Tag Archive for: Gymnastics

भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने खेल से संन्यास ले लिया

भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने 7 अक्टूबर को पेशेवर प्रतिस्पर्धा से आधिकारिक रूप से संन्यास लेने की घोषणा की. वह ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं.

मुख्य बिन्दु

  • अगरतला की रहने वाली दीपा ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं. उसने 2016 रियो ओलंपिक में वॉल्ट स्पर्धा में  पदक जीतने से चूक गईं थीं.
  • दीपा कर्माकर अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं. उन्होंने मेर्सिन, तुर्किये में आयोजित 2018 आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक विश्व कप में महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.
  • वह राष्ट्रमंडल खेलों  में जिम्नास्टिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं. उन्होंने 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था.
  • 2018 में, उन्होंने जर्मनी के कॉटबस में आयोजित  विश्व कप में कांस्य पदक भी जीता था.
  • दीपा ने ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित 2024 एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. वह इस परतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं.
  • दीपा कर्माकर को 2017 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. उन्हें 2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
  • 2016 में, उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (नया नाम: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था.

दीपा कर्माकर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय

भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने 24 मई को एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. 30 वर्षीय दीपा ने 13.56 का औसत स्‍कोर प्राप्त कर यह जीत दर्ज की. एशियन चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता उज्बेकिस्तान के ताशकंद में खेल गया था.

मुख्य बिन्दु

  • वह एशियन चैंपियनशिप सहित किसी वैश्विक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं हैं.
  • त्रिपुरा की दीपा करमाकर भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला जिमनास्ट में से एक हैं और जिन्होंने दूसरों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है.
  • उन्होंने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक-कांस्य पदक जीता था. वह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं. उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में भाग लिया और वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं.
  • यह पहली बार है कि किसी भारतीय जिम्‍नास्‍ट ने एशियन चैंपियनशिप में किसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. वह रियो 2016 ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्ट हैं.

विश्व जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप: अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने 21वां पदक जीता

अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने 49वें FIG विश्व जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप (49th FIG Artistic Gymnastics World Championships 2019) में रिकॉर्ड 21वां पदक अपने नाम करने में सफलता पाई है.

8 अक्टूबर को विश्व जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप 2019 में सिमोन बाइल्स के खेल की बदौलत अमेरिका ने महिलाओं का टीम स्पर्धा का खिताब हासिल किया. अमेरिका का ये लगातार 5वां टीम खिताब था. टीम स्पर्धा में अमेरिका ने रूस को पराजित कर यह खिताब जीता. चीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

सिमोन बाइल्स ने रूस की स्वेतलाना खोरकीना को पीछे छोड़ा
बाइल्स ने व्यक्तिगत रूप से अपना 15वां विश्व खिताब जीता है. वहीं टीम स्पर्धा में स्वर्ण के साथ सिमोन ने रूस की स्वेतलाना खोरकीना को पीछे छोड़ते हुए विश्व चैम्पियनशिप में सबसे सफल महिला खिलाड़ी बन गई है. उन्होने अब तक विश्व चैम्पियंशिप में 15 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए है. वहीं स्वेतलाना खोरकीना ने विश्व चैम्पियनशिप में 9 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीते थे.