Mahatma Gandhi in the Contemporary World) कार्यक्रम में महात्मा गांधी का एक स्मृति टिकट जारी किया.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-25 23:57:522019-09-26 15:55:30प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: संयुक्त राष्ट्र में गांधी सौर पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: प्रशांत द्वीप PSIDS राष्‍ट्रों के नेताओं के साथ वार्ता बैठक

September 25, 2019/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान वह संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन को संबोधित करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 24 सितम्बर को न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन से अलग प्रशांत द्वीप के विकासशील देशों (PSIDS) के नेताओं के साथ वार्ता बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत और PSIDS देशों को साझा भविष्‍य के लिए मिलकर काम करने की बात कही.

श्री मोदी ने PSIDS देशों में प्रभावशाली विकास परिेयाजनाओं के लिए एक करोड़ बीस लाख अमरीकी डॉलर के अनुदान की घोषणा की. इससे इस क्षेत्र के प्रत्‍येक देश को दस लाख डॉलर मिलेंगे ताकि वह अपनी पसंद की परियोजना में निवेश कर सके. इसके अतिरिक्‍त प्रत्‍येक देश की जरुरत के लिए पन्‍द्रह करोड़ डॉलर की रियायती ऋण सुविधा की भी घोषणा की गई. जिसका लाभ PSIDS राष्‍ट्र सौर और नवकरणीय ऊर्जा तथा जलवायु परिवर्तन संबंधी परियोजनाओं में निवेश के लिए कर सकते हैं.

श्री मोदी ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन के दुष्‍प्रभाव से निपटने के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है और वह PSIDS को इस बारे में उनके लक्ष्‍य हासिल करने में सहायता करेगा.

PSIDS क्या है?
PSIDS, Pacific Islands Developing States का संक्षिप्त रूप है. इसके अन्तर्गत प्रशांत द्वीप के 14 विकासशील देश आते हैं. ये देश हैं: फिजी, निउए, किरिबाती गणराज्य, कुक आइलैंड, मार्शल आइलैंड, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया, नाउरू गणराज्य, पलाऊ गणराज्य, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड, टोंगा, तुवालु और वानुआतु.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-25 23:57:472019-09-26 16:00:14प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: प्रशांत द्वीप PSIDS राष्‍ट्रों के नेताओं के साथ वार्ता बैठक

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा: UNGA के 74वें अधिवेशन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

September 25, 2019/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा की. इस यात्रा के दौरान उन्होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) के 74वें अधिवेशन को संबोधित करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

  1. अमरीका की अपनी यात्रा के दौरान श्री मोदी ने 22 सितम्‍बर को भव्‍य ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया. ह्यूस्‍टन के एनआरजी स्‍टेडियम में आयजित इस कार्यक्रम में उन्‍होंने भारतीय मूल के करीब पचास हजार अमरीकी नागरिकों और प्रवासियों को संबोधित किया. अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प ह्यूस्‍टनके इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
  2. 23 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री ने न्‍यूयार्कमें संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में जलवायु शिखर सम्‍मेलन (Climate Action Summit) को संबोधित किया. इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य पेरिस समझौते का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था.
  3. 24 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री ने गांधीसोलर पार्क का उद्घाटन किया और महात्‍मा गांधी की 150वीं जंयती के सिलसिले में एक विशेष कार्यक्रम को सबोधित किया. उन्‍होंने अमरीकी राष्‍ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता भी की.
  4. प्रधानमंत्री मोदी को 24 सितंबर को ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान अमेरिका स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा भारत में स्वच्छ भारत मिशन के कुशल नेतृत्व के लिये प्रदान किया गया.
  5. उन्‍होंने 25 सितम्‍बर को ग्‍लोबल बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास गाथा के चार अहम तत्व हैं जो एक साथ, दुनिया में मिलने मुश्किल हैं. ये 4D हैं, डेमोक्रेसी, डिमांड, डेमोग्राफी और डिसाइसेवनेस.
  6. 26 सितम्‍बर को न्यूयॉर्क में भारत-कैरिकॉम नेताओं की पहली बैठक में 15 कैरिकॉम देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का आयोजन भारत की पहल पर हुआ था. सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी.
  7. प्रधानमंत्रीकी अमरीका यात्रा का समापन 27 सितम्‍बर को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) के 74वें अधिवेशन में उनके भाषण से हुआ. प्रधानमंत्री मोदी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह दूसरा संबोधन था. पिछली बार 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में ही अपनी बात रखी.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-25 23:11:232019-09-29 23:00:23प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा: UNGA के 74वें अधिवेशन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: ह्यूस्टन में ‘हाउडी-मोदी’ रैली का आयोजन

September 23, 2019/by Team EduDose

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान वह संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन को संबोधित करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

ह्यूस्टन में ‘हाउडी-मोदी’ रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अमेरिका यात्रा के दौरान 22 सितम्बर को एक रैली को संबोधित किया. यह रैली अमेरिका में ह्यूस्टन के NRG स्‍टेडियम में आयोजित किया गया था. अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प भी प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में विशेष मैत्री सद्भाव के तौर शामिल हुए.

