EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया की उड़ान संख्‍या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त

June 14, 2025/by Team EduDose
  • 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया की उड़ान संख्‍या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंग्लैंड के लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
  • विमान में यात्री और चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे. यात्रियों में भारत के 169, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के सात और कनाडा का एक नागरिक थे.
  • एयर इंडिया ने इस दुर्घटना में 241 लोगों की मृत्‍यु होने की पुष्टि की है. रमेश विश्‍वास कुमार नाम के एक यात्री इस हादसे में सुरक्षित बच गये. गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता विजय रूपाणी भी मृतकों में शामिल हैं.
  • यह विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट में बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के मेस से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पांच मेडिकल छात्रों की भी मौत हो गई.

बोईंग 787-8 ड्रीमलाईनर विमान

  • दुर्घटनाग्रस्त विमान बोईंग 787-8 ड्रीमलाईनर विमान था जिसे वर्ष 2014 में एयर इंडिया को सौंपा गया था. यह पहली बार था कि बोइंग ड्रीमलाइनर 747 दुनिया में कहीं भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
  • बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक वाइड-बॉडी, मध्यम आकार का, लंबी दूरी का जेट विमान है. इसे लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है.
  • बोइंग, एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो दुनिया भर में हवाई जहाज, रॉकेट, उपग्रह, दूरसंचार उपकरण और मिसाइलों की डिजाइन, निर्माण और बिक्री करता है.

दुर्घटना की जांच

  • विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो ने इस विमान हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक प्रभाग है.
  • अमेरिकी कंपनी बोइंग भी एयर इंडिया दुर्घटना की जांच के लिए एक टीम भेज रही है.
  • जांचकर्ता, विमान के ब्लैक बॉक्स का उपयोग यह पता लगाने के लिए करेगा कि उसके साथ क्या हुआ और दुर्घटना का कारण क्या था.

ब्लैक बॉक्स क्या है?

  • ब्लैक बॉक्स, विमान का उड़ान रिकॉर्डर है. यह विमान में उड़ान के विमान के प्रदर्शन और स्थिति को रिकॉर्ड करता है. इसका आविष्कार ऑस्ट्रेलिया के डॉ. डेविड रोनाल्ड डी मे वॉरेन ने किया था.
  • ब्लैक बॉक्स में विमान से जुड़ी कई जानकारियाँ, जैसे कि विमान की गति, ऊँचाई, इंजन तथा अन्य यंत्रों की ध्वनी, यात्रियों और पायलटों की बातचित आदि, रिकॉर्ड होती रहती है.
  • एक विमान में दो ब्लैक बॉक्स लगे होते हैं- फ़्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR).
  • FDR, विमान की स्थिति जैसे कि हवा की गति, ऊँचाई, त्वरण आदि को रिकॉर्ड करता है. CVR, चालक दल के सदस्यों के बीच मौखिक संवाद और रेडियो ध्वनि प्रसारण को रिकॉर्ड करता है.
  • ब्लैक बॉक्स, एक स्टेनलेस स्टील के आवरण में बंद होते हैं ताकि जोरदार टक्कर, उच्च तापमान और दबाव की स्थिति में बच सके.
  • ब्लैक बॉक्स में एक सोनार भी लगा होता है जो विमान के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होने पर कम से कम 30 दिनों तक सिग्नल भेजता रहता है.

ब्लैक बॉक्स का रंग

  • ब्लैक बॉक्स का रंग नारंगी होता. इस रंग का इस्तेमाल एयरोस्पेस उद्योग में वस्तुओं को उनके आस-पास की चीज़ों से अलग करने के लिए किया जाता है.
  • शुरुआत में ब्लैक बॉक्स में चुंबकीय टेप का इस्तेमाल किया जाता था. इसके भीतरी आवरण को काला रखा जाता था ताकि प्रकाश इस डिवाइस में प्रवेश न कर सके और फिल्म को खराब न कर सके. इसलिए, इसे ब्लैक बॉक्स नाम दिया गया था.

दुर्घटना की जांच के लिए समिति का गठन

  • भारत सरकार ने एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 की दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बहु अनुशासनात्मक समिति का गठन किया है.
  • यह समिति केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही जांच से अलग होगी.
  • समिति का गठन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा किया गया है. समिति से तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-06-14 08:40:042025-06-17 09:26:51अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया की उड़ान संख्‍या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top