EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

32वां FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: भारत ने कुल 12 पदक जीते

July 28, 2025/by Team EduDose
  • FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (World University Games) 2025 जर्मनी के राइन-रुहर में 16 से 27 जुलाई तक खेला गया था. यह इस प्रतियोगिता का 32वां संस्करण था.
  • इस प्रतियोगिता में भारतीय दल ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते. भारत पदक तालिका में 20वें स्थान पर रहा.
  • जापान 34 स्वर्ण, 21 रजत और 24 कांस्य सहित कुल 79 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा.  चीन 30 स्वर्ण, 27 रजत और 17 कांस्य सहित कुल 74 पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया.
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने अपना पहला पदक बैडमिंटन में जीता. यह पदक मिश्रित बैडमिंटन स्पर्धा में मिला. सेमीफाइनल में, भारतीय टीम को चीनी ताइपे से हारकर कांस्य पदक मिला. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के इतिहास में बैडमिंटन में भारत का यह पहला पदक है.
  • वैष्णवी अदकर ने टेनिस के महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीता. वह वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी और पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं. इससे पहले 1979 में मेक्सिको सिटी में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पुरुष एकल में नंदल बल ने रजत पदक जीता था.

भारत के लिए पदक विजेता

स्वर्ण पदक

  1. परनीत कौर और कुशल दलाल (तीरंदाजी) -मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में,
  2. साहिल जाधव (तीरंदाजी)- पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में

रजत पदक

  1. परनीत कौर (तीरंदाजी)- महिला कंपाउंड
  2. कुशल दलाल, साहिल जाधव और ऋतिक शर्मा (तीरंदाजी) – पुरुष कंपाउंड टीम
  3. प्रवीण चित्रावेल (एथलेटिक्स) – पुरुष ट्रिपल जंप
  4. सीमा (एथलेटिक्स) – महिला 5000 मीटर दौड़
  5. अंकिता ध्यानी (एथलेटिक्स) – महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़

कांस्य पदक 

  1. सनीत दयानंद, सतीश करुणाकरन, वैष्णवी खडकेकर, तस्नीम मीर, देविका सिहाग और वार्शिनी विश्वनाथ श्री (बैडमिंटन) – मिश्रित टीम स्पर्धा
  2. वैष्णवी अडकर (टेनिस) – महिला एकल
  3. परनीत कौर, अवनेत कौर और मधुरा धमनगांवकर (तीरंदाजी) – महिला कंपाउंड टीम
  4. सेजल सिंह, मुनिता प्रजापति और मानसी नेगी (एथलेटिक्स) – महिलाओं की 20 किमी पैदल दौड़ टीम
  5. लालू प्रसाद भोई, अनिमेष कुजूर, मणिकांता होबलीधर और डोंडापति मृत्युम जयराम (एथलेटिक्स) – पुरुष 4×100 मीटर रिले

शीर्ष पाँच पदक विजेता टीम

32वें विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में 102 देशों के विश्वविद्यालयों के एथलीटों ने भाग लिया। 55 देशों ने पदक जीते, जिनमें जापान पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

स्थान देश स्वर्ण रजत  कांस्य  कुल पदक  
1जापान   34212479
2चीन  30271774
3अमेरिका  28272984
4दक्षिण कोरिया2192757
5इटली  14101943
20भारत 25512

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (World University Games)

  • FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (यूनिवर्सियाड), एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है. यह हर दो साल बाद आयोजित किया जाता है.
  • इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ (FISU) द्वारा विश्वविद्यालय के एथलीटों के लिए किया जाता है.
  • भारत 1959 की पहली यूनिवर्सियाड से ही इस टूर्नामेंट में भाग लेता आ रहा है.
  • इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चीन के चेंगदू में आयोजित 31वें FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में रहा था, जहाँ वह 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 26 पदकों के साथ सातवें स्थान पर था.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-07-28 16:01:432025-07-28 16:02:5232वां FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: भारत ने कुल 12 पदक जीते

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top