हाउडी-मोदी: साझा सपने और सुनहरा भविष्‍य

इस रैली का नाम “हाउडी-मोदी” दिया गया था. इस रैली की थीम “साझा सपने और सुनहरा भविष्‍य” था. हाउडी का अर्थ है- आप कैसे हैं. इसका इस्‍तेमाल दक्षिण-पश्चिम अमरीका में सामान्‍य अभिवादन के लिए किया जाता है.

यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक था क्योंकि पूरे अमरीका से 50 हजार से अधिक भारतीय-अमरीकी लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन टैक्‍सस इंडिया फोरम ने किया था.

हाउडी-मोदी के मुख्य बिंदु

  • पहली बार अमरीका में किसी विदेशी नेता ने इतने विशाल जन-समुदाय को संबोधित किया.
  • अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने हाउडी-मोदी को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों की सराहना की.
  • राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंध मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने कट्टर इस्‍लामी आतंकवाद के खात्मे की बात कही. उन्‍होंने कहा कि सीमा सुरक्षा अमरीका और भारत दोनों के लिए महत्‍वपूर्ण है.
  • अमरीकी राष्ट्रपति ने नवम्‍बर 2019 में दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंगों के संयुक्‍त अभ्‍यास की घोषणा की. यह इस तरह का पहला अभ्‍यास होगा.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आतंकवाद और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर के लोग अनुच्‍छेद-370 के कारण विकास के लाभ से वंचित थे तथा आतंकवादी और अलगाववादी ताकतें हालात का फायदा उठा रही थीं.
  • उन्‍होंने दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंध मजबूत करने पर बल दिया. उन्‍होंने कहा कि भारत और अमरीका के मजबूत संबंध एक नये इतिहास के निर्माण के साक्षी बनेंगे.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-23 16:29:092019-09-26 16:31:13प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा 2019: ह्यूस्टन में ‘हाउडी-मोदी’ रैली का आयोजन

UAE ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ से सम्‍मानित किया

August 25, 2019/by Team EduDose

संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) ने 24 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ (Order of Zayed) से सम्‍मानित किया. श्री मोदी को एक विशेष समारोह में अबुधाबी में युवराज शेख मोहम्‍मद-बिन-जायद-अल-नह्यान ने यह सम्मान प्रदान किया.

इस पुरस्कार का नामकरण UAE के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है. इसका विशेष महत्व है क्योंकि शेख जायेद की जन्म शती वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया गया है.

भारत और UAE के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है. इस सम्मान की घोषणा अप्रैल 2019 में की गयी थी.

ऑर्डर ऑफ ज़ायद: महत्वपूर्ण तथ्यों पर एक दृष्टि

  • ज़ायेद मेडल UAE का सर्वोच्च सम्मान है जो बादशाहों, राष्ट्रपति और राष्ट्र प्रमुखों को दिया जाता है.
  • यह पहला मौक़ा होगा जब किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को UAE अपना सर्वोच्य नागरिक सम्मान प्रदान किया है.
  • प्रधानमंत्री मोदी से पहले और किसे मिला यह सम्‍मान? प्रधानमंत्री मोदी से पहले यह सम्मान रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन, पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍लू बुश, फ्रांस के पूर्व राष्‍ट्रपति निकोलस सरकोजी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को दिया जा चुका है.

प्रधानमंत्री मोदी को दिए गये अन्य अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान: एक दृष्टि

  1. संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्‍मान ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्‍मान ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’ से भी सम्‍मानित किए जा चुके हैं.
  2. दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार: फरवरी 2019 में उन्‍हें दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार से भी सम्‍मानित किया गया था.
  3. फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फलस्तीन ने अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर’ से फरवरी 2017 में सम्मानित किया था. यह सम्मान विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फलस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है.
  4. रूस का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’: रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (Order of Saint Andrew the Apostle) देने की घोषणा 12 अप्रैल को की है.
  5. मालदीव का ‘द मोस्ट ऑनरेलबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’: मालदीव ने 8 जून 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द मोस्ट ऑनरेलबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ सम्मान से सम्मानित किया.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-25 12:10:472019-08-25 12:10:47UAE ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ से सम्‍मानित किया
Page 2 of 212

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top