महिला शांति सैनिकों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया

  • संयुक्त राष्ट्र की महिला शांति सैनिकों के लिए पहला सम्मेलन 24 और 25 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. सम्मेलन का विषय ‘शांतिरक्षा में महिलाएं: एक वैश्विक दक्षिण परिप्रेक्ष्य’ था.
  • सम्मेलन ने 35 देशों ने भाग लिया जिनकी महिला सैनिक दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सक्रिय हैं. सम्मेलन का उद्घाटन विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया.
  • सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना के संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) के सहयोग से किया था.
  • सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना था.
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र के विभिन  शांति अभियानों के नागरिक, पुलिस और सैन्य कार्यों में तैनात किया जाता है.
  • 31 दिसंबर 2024 तक, विभिन्न शांति अभियानों के लिए तैनात सभी सैन्य विशेषज्ञों और कर्मचारी अधिकारियों में से 21% महिलाएं हैं.
  • संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता देश है. 2024 में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य विशेषज्ञों में, सबसे बड़ी महिला टुकड़ी भारतीय (176) की थीं.
  • 31 दिसंबर 2024 तक, तैनात किए गए कुल संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक सैनिकों में से 11 प्रतिशत महिलाएं थीं. सबसे अधिक महिला शांतिरक्षक (5753) नेपाल से थीं.
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