EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Canada

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा

March 4, 2026/by Team EduDose

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney)  27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक की भारत यात्रा पर थे. यह मार्क कार्नी की प्रधानमंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा थी. इसका मुख्य उद्देश्य पिछले कुछ सालों के कूटनीतिक विवादों को दरकिनार कर संबंधों को फिर से पटरी पर लाना था.

कार्नी ने अपनी यात्रा की शुरुआत मुंबई से की थी. यहाँ उन्होंने शीर्ष भारतीय उद्योगपतियों, सीईओ और वित्तीय विशेषज्ञों के साथ मुलाकात की और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया.

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की थी.

यात्रा से जुड़ी मुख्य उपलब्धियां

  • पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान 2023 में भारत-कनाडा संबंधों में जो खटास आई थी, उसे पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत के लिए यह यात्रा बेहद अहम रही.
  • अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्त टैरिफ और संरक्षणवादी नीतियों के कारण, कनाडा अपनी अर्थव्यवस्था को अमेरिका पर निर्भरता से मुक्त कर भारत जैसे तेजी से बढ़ते बाजारों की ओर मोड़ना चाहता है.
  • दोनों देशों ने इस साल के अंत तक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA – Comprehensive Economic Partnership Agreement) को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है.
  • दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को $70 बिलियन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है.
  • ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई अहम ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए.
  • ‘कनाडा-भारत मंत्रिस्तरीय ऊर्जा संवाद’ को फिर से शुरू किया गया.

यूरेनियम आपूर्ति समझौता

  • इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि $2.6 बिलियन (लगभग ₹15,600 करोड़) का यूरेनियम आपूर्ति समझौता रहा.
  • कनाडा की ‘कैमेको’ (Cameco) और भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के बीच हुए इस समझौते से भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों और नागरिक परमाणु कार्यक्रम को बड़ी ताकत मिलेगी.
  • अब तक भारत अपने परमाणु ईंधन के लिए काफी हद तक कजाकिस्तान और रूस पर निर्भर रहा है. कनाडा के साथ इस डील से भारत की आपूर्ति श्रृंखला में विविधता आएगी और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी.
  • भारत ने 2070 तक ‘नेट-जीरो’ (Net-Zero) कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है. कोयले पर निर्भरता कम करने और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने में परमाणु ऊर्जा की भूमिका अहम है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-03-04 14:22:202026-03-06 14:27:42कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा

राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग के लिए भारत और कनाडा के बीच सहमति

February 9, 2026/by Team EduDose

भारत और कनाडा के बीच 7 फरवरी 2026 को ओटावा (कनाडा) में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. इस बैठक में दोनों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और साइबर सुरक्षा में सहयोग को गहरा करने के लिए एक ‘साझा कार्ययोजना’ (Shared Workplan) पर सहमति व्यक्त की है.

यह समझौता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं खुफिया सलाहकार नताली ड्रोइन के बीच हुई वार्ता का परिणाम है.

नई कार्ययोजना के मुख्य बिंदु

  • दोनों देशों ने एक-दूसरे के यहाँ सुरक्षा और कानून प्रवर्तन संपर्क अधिकारी तैनात करने का निर्णय लिया है. इसका मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संचार को सुव्यवस्थित करना और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है.
  • दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय संगठित आपराधिक नेटवर्क से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं. इसमें विशेष रूप से नशीली दवाओं के अवैध प्रवाह, विशेषकर ‘फेंटेनाइल’ (Fentanyl) और उसके प्रीकर्सर (कच्चा माल) की तस्करी को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
  • दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी नीतियों को औपचारिक रूप देने के लिए प्रतिबद्धता जताई. दोनों देश साइबर खतरों और हमलों के बारे में वास्तविक समय में जानकारी साझा करेंगे.
  • दोनों पक्षों ने धोखाधड़ी और आव्रजन प्रवर्तन से संबंधित सहयोग पर चर्चा जारी रखने पर सहमति दी है. यह घरेलू कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप होगा, जिससे अवैध प्रवास और वीजा धोखाधड़ी जैसे मामलों पर नकेल कसी जा सकेगी.

