राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2025 को बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 2025 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए.
  • 2025 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह 24 अप्रैल 2025 को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर ब्लॉक के लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया.
  • समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं को विशेष श्रेणी के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान किए.

2025 के पुरस्कारों के विजेता इस प्रकार हैं:

जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार:

  1. प्रथम पुरस्कार: दव्वा एस ग्राम पंचायत, गोंदिया जिला, महाराष्ट्र
  2. द्वितीय पुरस्कार: बिरदाहल्ली ग्राम पंचायत, हसन जिला, कर्नाटक
  3. तृतीय पुरस्कार: मोतीपुर ग्राम पंचायत, समस्तीपुर जिला, बिहार

आत्मनिर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार:

  1. प्रथम: माल ग्राम पंचायत, रंगा रेड्डी जिला, तेलंगाना
  2. द्वितीय: हटबद्र ग्राम पंचायत, मयूरभंज जिला, ओडिशा
  3. तृतीय: गोलापुडी ग्राम पंचायत, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश

पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार:

  1. प्रथम: केरल स्थानीय प्रशासन संस्थान, केरल
  2. द्वितीय: राज्य ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान, ओडिशा
  3. तृतीय: राज्य पंचायत और ग्रामीण विकास संस्थान, असम

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: एक दृष्टि

  • यह पुरस्कार केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने 2023 में शुरू किया था और पहला पुरस्कार 2024 में प्रदान किए गए थे.
  • विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नगद राशि प्रदान किए जाते हैं. प्रथम पुरस्कार विजेता को 1 करोड़ रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 50 लाख रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि दी जाति है.