इस सहयोग का महत्व

  • 2023 में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों के बाद इसे दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
  • दोनों देशों ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा जैसे व्यावहारिक मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर साथ आने का फैसला किया है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-02-09 22:54:482026-02-10 23:02:58राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग के लिए भारत और कनाडा के बीच सहमति

मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 15, 2025/by Team EduDose
  • पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने ओटावा में 14 मार्च को 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.
  • उन्‍सठ वर्षीय कार्नी ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्‍थान लिया है. ट्रूडो नौ वर्ष तक कनाडा के प्रधानमंत्री रहे.
  • शपथ ग्रहण के बाद श्री कार्नी ने कहा कि कनाडा कभी भी अमरीका का हिस्सा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि कनाडा मूल रूप से एक अलग देश है.
  • जनवरी 2025 में जस्टिन ट्रूडिया के इस्तीफे की घोषणा बाद, सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी मार्क कार्नी को 9 मार्च को अपना नेता चुना गया था.
  • मार्क कार्नी वर्तमान में न तो एक राजनीतिज्ञ नहीं हैं और न ही कनाडाई संसद के सदस्य. वे दो केंद्रीय बैंकों- बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख रह चुके हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-03-15 23:05:142025-03-18 20:36:30मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दिया

January 7, 2025/by Team EduDose
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सत्ताधारी लिबरल पार्टी के नेता पद और प्रधानमंत्री पद से 6 जनवरी को इस्तीफ़ा दे दिया है. वह 2015 में 44 साल की उम्र में कनाडा के प्रधानमंत्री बने थे.
  • हालांकि, लिबरल पार्टी के नए नेता चुने जाने तक ट्रूडो प्रधानमंत्री बने रहेंगे. कनाडा में इसी साल अक्टूबर से पहले चुनाव होने हैं.
  • कनाडा में खलिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर आरोप लगाए जाने के कारण पिछले कुछ अरसे से भारत और कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट आ चुकी है.
  • भारत ने इस आरोप से इनकार किया था. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंध बद से बदतर होते चले गए.
  • कनाडा की आबादी में सिख 2.1 फ़ीसदी हिस्सेदारी रखते हैं. पिछले 20 सालों में कनाडा के सिखों की आबादी दोगुनी हुई है.
  • भारत सरकार कनाडा को खालिस्तानी अलगाववादियों पर कार्रवाई करने के लिए कहती रही है. ट्रूडो सरकार अपने वोट बैंक की राजनीति को ध्यान में रखते हुए खालिस्तान पर नरम है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-01-07 17:50:192025-01-10 18:04:42कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दिया

अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा समझौता

March 30, 2023/by Team EduDose

अमेरिका और कनाडा ने हाल ही में एक सीमा समझौता किया था जो 25 मार्च 2023 से प्रभावी हो गया. इस समझौते के उद्देश्य सीमा पार अनाधिकृत शरण चाहने वालों के प्रवाह को रोकना है. यह ऐसे समय में आया है जब अमेरिका की ओर से कनाडा में प्रवासी क्रॉसिंग में वृद्धि हुई है.

मुख्य बिन्दु

  • नए समझौते के तहत 3,145 मील (5,060 किलोमीटर) की सीमा के साथ कहीं भी पार करते हुए पकड़े गए प्रवासियों को अब वापस भेजा जा सकता है.
  • नया समझौता सुरक्षित तीसरे देश अधिनियम (Safe Third Country Act) को आंतरिक जलमार्गों सहित पूरी सीमा तक विस्तारित करता है.
  • पिछले साल लगभग 40,000 प्रवासी,  कनाडा में प्रवेश कर गए जिनमें से अधिकांश रोक्सहैम रोड के माध्यम से प्रवेश कर रहे थे.
  • नया सौदा न्यूयॉर्क राज्य और क्यूबेक प्रांत के बीच एक अनौपचारिक क्रॉसिंग, रोक्सहैम रोड पर प्रवासियों की आवाजाही को सीमित करने के प्रयासों का हिस्सा है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-03-30 21:38:062023-04-02 14:42:06अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा समझौता

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की

October 23, 2019/by Team EduDose

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की है. 21 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में नजदीकी मुकाबले में ट्रूडो ने सत्ता पर वापसी करने में कामियाबी हासिल की. हालांकि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है.

338 सीटों वाली कनाडा की संसद के चुनाव में लिबरल पार्टी 157 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कंजरवेटिव पार्टी को 121 सीटों पर जीत मिली है.

बहुमत नहीं मिल पाने के कारण प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को छोटे दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चलानी होगी. 47 वर्षीय ट्रूडो ने पिछली बार साल 2015 में चुनाव जीता था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 अगस्त 2026

August 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 अगस्त 2026

August 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 अगस्त 2026

August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-23 23:02:472019-10-26 17:31:11कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top